रबी किसानों की क्षतिपूर्ति की भरपाई करेगी बिहार सरकार | बीएस संवाददाता / पटना August 11, 2019 | | | | |
बिहार सरकार ने रबी के मौसम में फ सल क्षति-पूर्ति के मद में किसानों को 300 करोड़ रुपये देगी। यह रकम राज्य के 2 लाख किसानों के बीच वितरित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इस महीने के अंत तक यह राशि किसानों के खाते में भेजी जाने लगेगी। किसानों को यह रकम राज्य सरकार की फ सल सहायता योजना के तहत दी जाएगी। कृषि विभाग के मुताबिक पिछले वर्ष राज्य के 280 से ज्यादा प्रखंडों में सूखे की स्थिति थी। राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार पिछले रबी के मौसम में राज्य की 3,500 से ज्यादा पंचायतों में रबी फ सल को नुकसान हुआ था। इस वजह से राज्य के 17.5 लाख किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया था। सहकारिता विभाग की जांच में इनमें 2 लाख किसानों के दावे सही पाए गए। विभाग के मुताबिक अभी इन आवेदनों की जांच चल रही है और जल्द पूरी हो जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक जिन किसानों के दावे सही पाए गए हैं, उन्हें इस महीने के अंत तक राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। कृषि विभाग के अनुसार पिछले वर्ष रबी सत्र में गेहूं, मक्का, आलू और दलहन फसलों को नुकसान हुआ। ज्यादातर किसानों ने गेहूं और मक्के की फसलों को नुकसान के लिए दावा किया है। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक आलू, तुअर और मसूर दाल के नुकसान का दावा भी कई किसानों ने किया है। इसके अलावा, नालंदा जिले में कई किसानों ने सरसों की फसल बर्बाद होने की शिकायत भी दर्ज कराई है। विभाग के मुताबिक नुकसान का असल आकलन अगले महीने के शुरुआती हफ्ते तक हो जाएगा।
|