Skip to content
  सोमवार 30 जनवरी 2023
Trending
January 30, 2023Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपतJanuary 30, 2023भारत, चीन के दम पर बढ़ेगी दुनियाJanuary 30, 2023यात्रा से परेJanuary 30, 2023आ​खिर कौन सी बातें सामने आएं बजट मेंJanuary 30, 2023पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग हादसाJanuary 30, 2023Maharashtra: चीनी उत्पादन कम होने से प्रभावित होगा निर्यात कोटाJanuary 30, 2023शिंदे और फडणवीस का जलगांव दौरा रद्द, योगी की दहाड़ से राजनीति गरमJanuary 30, 2023Delhi Pollution: अब हर घंटे पता चलेगा कहां, किस वजह से प्रदूषणJanuary 30, 2023Tech Mahindra Q3 Results: IT कंपनी का मुनाफा 5 फीसदी घटा, लेकिन आय 20 फीसदी बढ़ीJanuary 30, 2023Adani Group से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर: PNB
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  जीवन का मूल्य
लेख

जीवन का मूल्य

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —June 12, 2021 12:07 AM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

एक सामान्य वर्ष में देश में लगभग एक करोड़ लोगों की मौत होती है। बीते 14 असामान्य महीनों में कोविड से आधिकारिक तौर पर 3.60 लाख लोगों ने जान गंवाई। अधिकांश टीकाकारों का मानना है कि मौत के आंकड़े कम करके बताए गए हैं और वास्तविक तादाद इससे दो से पांच गुना हो सकती है। यदि हम इसे तीन गुना मान लें तो कोविड से अनुमानत: 10 लाख से अधिक लोगों की जान गई है। यह एक वर्ष में होने वाली सामान्य मौतों का दसवां हिस्सा है। कोविड जब सबसे विकट रूप में था तब वह देश में मौतों की दूसरी सबसे बड़ी वजह था।
मृत्यु के ऐसे मामलों को सामान्य मौतों से अलग श्रेणी में दर्ज किया जाना चाहिए। मिसाल के तौर पर विमान दुर्घटना या सन 1984 की भोपाल गैस त्रासदी जैसी औद्योगिक तबाही की तरह इसका अलग उल्लेख होना चाहिए। परंतु 9/11 या रेल दुर्घटनाओं के उलट कोविड पीडि़तों के परिजनों को कोई क्षतिपूर्ति नहीं चुका रहा है। ऐसा शायद इस अनुमान के आधार पर किया जा रहा है कि औद्योगिक दुर्घटनाओं के उलट महामारी से होने वाली मौतों पर किसी का नियंत्रण नहीं है। परंतु यह ठोस दलील नहीं है। विभिन्न देशों में मौत के अलग-अलग आंकड़े यह दिखाते हैं कि उन देशों की सरकारें महामारी से कितनी क्षमता से निपटीं।
अनेक मौतें ऐसी हैं जिन्हें टाला जा सकता था। ऐसे में जिस प्रकार सरकार ने बेरोजगार होने वाले और निस्सहाय लोगों की मदद करने का निर्णय लिया उसी तरह उसे कोविड पीडि़तों के परिजनों को भी हर्जाना देने का फैसला करना चाहिए। इसके वित्तीय बोझ का आकलन इस आधार पर होगा कि मानव जीवन को सस्ता माना जाता है या मूल्यवान। गत वर्ष जब एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था तब विमानन कंपनी ने मरने वालों के निकट परिजन को 10 लाख रुपये की अंतरिम राहत देने की पेशकश की थी। इसके बरअक्स ऐसे मामलों में जीवन के मूल्य का आकलन करने वाले मॉन्ट्रियल समझौते में कहा गया है कि विमान दुर्घटना में हुई प्रत्येक मृत्यु के लिए करीब 1.2 करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए। जीवन के मूल्य का एक और आंकड़ा भोपाल त्रासदी से सामने आता है। भोपाल त्रासदी में मारे गए 15,300 लोगों के परिवारों को आज के हिसाब से औसतन 4.6 लाख रुपये प्रति परिवार हर्जाना मिला। इस बात पर भी विचार कीजिए कि जीवन बीमा निगम मानव जीवन का मूल्यांकन कैसे करता है। यदि 50 वर्ष का कोई व्यक्ति जो 30,000 रुपये प्रति माह कमाता है, उसके जीवन का मूल्य करीब 26 लाख रुपये लगाया जाता है।
ऐसे में सवाल यह है कि कोविड से मरने वालों के परिवारों को कितनी मौद्रिक क्षति हुई? हर्जाने के आकलन के लिए आप विमानन क्षेत्र के आंकड़े लें, भोपाल गैस त्रासदी के या एलआईसी के आंकड़े लें और इन्हें मृत्यु के आधिकारिक आंकड़ों (कोई अन्य विश्वसनीय आंकड़ा अनुपलब्ध है) से गुणा करें तो 16,500 करोड़ रुपये से लेकर 94,000 करोड़ रुपये मूल्य के मानव जीवन की हानि हुई। इसकी ऊपरी सीमा गत वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के 0.50 प्रतिशत के बराबर है जबकि अमेरिका ने 9/11 के पीडि़तों को 2001 में जीडीपी के 0.66 फीसदी के बराबर हर्जाना दिया था। उन हमलों में 2,800 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। दूसरे शब्दों में कहें तो इस राशि का बोझ उठाया जा सकता है।
ये आंकड़े कोविड के कारण हुई मौतों से हुए नुकसान से सीधे संबद्ध हैं। कुल आर्थिक लागत यकीनन बहुत ज्यादा है ( उन लोगों समेत जिनकी जान बच गई लेकिन वे बेरोजगार हो गए)। ये दोनों आंकड़े यानी गंवाई गई जान और आर्थिक लागत, दोनों एक के पीछे एक चलती प्रतीत होती हैं। जिन देशों में ज्यादा मौत हुई हैं, वहां आर्थिक संकट भी ज्यादा गहरे रहे हैं। ब्रिटेन और ब्राजील इसके सटीक उदाहरण हैं। पीडि़तों को क्षतिपूर्ति देने से चयन का भ्रम समाप्त होता है कि इनमें से एक दूसरे से अधिक महत्त्वपूर्ण है।
इसके बाद इससे जुड़े हुए लाभ आते हैं। यदि क्षतिपूर्ति मिलने की संभावना हो तो पीडि़तों के परिवारों को यह प्रोत्साहन मिलता है कि वे मौत को सही तरीके से दर्ज कराएं। इससे मौत के सही आंकड़े मिलेंगे। इससे सरकार पर दबाव बनता है कि वह हालात को नियंत्रित में लाए। आखिर में, कोविड के कारण टाली जा सकने वाली मौतों के व्यापक मसले पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए- रेल और सड़क दुर्घटनाएं, शिशु मृत्यु आदि इसके उदाहरण हैं। देश में ऐसी मौतों को कम करने पर कितनी राशि खर्च की जानी चाहिए? यदि प्रत्येक असमय मृत्यु को टालने की अतिरिक्त लागत एक मानव जीवन के आर्थिक मूल्य से कम हो तो (भले ही क्षतिपूर्ति चुकाई गई हो अथवा नहीं) तो यह समाज के व्यापक हित में होगा।

