शांघाई का कृषि आयोग पंजाब के साथ करेगा करार | बीएस संवाददाता / जालंधर May 09, 2016 | | | | |
शांघाई म्युनिसिपल एग्रीकल्चर आयोग ने तकनीक के हस्तांतरण और पंजाब के किसानों को चीन की सब्जियां उगाने में मदद करने के लिए पंजाब सरकार के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते से राज्य में फसलों में विविधता लाने में मदद मिलेगी। शांघाई में आयोग के मुख्यालय में शांघाई एग्रीकल्चर कमीशन के वाइस चेयरमैन फेंग झियोंग ने पंजाब के किसानों की मदद करने का आश्वासन दिया। यहां पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी उपस्थित थे, जो कारोबारी संभावनाएं तलाशने के लिए इस समय चीन के दौरे पर हैं। झियोंग ने आयोग के कार्यों और इसके विशाल उपभोक्ता आधार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयोग पंजाब का दौरा कर चुका है और अब वहां आपसी सहयोग के क्षेत्र तलाशेगा।
उन्होंने उद्योगों को आकर्षित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर भी संतुष्टिï जताई। झियोंग ने कहा कि राज्य में खाद्य संस्करण क्षेत्र में निवेश की खासी संभावनाएं हैं। इस मौके पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने चीन की कंपनियों से राज्य में इस क्षेत्र में निवेश करने की अपील की।
बादल ने निवेशकों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही रियायतों और परियोजनाओं के लिए जमीन की उपलब्धता के बारे में बताया। कृषि आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री के साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने शांघाई में ब्राइट मिल्क प्लांट का भी दौरा किया। यह संयंत्र चीन का सबसे बड़ा संयंत्र है, जो अल्ट्रा हीट ट्रीटेड (यूएचटी) मिल्क का सबसे बड़ा उत्पादक है। बादल ने सुझाव दिया कि चीन के दुग्ध क्षेत्र में विशेषज्ञता का लाभ उठाकर राज्य के वर्का ब्रांड में नई जान फंूक ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में यूएचटी मिल्क का भी उत्पादन हो सकता है, जिसका विपणन गर्मी के दिनों में हो सकता है।
|