Skip to content
  मंगलवार 6 जून 2023
Trending
June 5, 2023शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तारJune 5, 2023स्टॉक लिमिट का फिलहाल अरहर पर असर नहीं, भाव में मजबूती बरकरारJune 5, 2023प्रबंधन को जवाबदेह बनाएं बैंकों के बोर्ड : RBI डिप्टी गवर्नरJune 5, 2023निगरानी के दायरे में लाएं बैंक शुल्क, KYC अपडेट न होने पर अकाउंट बंद करना ठीक नहींJune 5, 2023मोजो स्टोरी और तन्मय भट्ट के YouTube चैनलों को हैकर्स ने किया डिलीट, हर कोई हक्का-बक्काJune 5, 2023महंगाई के दबाव से सेवा पीएमआई में आई कमी: S&P GlobalJune 5, 2023चक्रवात का असर मॉनसून पर, केरल में दिख सकता है प्रभाव: IMDJune 5, 2023मुद्रास्फीति में कमी के बीच क्या रेट बरकरार रखेगा RBI?June 5, 2023क्या पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं होगा? जानें एक्सपर्ट की रायJune 5, 2023भारत के वित्तीय अपराधी और यूनाइटेड किंगडम
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  सरकारी योजनाओं को लेकर कुछ सवाल
लेख

सरकारी योजनाओं को लेकर कुछ सवाल

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—April 20, 2021 11:19 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

भारत सरकार अनेक योजनाओं का संचालन करती है। इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं: सहज बिजली हर घर योजना, पीएम फसल बीमा योजना, इमरजेंसी क्रेडिट लिंक्ड गारंटी स्कीम, पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना, सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम मत्स्य संपदा योजना और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना।
यह योजनाओं की लंबी सूची का एक छोटा हिस्सा है। व्यापक तौर पर देखें तो ऊपर वर्णित विभिन्न योजनाएं बाजार में हस्तक्षेप करने का तरीका हैं। परंतु आर्थिक मोर्चे पर ये कितनी तार्किक हैं इस बारे में चीजें हमेशा स्पष्ट नहीं रहतीं। आइए पूरे मसले को थोड़ा और करीब से जांचते हैं।
बाजार व्यवस्था ताकतवर है और यह संसाधनों के आवंटन का एक शक्तिशाली उपाय है। बहरहाल, यह निर्वात में काम नहीं करती। यह एक कानूनी, नियामकीय और संस्थागत ढांचे में काम करती है। यदि यह ढांचा उपयुक्त नहीं हो तो बाजार गड़बड़ा सकता है। यानी कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। वैधानिक, संस्थागत और नियामकीय ढांचे में बदलाव की आवश्यकता है।
कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों और अल्पावधि को छोड़ दिया जाए तो तथाकथित विशेष योजनाओं की कोई आवश्यकता नहीं है।
एक उदाहरण पर विचार कीजिए। यदि आवास कीमतें अधिक हैं और बीते सात-आठ वर्ष में अचल संपत्ति बाजार में मंदी के बावजूद बहुतों की पहुंच से बाहर हैं तो सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजना चला सकती है और वह कर भी रही है।
वैकल्पिक रूप से सरकार आत्मावलोकन कर सकती है और आवास बाजार के काम करने संबंधी ढांचे को लेकर बनी नीति पर पुनर्विचार कर सकती है। अब व्यापक रूप से दो बुनियादी बातें हैं जिनकी बदौलत देश में आवास कीमतें अधिक हैं। पहली, देश में अभी भी अचल संपत्ति क्षेत्र में काफी हद तक लाइसेंस-परमिट-कोटा जैसी व्यवस्था है। अधिकांश क्षेत्रों के लिए ऐसी व्यवस्था 1991 में नकारी जा चुकी है।
दूसरा, हमारे यहां सन 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून जैसा उदाहरण है। हमें इन दो स्तरों पर बुनियादी बदलाव करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना हमें ज्यादा आगे नहीं ले जा सकेगी। भले ही हम सब्सिडी की अवसर लागत के मुद्दे को किनारे कर दें। यह सही है कि उचित कानूनी, नियामकीय या संस्थागत ढांचे में भी बाजार नाकाम हो सकता है। कीमतें गलत हो सकती हैं, संसाधनों का गलत आवंटन हो सकता है।
अक्सर नियम आधारित कर सब्सिडी नीति हस्तक्षेप का बेहतर तरीका होती है। कई बार जागरूकता अभियान का इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि लोग सही निर्णय ले सकें। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि हमें उपरोक्त प्रकार की सरकारी योजनाओं की आवश्यकता है या नहीं।
यह सही है कि हमारे यहां वस्तुओं और सेवाओं के लिए अलग-अलग कर-सब्सिडी दरें हैं। बहरहाल, देश में ऐसी दरें प्राय: वस्तु और सेवा के आवश्यक होने, विलासिता होने या दोनों के बीच की स्थिति में होने के निर्धारण पर निर्भर करती हैं। अक्सर दरों का निर्धारण इस आधार पर नहीं होता है कि क्या सही कीमत तय करने में बाजार विफलता सामने आ सकती है। यहां हमें बुनियादी बदलाव की आवश्यकता है।
मुद्दा केवल संसाधनों के किफायती आवंटन का नहीं है बल्कि गरीबी और आर्थिक असमानता का भी है। बहरहाल हमें पानी जैसी अनिवार्य वस्तुओं पर कम शुल्क की विशेष नीति की जरूरत नहीं है। हमें जल जीवन मिशन जैसी अलग योजना की आवश्यकता भी नहीं है।
इसके बजाय हमें कर-जीडीपी अनुपात बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके बाद सरकार और अधिक आय समर्थन दे सकती है और वह बुनियादी ढांचे पर भी अधिक व्यय कर सकती है जिसमें स्वच्छ जल की पर्याप्त उपलब्धता आदि शामिल हैं।
फिलहाल कर-जीडीपी अनुपात काफी कम है और ऐसा पूरी तरह अर्थव्यवस्था के कमतर विकास के कारण नहीं है। यह इसलिए कम है क्योंकि भारत सरकार कर-जीडीपी अनुपात बढ़ाने पर पर्याप्त धनराशि व्यय नहीं करती है और न ही इस दिशा में प्रयास करती है। एक ओर कुछ कर कानून अभी भी अतार्किक हैं तो दूसरी ओर हमारे यहां ढेर सारी कर रियायतें हैं। कुछ कर तो लगाए ही नहीं गए हैं।
साफ-साफ कहें तो यह जिक्र किया जाना चाहिए कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि भारत सरकार की योजनाएं सभी आर्थिक क्षेत्रों में विद्यमान हैं। वृहद आर्थिक स्थिति और वित्तीय अस्थिरता से निपटने के लिए हमारे यहां भारतीय रिजर्व बैंक जैसे संस्थान और कींस की वित्तीय नीति जैसी नीतियां हैं।
नीतिगत और संस्थागत ढांचा आमतौर पर व्यापक है। सरकारी अधिकारी प्राय: वृहद आर्थिक स्थिति और वित्तीय स्थिरता के प्रबंधन के लिए विशेष सरकारी योजनाओं का संचालन नहीं करते। बहरहाल, जब हम वृहद आर्थिक स्थिति से बाहर देखते हैं तो हालात बहुत ज्यादा अलग नजर आते हैं। हम ऐसा देख चुके हैं।
ऐसे में चरणबद्ध तरीके से बदलाव लाना बहुत आवश्यक है। हमें ढेर सारी योजनाओं के स्थान पर एक बेहतर और आम नीतिगत ढांचा तैयार करना होगा। यह बदलाव लंबी अवधि के दौरान जीडीपी की उच्च वृद्धि दर हासिल करने में मददगार साबित होगा।
(लेखक भारतीय सांख्यिकीय संस्थान, दिल्ली केंद्र में अतिथि प्राध्यापक हैं)

