Skip to content
  गुरूवार 1 जून 2023
Trending
June 1, 2023FPI पर सेबी के प्रस्ताव से प्रभावित हो सकता है पोर्टफोलियो फ्लोJune 1, 2023कोल इंडिया की शेयर बिक्री को मिली शानदार प्रतिक्रिया, गिरे शेयरJune 1, 2023गैर-BFSI कंपनियों के मुनाफे में तीसरी तिमाही में भी गिरावटJune 1, 202310,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंगJune 1, 2023THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2023 में कोयम्बटूर का अमृता विश्व विद्यापीठम भारत में पहला स्थानJune 1, 2023Wrestlers Protest: खाप पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, बताया आगे का प्लानJune 1, 2023क्या 2000 Rupee Note जमा करने पर देना पड़ेगा Income Tax ? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की रायJune 1, 2023टाटा मोटर्स की बिक्री में आई 2 फीसदी की कमी, मई में बिके 74,973 वाहनJune 1, 2023भारत में मोटो जीपी का सबसे सस्ता टिकट 800 रूपये काJune 1, 2023तेलंगाना में बन रहा विश्व का पहला ‘थ्री-डी प्रिंटेड’ मंदिर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   कंपनियां   दिसंबर के अंत तक बिक्री सामान्य होने की आस
कंपनियां

दिसंबर के अंत तक बिक्री सामान्य होने की आस

adminटीई नरसिम्हन— August,18 2020 12:46 AM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

बीएस बातचीत सरकार ने हाल में कुछ श्रेणी के टायरों के आयात पर अंकुश लगाया है। जेके टायर ऐंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने टीई नरसिम्हन से बातचीत में कहा कि सरकार के इस निर्णय से घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। कोविड-19 के प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा कि इसने कंपनी को अपनी विस्तार योजनाओं को फिलहाल टालने के लिए मजबूर किया है। मुख्य अंश: कोविड-19 ने टायर उद्योग को किस प्रकार प्रभावित किया है? वित्त वर्ष 2020 के दौरान वाहन उद्योग में नरमी दर्ज की जा रही थी। लॉकडाउन ने उसे कहीं अधिक प्रभावित किया है जिसकी मार टायर सहित ऑटोमोटिव और सहायक उद्योग पर भी पड़ी है। हालांकि टायर श्रेणी, विशेष तौर पर रीप्लेसमेंट श्रेणी में जून 2020 में सुधार दिखा है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के कारण रीप्लेसमेंट श्रेणी में मांग बरकरार रही, खासकर वाणिज्यिक वाहनों के लिए। कृषि श्रेणी में भी इसकी वृद्धि बरकरार रही। वृद्धि को सबसे अधिक झटका ओईएम श्रेणी में लगा जो अब धीरे-धीरे तेजी पकडऩे लगी है। कुल मिलाकर रीप्लेसमेंट और ग्रामीण श्रेणी में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं।उद्योग (वाहन एवं टायर) सुधार की राह पर कब तक लौटेगा? दोनों उद्योगों में फिलहाल हमें अटकी हुई मांग दिख रही है और यह कहना उचित होगा कि हम धीरे-धीरे सुधार की राह पर अग्रसर हैं। हालांकि श्रमिकों की उपलब्धता हो अथवा आपूर्ति शृंखला या डीलर नेटवर्क, विनिर्माता अभी भी अपने परिचालन को सुचारु करने में लगे हैं। स्थानीय लॉकडान के कारण भी स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के व्यवधान पैदा हो रहे हैं। हालांकि हम उम्मीद करते हैं कि आगामी तिमाही में स्थिति बेहतर होगी। मांग के मोर्चे पर भी अच्छे मॉनसून और कृषि क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण बेहतर संभावनाएं दिख रही हैं। आगामी त्योहारी सीजन से भी इस रफ्तार को बल मिलेगा और अम इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक कोरोनावायरस पूर्व के बिक्री स्तर तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।निकट भविष्य में वृद्धि को किन श्रेणियों से रफ्तार मिलेगी? टायर उद्योग में रीप्लेसमेंट श्रेणी से सुधार की प्रक्रिया को लगातार रफ्तार मिलेगी। वास्तव में जून 2020 में रीप्लेसमेंट कारोबार में हमने दो अंकों में वृद्धि दर्ज की है। हालांकि ओईएम श्रेणी में सुधार की रफ्तार सुस्त है। लेकिन कृर्षि श्रेणी में मांग काफी अच्छी दिख रही है। रीप्लेसमेंट बाजार में वाणिज्यिक श्रेणी के अलावा आगे चलकर दोपहिया और तिपहिया सहित यात्री कार श्रेणी से वृद्धि को रफ्तार मिलेगी।चीन से टायर के आयात पर पाबंदी लगाए जाने से भारतीय विनिर्माताओं को कितनी मदद मिलेगी? पाबंदियां सभी देशों में लगाई गई हैं और इसलिए इस श्रेणी में 'आत्मनिर्भर भारत' को सुनिश्चित किया गया है। सौभाग्य से यह उद्योग पहले से ही अग्रणी रहा है और सभी प्रकार के टायर के विनिर्माण एवं प्रौद्योगिकी के लिहाज से प्रति हम वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी रहे हैं। आयात पर अंकुश लगाए जाने से निश्चित तौर पर क्षमता उपयोगिता को बेहतर करने और घरेलू एवं निर्यात बाजार के लिए क्षमता विस्तार करने में मदद मिलेगी। इससे मेक इन इंडिया पहल को निश्चित तौर पर बढ़ावा मिलेगा।पाबंदियां लगाए जाने के बाद आयात में किस हद तक गिरावट आएगी? ऐसा किस श्रेणी में दिखेगा? ये पाबंदियां जून 2020 से प्रभावी हुई हैं और इसलिए इसके प्रभाव का आकलन करना फिलहाल जल्दबाजी होगी, खासकर ऐसे बाजार में जो कोविड वैश्विक महामारी के कारण फिलहाल पूरी तरह सुचारु भी नहीं हो पाया है। इसलिए इसके प्रभाव के आकलन के लिए फिलहाल हमें इंतजार करना होगा। क्या आप अपनी निवेश योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे?   अभी हमने अपनी विस्तार योजनाओं को टाल दिया है और बाद में उसकी समीक्षा की जाएगी। फिलहाल हम केवल आवश्यक मद में ही पूंजीगत खर्च कर रहे हैं। बाजार में स्थिरता आने पर मांग प्रवृत्तियों को देखते हुए हम उस पर गौर करेंगे।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
बाजार

