Wed, सितंबर 23, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (74,529.08)

-329.91 (-0.44%) ट्रेंड

होम / अन्य समाचार / डांवाडोल हैं हिमाचल के हालात

डांवाडोल हैं हिमाचल के हालात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बताया है कि राज्य की वित्तीय स्थिति डांवाडोल है। राज्य सरकार पर 31 मार्च, 2009 तक 22,930 करोड़ रुपये का कर्ज बाकी है, जो निश्चित तौर पर राज्य के बुरे हालात को…


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बताया है कि राज्य की वित्तीय स्थिति डांवाडोल है। राज्य सरकार पर 31 मार्च, 2009 तक 22,930 करोड़ रुपये का कर्ज बाकी है, जो निश्चित तौर पर राज्य के बुरे हालात को दिखाता है।


धूमल ने कहा कि बिजली परियोजनाएं और पर्यटन ही राज्य की अर्थव्यवस्था के मुय आधार है। प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य की आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए जरुरी कदम उठाएगी। ऐसा करके राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के साथ ही कर्ज के भार को भी कम किया जा सकेगा।


×éयमंत्री ने कहा है कि 2012 के अंत तक राज्य में 1,200 मेगावाट बिजली के उत्पादन की संभावना है। इसलिए बिजली क्षेत्र राज्य की आर्थिक स्थिति क े सुधार में अच्छी भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा सरकार की राज्य के कई क्षेत्रों में रोप–वे लगाने की भी योजना है। शुरुआती दौर में ये रोप–वे मनाली, बिलासपुर और कुल्लु में लगाए जाऐंगे। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही राजस्व की प्राप्ति भी होगी।


चंडीगढ़ बडी सड़क पर धूमल ने कहा कि उनकी पंजाब के मुयमंत्री प्रकाश सिंह बादल से इस मुद्दे पर बात हुई है। बादल ने कहा है कि सड़क का निर्माण पंजाब की तरफ से रुका है। काम जून 2009 तक पूरा कर लिया जाएगा। हिमाचल ने पंजाब के साथ बिजली के वितरण को लेकर एक समझौता किया है। इस समझौते के अनुसार गर्मी के मौसम में पंजाब में उठने वाली अतिरिक्त बिजली की मांग हिमाचल से पूरी की जाएगी।


धूमल ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में पंजाब के साथ अन्य विवादित मुद्दों को निबटाने का प्रयास किया जाएगा। रेलवे बजट पर असहमति जताते हुए धूमल ने कहा कि केन्द्र आज भी हिमाचल के साथ झूठे वादे कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो हिमाचल में पूरी होने वाली रेलवे परियोजनाएं भी लटकी नजर आ रही है। धर्मशाला में किए गए तिब्बतियों के प्रदर्शन के सवाल पर धूमल ने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

First Published - मार्च 19, 2008 | 12:59 AM IST

Advertisement

Advertisement