एक दूसरे से आगे निकलती क्रिप्टोकरेंसी | |
अपराजिता शर्मा / नई दिल्ली 12 06, 2017 | | | | |
बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी ने बुधवार को 13,000 डॉलर के स्तर को पार कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया। अंतरराष्ट्रीय बिटकॉइन बाजारों में यह 13,140 डॉलर तक पहुंची और फिर 12,900 डॉलर पर आ गई। वर्ष 2017 में अब तक बिटकॉइन की कीमत 1,193 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है। हालांकि इस वर्ष बिटकॉइन को काफी प्रसिद्धि मिली लेकिन 2017 दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के लिए भी एक यादगार वर्ष रहा। कई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी ने बिटकॉइन से भी बेहतर प्रर्दशन किया। उदाहरण के लिए डैश क्रिप्टोकरेंसी के मूल्य में इस वर्ष अब तक 6,700 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
पांच ऐसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए
इसे 2012 में बनाया गया और यह न सिर्फ एक क्रिप्टोकरेंसी (रिपल एक्सआरपी) है, बल्कि एक भुगतान नेटवर्क (रिपलनेट) भी है। वेबसाइट कॉइनमार्केटकैप के अनुसार वर्ष 2017 में अब तक इसमें 3,600 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है और 0.243246 डॉलर की कीमत पर इसका बाजार पूंजीकरण 9,42,31,42,067 डॉलर हो चुका है। रिपलनेट एक लेनदेन को करने में लगभग 4 सेकंड का समय लेता है, जबकि बिटकॉइन एक घंटे के करीब। इन दोनों में बड़ा अंतर यह है कि बिटकॉइन की माइनिंग अभी भी जारी है जबकि सारे रिपल कॉइन को माइन किया जा चुका है। खुद कंपनी के पास 16 अरब डॉलर की कीमत के लगभग 61 प्रतिशत रिपल एक्सआरपी हैं।
ईथर एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी है, जिसने शानदार रिटर्न दिया है। इसमें इस वर्ष अब तक 5,300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। कॉइनमार्केटकैप वेबसाइट के अनुसार ईथर का बाजार पूंजीकरण 455 डॉलर प्रति ईथर कीमत पर 43,77,90,79,814 डॉलर हो चुका है। ईथर, इथीरियम नेटवर्क पर काम करता है। हाल ही में इस माध्यम पर आभासी बिल्लियोंं (क्रिप्टोकिटीज) को खरीदने का चलन देखने को मिला, जिससे आभासी मुद्राओं के एक नकारात्मक पक्ष (मानकीकरण की कमी) का पता चला। आंकड़े जारी करने वाली वेबसाइट ईथरस्कैन के अनुसार 28 नवंबर को क्रिप्टोकिटी के लॉन्च के बाद से इथीरियम में गैर प्रसंस्कृत लेनदेन की संख्या छह गुना बढ़ गई।
लाइटकॉइन को बिटकॉइन का सबसे करीबी माना जा सकता है, क्योंकि इसका कठिनाई स्तर भी बिटकॉइन से मिलता जुलता है। कॉइनमार्केटकैप वेबसाइट के अनुसार पिछले सप्ताह लाइटकॉइन अभी तक के सर्वकालिक उच्च स्तर (106.22 डॉलर) पर था जबकि 2017 की शुरुआत में यह 4 डॉलर पर था। 2017 में इसमें 2,300 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। लाइटकॉइन को अक्टूबर 2011 में गूगल के पूर्व इंजीनियर चाल्र्स ली ने बनाया था। हालांकि इसकी कीमत अभी बिटकॉइन से काफी कम है लेकिन छोटे लेनदेन के प्रसंस्करण को लेकर यह आगे है। इसका भुगतान प्लेटफॉर्म एक ब्लॉक के प्रसंस्करण में 2.5 मिनट का समय लगाता है, जबकि बिटकॉइन के मामले में यह समय लगभग 10 मिनट है।
डैश एक ओपन सोर्स पीर-टू-पीर क्रिप्टोकरेंसी है, जो एक सामान्य और सस्ते विकेंद्रीकृत भुगतान व्यवस्था पर काम करती है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक डैश का उद्देश्य डिजिटल मुद्रा के प्रयोग को आसान बनाना और सभी उपयोगकर्ताओं की पहुंच बनाना है, उनके लिए भी, जो तकनीक की समझ नहीं रखते। वर्ष 2017 में दूसरी क्रिप्टोकरेंसी जैसे बिटकॉइन, ईथर, लाइटकॉइन, रिपल और जैडकैश के मुकाबले डैश में सर्वाधिक 6,700 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई और यह 764 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।
इसे 28 अक्टूबर 2016 को जारी किया गया था। 2017 में इसकी कीमत 600 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 350 डॉलर हो गई है। जेडकैश की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह पहली अनुमति रहित क्रिप्टोकरेंसी है जो जीरो-नॉलेज क्रिप्टोग्राफी तकनीक के प्रयोग से सभी लेनदेन की गोपनीयता को पूरी तरह सुरक्षित रखती है।जीरो-नॉलेज क्रिप्टोग्राफी तकनीक के प्रयोग से कोई व्यक्ति एक लेनदेन के बारे में कोई जानकारी दिए बिना इसे सही घोषित कर सकता है। इससे जेडकैश ब्लॉकचेन के पब्लिक होने पर भी निजी लेनदेन को गोपनीय बनाया जा सकता है।
बिटकॉइन का मूल्य (डॉलर में)
31 अक्टूबर6,377 1 नवंबर6,580 2 नवंबर7,058 3 नवंबर7,229 6 नवंबर7,127 7 नवंबर7,075 8 नवंबर7,261
9 नवंबर7,120 10 नवंबर6,582 13 नवंबर6,507 14 नवंबर6,591 15 नवंबर7,292 16 नवंबर7,892
17 नवंबर7,702 20 नवंबर8,245 21 नवंबर8,134 22 नवंबर8,204 23 नवंबर8,166 24 नवंबर8,249
27 नवंबर9,653 28 नवंबर9,945 29 नवंबर10,193 30 नवंबर9,654 1 दिसंबर10,899 4 दिसंबर11,500
5 दिसंबर11,777 6 दिसंबर12,900
|