मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए आज आरोप लगाया कि इसमें आंध्र प्रदेश को उसका उचित हिस्सा नहीं मिला। नायडू ने कहा कि उन्होंने लोगों की इन 'भावनाओं' को वित्त मंत्री अरुण जेटली तक पहुंचा दिया है। हालांकि नायडू ने कुल मिलाकर बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संतुलित है और इसमें ग्रामीण व कृषि विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