FPI पर सेबी के प्रस्ताव से प्रभावित हो सकता है पोर्टफोलियो फ्लो

June 1, 2023 8:56 PM IST
शेयर बाजार

कोल इंडिया की शेयर बिक्री को मिली शानदार प्रतिक्रिया, गिरे शेयर

June 1, 2023 8:50 PM IST
बाजार

गैर-BFSI कंपनियों के मुनाफे में तीसरी तिमाही में भी गिरावट

June 1, 2023 8:32 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

10,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंग

June 1, 2023 8:14 PM IST

Trending Topics


  • Apple India Store Sales
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • LPG Price
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Elon Musk
  • Adani Group
  • IKIO Lighting IPO

Latest News


  • FPI पर सेबी के प्रस्ताव से प्रभावित हो सकता है पोर्टफोलियो फ्लो
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 1, 2023
  • कोल इंडिया की शेयर बिक्री को मिली शानदार प्रतिक्रिया, गिरे शेयर
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 1, 2023
  • गैर-BFSI कंपनियों के मुनाफे में तीसरी तिमाही में भी गिरावट
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 1, 2023
  • 10,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंग
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 1, 2023
  • THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2023 में कोयम्बटूर का अमृता विश्व विद्यापीठम भारत में पहला स्थान
    by रत्न शंकर मिश्रा
    June 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Apple India Store SalesStock Market TodayStocks to Watch TodayLPG PriceUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceElon MuskAdani GroupIKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us