Skip to content
  मंगलवार 7 फ़रवरी 2023
Trending
February 6, 2023Adani vs Hindenburg: JPC जांच पर अड़ा विपक्षFebruary 6, 2023Meta: गलत सूचनाओं से निपटने पर ध्यानFebruary 6, 2023Hydrogen Truck: देश का पहला हाइड्रोजन ट्रक प्रद​​र्शितFebruary 6, 2023Tata Consumer Products: गैर-खाद्य क्षेत्र में पैठ के लिए तैयार कर रहे कार्य योजनाFebruary 6, 2023व्यापार और तकनीक परिषद के तहत बनेंगे 3 कार्यसमूहFebruary 6, 2023एमएसएमई के लिए रिफंड अधिसूचितFebruary 6, 2023वोडा आइडिया, इंडस टावर्स के शेयरों में बड़ी उछालFebruary 6, 2023Voda-Idea के ग्राहक आधार में गिरावटFebruary 6, 20231,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी कर सकते हैं नगर निकायFebruary 6, 2023टाइटन इंडस्ट्रीज को हीरा आभूषण से योगदान बढ़ने के आसार
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  ऊर्जा की भू-राजनीति के सुलगते रिश्ते
लेख

ऊर्जा की भू-राजनीति के सुलगते रिश्ते

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —July 25, 2022 1:20 AM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

