Skip to content
  शुक्रवार 9 जून 2023
Trending
June 9, 2023बरेली में देश का पहला दो बोगियों वाला रेल कैफे शुरूJune 9, 2023Maruti Jimny: बेहतर सड़क और यात्रा में दिलचस्पी से लाइफस्टाइल SUV की बढ़ी मांग June 9, 2023गो फर्स्ट मामले में ऋणदाताओं की समिति गठितJune 9, 2023Rajasthan Elections: बागी तेवर से कांग्रेस की चुनौतियां बरकरारJune 9, 2023केंद्र ने शुरू की ड्रेजिंग की सख्त निगरानीJune 9, 2023AI से अभी नौकरी को नहीं खतरा: चंद्रशेखरJune 9, 2023भारत में टैक्स कम रखना आवश्यकJune 9, 2023FSSAI ने कम अल्कोहल वाले रेडी टू ड्रिंक का तय किया पैमानाJune 9, 2023सबकी सामाजिक सुरक्षा एक विकृत प्रोत्साहन: CEAJune 9, 2023Editorial: उपभोक्ता और राजनीतिक संकेत
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद कंपनियों का कीमत बढ़ाने का दांव
लेख

टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद कंपनियों का कीमत बढ़ाने का दांव

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—March 24, 2021 11:26 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

