Skip to content
  सोमवार 6 फ़रवरी 2023
Trending
February 6, 2023RBI MPC Meeting: मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू, रीपो रेट में हो सकती है 0.25 फीसदी की और बढ़ोतरीFebruary 6, 2023Closing Bell: सेंसेक्स में 5 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, 335 अंक टूटा ; निफ्टी 17,800 के नीचे बंदFebruary 6, 2023Potato production: 15 से 20 फीसदी बढ़ सकता है आलू उत्पादनFebruary 6, 2023संसद में अदाणी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी हरसंभव कोशिश करेंगे: राहुलFebruary 6, 2023UP: स्मार्ट मीटर टेंडर में देरी ! ठप पड़ा नए बिजली कनेक्शन देने का कामFebruary 6, 2023MCD Mayor Election: भाजपा ने अपने पार्षदों को एमसीडी चुनाव बाधित करने का निर्देश दिया है – सिसोदियाFebruary 6, 2023IL&FS फाइनेंशियल सर्विसेज के कर्जदाताओं को 3,200 करोड़ रुपये का अंतरिम भुगतानFebruary 6, 2023E20 Petrol: इन राज्यों को मिली E20 पेट्रोल की सौगात, आज से बिक्री शुरूFebruary 6, 2023Adani Group गिरवी शेयर छुड़ाने के लिए 111.4 करोड़ डॉलर का समय से पहले भुगतान करेगाFebruary 6, 2023India Energy Week 2023: PM मोदी का वैश्विक निवेशकों से देश के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  सन 1991 के बाद के तीन दशक
लेख

सन 1991 के बाद के तीन दशक

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —June 18, 2021 8:43 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

तीन दशक पहले जून महीने की 21 तारीख को नरसिंह राव सरकार ने शपथ ली थी और उन व्यापक सुधारों की शुरुआत हुई थी जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की दिशा और गति दोनों बदल दी थी। बीते 30 वर्ष में वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी तीन गुना बढ़कर 1.1 फीसदी से 3.3 फीसदी हो गई है। अमेरिकी डॉलर में देखें तो अर्थव्यवस्था का आकार 11 गुना बढ़ा है। केवल चीन और वियतनाम का प्रदर्शन ही हमसे बेहतर रहा है। मानव विकास के प्रमुख सूचकांकों (प्रमुख तौर पर जीवन संभाव्यता और साक्षरता) पर भारत ने मध्यम विकास वाले देशों के औसत से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत के 12वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से इस साल छठी सबसे बड़ी होने की उम्मीद है।
अन्य देशों से तुलना करें तो यह प्रदर्शन अच्छा नजर आता है। खुद भारत के इससे पिछले तीन दशकों की तुलना में यह बेहतर है लेकिन फिर भी हमारा प्रदर्शन इससे बेहतर हो सकता था। बहुत बड़ी तादाद में लोग गरीबी रेखा से ऊपर निकले हैं। इसके बावजूद अफ्रीका के बाहर के देशों में (व्यापक गरीबी के मामले में अफ्रीका ने एशिया की जगह ले ली है) भारत सर्वाधिक गरीब आबादी वाला देश है। प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सन 1990 में जिन 150 अर्थव्यवस्थाओं के आंकड़े थे, उनमें से 90 प्रतिशत ने भारत से अच्छा प्रदर्शन किया था। आज देखा जाए तो करीब 195 देशों में से 75 प्रतिशत का प्रदर्शन भारत से बेहतर है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में हम आज भी वैश्विक औसत के पांचवें हिस्से से भी नीचे हैं। असमानता बढ़ी है लेकिन 2011 के बाद से कोई विश्वसनीय आंकड़ा भी नहीं आया है।
बीते 30 वर्षों की कहानी में भी एकरूपता नहीं है। पहले दो दशकों का प्रदर्शन तीसरे दशक (2011-2021) से बेहतर रहा। कई देश जिनका प्रदर्शन पहले भारत के प्रदर्शन की छाया में दब रहा था, अब वे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। खासतौर पर बांग्लादेश और फिलीपींस। चीन और वियतनाम तो हैं ही। अगर 2011-2021 के बीच लैटिन अमेरिका के जीडीपी में आई गिरावट, सब-सहारा अफ्रीका के संकट और आसियान के पांच देशों के प्रदर्शन से तुलना की जाए तो भारत अभी भी अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में दिखता है। परंतु सन 2001 में भारत का जीडीपी चीन के जीडीपी का 37 फीसदी था। दो दशक बाद यह घटकर 18 फीसदी रह गया है। विश्व अर्थव्यवस्था में हमारे बढ़ते योगदान को अंतरराष्ट्रीय महत्त्व मिला है लेकिन चीन के साथ शक्ति संतुलन में हम पिछड़े हैं।
सन 2011 की गिरावट के बाद दोबारा गति पकडऩा अपेक्षाकृत कठिन रहा है लेकिन महामारी ने हमारी हालत और अधिक खराब की तथा चुनौतियों में इजाफा किया। रोजगार के क्षेत्र में पहले ही हम विफल रहे हैं, अब हालात दो वर्ष पहले की तुलना में अधिक खराब हैं। लाखों की तादाद में लोग दोबारा गरीबी के दुष्चक्र में फंस गए हैं और लाखों छोटे उपक्रम जो बंद हुए हैं वे शायद दोबारा कभी न खुल पाएं। अर्थव्यवस्था में विरोधाभासी प्रवृत्ति मजबूत होती जा रही है।
अर्थव्यवस्था में उत्पादकता को नए सिरे से गति देने और एक साफ-सुथरी व्यवस्था कायम करने की जरूरत है। मोदी सरकार ने भौतिक बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया है और ढेर सारे कल्याणकारी उपाय भी किए हैं। ये दोनों जरूरी और अच्छे कदम हैं लेकिन मानव संसाधन में जरूरी नाटकीय सुधार की जगह नहीं ले सकते। यही वह बदलाव है जिसने आधी सदी पहले पूर्वी एशिया की स्थिति में बदलाव की बुनियाद रखी थी। एक ओर तो 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर साक्षरता को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर दोगुनी तेजी से 100 प्रतिशत करने के विषय में शायद ही कोई बात होती हो। महामारी ने हमारे कमजोर स्वास्थ्य ढांचे को भी सबके सामने रख दिया है, उसमें सुधार के बारे में भी शायद ही कभी बात होती हो।
एक सुचारु रूप से काम करने वाला वित्तीय तंत्र, जो हर प्रकार के कर्ज चाहने वालों की जरूरत को पूरा करे, वह अभी भी नदारद है। ऋणशोधन प्रक्रिया से कर्जदाताओं को बकाया ऋण का जो मामूली हिस्सा वापस मिलेगा वह अपने आप में एक त्रासद कथा है। अब अनुमान है कि ऋण में देनदारी की चूक के मामले नए सिरे से सामने आ सकते हैं। इससे पता चलता है कि छोटे और मझोले कारोबारियों के सामने दिक्कतें बरकरार हैं। जब कारोबारी जगत संकट में हो तो वित्तीय क्षेत्र का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं हो सकता।
परंतु आर्थिक और कल्याणकारी नजरिये से सबसे महत्त्वपूर्ण काम यह है कि लोगों को दोबारा रोजगार मिले और रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। बीते 30 वर्षों से ऐसा नहीं किया गया है या उससे पिछले 30 वर्षों में भी। अगले 30 वर्षों में हमारी तकदीर कैसी होगी यह बात इसी पर निर्भर करती है।