आत्मनिर्भरफसल बीमारोजगार योजनासरकारी योजनासवाल
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

मुद्रास्फीति में कमी के बीच क्या रेट बरकरार रखेगा RBI?

June 5, 2023 11:03 PM IST
आज का अखबार

क्या पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं होगा? जानें एक्सपर्ट की राय

June 5, 2023 10:59 PM IST
आज का अखबार

भारत के वित्तीय अपराधी और यूनाइटेड किंगडम

June 5, 2023 10:55 PM IST
आज का अखबार

Odisha train accident: खतरे के संकेत

June 5, 2023 12:52 AM IST
अन्य

पूर्वोत्तर भारत की 8 पहाड़ी राज्यों के लिए आवंटित राशि में करीब दो तिहाई धन का इस्तेमाल नहीं: CGA

June 5, 2023 12:07 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

ओडिशा ट्रेन हादसा : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने शोक जताया

June 4, 2023 5:08 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मई में नए उच्चस्तर पर

June 4, 2023 1:32 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत अब वह देश नहीं रहा, जो अपेक्षाकृत धीमी गति से घिसट-घिसट कर चलता था : EAM जयशंकर

June 4, 2023 10:14 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Odisha Train Accident: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने भारत में हुए रेल हादसे पर दुख जताया

June 4, 2023 9:37 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

US: राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेट सीलिंग बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए

June 4, 2023 8:33 AM IST

Trending Topics


  • Odisha Train Accident
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • India-UK Trade Talks
  • Bihar Bridge Collapse
  • Gold-Silver Price
  • IREDA IPO

सबकी नजर


शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

June 5, 2023 11:58 PM IST

स्टॉक लिमिट का फिलहाल अरहर पर असर नहीं, भाव में मजबूती बरकरार

June 5, 2023 11:31 PM IST

प्रबंधन को जवाबदेह बनाएं बैंकों के बोर्ड : RBI डिप्टी गवर्नर

June 5, 2023 11:26 PM IST

निगरानी के दायरे में लाएं बैंक शुल्क, KYC अपडेट न होने पर अकाउंट बंद करना ठीक नहीं

June 5, 2023 11:20 PM IST

मोजो स्टोरी और तन्मय भट्ट के YouTube चैनलों को हैकर्स ने किया डिलीट, हर कोई हक्का-बक्का

June 5, 2023 11:17 PM IST

Latest News


  • शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तारJune 5, 2023
  • स्टॉक लिमिट का फिलहाल अरहर पर असर नहीं, भाव में मजबूती बरकरारJune 5, 2023
  • प्रबंधन को जवाबदेह बनाएं बैंकों के बोर्ड : RBI डिप्टी गवर्नरJune 5, 2023
  • निगरानी के दायरे में लाएं बैंक शुल्क, KYC अपडेट न होने पर अकाउंट बंद करना ठीक नहींJune 5, 2023
  • मोजो स्टोरी और तन्मय भट्ट के YouTube चैनलों को हैकर्स ने किया डिलीट, हर कोई हक्का-बक्काJune 5, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Odisha Train AccidentStock Market TodayStocks to Watch TodayIndia-UK Trade TalksBihar Bridge CollapseGold-Silver PriceIREDA IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us