ज़ी5 देगा टिकटॉक को टक्कर | सोहिनी दास और विवेट सुजन पिंटो / मुंबई February 17, 2020 | | | | |
► देश में जल्द ही शार्ट वीडियो के लिए ऐप शुरू करेगा ज़ी5
► जून तक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 10 करोड़ पहुंचाने का है लक्ष्य
► हॉटस्टार पर भी शुरू होने वाला है डिज्नी प्लस
ओवर-द-टॉप (ओटीटी) स्ट्रीमिंग सेवा ज़ी5 बाइटडांस के टिकटॉक से मुकाबला करने के लिए जल्द ही देश में शॉर्ट वीडियो ऐप शुरू कर सकती है। ऐसा करने वाली वह देश की पहली ओटीटी सेवा होगी। ज़ी5 यह कदम ऐसे समय में उठा रही है जब डिज्ऩी प्लस मार्च अंत में हॉटस्टार के जरिये भारत में आाने की तैयारी में है। ज़ी5 के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का मकसद उपयोगकर्ताओं के मनोरंजन और जुड़ाव को बढ़ाना है।
कंपनी की यह पहल ज़ी एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका की रणनीति के भी अनुरूप है जिसमें डिजिटल कारोबार को अगले स्तर पर ले जाने की बात कही थी। ज़ी5 ने अगले एक साल में 100 करोड़ रुपये से अधिक के पूंजी निवेश करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 60 फीसदी का इस्तेमाल कंटेट पर, 20 फीसदी तकनीकी उन्नयन और शेष 20 फीसदी मार्केटिंग और बिक्री पर खर्च किए जााएंगे।
ज़ी5 के मुख्य कार्याधिकारी तरुण कत्याल ने कहा कि शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म ज़ी5 का हिस्सा होगा और विज्ञापन के जरिये कमाई की जाएगी। मौजूदा बीटा चरण में उपयोगकर्ता 90 सेकंड का वीडियो अपलोड कर सकेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारे इन-हाउस कंटेंट को शॉर्ट वीडियो प्रारूप के अनुरूप तैयार किया जाएगा। हम उपयोगकर्ता के साथ संवाद के लिए प्रभावशाली लोगों, कालाकारों आदि को भी लाएंगे और समय समय पर चैलेंज भी पेश करेंगे।'
इसके अलावा ज़ी5 ज़ी टीवी के लोकप्रिय चरित्रों का गेमीफिकेशन (खेल के अनुरूप बनाना) भी करेगी और स्ट्रीमिंग सेवा के लिए फैंटेसी लीग तैयार करेगी। विश्लेषकों ने कहा कि ज़ी5 का प्रयास उपयोगकर्ताओं के अनुकूल मनोरंजक वीडियो प्लेटफॉर्म बनाना है क्योंकि टिकटॉक ऐप भारत में तेजी से विकास कर रहा है। 2019 में कुल टिकटॉक ऐप में से 44 फीसदी यानी 32.2 करोड़ डाउनलोड भारत में किया गया था, जो 2018 की तुलना में 27 फीसदी अधिक है।
विशेषज्ञों नेे कहा कि 2019 में दुनिया भर में टिकटॉक पर उपयोगकर्ताओं के समय बिताने की अवधि 210 फीसदी बढ़ी है, जिनमें से अधिकांश योगदान भारतीय उपयोगकर्ताओं का है। कत्याल ने कहा कि ज़ी5 के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या करीब 8 करोड़ है और जून तक इनकी संख्या बढ़ाकर 10 करोड़ तक पहुंचाने की है। उद्योग के अनुमान हॉटस्टार के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या करीब 30 करोड़ है और मुख्य रूप से खेल सामग्रियों के लिए दर्शक इस पर आते हैं।
डिज्ऩी प्लस के आने से हॉटस्टार की स्थिति में उल्लेखनीय बदलाव आएगा क्योंकि अब उसके पास डिज्ऩी की फिल्मों और शो की लाइब्रेरी भी उपलब्ध होगी। ज़ी5 की खेल कंटेंट को बढ़ावा देने की कोई योजना नहीं है।
|