रूस के साथ यूक्रेन के ‘रिश्तों’ को कई संदर्भों के नजरिये से देखा जा सकता है। वर्ष 2014 में रूस पहले ही यूक्रेन के एक बड़े हिस्से (क्राइमिया) को अपने साथ मिला चुका है और फिलहाल दूसरे इलाकों (दोनेत्स्क और लुहान्स्क) को अपने साथ जोड़ने के प्रयासों में लगा है। इसके पीछे उसका तर्क सदियों पुराने नस्लीय एवं सांस्कृतिक संबंधों के संदर्भ में मध्ययुगीन इतिहास की ओर लौटने का है।
रूस ने व्यापक स्तरीय ‘विशेष सैन्य अभियान’ चलाने का जो जोखिम उठाया, उसके पीछे उसका ऊर्जा भू-राजनीति का आकलन ही है। करीब 11 साल पहले जापान में आई एक परमाणु आपदा ने पश्चिमी यूरोप में ऊर्जा स्रोतों के गणित को बदलकर रख दिया। इन बदली हुई परिस्थितियों ने रूस को यूरोपीय संघ (ईयू) और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के मुकाबले बढ़त दिला दी। वर्ष 2010 में जर्मनी में 17 परमाणु बिजली संयंत्र थे। उसकी करीब 22 प्रतिशत बिजली परमाणु संयंत्रों में बनती थी। वर्ष 2011 में सूनामी के शिकार हुए फूकूशीमा परमाणु संयंत्र में बड़ी जन हानि हुई थी और वहां उच्च विकिरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र भी बन गया। इससे सबक लेते हुए जर्मनी ने अपने परमाणु संयंत्रों को स्थगित करने का फैसला लिया। तमाम अन्य देश भी परमाणु बिजली से तौबा करते दिखे। केवल फ्रांस ही इकलौता बड़ा यूरोपीय देश है, जिसने फूकूशीमा हादसे के बाद अपनी परमाणु योजनाओं में कोई भारी कटौती नहीं की।
वर्तमान की बात करें तो जर्मनी में केवल तीन परमाणु बिजली संयंत्र ही सक्रिय रह गए हैं। जर्मनी की बमुश्किल 10 प्रतिशत बिजली ही इन संयंत्रों से आती है। संभव है कि जर्मनी के नीति-निर्माता इस साल के अंत तक इन तीनों संयंत्रों को बंद करके शायद वापस कोयला आधारित तापीय बिजली संयंत्रों की ओर लौटें। निःसंदेह पिछले एक दशक के दौरान जर्मनी की ऊर्जा आवश्यकताएं बढ़ी हैं और उसकी कुल बिजली में करीब 45 प्रतिशत हिस्सा अक्षय ऊर्जा स्रोतों का हो गया है। वहीं परमाणु बिजली की जगह बड़े पैमाने पर प्राकृतिक गैस ने ले ली है। जर्मनी को आधी गैस की आपूर्ति रूस करता है। इतना ही नहीं बल्गारिया , फ्रांस, इटली, पोलैंड, फिनलैंड, लातविया जैसे यूरोपीय देशों का मुख्य गैस आपूर्तिकर्ता होने के साथ ही रूस तमाम छोटे बाल्कन देशों का इकलौता गैस आपूर्तिकर्ता भी है। यूरोपीय संघ और नाटो की ऊर्जा नब्ज पर अपनी ऐसी पकड़ को देखते हुए यूक्रेन के मसले पर रूस के हाथ बहुत मजबूत हैं। यहां तक कि इस साल यूक्रेन पर हमले के बावजूद पश्चिमी यूरोप की गैस पर निर्भरता के चलते यूरोपीय संघ ने रूस को रकम पहुंचाते रहने में कोई हिचक नहीं दिखाई। वास्तव में यूक्रेन युद्ध पर रूस का रोजाना जितना खर्च हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा कमाई वह यूरोप को गैस बेचकर कर रहा है। यानी उसका युद्ध व्यय यूरोप से होने वाले गैस राजस्व से कम ही है।
जहाज या पाइपलाइन के माध्यम से गैस को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के मामले में ढुलाई के मोर्चे पर बड़ी चुनौतियां हैं। इसमें जितनी दूरी बढ़ेगी, उसी अनुपात में खर्च भी बढ़ता जाएगा। इस समय यूरोपीय लोगों को अमेरिकियों की तुलना में गैस के लिए सात गुना अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। वैकल्पिक स्रोत तलाशने से कीमतों और ऊपर जा सकती हैं। ऐसे में जब तक रूस अपने ऊर्जा ढांचे को किफायती बनाने की राह तलाशने के लिए नए सिरे से काम नहीं करता, तब तक वह रूस के खिलाफ कदम उठाने में लड़खड़ाता रहेगा।
ऊर्जा भू-राजनीति ही अक्सर बड़े संघर्षों की जड़ होती है। इतिहास ऐसी मिसालों से भरा है। जापान ने अमेरिकी प्रशांत बेड़े के मुख्यालय पर्ल हार्बर पर दिसंबर 1941 में इसीलिए हमला किया था कि अमेरिका ने जुलाई 1941 से जापान को तेल बेचना बंद कर दिया था। तब जापान को तेल एवं गैस की आपूर्ति के लिए इंडोनेशिया ( तब डच उपनिवेश) और मलेशिया (ब्रिटिश उपनिवेश) को साथ जोड़ने की आवश्यकता पड़ी। इसके लिए जरूरी था कि वह पहले फिलिपींस (अमेरिकी उपनिवेश) का किला फतेह करे और इसीलिए जापान को प्रशांत बेड़े पर धावा बोलना पड़ा।
जब भी तेल और गैस की बात आती है तो निर्यातकों के स्तर पर भी बड़ी सक्रियता देखने को मिलती है। प्रत्येक ऊर्जा आयातक किसी न किसी निर्यातक के साथ समीकरण साधने की जुगत भिड़ाता रहता है। उदाहरण के लिए इजरायल के पड़ोस में तेल निर्यातक देश हैं, लेकिन उनके साथ उलझन को देखते हुए उसे मैक्सिको, नॉर्वे, कोलंबिया और वेनेजुएला से तेल आयात करना पड़ता है। वहीं यूरोप को वैकल्पिक गैस स्रोत के लिए अजरबैजान और कतर की ओर देखना पड़ सकता है। यहां तक कि शायद वह ईरान के साथ फिर से पींगें बढ़ाने पर विचार कर सकता है।
वहीं अक्षय या नवीकरणीय ऊर्जा की बात आती है तो उससे जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला में एक ही दिग्गज चीन का दबदबा है। दुनिया के 80 प्रतिशत सौर पैनल का उत्पादन चीन करता है। विंड टरबाइन बाजार में भी उसका ही बड़ा वर्चस्व है। स्टोरेज बैटरी बाजार का भी वही अहम खिलाड़ी है। इन सबसे भी बढ़कर दुर्लभ धातुओं के उत्पादन (रेयर अर्थ प्रोडक्शन) के मामले में उसका एकाधिकार है।
ऐसे में यही कहा जा सकता है कि जिन देशों का चीन के साथ मेल नहीं खाएगा, वे सौर, पवन ऊर्जा और स्टोरेज जैसे स्रोतों के मामले में अपनी खुद की आपूर्ति श्रृंखला खड़ी करेंगे, भले ही उनकी लागत चीनी आयात से कहीं ज्यादा ही क्यों न हो। यहां तक तो ठीक है, लेकिन रेयर अर्थ का मामला जरा अलग है, क्योंकि इन 17 आवश्यक तत्वों के कुछ चुनिंदा ही स्रोत हैं। जलवायु परिवर्तन की निरंतर बढ़ती चुनौती को देखते हुए उत्सर्जन कटौती एक तात्कालिक प्राथमिकता है, लेकिन इस मोर्चे पर एक ही आपूर्तिकर्ता पर निर्भरता वाली भू-राजनीति दुःस्वप्न साबित हो सकती है, विशेषकर तब जब ऐसे आपूर्तिकर्ता के साथ आपका सीमा विवाद हो।

