Skip to content
  सोमवार 30 जनवरी 2023
Trending
January 30, 2023Tech Mahindra Q3 Results: IT कंपनी का मुनाफा 5 फीसदी घटा, लेकिन आय 20 फीसदी बढ़ीJanuary 30, 2023Adani Group से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर: PNBJanuary 30, 2023Xiaomi ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने दिया इस्तीफाJanuary 30, 2023LIC के कुल निवेश का एक फीसदी से भी कम लगा है अदाणी समूह की कंपनियों मेंJanuary 30, 2023Gold price today: सोना 80 रुपये टूटा, चांदी में 180 रुपये की गिरावटJanuary 30, 2023Salary Increment: इस साल टॉप अधिकारियों की सैलरी में होगा कितना इनक्रिमेंट, आप भी जानिए!January 30, 2023L&T Q3 results: लार्सन एंड टुब्रो का मुनाफा 24 फीसदी बढ़ाJanuary 30, 2023INR vs USD: रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 81.50 प्रति डॉलर पर बंदJanuary 30, 2023शेयर बाजार में 2 दिन की तेज गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 170 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,600 के ऊपर बंदJanuary 30, 2023अदाणी समूह इजरायल में मनाएगा सफलता का जश्न, प्रधानमंत्री नेतन्याहू करेंगे शिरकत
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  पाकिस्तान के साथ शांति स्थापना की ठोस वजह
लेख