कोविडभोपाल गैस त्रासदीमौतरेल दुर्घटनाविमान दुर्घटनाहर्जाना
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

यात्रा से परे

January 30, 2023 10:48 PM IST0
आज का अखबार

आ​खिर कौन सी बातें सामने आएं बजट में

January 30, 2023 10:37 PM IST0
आज का अखबार

पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग हादसा

January 30, 2023 10:26 PM IST0
आज का अखबार

मु​स्लिमों की सियासी और सामाजिक वापसी

January 29, 2023 11:14 PM IST0
आज का अखबार

Section 54-54 GB: निवेश की मियाद बढ़ी पर मुश्किल अब भी

January 29, 2023 11:17 PM IST0
आज का अखबार

अमेरिका में दर कटौती की आस में चमका सोना

January 29, 2023 11:16 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

आटे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी महंगा, एक झटके में 35 रुपये लीटर बढ़ी कीमतें

January 29, 2023 6:28 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Netherlands बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन, इन देशों को छोड़ा पीछे

January 29, 2023 2:33 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनी

January 28, 2023 7:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan: IMF ने पाकिस्तान के बजट अनुमान में 2,000 अरब रुपये का उल्लंघन पाया

January 28, 2023 4:53 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Adani Ports
  • Gold Rate Today
  • Share Market Update
  • Mahatma Gandhi Death Anniversary
  • Budget 2023 Updates
  • Adani Group
  • Rupee vs Dollar
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत

January 30, 2023 11:10 PM IST

भारत, चीन के दम पर बढ़ेगी दुनिया

January 30, 2023 11:05 PM IST

यात्रा से परे

January 30, 2023 10:48 PM IST

आ​खिर कौन सी बातें सामने आएं बजट में

January 30, 2023 10:37 PM IST

पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग हादसा

January 30, 2023 10:26 PM IST

Latest News


  • Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत
    by बीएस संवाददाता
    January 30, 2023
  • भारत, चीन के दम पर बढ़ेगी दुनिया
    by असित रंजन मिश्र
    January 30, 2023
  • यात्रा से परे
    by बीएस संपादकीय
    January 30, 2023
  • आ​खिर कौन सी बातें सामने आएं बजट में
    by नितिन देसाई
    January 30, 2023
  • पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग हादसा
    by देवांशु दत्ता
    January 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59500.41 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59500
1700.29%
निफ्टी59500
1700%
सीएनएक्स 50014854
-210.14%
रुपया-डॉलर81.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics373.2511.53
Intellect Design432.057.84
Indus Towers146.857.15
Mahindra CIE385.606.95
FSN E-Commerce133.756.15
Easy Trip Plann.52.056.01
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics373.6011.92
Intellect Design431.507.53
Indus Towers146.957.26
Mahindra CIE385.006.75
FSN E-Commerce133.856.31
Vodafone Idea6.806.25
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayAdani PortsGold Rate TodayShare Market UpdateMahatma Gandhi Death AnniversaryBudget 2023 UpdatesAdani GroupRupee vs DollarUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us