म्हाडा मकानों के लिए आवेदन शुरू | बीएस संवाददाता / मुंबई July 18, 2018 | | | | |
महाराष्ट्र गृह निर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के घरों की लॉटरी के लिए आवेदन बुधवार से शुरू हो गया है। इसके तहत म्हाडा कोंकण मंडल के 9,018 और नागपुर मंडल के 1,514 घरों की लॉटरी निकाली जाएगी। म्हाडा के इतिहास में अब तक इतने घरों की लॉटरी कभी नहीं निकाली गई थी। इस योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के घर भी शामिल किए गए हैं। आवेदन 9 अगस्त तक किए जा सकेंगे, जबकि घरों की लॉटरी 19 अगस्त को निकाली जाएगी। म्हाडा के घटक कोंकण गृह निर्माण एवं क्षेत्र विकास मंडल के 9,018 और नागपुर गृह निर्माण एवं क्षेत्र विकास मंडल के 1,514 घरों की बिक्री लॉटरी के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीयन प्रकिया की शुरुआत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य में सस्ते मकानों के निर्माण के लिए कोंकण गृह निर्माण एवं क्षेत्र विकास मंडल की ओर से सस्ते घरों की राज्य में सर्वाधिक यानी 9,018 मकानों की रिकार्ड लॉटरी घोषित की है। इनके अलावा नागपुर मंडल
के 1,514 मकानों की लॉटरी निकाली जाएगी। म्हाडा के उपाध्यक्ष मिलिंद म्हैसकर ने बताया कि कोंकण और नागपुर मंडल के लॉटरी के लिए आवेदन पंजीयन का आरंभ बुधवार से हुआ है। कोंकण मंडल के लॉटरी के लिए प्राप्त आवेदनों की कम्यूटरयुक्त लॉटरी बांद्रा पूर्व क गृहनिर्माण भवन म्हाडा मुख्यालय में 19 अगस्त, 2018 को सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। कोंकण मंडल के मकानों के लिए आवेदन भरने की अंतिम अवधि 9 अगस्त है। नागपुर मंडल की लॉटरी के लिए आवेदकों का भी पंजीयन बुधवार से शुरू हो गया। ऑनलाइन आवेदन भरने की शुरुआत 19 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 9 अगस्त 2018 तक आवेदन किए जा सकते हैं। फ डणवीस ने म्हाडा अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिक से अधिक मकानों का समावेश लॉटरी में करने का निर्देश दिया। उन्होंने अगले दो सालों में 10 लाख किफायती मकानों का निर्माण करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
|