ट्रंप विदेशी प्रतिभाओं को अमेरिका में ही बनाए रखने के पक्ष में | भाषा / वॉशिंगटन October 29, 2015 | | | | |
रियल एस्टेट क्षेत्र के दिग्गज और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह चाहते हैं कि प्रतिभाशाली विदेशी विद्यार्थी अपना अध्ययन पूरा करने के बाद अमेरिका में ही रहें और सिलीकॉन वैली में काम करें। राष्ट्रपति पद की तृतीय रिपब्लिकन बहस में हिस्सा लेते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैं इस पक्ष में हूं कि लोग कानूनी तौर पर इस देश में आएं। आप जानते हैं क्यों। क्योंकि आप जो कुछ भी चाहते हैं, वे उसे संभव बना सकते हैं। आप इसे वीजा, काम का परमिट या जो भी चाहें, आप कह सकते हैं। इस बहस में फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रूबियो ने भी उनका साथ दिया, जबकि पूर्व में एच-। बी वीजा के मुद्दे पर उनका ट्रंप से मतभेद रहा है। रुबियो ने कहा कि वह कानूनआव्रजन का समर्थन करते हैं, ऐसा आव्रजन कानून जो दुनियाभर के प्रतिभाशाली युवाओं को अमेरिका आकर्षित करे। ट्रंप ने कहा, 'मैं इन प्रतिभाशाली युवाओं को देश में बनाए रखने के पक्ष में हूं ताकि वे सिलीकान वैली में जाकर काम कर सकें।' उन्होंने इस बात को पूरी तरह से खारिज किया कि उन्होंने एच-।बी वीजा बढ़ाए जाने के लिए लांबिंग करते रहे फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा, 'जहां तक वीजा का संबंध है, हमारे देश की सीमाएं हैं। हमारे देश में कानून का राज है और हमें कानून का पालन करना पड़ता है। यही अच्छी बात है कि वे अमेरिका आएं, लेकिन उन्हें कानूनी रूप से आना पड़ेगा।'
|