'सुविधा' रेल चलाने को तैयार रेलवे | सुधीर पाल सिंह / नई दिल्ली July 07, 2015 | | | | |
भारतीय रेल में यात्री किराये में सुधार की राह पर आगे बढ़ते हुए सरकार छूट रहित सेवा 'सुविधा' रेल शुरू करने की तैयारी में है। इसका किराया प्रीमियम ट्रेनों की तरह गतिशील किराया व्यवस्था के तहत होगा, जिसमें हवाई सेवाओं की तर्ज पर मांग के मुताबिक किराया बढ़ता जाएगा। यह सेवा 15 जुलाई से शुरू होगी। नई सेवा में प्रतीक्षा सूची के टिकट जारी नहीं होंगे।
मौजूदा रेलोंं में जहां यात्रियों को मिलने वाली छूट जारी रहेगी, वहीं सुविधा सेवा में किसी तरह की छूट नहीं होगी। यह ट्रेनें जाड़ों की भीड़, गर्मियों की भीड़ और दशहरा, होली जैसे त्योहारों के दौरान चलेंंगी और केवल चुनिंदा मार्गों पर चलेंगी। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'प्रीमियम यात्रियों के साथ जल्दी में यात्रा करने वाले यात्रियोंं को सेवाएं प्रदान करने और उन्हें टिकट सुनिश्चित करने के विचार से यह सेवा शुरू की जा रही है। इस प्रक्रिया में रेल विभाग को अतिरिक्त कमाई भी होगी।'
सुविधा ट्रेनों में रेवले सिर्फ कन्फर्म और रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (आरएसी) टिकट जारी करेगा। यह रेल कम समय में यात्रा की तैयारी करने वाले लोगों को सुविधा देने के लिए चलाई जा रही है, इसलिए इसमें अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) घटाकर अधिकतम 30 दिन और न्यूनतम 10 दिन कर दिया गया है।
मंत्रालय के एक परिपत्र के मुताबिक इन ट्रेनों में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी और वयस्कों से लिया जाने वाला पूरा किराया सभी यात्रियों से लिया जाएगा। इस ट्रेन में आयु के आधार पर कोई छूट नहीं होगी। साथ ही मुफ्त या मानद पास को भी इसमें अनुमति नहीं होगी। साथ ही सिर्फ सामान्य कोटा की ही बुकिंग इसमें होगी और इसमें फस्र्ट एसी, फस्र्ट क्लास, एग्जुक्यूटिक क्लास, जनरल क्लास, सेकंड सिटिंग (2एस) कोच सुविधा ट्रेनों में नहीं होंगे।
भारतीय रेल इस समय बगैर किसी छूट के दूरंतो ट्रेन और कुछ छूट के साथ राजधानी ट्रेन चलाती है। अधिकारी ने कहा कि सुविधा ट्रेनें पूरी तरह से प्रीमियम ट्रेन की जगह ले लेंंगी, जो पहले ही चुङ्क्षनदा 50 मार्गों पर चलाई जा रही हैं, लेकिन उनमें संशोधित किराया लागू होगा।
रेल मंत्रालय ने एक साल पहले गतिशील किराया व्यवस्था के साथ प्रीमियम ट्रेन सेवा शुरू की थी। इसमें मांग बढऩे के साथ किराया बढ़ता है। रेलवे ने पाया कि एक ही उपभोक्ता द्वारा कई बुकिंग करने पर कीमतेंं बढ़ रही हैं और ऐसे में थर्ड एसी का किराया सेकंड एसी से ज्यादा हो जाता है। अधिकारी ने कहा कि इसे देखते हुए सुविधा ट्रेनों में स्लैब के मुताबिक किराये की व्यवस्था की जा रही है।
बदले ढांचे के मुताबिक रेलवे तीन तरह की सुविधा ट्रेन चलाएगा। पूर्ण वातानुकूलित रेल, जिसका कोई स्टापेज नहीं होगा और इसमें राजधानी का आधार किराया और तत्काल शुल्क शामिल होगा, मिश्रित सेवा- जिसमें स्टापेज नहीं होगा और दूरंतो के आधार किराये पर तत्काल शुल्क लगेगा और कुछ स्टॉपेज के साथ मिश्रित सेवा, जिसमेंं सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के का किराया और तत्काल किराया लिया जाएगा। आधार किराया और तत्काल शुल्क पर सिर्फ20 प्रतिशत टिकट मिलेगे, उसके बाद किराया बढ़ता जाएगा।
|