नवंबर में यूपीआई से 1.2 अरब ट्रांजैक्शन | निधि राय / मुंबई December 02, 2019 | | | | |
यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से लेन देन की संख्या नवंबर महीने में 1.22 अरब पहुंच गई, जबकि सितंबर में यह संख्या 1 अरब थी। बहरहाल नवंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन से कुल 1,89,224 करोड़ रुपये का रहा, जो अक्टूबर के 1,91,360 करोड़ रुपये की तुलना में कम है। यह ट्रांजैक्शन अक्टूबर की तुलना में 6.1 प्रतिशत ज्यादा और पिछले साल के समान महीने की तुलना में 132 प्रतिशत ज्यादा है। इस समय यूपीआई से 143 बैंक जुड़े हुए हैं।
बहरहाल बाजार हिस्सेदारों का मानना है कि मूल्य के हिसाब से लेन देन में गिरावट चिंता की बात नहीं है क्योंकि अक्टूबर त्योहारी महीना था। सर्वत्र टेक्नोलॉजिज के संस्थापक और वाइस चेयरमैन मंदर अगासे ने कहा, 'भले ही लेन देन की संख्या बढ़ी है, लेकिन मूल्य के आधार पर देखें तो अक्टूबर की त्योहारी की वजह से इसमें कमी आई है। बहरहाल नए साल और क्रिसमस की वजह से इसमें एक बार फिर तेजी आने की उम्मीद है। इसकी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी बनी है।'
|