कच्चे माल की लागत बढऩे से परेशान टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद विनिर्माता कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने की दिशा में बढ़ती नजर आ रही हैं। स्टील, तांबा एवं एल्युमीनियम की कीमतों में जुलाई 2020 से ही लगातार बढ़त का रुख रहा है। पिछले सात महीनों में अधिकांश धातुओं की कीमतें 20 से लेकर 35 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं। ऐसे में एयर कंडिशनर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाहन विनिर्माता अब कीमतें बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं।
अधिकांश उपभोक्ता उत्पादों की मांग भी कमजोर हुई है। ऐसे में कंपनियों को मौजूदा बाजार परिवेश मुश्किल दिख रहा है। क्योंकि वे अपना मार्जिन भी बनाए रखना चाहते हैं। जिंसों के भाव गिरने से सितंबर एवं दिसंबर की तिमाहियों में इन कंपनियों के मार्जिन बढ़े थे। लेकिन मौजूदा समय में अधिकांश जिंसों के भाव साल-भर पहले के अपने पुराने स्तर पर पहुंच चुके हैं। लिहाजा जिंसों के भाव चढऩे से टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद निर्माता कंपनियों का परेशान होना पूरी तरह ठीक भी नहीं है। लेकिन कीमतें तय करने का ताल्लुक न्याय से नहीं ही होता है। बाजार में खप सकने वाली चीजों के बारे में उठने वाले सवाल का जवाब मांग पक्ष से ही आना चाहिए। उपभोक्ता मांग परिवारों की आय एवं उपभोक्ता धारणा में परिलक्षित होती है।
उपभोक्ता धारणा में करीब साल भर पहले जबरदस्त गिरावट आई थी और अब भी यह पूरी तरह उबर नहीं पाई है। रोजगार परिदृश्य सबसे तेजी से सुधरा है लेकिन ऐसा निम्न आय स्तरों पर ही हुआ है। आय के बावजूद धारणाओं में सुधार बड़े मार्जिन से पीछे रहा है। अक्टूबर 2020 में रोजगार साल भर पहले की तुलना में सिर्फ 1.9 फीसदी ही कम था लेकिन औसत पारिवारिक आय 12 फीसदी तक गिर चुकी थी। आय में इस बड़ी गिरावट का प्रतिकूल प्रभाव उपभोग व्यय में करीब 20 फीसदी की तीव्र गिरावट के रूप में परिलक्षित होता है। ऐसे में अचंभे की बात नहीं है कि उपभोक्ता धारणा और भी बिगड़ चुकी थी। उपभोक्ता धारणा अक्टूबर 2020 में करीब 51 फीसदी तक गिर चुकी थी।
फरवरी 2021 तक उपभोक्ता धारणा में कुछ सुधार आया। फिर भी सालाना तुलना में इस धारणा में करीब 48 फीसदी की गिरावट थी। सच तो यह है कि उपभोक्ता धारणा में रिकवरी बहुत सुस्त रही है।
वाहन, एयर कंडिशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन एवं अन्य टिकाऊ उत्पादों की मांग ऐसी खरीदारियों के वक्त के बारे में एक अमूर्त अहसास पर टिकी होती है। उपभोक्ता धारणा सूचकांक के पांच बिंदुओं में से एक इस घटक को सीधे तौर पर संबोधित है।
प्रतिभागियों से पूछा गया कि क्या साल भर पहले की तुलना में यह समय टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद खरीदने के लिए बेहतर है या खराब या फिर कोई अंतर नहीं है। करीब एक चौथाई प्रतिभागियों ने कहा कि लॉकडाउन से पहले का वक्त खरीद के लिए बढिय़ा था जबकि 55 फीसदी लोगों ने माना कि कोई फर्क नहीं है और बाकी 20 फीसदी लोगों का कहना था कि टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद खरीदने के लिए वक्त खराब है।
वहीं लॉकडाउन के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता सामान खरीदने का आशावाद गिर गया और पांच फीसदी से भी कम प्रतिभागियों ने उसे खरीद के लिए बेहतर वक्त माना। लेकिन अक्टूबर 2020 में बेहतर वक्त मानने वाले प्रतिभागियों की तादाद 7.4 फीसदी रही। फिर जनवरी 2021 तक यह अनुपात 6.5 फीसदी से लेकर 7 फीसदी के बीच रहा। फरवरी 2021 में 5 फीसदी से भी कम लोगों ने माना कि टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों की खरीद के लिए बेहतर समय है। ऐसे में सवाल उठता है कि टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनियों का कीमतें बढ़ाने के बारे में सोचना बाजार के बारे में क्या उनकी सही समझ को दर्शाता है?
इसका जवाब है पूरी तरह नहीं। फरवरी 2021 में उन परिवारों के भीतर टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों की खरीद का रुझान तेज देखा गया जिनकी सालाना औसत आय 10 लाख रुपये से अधिक है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों की मांग अधिक आय वाले परिवारों के पक्ष में झुकी दिखाई देती है। लेकिन यह बाजार बहुत छोटा होगा।
टिकाऊ उपभोक्ता सामान खरीदने की ओर परिवारों का झुकाव उनकी आय से निर्धारित होता है। इसका नतीजा यह होता है कि घर की आय बढऩे के साथ ही टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद खरीदने के लिए वक्त को बेहतर मानने वाले परिवारों का अनुपात अमूमन बढ़ जाता है। फरवरी 2021 में 1 लाख रुपये से कम आय वाले सिर्फ 1.6 फीसदी परिवारों ने ही इसे खरीदारी के लिए बेहतर वक्त माना। वहीं 1 लाख से 2 लाख रुपये की सालाना आय वाले परिवारों में यह अनुपात बढ़कर 3.7 फीसदी हो गया। जबकि 2 लाख से 10 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले 7 फीसदी परिवारों ने इसे खरीद का बेहतर वक्त माना। उससे ऊपर के आय संवर्गों में यह अनुपात बहुत तेजी से बढ़ता गया।
साल भर में 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले 12 फीसदी से अधिक परिवारों ने फरवरी 2020 की तुलना में फरवरी 2021 को टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों की खरीद के लिए बेहतर माना। इससे पहले के चार महीनों में इस आय वर्ग के सिर्फ सात फीसदी परिवारों ने ही बेहतर माना था।
टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनियां सालाना 10 लाख रुपये से अधिक कमाने वाले परिवारों की धारणा में सुधार से लाभान्वित हो सकती हैं। यह संवर्ग पिछले दो महीनों में 5 लाख से 10 लाख रुपये की सालाना आय वाले परिवारों की उन्नत धारणा की जगह ले सकता है। इस तरह के करीब 15 फीसदी परिवार दिसंबर 2020 में टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों की खरीद को लेकर आशान्वित थे जबकि जनवरी 2021 में यह अनुपात 11 फीसदी था। लेकिन फरवरी 2021 में सात फीसदी से भी कम परिवार आशावादी रह गए।
निम्न आय वाले परिवारों की खरीद धारणा में सुधार होना भी महत्त्वपूर्ण है। ऐसा नहीं होने पर कंपनियां भारतीय उपभोक्ता बाजार की ऊंची कतार में बैठे गिनती के लोगों पर ही दांव खेलती रहेंगी।

