Skip to content
  रविवार 4 जून 2023
Trending
June 4, 2023FPI का भारतीय शेयरों में निवेश मई में 9 महीने के उच्चस्तर परJune 4, 2023सरकार IREDA के IPO के लिए सितंबर तक दस्तावेज जमा कराएगीJune 4, 2023भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मई में नए उच्चस्तर परJune 4, 2023Market Outlook: रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशाJune 4, 2023Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 65,656 करोड़ रुपये घटाJune 4, 2023Hero MotoCorp ने ई-स्कूटर VIDA V1 Pro के बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेटJune 4, 2023भारत अधिक विदेशी गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानों का हकदार : Air India CEOJune 4, 2023Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में खुशनुमां हुआ मौसम, आज भी बारिश के आसारJune 4, 2023भारत अब वह देश नहीं रहा, जो अपेक्षाकृत धीमी गति से घिसट-घिसट कर चलता था : EAM जयशंकरJune 4, 2023Odisha Train Accident: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने भारत में हुए रेल हादसे पर दुख जताया
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  बेरोजगारी की दर नहीं है अहम आर्थिक संकेतक
लेख

बेरोजगारी की दर नहीं है अहम आर्थिक संकेतक

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—April 14, 2022 11:23 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

देश में बेरोजगारी की दर फरवरी 2022 के 8.1 फीसदी से घटकर मार्च 2022 में 7.6 फीसदी रह गई। परंतु श्रम बाजार से जुड़ी अच्छी खबर यहीं समाप्त होती है। बाकी सभी आंकड़े यही बताते हैं कि मार्च 2022 में देश में श्रम बाजार के हालात निरंतर खराब हुए हैं।
मार्च में श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) दर गिरकर 39.5 फीसदी रह गई।  यह फरवरी के 39.9 फीसदी के स्तर से कम थी। यह अप्रैल-जून 2021 में आई कोविड की दूसरी लहर की तुलना में भी कम थी। इससे पहले एलपीआर की सबसे कम दर जून 2021 में 39.6 फीसदी दर्ज की गई थी। अप्रैल-जून 2021 के दौरान औसत एलपीआर 40 फीसदी थी। मार्च 2022 में कोविड-19 की कोई लहर नहीं थी और आवागमन पर भी बहुत कम प्रतिबंध थे, इसके बावजूद केवल 39.5 फीसदी एलपीआर दर्ज की गई।
मार्च 2022 में श्रम शक्ति में 38 लाख की कमी आई और काम करने वालों की तादाद घटकर 42.8 करोड़ रह गई। यह जुलाई 2021 के बाद आठ महीनों में सबसे कम श्रम शक्ति है। मार्च 2022 में रोजगार के आंकड़ों में 14 लाख की कमी आई और यह 39.6 करोड़ रह गया जो जून 2021 के बाद से न्यूनतम है। बेरोजगारों की गिनती मार्च 2022 में 24 लाख घटी। बेरोजगारी दर में कमी आने की यह भी एक वजह है। बेरोजगारों की कुल गणना या बेरोजगारी दर में कमी इसलिए नहीं आई क्योंकि ज्यादा तादाद में लोगों को रोजगार मिले। हम पहले ही देख चुके हैं कि मार्च में करीब 14 लाख रोजगार कम हुए जो काफी बड़ी तादाद है।
मार्च 2022 में श्रम बाजार के आंकड़े दिखाते हैं कि देश गहरी आर्थिक निराशा से गुजर रहा है। लाखों लोगों ने श्रम बाजार छोड़ दिया। उन्होंने रोजगार की तलाश भी बंद भी कर दी। शायद वे रोजगार नहीं मिल पाने की वजह से हद से ज्यादा निराश हैं और उन्हें लग रहा है कि उनके लिए रोजगार उपलब्ध नहीं हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब एक ऐसे महीने में देश की श्रम शक्ति घटी है जब रोजगारशुदा और बेरोजगार दोनों की तादाद कम हुई है।
एक महीने के दौरान ऐसी स्थिति बनना श्रम बाजार में अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के कारण या नमूना लेने में अंतर की वजह से भी हो सकता है। परंतु इस बार अलग बात यह है कि श्रम बाजार और उसके दोनों घटकों में एक लंबी अवधि के दौरान गिरावट आई यानी मार्च 2022 तिमाही के दौरान। बीते तीन वर्षों यानी जून 2018 तिमाही के बाद यह पहला मौका है जब हमें श्रम शक्ति में ऐसी गिरावट देखने को मिली है।
एलपीआर में गिरावट दिखाती है कि रोजगार के अवसरों में पर्याप्त वृद्धि नहीं हो रही है। ऐसा इसलिए कि एलपीआर में श्रम शक्ति की तुलना कामगार आयु की आबादी के साथ की जाती है। कामगार आयु की आबादी तो बढ़ती ही रहती है भले ही रोजगार के अवसर उस अनुपात में न बढ़ें। इसके बाद एलपीआर में गिरावट आती है। परंतु श्रम शक्ति में विशुद्ध गिरावट दर्शाती है कि रोजगार के अवसरों में भी विशुद्ध रूप से गिरावट आयी है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब हम रोजगार में गिरावट के कारणों की पड़ताल करते हैं। मार्च 2022 में रोजगार में 14 लाख की कमी बड़ी समस्या की ओर संकेत करती है। गैर कृषि रोजगारों में 1.67 करोड़ की कमी आई। हालांकि इसकी भरपाई कृषि क्षेत्र में 1.53 करोड़ रोजगारों से हो गई। कृषि क्षेत्र में रोजगार की यह वृद्धि फसलों की कटाई के कारण श्रमिकों की मौसमी मांग की बदौलत हुई। बहुत संभव है कि मार्च में कृषि में हुए रोजगार की वृद्धि ऐसी ही रही हो। मार्च में गैर कृषि रोजगार में गिरावट बहुत ज्यादा और चिंताजनक है।
मार्च 2022 में औद्योगिक रोजगार में 76 लाख की कमी आयी। विनिर्माण क्षेत्र में 41 लाख रोजगार कम हुए, निर्माण क्षेत्र में 29 लाख और खनन क्षेत्र में 11 लाख रोजगारों की हानि हुई। उपयोगिता क्षेत्र में अवश्य थोड़ी वृद्धि देखने को मिली। विनिर्माण उद्योगों में रोजगार की हानि की बात करें तो सीमेंट और धातु क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ।
विनिर्माण क्षेत्र के रोजगार में गिरावट चकित करने वाली है। 2020-21 की खस्ता हालत के बाद 2021-22 में ज्यादातर वक्त विनिर्माण रोजगार में सुधार हो रहा था। जुलाई 2021 में जरूर विनिर्माण रोजगार एक वर्ष पहले की तुलना में कमजोर स्थिति में रहे। इसके अतिरिक्त वर्ष के बाकी सभी महीनों में रोजगार सालाना आधार पर बेहतर स्थिति में रहे। मार्च में भी यह गति बनी रहने की आशा थी। मार्च 2022 में आई  गिरावट को चौंकाने वाला माना जा सकता है। फरवरी की तुलना में मार्च में रोजगार में 12.5 फीसदी की गिरावट आयी जबकि मार्च 2021 की तुलना में यह 4.3 फीसदी कमतर रहा, यानी कोविड की दूसरी लहर के ऐन पहले की तुलना में। मार्च में आई गिरावट इसलिए भी चकित करने वाली है कि पारंपरिक तौर पर मार्च वर्ष के अन्य तरीकों की तुलना में अधिक व्यस्तता का महीना होता है।
विनिर्माण क्षेत्र लॉकडाउन के झटकों से उबरा है। परंतु यह 6.4 करोड़ रोजगार के साथ स्थिर है। वह 6.8 करोड़ से 7.2 करोड़ रोजगार के 2018 के स्तर पर वापसी करने में नाकाम रहा। मार्च 2022 में विनिर्माण उद्योग में रोजगार घटकर 6.2 करोड़ रह गया।
खुदरा कारोबार में रोजगार की तुलना निर्माण क्षेत्र से हो सकती है। फरवरी 2022 में व्यापार जगत में 7 करोड़ लोग रोजगारशुदा थे जो मार्च में घटकर 6.56 करोड़ रह गए।
मार्च में रोजगार में 14 लाख की कमी का अर्थ है रोजगार दर में भी कमी। यह दर श्रम बाजार का सबसे अहम संकेतक है। रोजगार दर फरवरी 2022 के 36.7 फीसदी से घटकर मार्च में 36.5 फीसदी रह गई।
मार्च 2022 के आंकड़े एक बार फिर यही बताते हैं कि बेरोजगारी दर आर्थिक हालात का विश्वसनीय संकेतक नहीं है।
(लेखक सीएमआईई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी हैं)