चीनजीडीपीनरसिंह राव सरकारमानव विकास सूचकांकवियतनामसाक्षरता
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

देरी से लिया गया निर्णय

February 6, 2023 12:12 AM IST0
आज का अखबार

रोजगार के लिए शिक्षा के स्तर से जुड़ी चुनौतियां

February 5, 2023 11:04 PM IST0
आज का अखबार

भारतीय पूंजीवाद के लिए परीक्षा की अहम घड़ी

February 5, 2023 10:55 PM IST0
आज का अखबार

काफी कुछ दांव पर

February 3, 2023 10:57 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान का एक जनरल जो बन गया तानाशाह

February 6, 2023 12:03 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

कोयले के दामों में कमी चाह रहा बांग्लादेश

February 5, 2023 11:01 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

मुशर्रफ का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाया जाएगा

February 5, 2023 8:39 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Russian Crude Oil: रूस से डीजल खरीदने पर यूरोपीय देशों ने रोक लगाई

February 5, 2023 8:14 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

चीन से कुछ अहम कच्चे माल के आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत: NITI Aayog

February 5, 2023 5:04 PM IST0
आपका पैसा

कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर सकती है सरकार

February 5, 2023 2:20 PM IST0

Trending Topics


  • Rupee vs Dollar
  • Stock Market Update
  • Adani vs Hindenburg
  • Electric Vehicles
  • Stocks To Watch
  • Foreign Trade Policy
  • Old vs New Tax Regime
  • Mutual Fund Industry
  • Pervez Musharraf Death

सबकी नजर


RBI MPC Meeting: मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू, रीपो रेट में हो सकती है 0.25 फीसदी की और बढ़ोतरी

February 6, 2023 5:40 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स में 5 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, 335 अंक टूटा ; निफ्टी 17,800 के नीचे बंद

February 6, 2023 5:24 PM IST

Potato production: 15 से 20 फीसदी बढ़ सकता है आलू उत्पादन

February 6, 2023 5:02 PM IST

संसद में अदाणी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी हरसंभव कोशिश करेंगे: राहुल

February 6, 2023 4:35 PM IST

UP: स्मार्ट मीटर टेंडर में देरी ! ठप पड़ा नए बिजली कनेक्शन देने का काम

February 6, 2023 4:24 PM IST

Latest News


  • RBI MPC Meeting: मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू, रीपो रेट में हो सकती है 0.25 फीसदी की और बढ़ोतरी
    by भाषा
    February 6, 2023
  • Closing Bell: सेंसेक्स में 5 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, 335 अंक टूटा ; निफ्टी 17,800 के नीचे बंद
    by भाषा
    February 6, 2023
  • Potato production: 15 से 20 फीसदी बढ़ सकता है आलू उत्पादन
    by रामवीर सिंह गुर्जर
    February 6, 2023
  • संसद में अदाणी मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी हरसंभव कोशिश करेंगे: राहुल
    by भाषा
    February 6, 2023
  • UP: स्मार्ट मीटर टेंडर में देरी ! ठप पड़ा नए बिजली कनेक्शन देने का काम
    by बीएस संवाददाता
    February 6, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60506.90 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60507
-3350.55%
निफ्टी60507
-3350%
सीएनएक्स 50014934
-280.19%
रुपया-डॉलर81.91
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Vodafone Idea8.2619.88
P & G Health Ltd4719.1015.19
Indus Towers161.9512.98
Adani Ports546.059.46
Zydus Lifesci.470.158.33
M & M Fin. Serv.262.107.86
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Vodafone Idea8.2520.44
P & G Health Ltd4702.7014.63
Indus Towers162.0512.81
Adani Ports545.459.34
Elgi Equipments412.358.31
Zydus Lifesci.470.158.17
आगे पढ़े  

# TRENDING

Rupee vs DollarStock Market UpdateAdani vs HindenburgElectric VehiclesStocks To WatchForeign Trade PolicyOld vs New Tax RegimeMutual Fund IndustryPervez Musharraf Death
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us