Skip to content
  रविवार 4 जून 2023
Trending
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  छोटे दलों का खेल
लेख

छोटे दलों का खेल

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—March 14, 2009 12:49 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

बिमल जालान और सार्वजनिक जीवन से जुड़े दूसरे लोगों ने एक जनहित प्रतिष्ठान की स्थापना की है जो लोक सभा चुनाव से ठीक पहले अपराधियों को राजनीति से दूर करने के अभियान में जुटा है।
डा. जालान एक और बात का अक्सर जिक्र किया करते हैं और उन्होंने कम से कम अपनी एक पुस्तक में भी इसका उल्लेख किया है, वह है दलबदल निरोधक कानून 1985 के अनपेक्षित परिणाम।
तर्क सीधा है- दलबदल निरोधक कानून ऐसे सभी सांसदों (और विधायकों) को सदस्यता के अयोग्य ठहराता है जो उस पार्टी को छोड़ देते हैं, जिसके टिकट पर वे चुनाव जीत कर आते हैं। पार्टी के विभाजित होने की दशा को अपवाद माना गया है और विभाजन को इस तरह परिभाषित किया गया है कि अगर किसी पार्टी के कम से कम एक तिहाई प्रतिनिधि पार्टी से नाता तोड़ लें तो उसे विभाजन माना जाएगा।
इस कानून का मकसद (राजीव गांधी को 1985 के लोकसभा चुनावों में मिले 403 सीट के जोरदार आधार को बचाने के अलावा) ‘आया राम – गया राम’ की प्रवृत्ति को खत्म करना था। यह समस्या 1967 में उस वक्त सामने आई थी जब कांग्रेस पहली बार सत्ता से बाहर थी और तब राजनीतिक परिदृश्य में एक वायरस की तरह दलबदल की प्रवृत्ति फैल गई।
जालान ने इन अनपेक्षित परिणामों का जिक्र किया है कि इस कानून ने दलबदल को तो हतोत्साहित किया है लेकिन दूसरी ओर विभाजन को प्रोत्साहित भी किया है। इस कारण बड़ी संख्या में छोटे दलों का उदय हुआ।
ऐसे दल जिनका दायरा कमोबेश एक नेता के इर्द-गिर्द ही फैला हुआ है- राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी, अजित सिंह का राष्ट्रीय लोक दल, भजन लाल की हरियाणा जनहित कांग्रेस, एस रामदास की पट्टाली मक्कल काट्ची (पीएमके), एच डी देवेगौड़ा का जनता दल- सेक्युलर (जेडी-एस), ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, वाइको की मरूमलारची द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (एमडीएमके), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ओम प्रकाश चौटाला का इंडियन नेशनल लोक दल और ऐसी ही और भी पार्टियां हैं। इन सभी पार्टियों की लोकसभा में संयुक्त रूप से उपस्थिति मामूली सी है।
लेकिन इस मामूली सी मौजूदगी के बावजूद ये चुनाव से पहले होने वाले गठजोड़ में और चुनाव के बाद की सौदेबाजी में प्रमुख भूमिका अदा करते हैं। इनमें से ज्यादतर दलों का जन्म बड़ी पार्टियों के विभाजन के फलस्वरूप हुआ है।
अगर वे अपने पुराने दलों के साथ ही बने रहते तो इनमें से किसी भी पार्टी के नेता आज मोलतोल करने का मजा नहीं लूट पाते, या फिर उन्हें मीडिया में वैसे तवज्जो नहीं मिल पाती जैसी कि आज मिल रही है (उदाहरण के लिए अजित सिंह अपने पिता के लिए लखनऊ हवाई अड्डे का नाम बदलने के लिए कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के साथ मोलतोल कर सकते हैं और चुनाव के बाद भाजपा के साथ गठजोड़ भी कायम कर सकते हैं।)
इसलिए अगर किसी बड़ी पार्टी में आपका अपना एक छोटा सा जनाधार है और अगर आप पार्टी से अलग होकर अपना राजनीतिक दल नहीं बना रहे हैं तो आप मूर्ख ही कहलाएंगे, फिर चाहे यह जनाधार जाति, राज्य या किसी अन्य कारण से तैयार हुआ हो। वास्तव में इस विकृत पहल ने कांग्रेस को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है (विचारधारा पर आधारित पार्टी होने के कारण भाजपा को इसका सबसे कम खामियाजा भुगतना पड़ा है)।
दलबदल कानून से छोटे दलों के जन्म को बढ़ावा मिला है और इस कारण गठबंधन की राजनीति के दौर का उदय हुआ है। अभी भी छोटे राजनीतिक दल सौदेबाजी में यकीन रखते हैं। वे अपनी मूल पार्टी के साथ गठजोड़ कायम कर सकते हैं या फिर जैसा कि अभी देखने को मिल रहा है ‘तीसरे मोर्चे’ के रूप में जमावड़ा कर सकते हैं।
लेकिन किसी ऐसी शक्ति के अभाव में जो उन्हें लंबे समय तक जोड़कर रख सके और उनके नेताओं के आपसी टकराव की स्थिति में (जो अवश्यंभावी है) अगले एक या दो वर्षों में ही टूटकर बिखर जाते हैं- जैसा कि 1979 में जनता पार्टी, 1990 में जनता दल और 1998 में संयुक्त मोर्चा सरकार के साथ देखने को मिला।
यह भी महत्त्वपूर्ण है कि तीसरे मोर्चे की सरकार को समर्थन देना हमेशा मुख्य पार्टियों के लिए घातक सिद्ध हुआ है। अगर कांग्रेस नवगठित तीसरे मोर्चे को समर्थन देती है तो उम्मीद कीजिए कि अगले कुछ वर्षों में भाजपा तेजी से वापसी करेगी।

game of small parties
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

भारत से सामान की खरीद में बाधा से लेकर तेजी, 10 वर्षों में क्या कुछ बदला

June 2, 2023 11:21 PM IST
आज का अखबार

Vande bharat express: वंदे भारत मॉडल में यात्री प्रबंधन में सुधार की दरकार

June 2, 2023 10:45 PM IST
अर्थव्यवस्था

आर्थिक वृद्धि के आंकड़े: बेहतर प्रदर्शन पर कुछ सवाल

June 2, 2023 10:41 PM IST
आज का अखबार

महत्वहीन विषयों में उलझा देश

June 1, 2023 10:04 PM IST
आपका पैसा

FD Rates: दो बड़े बैंकों ने घटाई ब्याज दर! क्या यह FD दरों में वृद्धि के दौर का अंत है ?

June 2, 2023 4:50 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

BRICS देशों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर

June 2, 2023 1:34 PM IST
आपका पैसा

Fixed Deposit या Debt Mutual Fund, टैक्स के मामले में क्या है बेहतर

June 2, 2023 12:33 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’: IMF

June 2, 2023 11:42 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis: राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट की गिरफ्त में पाकिस्तान, महंगाई रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंची

June 2, 2023 11:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

June 3, 2023 5:31 PM IST

पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेत

June 3, 2023 5:06 PM IST

Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की

June 3, 2023 4:45 PM IST

बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीस

June 3, 2023 4:33 PM IST

FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावना

June 3, 2023 4:17 PM IST

Latest News


  • Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023
  • पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023
  • Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023
  • बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023
  • FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us