Skip to content
  शनिवार 3 जून 2023
Trending
June 3, 2023Odisha Train Accident: भीषण हादसे के बाद कई ट्रेन कैंसिल, इन ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्टJune 3, 2023MP की पहली सोलर सिटी बनने को तैयार सांचीJune 3, 2023Upcoming IPO: इस सप्ताह आएंगे ये IPO, निवेश के लिए तैयार रहेJune 3, 2023Odisha Triple Train Accident: रेल हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 233 हुई, 900 यात्री घायलJune 3, 2023जून के अंत तक 90 फीसदी मनरेगा श्रमिकों को आधार आधारित प्रणाली के दायरे में लाने की उम्मीदJune 3, 2023Coromandel Express Derail: कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलूरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, मालगाड़ी टकराई, 70 लोगों की मौत
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
   लेख   फेसबुक की जवाबदेही
लेख

फेसबुक की जवाबदेही

adminसंपादकीय— August,17 2020 11:45 PM IST
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के सार्वजनिक मंच की भूमिका निभा रहे हैं। राजनेता इन्हीं के माध्यम से नागरिकों से बातचीत करते हैं, मतदाता एक दूसरे से संपर्क में रहते हैं और विभिन्न प्रकार की धारणा तैयार करने का काम किया जाता है। ऐसे में अधिकांश लोकतांत्रिक देशों में इस बात को लेकर खुली बहस हो रही है कि इन प्लेटफॉर्म का स्वयं का आचरण किस प्रकार का हो। जाहिर है भारत में भी ऐसी चर्चा लंबे समय से लंबित है। हालांकि फेसबुक ने कहा है कि उसकी एक नीति है जिसके तहत किसी भी तरह के राजनीतिक कदम या राजनीतिक दल से संबद्धता से दूर ही रहा जाता है लेकिन हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में फेसबुक की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बार-बार हस्तक्षेप करके सत्ताधारी दल के नेताओं की उन पोस्ट को बचाया जो अन्यथा फेसबुक के घृणा फैलाने वाले भाषणों के आंतरिक मानक पर खरी नहीं उतर पाती। ऐसा तब है जब फेसबुक के चेयरमैन मार्क जुकरबर्ग स्वयं अपने कर्मचारियों को यह बताने के लिए दिल्ली दंगों के संदर्भ का उदाहरण दे चुके हैं कि कब फेसबुक को दखल देना चाहिए और अपने मंच पर अभिव्यक्ति को नियंत्रित करना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के संचालन में राजनीतिक पूर्वग्रह का होना स्वाभाविक है। इसे पूरी तरह समाप्त कर पाना बहुत मुश्किल है। फिर भी यह स्पष्ट है कि कम से कम भारत में वे तमाम संरक्षणात्मक उपाय पूरी तरह लागू नहीं किए जा रहे हैं जिन्हें लागू करने का वादा इन प्लेटफॉर्म ने दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों में किया है। फेसबुक जैसी कंपनियों को भारत जैसे भौगोलिक संवेदनशीलता वाले देशों में राजनीतिक भाषणों के प्रबंधन में अधिक पारदर्शी होना होगा और कम स्वेच्छाचारिता का परिचय देना होगा। वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट से यही पता चलता है कि केवल एक कर्मचारी भी अपने स्तर पर फेसबुक की आंतरिक प्रबंधन एवं नियमन प्रक्रिया को बेपटरी कर सकता है। यानी ये प्रक्रियाएं मजबूत नहीं हैं और ऐसा कोई भी व्यक्ति उसे क्षति पहुंचा सकता है जिसका काम संस्थान को राजनीतिक सत्ता के करीब रखना हो, बजाय कि विषयवस्तु का औचित्य तय करने के। फेसबुक को भारत में अपनी विषयवस्तु को लेकर आंतरिक तंत्र में बदलाव करना होगा। उसे इन बदलावों का प्रचार करने के साथ-साथ इसे क्षति पहुंचाने वाले कर्मचारी या कर्मचाारियों की जवाबदेही भी तय करनी होगी। यदि ये प्लेटफॉर्म ऐसे सुधार नहीं करेंगे तो इसकी उन्हें और उन देशों को भारी कीमत चुकानी होगी जहां ये काम करते हैं। नफरत फैलाने वाले भाषण को हल्के में नहीं लिया जा सकता। पहले ही तनाव और हिंसा से जूझ रहे देशों में और हिंसा भड़काने को मंच नहीं मिलना चाहिए। यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि लोकतांत्रिक देशों में इनका संचालन ऐसे सुधारों पर निर्भर हो। लोकतांत्रिक देशों में बतौर मंच उनकी विश्वसनीयता और परिचालन की सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है वे सत्ता को लेकर कितने निष्पक्ष दिखते हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो उन्हें राजनीतिक जोखिम का सामना करना होगा जो उनके अंशधारकों और मालिकों को प्रभावित करेगा। राजनेताओं को भी यह प्रोत्साहन मिल सकता है कि वे मांग करें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विषयवस्तु प्रबंधन में उन्हें भी दखल का मौका मिले। इससे न केवल इन कंपनियों का परिचालन प्रभावित होगा बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी भी प्रभावित होगी। फेसबुक ने अमेरिका और यूरोप में चुनाव जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपों से उपजे क्रोध के बाद ऐसी ताकतों को शांत करने का प्रयास किया है। भारत में भी वह तथा ऐसे अन्य मंच यदि सार्वजनिक रूप से संशोधन नहीं करते उनके लिए जगह नहीं रहेगी।