एयर कंडिशनरटिकाऊ उपभोक्ता उत्पादतांबारेफ्रिजरेटरवाहनस्टील
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Rajasthan Elections: बागी तेवर से कांग्रेस की चुनौतियां बरकरार

June 9, 2023 10:58 PM IST
आज का अखबार

भारत में टैक्स कम रखना आवश्यक

June 9, 2023 10:53 PM IST
आज का अखबार

Editorial: उपभोक्ता और राजनीतिक संकेत

June 9, 2023 10:40 PM IST
आज का अखबार

Repo Rate: नीतिगत दरों में फिलहाल कटौती की उम्मीद नहीं

June 8, 2023 11:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बाइडन और सुनक ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन को मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

June 9, 2023 11:13 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, गोपनीय दस्तावेजों को रखने के मामले में बने आरोपी!

June 9, 2023 9:15 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

स्टील पर शुल्क छूट को लेकर अमेरिका से बातचीत जारी

June 8, 2023 11:22 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

France Knife Attack: फ्रांस में बच्चों पर चाकू से हमला, सीरिया का अवैध शरणार्थी था हमलावर

June 8, 2023 7:36 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Delhi-San Francisco Flight: सभी यात्रियों को रिफंड देगा एयर इंडिया, साथ में एक और गिफ्ट दिया

June 8, 2023 5:34 PM IST
आपका पैसा

Repo Rate: RBI ने repo rate में नहीं किया कोई बदलाव, Home Loan की EMI पर क्या पड़ेगा असर?

June 8, 2023 4:39 PM IST

Trending Topics


  • RBI MPC Meet Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • GDP Growth Forecast
  • Gold-Silver Price
  • RBI Repo Rate
  • ITR filing 2023
  • Rupay Prepaid Forex Cards

सबकी नजर


बरेली में देश का पहला दो बोगियों वाला रेल कैफे शुरू

June 9, 2023 11:23 PM IST

Maruti Jimny: बेहतर सड़क और यात्रा में दिलचस्पी से लाइफस्टाइल SUV की बढ़ी मांग 

June 9, 2023 11:19 PM IST

गो फर्स्ट मामले में ऋणदाताओं की समिति गठित

June 9, 2023 11:18 PM IST

Rajasthan Elections: बागी तेवर से कांग्रेस की चुनौतियां बरकरार

June 9, 2023 10:58 PM IST

केंद्र ने शुरू की ड्रेजिंग की सख्त निगरानी

June 9, 2023 10:57 PM IST

Latest News


  • बरेली में देश का पहला दो बोगियों वाला रेल कैफे शुरूJune 9, 2023
  • Maruti Jimny: बेहतर सड़क और यात्रा में दिलचस्पी से लाइफस्टाइल SUV की बढ़ी मांग June 9, 2023
  • गो फर्स्ट मामले में ऋणदाताओं की समिति गठितJune 9, 2023
  • Rajasthan Elections: बागी तेवर से कांग्रेस की चुनौतियां बरकरारJune 9, 2023
  • केंद्र ने शुरू की ड्रेजिंग की सख्त निगरानीJune 9, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

RBI MPC Meet Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023GDP Growth ForecastGold-Silver PriceRBI Repo RateITR filing 2023Rupay Prepaid Forex Cards
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us
  • Sitemap