पाकिस्तान के साथ शांति स्थापना की ठोस वजह

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —March 21, 2021 10:53 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर अहमद बाजवा ने बीते गुरुवार को इस्लामाबाद सिक्युरिटी डायलाग में 13 मिनट का जो भाषण दिया, उस पर भारत के जानकार लोगों की पहली प्रतिक्रिया तो उबासी की ही रही होगी। वह बस यही कह रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान को अपने अतीत को दफनाकर नई शुरुआत करनी चाहिए, शांति दोनों देशों के लिए जरूरी है ताकि वे अपनी अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे सकें वगैरह…वगैरह। हर पाकिस्तानी नेता ने चाहे वह निर्वाचित हो या नहीं, कभी न कभी ऐसा ही कहा है। इसके बाद वे पीछे से वार करते हैं तो इसमें नया क्या है?
म्युचुअल फंड के विज्ञापनों में आने वाले स्पष्टीकरण से एक पंक्ति को लेकर उसे थोड़ा बदलकर कहें तो यदि अतीत भविष्य के बारे में कोई संकेत देता है तो पाकिस्तान के बारे में बात करना निरर्थक है। बेहतर है कि ज्यादा तादाद में स्नाइपर राइफल खरीदिए और नियंत्रण रेखा पर जमे रहिए। तो यह गतिरोध टूटेगा कैसे?
बमबारी करके उन्हें पाषाण युग में पहुंचाना समस्या का हल नहीं है। करगिल, ऑपरेशन पराक्रम और पुलवामा/बालाकोट के बाद हम यह जान चुके हैं। कड़ा रुख रखने वाले अमेरिकी सुरक्षा राजनयिक रिचर्ड आर्मिटेज जिन्होंने 9/11 के बाद इस धमकी के जरिये पाकिस्तान पर काबू किया था, वह जानते थे कि यह बड़बोलापन है। तब से 20 वर्षों तक अमेरिका ने अफगानिस्तान के बड़े हिस्से को बमबारी कर पाषाण युग में पहुंचा दिया। लेकिन अमेरिका हार कर लौट रहा है। सैन्य, कूटनयिक, राजनीतिक या आर्थिक रूप से कुछ भी ताकत से हासिल नहीं होगा। जैसा कि पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने पिछले दिनों मुझसे बातचीत में कहा भी कि आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर या अक्साई चिन को सैन्य बल से हासिल करना संभव नहीं है। जहां तक क्षमता का प्रश्न है ऐसा कोई भी प्रयास वैश्विक चिंता पैदा करेगा और बहुत जल्दी युद्ध विराम करना होगा। बहरहाल, ये मेरे शब्द हैं न कि उनके।
यहां से आगे क्या? और पहली बात तो यह कि हम यहां पहुंचे ही कैसे? पिछले महीने एक सुबह अचानक हमें दोनों पक्षों के सैन्य परिचालन महानिदेशकों (डीजएमओ) के समन्वय वाले वक्तव्य सुनने को मिले जिनमें कहा गया था कि वे 2003 के उस समझौते पर सहमत हैं जिसमें नियंत्रण रेखा पर शांति कायम रखने की बात कही गई थी। इसका अर्थ है एक दूसरे की चौकियों और गांवों पर बेतुके ढंग से गोलीबारी बंद करना। यह भड़ास निकालने से अधिक कुछ नहीं है।
इसके अलावा दोनों पक्षों के कमांडो शैली में काम करने वाले चैनलों को कुछ तस्वीरें जरूर मिल जाती थीं जिनका इस्तेमाल जीत के दावों के लिए किया जाता। परंतु सरकारों की तरह सेनाओं को भी सच पता है। कभी न कभी तो आगे बढऩा होता है।
यदि किसी को लगता है कि डीजीएमओ एक सुबह अचानक शांति बहाली की बात सोचने लगे तो यह सही नहीं है। इसी प्रकार अगर कोई यह सोचता है कि जनरल बाजवा का भाषण अचानक आया तो उसे भी यह समझना चाहिए कि परदे के पीछे महीनों नहीं तो कई सप्ताह से कुछ न कुछ चल रहा था।
पुराने और अनुभवी खुफिया, सामरिक तथा सैन्य तंत्र से कुछ कड़ी हिदायतें आई हैं। अगर एक और पाकिस्तानी जनरल अतीत को भुलाकर आगे बढऩे की बात कर रहा है तो इसका क्या अर्थ है? इसका अर्थ कि भारत अतीत को भुला दे और आगे बढ़े जबकि पाकिस्तान हमें नुकसान पहुंचाता रहे। जो लोग उम्र भर एक ही शत्रु से लड़ते रहे हैं उनके लिए यह भावना समझना आसान है। लेकिन जैसा कि हमने पहले कहा, सन 2021 में किसी देश के लिए यह संभव नहीं कि वह दूसरे को तबाह करके कुछ हासिल करे। खासतौर पर जब हमारे पड़ोस में मजबूत और प्रतिस्पर्धी राष्ट्रवाद वाले और परमाणु हथियार क्षमता संपन्न देश हों। यहां कोई भी अजरबैजान के लिए अर्मेनिया और रूस के लिए यूक्रेन जैसा नहीं बनना चाहता। इसके लिए कुछ रचनात्मक सोचना होगा।