आर्थिक संकेतकआवागमनएलपीआरबेरोजगारीश्रम बाजारश्रम भागीदारी दर
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

भारत से सामान की खरीद में बाधा से लेकर तेजी, 10 वर्षों में क्या कुछ बदला

June 2, 2023 11:21 PM IST
आज का अखबार

Vande bharat express: वंदे भारत मॉडल में यात्री प्रबंधन में सुधार की दरकार

June 2, 2023 10:45 PM IST
अर्थव्यवस्था

आर्थिक वृद्धि के आंकड़े: बेहतर प्रदर्शन पर कुछ सवाल

June 2, 2023 10:41 PM IST
आज का अखबार

महत्वहीन विषयों में उलझा देश

June 1, 2023 10:04 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank President: अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

June 3, 2023 2:19 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

पेरिस बैठक के एजेंडे में कृषि, मछली पालन पर सब्सिडी हो सकती है शामिल

June 2, 2023 10:38 PM IST
आपका पैसा

करीब 6 करोड़ EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए आई जरूरी खबर, इस तरह से मिलेगी पासबुक की जानकारी

June 2, 2023 6:31 PM IST
अन्य

आबकारी नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति मिली

June 2, 2023 5:59 PM IST
आपका पैसा

FD Rates: दो बड़े बैंकों ने घटाई ब्याज दर! क्या यह FD दरों में वृद्धि के दौर का अंत है ?

June 2, 2023 4:50 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

BRICS देशों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर

June 2, 2023 1:34 PM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


FPI का भारतीय शेयरों में निवेश मई में 9 महीने के उच्चस्तर पर

June 4, 2023 2:47 PM IST

सरकार IREDA के IPO के लिए सितंबर तक दस्तावेज जमा कराएगी

June 4, 2023 2:25 PM IST

भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मई में नए उच्चस्तर पर

June 4, 2023 1:32 PM IST

Market Outlook: रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

June 4, 2023 12:32 PM IST

Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 65,656 करोड़ रुपये घटा

June 4, 2023 12:05 PM IST

Latest News


  • FPI का भारतीय शेयरों में निवेश मई में 9 महीने के उच्चस्तर परJune 4, 2023
  • सरकार IREDA के IPO के लिए सितंबर तक दस्तावेज जमा कराएगीJune 4, 2023
  • भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मई में नए उच्चस्तर परJune 4, 2023
  • Market Outlook: रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशाJune 4, 2023
  • Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 65,656 करोड़ रुपये घटाJune 4, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us