ऊर्जाक्राइमियाजोखिमनाटोभू-राजनीतियूक्रेनरूससांस्कृतिक संबंधसैन्य अभियान
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
लेख

एक और इजाफा

February 6, 2023 9:44 PM IST0
अर्थव्यवस्था

​रिजर्व बैंक बढ़ा सकता है 25 आधार अंक

February 6, 2023 9:41 PM IST0
आज का अखबार

शीर्ष न्यायालय की सर्वोच्चता और उससे जुड़े कुछ सवाल

February 6, 2023 9:33 PM IST0
आज का अखबार

देरी से लिया गया निर्णय

February 6, 2023 12:12 AM IST0
आज का अखबार

निवेश के सही सबूत समय से दें, ज्यादा टीडीएस से बचें

February 6, 2023 12:04 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान का एक जनरल जो बन गया तानाशाह

February 6, 2023 12:03 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

कोयले के दामों में कमी चाह रहा बांग्लादेश

February 5, 2023 11:01 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

मुशर्रफ का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाया जाएगा

February 5, 2023 8:39 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Russian Crude Oil: रूस से डीजल खरीदने पर यूरोपीय देशों ने रोक लगाई

February 5, 2023 8:14 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

चीन से कुछ अहम कच्चे माल के आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत: NITI Aayog

February 5, 2023 5:04 PM IST0

Trending Topics


  • Rupee vs Dollar
  • Stock Market Update
  • Adani vs Hindenburg
  • Electric Vehicles
  • Stocks To Watch
  • Foreign Trade Policy
  • Old vs New Tax Regime
  • Mutual Fund Industry
  • Pervez Musharraf Death

सबकी नजर


Adani vs Hindenburg: JPC जांच पर अड़ा विपक्ष

February 6, 2023 11:58 PM IST

Meta: गलत सूचनाओं से निपटने पर ध्यान

February 6, 2023 11:51 PM IST

Hydrogen Truck: देश का पहला हाइड्रोजन ट्रक प्रद​​र्शित

February 6, 2023 11:45 PM IST

Tata Consumer Products: गैर-खाद्य क्षेत्र में पैठ के लिए तैयार कर रहे कार्य योजना

February 6, 2023 11:43 PM IST

व्यापार और तकनीक परिषद के तहत बनेंगे 3 कार्यसमूह

February 6, 2023 11:41 PM IST

Latest News


  • Adani vs Hindenburg: JPC जांच पर अड़ा विपक्ष
    by भाषा
    February 6, 2023
  • Meta: गलत सूचनाओं से निपटने पर ध्यान
    by सौरभ लेले
    February 6, 2023
  • Hydrogen Truck: देश का पहला हाइड्रोजन ट्रक प्रद​​र्शित
    by बीएस संवाददाता
    February 6, 2023
  • Tata Consumer Products: गैर-खाद्य क्षेत्र में पैठ के लिए तैयार कर रहे कार्य योजना
    by शार्लीन डिसूजा
    February 6, 2023
  • व्यापार और तकनीक परिषद के तहत बनेंगे 3 कार्यसमूह
    by श्रेया नंदी
    February 6, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60506.90 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60507
-3350.55%
निफ्टी60507
-3350%
सीएनएक्स 50014934
-280.19%
रुपया-डॉलर81.91
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Vodafone Idea8.2619.88
P & G Health Ltd4719.1015.19
Indus Towers161.9512.98
Adani Ports546.059.46
Zydus Lifesci.470.158.33
M & M Fin. Serv.262.107.86
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Vodafone Idea8.2520.44
P & G Health Ltd4702.7014.63
Indus Towers162.0512.81
Adani Ports545.459.34
Elgi Equipments412.358.31
Zydus Lifesci.470.158.17
आगे पढ़े  

# TRENDING

Rupee vs DollarStock Market UpdateAdani vs HindenburgElectric VehiclesStocks To WatchForeign Trade PolicyOld vs New Tax RegimeMutual Fund IndustryPervez Musharraf Death
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us