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Email

संबंधित पोस्ट

  • Filter #1
  • More from author
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve: इंटरेस्ट रेट में फिर 0.50 फीसदी का इजाफा, 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं

December 15, 2022 8:38 AM IST
अर्थव्यवस्था

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

December 7, 2022 1:25 PM IST
अर्थव्यवस्था

RBI repo rate hike: लोन लेना हो सकता है और महंगा

December 7, 2022 12:18 PM IST
कंपनियां

Air India लगातार कर रही अपने नेटवर्क का विस्तार, 12 और विमान लीज पर लिए

December 5, 2022 7:23 PM IST
कंपनियां

Apple जल्द Samsung को पछाड़ बन जाएगी भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक !

December 5, 2022 6:58 PM IST
कमोडिटी

सोना 316 रुपये चढ़ा, MCX पर कीमतें 54 हजार के ऊपर

December 5, 2022 1:29 PM IST
कमोडिटी

Rabi Season 2022: चने की बोआई ने पकड़ी रफ्तार

December 2, 2022 1:49 PM IST
आपका पैसा

ITR: अब जल्दी मिलेगा रिफंड, टैक्स के एडजेस्टमेंट में भी आएगी तेजी

December 2, 2022 1:05 PM IST
अन्य

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला, एक जनवरी से दिल्ली-NCR में नहीं होगा डीजल ऑटो का रजिस्ट्रेशन

December 2, 2022 12:49 PM IST
अन्य

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

December 1, 2022 4:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

India’s Q2 GDP Growth: दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

November 30, 2022 5:58 PM IST
अर्थव्यवस्था

Core Sector Growth: अक्टूबर में 8 कोर सेक्टर का उत्पादन घटकर 0.1 फीसदी रहा

November 30, 2022 5:37 PM IST
अर्थव्यवस्था

Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर में बढ़ा फिस्कल डेफिसिट, बजट अनुमान का 45.6 प्रतिशत रहा

November 30, 2022 4:49 PM IST
ताजा खबरें

Odisha Train Accident: भीषण हादसे के बाद कई ट्रेन कैंसिल, इन ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट

June 3, 2023 12:13 PM IST
भारत

MP की पहली सोलर सिटी बनने को तैयार सांची

June 3, 2023 11:22 AM IST
आईपीओ

Upcoming IPO: इस सप्ताह आएंगे ये IPO, निवेश के लिए तैयार रहे

June 3, 2023 10:46 AM IST
ताजा खबरें

Odisha Triple Train Accident: रेल हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 233 हुई, 900 यात्री घायल

June 3, 2023 9:18 AM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

Latest News


  • Odisha Train Accident: भीषण हादसे के बाद कई ट्रेन कैंसिल, इन ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट
    by अंशु
    June 3, 2023
  • MP की पहली सोलर सिटी बनने को तैयार सांची
    by अंशु
    June 3, 2023
  • Upcoming IPO: इस सप्ताह आएंगे ये IPO, निवेश के लिए तैयार रहे
    by अंशु
    June 3, 2023
  • Odisha Triple Train Accident: रेल हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 233 हुई, 900 यात्री घायल
    by अंशु
    June 3, 2023
  • जून के अंत तक 90 फीसदी मनरेगा श्रमिकों को आधार आधारित प्रणाली के दायरे में लाने की उम्मीद
    by अंशु
    June 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us