अब बीमा पॉलिसी क्षेत्रीय भाषाओं में पेश करने की तैयारी | एजेंसी / मुंबई December 09, 2008 | | | | |
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) क्षेत्रीय भाषाओं में बीमा उत्पाद विकसित करने पर विचार कर रहा है।
आईआरडीए के अध्यक्ष जे. हरि नारायण ने बताया कि यह एक सुझाव है। नियामक, काउंसेल और कंपनियों के बीच बातचीत की प्रक्रिया से उत्पादों की भाषाओं और सभी चीजों की प्रणाली का विकास होता है।
वर्तमान में, बीमा उत्पाद अंग्रेजी भाषा में बेचे जाते हैं। दावे के निपटान के संबंध में नियामक ने कहा जिस वर्ष दावे किए जाते हैं, उसी वर्ष 70-75 फीसदी दावे निपटा दिए जाते हैं।
हरि नारायण ने कहा कि नियामक ने थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन और बीमा कंपनियों को आंकड़ों की तेज प्रोसेसिंग सुनिश्चित करने के लिए आईटी आधारित प्रणाली स्थापित करने को कहा है।
|