Skip to content
  शनिवार 1 अप्रैल 2023
Trending
April 1, 2023IPL 2023 PBKS vs KKR: बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को 7 रनों से हरायाApril 1, 2023Liquor sales : रोजाना 19.71 करोड़ रुपये की शराब पी गए दिल्ली वाले ! दिल्ली सरकार ने शराब बिक्री से ‘अब तक सबसे ज्यादा’ कमाई कीApril 1, 2023Amul Milk Price Hike: झटका ! फिर बढ़े अमूल दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर का हुआ इजाफाApril 1, 2023Rupee ग्लोबल करेंसी बनने की राह पर… अब ‘रुपए’ में हो सकेगा भारत-मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापारApril 1, 2023Vande Bharat : MP को मिली पहली वंदे भारत, PM मोदी ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, जानें किराया, रूट और टाइमिंगApril 1, 2023GST Collection: मार्च में 13 फीसदी बढ़ा कलेक्शन, GST लागू होने के बाद दूसरी बार हुआ सबसे अधिक टैक्स कलेक्शनApril 1, 2023Tata Motors auto sales : टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री मार्च में तीन फीसदी बढ़ीApril 1, 2023Toyota auto sales: टोयोटा की बिक्री मार्च में नौ फीसदी बढ़कर 18,670 इकाई रहीApril 1, 2023Bank loan fraud : 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कोलकाता का कारोबारी गिरफ्तारApril 1, 2023Maruti auto sales : मारुति की मार्च में बिक्री में मामूली गिरावट, वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 19.66 लाख वाहन बेचे
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  उत्पादन के क्षेत्र में नये अवसरों का लें लाभ
लेख

उत्पादन के क्षेत्र में नये अवसरों का लें लाभ

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —September 15, 2021 12:27 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

वैश्विक स्तर पर परिवहन को एक के बाद एक कई झटके लगे हैं और उसमें काफी उथलपुथल की स्थिति है। समस्या गंभीर है और वह जल्द समाप्त होती नहीं दिखती। ये कठिनाइयां भारतीय अर्थव्यवस्था के सबसे महत्त्वपूर्ण इंजन को नुकसान पहुंचा रही हैं जिसका नाम है- निर्यात। इसके विपरीत निर्यात को लेकर रुझान काफी बढ़ा है और कंपनियों को हालात के मुताबिक नए तरीके तलाश करने होंगे। 
महामारी के बीच बड़े पैमाने पर उत्पादन और परिवहन रुक गया है। जब टीकाकरण और राजकोषीय प्रोत्साहन के कारण विकसित अर्थव्यवस्थाओं में मांग ने जोर पकड़ा। इसके परिणामस्वरूप वैश्विक उत्पादन शृंखलाओं में प्रक्रिया तेज हुई। विनिर्माण की मांग दुनिया भर में मजबूत रही है क्योंकि आम खपत सेवा के बजाय वस्तुओं की ओर स्थानांतरित हुई है।

इस समय दुनिया भर में कंटेनर पोत अस्वाभाविक रूप से बंदरगाहों के किनारे अटके हुए हैं। स्वेज नहर का परिचालन बाधित है और कोविड के कारण एशिया के कई परिवहन केंद्रों में रुकावट है। परिवहन की कीमतें आसमान छू रही हैं। ब्रिटिश फर्म ड्रयूरी द्वारा संचालित ड्रयूरी वल्र्ड कंटेनर इंडेक्स के मुताबिक 40 फुट लंबे कंटेनर की कीमत गत वर्ष जहां 2,000 डॉलर थी, वहीं 2 सितंबर को यह 10,000 डॉलर हो गई। कुछ मामलों में ऐसे पोतों को भारत से प्रशांत महासागर की ओर भी मोड़ा गया है इसलिए भारत में हालत ज्यादा खराब है। ऊंची कीमतों के अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि तत्काल उपलब्धता पर 100 फीसदी प्रीमियम है। हवाई मालवहन भी सीमित रहा है क्योंकि परिचालन पर कोविड प्रतिबंध लागू थे। वहां भी कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ। 
एक आधुनिक कार में 30,000 कलपुर्जे लगे होते हैं जो दुनिया भर में उत्पादित होते हैं। आधुनिक युग की समृद्धि के लिए वैश्विक विशेषज्ञता अनिवार्य है लेकिन इसके लिए सस्ते और विश्वसनीय परिवहन की जरूरत है। आपूर्ति शृंखला प्रबंधक साथ मिलकर हल निकालने में लगे हैं ताकि कठिन समय में भी उत्पादन जारी रह सके। वैश्विक उत्पादन 2021 के आखिर में त्योहारी मौसम में होने वाली मांग की तैयारी कर रहा है। इससे आखिरी चार महीनों में मालवहन की मांग बढऩे की आशा है।

