बंदी से एनसीआर और मुंबई को सबसे ज्यादा नुकसान | |
पुनीत वाधवा / नई दिल्ली 04 03, 2020 | | | | |
बर्कलेज के हाल के शोध में पाया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और मुंबई को 21 दिन की देशबंदी के कारण सबसे ज्यादा नुकसान होगा। उसके बाद बेंगलूरु, हैदराबाद और पुणे का स्थान है।
बर्कलेज के मुख्य अर्थशास्त्री राहुल बाजोरिया द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में एशिया प्रशांत इलाकों का अध्ययन किया गया है, जहां इस समय लॉकडाउन चल रहा है और इससे प्रति सप्ताह 1 अरब डॉलर से 1.7 अरब डॉलर प्रति सप्ताह का नुकसान हो रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है, 'हमने पाया है कि क्वालालंपुर, मनीला, दिल्ली (एनसीआर) और मुंबई में बंदी की वजह से प्रति सप्ताह कुल आर्थिक नुकसान 1 अरब डॉलर से 1.7 अरब डॉलर के बीच होगा।'
मेगासिटी उन शहरों या शहरी क्लस्टर को कहते हैं, जिनमें 1 करोड़ से ज्यादा आबादी होती है। बहरहाल एशिया प्रशांत की छोटी, खुली अर्थव्यवस्था की प्रकृति को देखते हुए बर्कलेज ने इस परियोजना के लिए परिभाषा नरम की है, जिससे बड़े आर्थिक केंद्रों या प्रमुख महागरों व क्षेत्रों को शामिल किया जा सके, जहां का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े उपलब्ध थे। बर्कलेज ने एनसीआर मेंं दिल्ली और सैटेलाइट टाउनों नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद को शामिल किया है। लॉकडाउन की स्थिति में शहरों को आर्थिक हिसाब से ज्यादा नुकसान हो रहा है। वहीं बर्कलेज का मानना है कि अगर यह लंबा चलता है तो अन्य शहरों में भी अनिश्चितता बढ़ेगी।
|