सीएए से डरने की जरूरत नहीं: उद्धव | एजेंसियां / नई दिल्ली February 21, 2020 | | | | |
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बातें कहीं। उद्धव ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनसख्यां पंजी (एनपीआर) की प्रक्रिया के बाद किसी को देश से बाहर नहीं निकाला जाएगा। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद उद्धव पहली बार दिल्ली आए थे। उनके के साथ उनके पुत्र आदित्य ठाकरे भी प्रधानमंत्री से मिले। आदित्य राज्य सरकार में मंत्री भी हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी तल्खी आ गई थी। शिवसेना ने गठबंधन से अलग होते हुए कांग्रेस, राकांपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई। उद्धव ने संवाददाताओं से कहा,'महाराष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर प्रधानमंत्री से हमारी अच्छी बातचीत हुई। उनके साथ सीएए, एनपीआर और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) आदि विषयों पर भी बात हुई। सीएए से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।'उन्होंने महाराष्ट्र में गठबंधन सहयोगियों के बीच किसी तरह का मतभेद होने की बात से भी इनकार किया। उन्होंंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। ऐसी अटकलें हैं कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सीएए और एनपीआर पर मुख्यमंत्री के रुख से खफा है।
उद्धव ने कहा, 'महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार की सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र को सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया है। ऐसी अटकलें हैं कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सीएए और एनपीआर पर मुख्यमंत्री के रुख से खफा है।
|