सन 2021 और 2022 में विश्व अर्थव्यवस्था को आकार देने में इन समस्याओं की अहम भूमिका होगी। आर्थिक दलीलें हमें बताती हैं कि शुल्क संबंधी बाधाएं लोक कल्याण के लिए बाधा हैं। इस पर यह बात भी लागू होती है कि गैर शुल्कीय लागत भी लोक कल्याण के लिए बुरी है। वैश्विक स्तर पर मालवहन में सुधार के कारण ही वैश्वीकरण से समृद्धि आई। इसके विपरीत मालवहन की अधिक लागत ने बेहतरी को प्रभावित किया।
भारतीय कंपनियों के लिए इसके चार निहितार्थ हैं:

1. पारंपरिक परिस्थितियों में- गत वर्ष विश्व अर्थव्यवस्था में उत्पादन का एक निश्चित संगठन था। वह पूरी तरह अस्तव्यस्त है। हम इसे हर अंतरराष्ट्रीय रुझान वाली फर्म के लिए चुनौती के रूप में देख रहे हैं। यह एक अवसर भी है। सभी वैश्विक कंपनियां स्रोत की समस्या को रचनात्मक ढंग से हल करने का प्रयास कर रही हैं। दुनिया भर की कई कंपनियां आपूर्ति में चूक रही हैं। इसमें आपके लिए अवसर है। आप इस अंतर को पाट सकते हैं।
2. पारंपरिक परिस्थितियों में वस्तुओं के परिवहन की परिपक्व प्रणाली थी और विदेशी मुद्रा में क्रय-विक्रय के अवसर बहुत कम थे। उदाहरण के लिए भारत में कोई मशीन खरीदकर उसे श्रीलंका में बेचने पर कोई खास कमाई नहीं थी। दुनिया भर में इन उपकरणों की कीमत में इतना उतार-चढ़ाव है कि उद्यमियों के लिए बहुत अवसर हो सकते हैं। वास्तविक अर्थव्यवस्था में काम कर रही कंपनियों को इन अवसरों को पहचानने और इनका लाभ लेने पर ध्यान देना चाहिए। 
3. पारंपरिक परिस्थितियों में, हमें पता था कि ऑस्ट्रेलिया से मद्रास कोयला लाना ज्यादा आसान है बजाय कि बिहार से लाने के। भारतीय उपमहाद्वीप में काम कर रही कंपनियां आमतौर पर कारोबार के लिए बाहर नजर डालती हैं। लेकिन अगर सीमा पार परिवहन की लागत बढ़ती है तो दक्षिण एशिया के भीतर से माल जुटाना ज्यादा आसान होगा। अब भारतीय उपमहाद्वीप में यहीं से माल हासिल करने के कई स्रोत हैं। मुनाफे के ये अवसर स्थापित कारोबारी रिश्तों की तयशुदा लागत भी चुका सकते हैं और इस क्षेत्र के एक कमजोर उत्पादक को गति प्रदान कर सकते हैं। भारतीय सीमा से लगने वाले जमीनी मार्ग अधिक महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि हवाई और समुद्री मार्ग अधिक महंगे हैं। ऐसे में भारत-पाकिस्तान व्यापार को दुबई के बजाय सीमा के जरिये व्यवस्थित करना अधिक बेहतर होगा। 

4. करीब एक वर्ष से यह बात स्पष्ट है कि भारतीय कंपनियां उन देशों की मांग से फायदा उठा सकती हैं जहां टीकाकरण और राजकोषीय प्रोत्साहन की क्षमता है। हर फर्म के नेतृत्व को विदेशी बाजार को प्राथमिकता देनी चाहिए। कुछ हद तक अब यह निर्यात के आंकड़ों में नजर भी आने लगा है। बहरहाल, वैश्विक मालवहन में उत्पन्न विसंगति बताती है कि भारतीय निर्यातकों की वृद्धि का मसला आगामी 18 महीने के घटनाक्रम पर निर्भर करेगा। विदेशी ग्राहकों पर जोर देने का बुनियादी संदेश निर्यात के आंकड़ों से जाहिर स्थिति की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है।
भारतीय राज्य के लिए महामारी के बाद प्रमुख आर्थिक नीति की प्रतिक्रिया कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण है। व्यापारिक गतिरोध समाप्त करने के लिए और भारतीय कंपनियों के लिए कच्चे माल की लागत कम करने के लिए तथा भारतीय कंपनियों को वैश्विक सुधार प्रक्रिया का लाभ दिलाने के लिए ऐसा करना आवश्यक है। यह संदेश ऐसे समय में और महत्त्वपूर्ण हो जाता है जब परिवहन की लागत ने सीमा पार गतिविधियों में इजाफा कर दिया है। अब वक्त आ गया है कि हम भारतीय राज्य द्वारा संचालित व्यापार पर करीबी नजर डालें और तमाम व्यापार गतिरोधों को यथासंभव समाप्त करें। हमें दक्षिण एशिया में ऐसी परिस्थितियां बनानी होंगी ताकि हम भारतीय प्रायद्वीप की अंतरराष्ट्रीय रुझान रखने वाली कंपनियों को रेल और सड़क के जरिये कच्चा माल मुहैया करा सकें।

