कोरोना घटनाक्रम | बीएस संवाददाता/एजेंसी / July 12, 2020 | | | | |
► देश में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,637 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 8,49,553 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में बीमारी से 551 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 22,674 हो गई है
► दिल्ली में कोरोना के 1,573 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 1,12,494 हुई, इससे 37 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 3,371 हुई
► महाराष्ट्र में कोविड-19 के 7,827 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2,54,427 हुई, इससे 173 और मरीजों की मौत से मृतक संख्या 10,289 हुई
► बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के एक दिन बाद रविवार को उनके परिवार के दो और सदस्यों पुत्रवधू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई
|