शीतयुद्ध को समाप्त करने संबंधी वार्ता में रोनाल्ड रीगन ने मिखाइल गोर्बाचेफ के साथ एक प्रसिद्ध वाक्य का इस्तेमाल किया था: विश्वास करें लेकिन जांच भी कर लें। पाकिस्तान से निपटते समय हम इस वाक्य को पलट सकते हैं: अविश्वास करें और जांचें। इसका अर्थ यह है कि पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय रावलपिंडी के हर नए कदम को पूरी शंका से देखा जाए। यही कारण है कि हम जहां दिलों में शंका रखते हैं वही जनरल की बातों को समझने के लिए दिमाग का इस्तेमाल करते हैं। वही बातें जो ठेठ पंजाबी लहजे में कही गईं जो सीमा के दोनों ओर एक सा है।
उस लिखित भाषण में दो बातें स्पष्ट थीं। पहली, पड़ोस या क्षेत्र के किसी मुल्क के आंतरिक मसलों में हस्तक्षेप नहीं करने की प्रतिबद्धता। आप इसे मामूली बात कह सकते हैं लेकिन सावधानी से परखना जरूरी है। ऐसा भी नहीं है कि कोई हड़बड़ाकर पाकिस्तानी के उत्तरी क्षेत्र कमांडर को श्रीनगर के बादामी बाग कैंट में गोल्फ खेलने का न्योता दे रहा है।
दूसरी बात, वह कश्मीर का जिक्र करना नहीं भूले। लेकिन यहां भी एक दिक्कत है। उन्होंने कहा कि रिश्तों में प्रगति इस बात पर निर्भर करती है कि भारत अपने हिस्से वाले कश्मीर में किस हद तक बेहतर माहौल कायम करता है। रस्मी तौर पर कश्मीर का जिक्र करने के साथ भारत को वहां 5 अगस्त, 2019 के पहले वाली स्थिति बहाल करने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के मुताबिक आत्मनिर्णय की व्यवस्था की याद दिलाई जा सकती थी।
क्या इसका अर्थ यह है कि पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर में 5 अगस्त, 2019 के पहले की स्थिति बहाल करने की जिद छोड़ दी है? जल्दी नतीजे पर मत पहुंचिए बल्कि इसे परखिए क्योंकि अगर हम सोचते हैं कि दो मोर्चों पर अजीब स्थिति में फंस गए हैं तो पाकिस्तान के लिए तो हालात और खराब हैं। बाजवा जिस जगह से देख रहे हैं, उन्हें पूर्व में मजबूत भारत नजर आ रहा है और पश्चिम में बदलता अफगानिस्तान और जटिल ईरान, उत्तर में वजन बढ़ाता चीन और अमेरिका जो अब सहयोगी नहीं रहा। हम इतिहास के ऐसे मोड़ पर हैं जहां अमेरिका और भारत सहयोगी हैं और क्वाड समूह के रूप में वे और करीब आ रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी बुर्जुआ वर्ग के अन्य लोगों की तरह बाजवा को भी निर्णय लेना पड़ा।
भारत के साथ शांति कायम करें या लड़ते रहें और चीन के सैन्य संरक्षण वाला आर्थिक उपनिवेश बन जाएं। याद रहे कि पाकिस्तानी सत्ताधारी वर्ग के तमाम लोगों के बच्चे, पैसा और संपत्तियां पश्चिमी देशों में हैं। यदि उनमें भारत के प्रति नफरत न हो तो उन्हें चीन के साथ कोई समानता नहीं दिखेगी। इतना ही नहीं यह ऐसे समय में हो रहा है जब खाड़ी देश भी उससे अलग हैं और अपना कर्ज वापस ले रहे हैं। यानी भारत के साथ शांति ही आगे की राह है।
भारत में हमें मानना होगा कि मोदी सरकार अपना नजरिया छिपा कर रखने में कामयाब है। सरकार में शामिल चंद लोगों के सिवा कोई इस बारे में कुछ नहीं जानता। परंतु अब हमारे पास इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि यह सरकार टकराव नहीं चाहती। सात वर्ष में और इस बीच पेश किए गए आठ बजट में रक्षा के लिए आवंटन या तो समान रहा या थोड़ा कम हुआ। यहां जंग की तैयारी नहीं चल रही। इसी तरह पठानकोट, उड़ी, पुलवामा, गलवान आदि घटनाएं हमें बताती हैं कि हम टकराव पैदा करना नहीं चाहते।
हम ऐसे नतीजे पर पहुंचते हैं जो कई को उकसा सकता है। मोदी सरकार युद्ध न करने की नीति बना सकती है क्योंकि वह ऐसा करने में सक्षम है। कमजोर सरकार होती तो वह पूर्वी लद्दाख में दबाव में होती और अतीत में पाकिस्तान पर इतना दबाव नहीं बना पाती। चीन से युद्ध न छेडऩे के लिए कई लोगों ने मोदी पर तंज किया और कहा कि भले ही नेहरू हार गए लेकिन वह लड़े तो। सन 1962 में नेहरू की सरकार आज की तुलना में बहुत कमजोर थी। उनके पास कोई विकल्प नहीं था। मोदी इस जाल में फंसने के लिहाज से बहुत मजबूत हैं। वह युद्ध नहीं शांति को तरजीह देंगे।