इसके साथ ही बुनियादी ढांचे की जमीनी हकीकत की समीक्षा और मूल्य समायोजन के लिए गतिरोध समाप्त करने की भी जरूरत है। यह मास्क या टीके जैसी स्थिति है। अर्थव्यवस्था को निजी क्षेत्र की ओर से मालवहन सेवा पर जोर बढ़ाने की आवश्यकता है। बाजार अर्थव्यवस्था मूल्य संकेतों से इसे हासिल करती है। मूल्य में राज्य का हस्तक्षेप आपूर्ति को प्रभावित करता है। 
(लेखक पुणे इंटरनैशनल सेंटर में शोधकर्ता हैं) 

containerCovid 19Economytransportvaccination
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

शोध एवं विकास की अहमियत

March 31, 2023 11:39 PM IST
आज का अखबार

सियासी हलचल : आसान नहीं है हिमाचल में सुक्खू सरकार की राह 

March 31, 2023 11:35 PM IST
आज का अखबार

लालच की वजह से बढ़ा वित्तीय क्षेत्र में जो​खिम

March 31, 2023 11:18 PM IST
आज का अखबार

हरियाली की दीवार

March 30, 2023 11:08 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

सरकार ने जारी किया नई विदेश व्यापार नीति, ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए तैयार हो रहे दिशानिर्देश

March 31, 2023 11:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

नीति की समीक्षा तक मुफ्त रहेगा UPI से लेन-देन, NPCI के सीईओ ने बताई पूरी प्रक्रिया

March 31, 2023 10:05 PM IST
आपका पैसा

New Financial Year : नया फाइनेंशियल ईयर कल से शुरू, ये वित्तीय बदलाव आम व्यक्ति की जेब पर डालेंगे सीधा असर

March 31, 2023 7:40 PM IST
आपका पैसा

खुशखबरी! छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों को सौगात, मोदी सरकार ने ब्याज दर में किया इजाफा

March 31, 2023 6:22 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अजय बंगा का निर्विरोध World Bank अध्यक्ष का अगला अध्यक्ष बनना तय

March 31, 2023 4:56 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Twitter पर छाए Elon Musk, फॉलोवर्स की लिस्ट में बराक ओबामा और जस्टिन बीबर भी छूट गए पीछे

March 31, 2023 4:28 PM IST

Trending Topics


  • PhonePe
  • Stocks to Watch
  • Gold Price Today
  • Indore Temple Tragedy
  • COVID-19 Update
  • Rupee vs Dollar
  • Reliance | Jio Financial

सबकी नजर


IPL 2023 PBKS vs KKR: बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को 7 रनों से हराया

April 1, 2023 8:04 PM IST

Liquor sales : रोजाना 19.71 करोड़ रुपये की शराब पी गए दिल्ली वाले ! दिल्ली सरकार ने शराब बिक्री से ‘अब तक सबसे ज्यादा’ कमाई की

April 1, 2023 7:43 PM IST

Amul Milk Price Hike: झटका ! फिर बढ़े अमूल दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर का हुआ इजाफा

April 1, 2023 6:52 PM IST

Rupee ग्लोबल करेंसी बनने की राह पर... अब ‘रुपए’ में हो सकेगा भारत-मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार

April 1, 2023 6:35 PM IST

Vande Bharat : MP को मिली पहली वंदे भारत, PM मोदी ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, जानें किराया, रूट और टाइमिंग

April 1, 2023 5:59 PM IST

Latest News


  • IPL 2023 PBKS vs KKR: बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को 7 रनों से हराया
    by भाषा
    April 1, 2023
  • Liquor sales : रोजाना 19.71 करोड़ रुपये की शराब पी गए दिल्ली वाले ! दिल्ली सरकार ने शराब बिक्री से ‘अब तक सबसे ज्यादा’ कमाई की
    by भाषा
    April 1, 2023
  • Amul Milk Price Hike: झटका ! फिर बढ़े अमूल दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर का हुआ इजाफा
    by भाषा
    April 1, 2023
  • Rupee ग्लोबल करेंसी बनने की राह पर… अब ‘रुपए’ में हो सकेगा भारत-मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार
    by बीएस वेब टीम
    April 1, 2023
  • Vande Bharat : MP को मिली पहली वंदे भारत, PM मोदी ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, जानें किराया, रूट और टाइमिंग
    by भाषा
    April 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58991.52 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58992
10311.78%
निफ्टी58992
10310%
सीएनएक्स 50014558
2121.48%
रुपया-डॉलर82.15
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Sonata Software837.4011.34
Brightcom Group14.649.99
Easy Trip Plann.43.539.10
Capri Global652.458.67
HLE Glascoat503.307.51
Macrotech Devel.930.607.48
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Sonata Software836.3011.26
Capri Global661.159.91
Apar Inds.2504.909.88
Brightcom Group14.609.77
BLS Internat.165.709.55
Easy Trip Plann.43.609.27
आगे पढ़े  

# TRENDING

PhonePeStocks to WatchGold Price TodayIndore Temple TragedyCOVID-19 UpdateRupee vs DollarReliance | Jio Financial
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us