Fri, सितंबर 25, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (73,895.74)

+315.20 (+0.43%) ट्रेंड

होम / आपका पैसा / PM Kisan 24वीं किस्त: अक्टूबर में आएंगे ₹2,000? तारीख से पहले किसान कर लें ये काम

PM Kisan 24वीं किस्त: अक्टूबर में आएंगे ₹2,000? तारीख से पहले किसान कर लें ये काम

PM Kisan की 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आने की संभावना है, लेकिन सरकार ने अभी तारीख घोषित नहीं की है।

PM Kisan Samman Nidhi Scheme

Last Updated: 25 सितंबर 2026 | 3:50 PM IST

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी PM-KISAN के लाभार्थी किसानों को अब अगली किस्त का इंतजार है। योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। अब चार महीने के सामान्य भुगतान चक्र को देखते हुए 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

किसानों को हर साल मिलते हैं ₹6,000

PM-KISAN केंद्र सरकार की योजना है, जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में मिलती है। यानी प्रत्येक किस्त में ₹2,000 सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजे जाते हैं।

योजना में एक किसान परिवार से पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को परिवार की परिभाषा में शामिल किया गया है। पात्र लाभार्थियों की पहचान राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन की ओर से योजना के नियमों के आधार पर की जाती है।

23वीं किस्त कब जारी हुई थी?

PM-KISAN की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जुलाई 2026 की अवधि में 9,44,65,646 किसान योजना के तहत लाभान्वित हुए।

अब अगली किस्त को लेकर किसानों की नजर अक्टूबर पर है। हालांकि, जब तक सरकार की ओर से तारीख की घोषणा नहीं होती, तब तक अक्टूबर की तारीख को केवल संभावित समय ही माना जाना चाहिए।

Also Read: रिटायरमेंट के बाद पैसे खत्म तो नहीं हो जाएंगे? कॉर्पस बनाते समय इन 8 बातों का रखें ध्यान

PM Kisan 24वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी

PM-KISAN के तहत पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। आधिकारिक पोर्टल पर OTP के अलावा बायोमेट्रिक आधारित e-KYC की सुविधा भी उपलब्ध है।

किसानों को यह भी जांच लेना चाहिए कि उनके बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, आधार से संबंधित विवरण और जमीन के रिकॉर्ड में कोई गलती तो नहीं है। इन जानकारियों में गड़बड़ी होने पर किस्त का भुगतान प्रभावित हो सकता है।

किन किसानों को PM Kisan का लाभ नहीं मिलता?

PM-KISAN में सभी जमीन मालिक किसान परिवार अपने आप पात्र नहीं हो जाते। योजना के नियमों में कुछ श्रेणियों को लाभ से बाहर रखा गया है।

इनमें संस्थागत भूमि धारक और कुछ उच्च आर्थिक स्थिति वाली श्रेणियों के किसान परिवार शामिल हैं। कुछ मौजूदा या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, संवैधानिक पदों पर रहने वाले व्यक्ति और आयकर दाता भी योजना के अपवर्जन नियमों के तहत बाहर हो सकते हैं। इसी तरह डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे कुछ पेशेवर भी निर्धारित नियमों के तहत पात्र नहीं हैं।

PM Kisan की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान घर बैठे आधिकारिक PM-KISAN वेबसाइट पर अपनी भुगतान संबंधी जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर Know Your Status सुविधा उपलब्ध है। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर OTP के जरिए जानकारी देखी जा सकती है।

स्टेटस में किसान को भुगतान से जुड़ी कई जानकारियां मिल सकती हैं, जैसे:

  • Payment Status
  • बैंक का नाम
  • UTR नंबर
  • Payment Mode
  • खाते में रकम जमा होने की तारीख
  • वित्त वर्ष के अनुसार e-KYC की स्थिति

ऐसे चेक करें PM Kisan Status

स्टेप 1: आधिकारिक PM-KISAN पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2: Know Your Status विकल्प चुनें।

स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4: कैप्चा भरकर आगे बढ़ें।

स्टेप 5: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

स्टेप 6: इसके बाद स्क्रीन पर आपकी भुगतान और e-KYC से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।

किस्त से पहले किसान जरूर कर लें ये काम

24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को अपना e-KYC पूरा रखना चाहिए। साथ ही बैंक खाते और जमीन से जुड़ी जानकारी भी जांच लेनी चाहिए। PM-KISAN पोर्टल पर उपलब्ध Know Your Status सुविधा से भुगतान और e-KYC की स्थिति की जांच की जा सकती है।

ध्यान रखें: अक्टूबर 2026 में 24वीं किस्त आने की बात अभी संभावित है। सरकार की ओर से आधिकारिक रिलीज डेट घोषित होने के बाद ही किस्त की पक्की तारीख स्पष्ट होगी।

First Published - सितंबर 25, 2026 | 3:50 PM IST

Advertisement

Advertisement