अफगानिस्तानकमर अहमद बाजवाडीजएमओनियंत्रण रेखापाकिस्तानशांति स्थापना
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

मु​स्लिमों की सियासी और सामाजिक वापसी

January 29, 2023 11:14 PM IST0
आज का अखबार

जमा रकम पाने के लिए बैंकों में बढ़ेगी होड़

January 29, 2023 11:13 PM IST0
आज का अखबार

ग्रीन बॉन्ड से मिलेगी मदद

January 29, 2023 11:13 PM IST0
आज का अखबार

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सवाल

January 27, 2023 10:14 PM IST0
आज का अखबार

Section 54-54 GB: निवेश की मियाद बढ़ी पर मुश्किल अब भी

January 29, 2023 11:17 PM IST0
आज का अखबार

अमेरिका में दर कटौती की आस में चमका सोना

January 29, 2023 11:16 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

आटे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी महंगा, एक झटके में 35 रुपये लीटर बढ़ी कीमतें

January 29, 2023 6:28 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Netherlands बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन, इन देशों को छोड़ा पीछे

January 29, 2023 2:33 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनी

January 28, 2023 7:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan: IMF ने पाकिस्तान के बजट अनुमान में 2,000 अरब रुपये का उल्लंघन पाया

January 28, 2023 4:53 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Adani Ports
  • Gold Rate Today
  • Share Market Update
  • Mahatma Gandhi Death Anniversary
  • Budget 2023 Updates
  • Adani Group
  • Rupee vs Dollar
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Tech Mahindra Q3 Results: IT कंपनी का मुनाफा 5 फीसदी घटा, लेकिन आय 20 फीसदी बढ़ी

January 30, 2023 7:42 PM IST

Adani Group से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर: PNB

January 30, 2023 7:27 PM IST

Xiaomi ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने दिया इस्तीफा

January 30, 2023 7:11 PM IST

LIC के कुल निवेश का एक फीसदी से भी कम लगा है अदाणी समूह की कंपनियों में

January 30, 2023 7:04 PM IST

Gold price today: सोना 80 रुपये टूटा, चांदी में 180 रुपये की गिरावट

January 30, 2023 6:40 PM IST

Latest News


  • Tech Mahindra Q3 Results: IT कंपनी का मुनाफा 5 फीसदी घटा, लेकिन आय 20 फीसदी बढ़ी
    by भाषा
    January 30, 2023
  • Adani Group से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर: PNB
    by भाषा
    January 30, 2023
  • Xiaomi ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने दिया इस्तीफा
    by भाषा
    January 30, 2023
  • LIC के कुल निवेश का एक फीसदी से भी कम लगा है अदाणी समूह की कंपनियों में
    by भाषा
    January 30, 2023
  • Gold price today: सोना 80 रुपये टूटा, चांदी में 180 रुपये की गिरावट
    by भाषा
    January 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59500.41 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59500
1700.29%
निफ्टी59500
1700%
सीएनएक्स 50014854
-210.14%
रुपया-डॉलर81.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics373.2511.53
Intellect Design432.057.84
Indus Towers146.857.15
Mahindra CIE385.606.95
FSN E-Commerce133.756.15
Easy Trip Plann.52.056.01
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics373.6011.92
Intellect Design431.507.53
Indus Towers146.957.26
Mahindra CIE385.006.75
FSN E-Commerce133.856.31
Vodafone Idea6.806.25
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayAdani PortsGold Rate TodayShare Market UpdateMahatma Gandhi Death AnniversaryBudget 2023 UpdatesAdani GroupRupee vs DollarUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us