Skip to content
  बुधवार 8 फ़रवरी 2023
Trending
February 8, 2023RBI MPC Meet: अगले वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.3 फीसदी पर आने का अनुमानFebruary 8, 2023RBI MPC Meet : रिजर्व बैंक का अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमानFebruary 8, 2023RBI MPC Meet: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू की मुख्य बातेंFebruary 8, 2023RBI Repo Rate Hike : आरबीआई ने रीपो रेट में किया 0.25 फीसदी का इजाफा, बढ़ सकती है लोन की EMIFebruary 8, 2023Delhi Excise Policy Case: CBI ने हैदराबाद के CA को किया गिरफ्तारFebruary 8, 2023भारत ने बचाव उपकरण, राहत सामग्री, मेडिकल दल के साथ चार विमान तुर्किये भेजेFebruary 8, 2023Market Opening: हरे निशान पर हुई बाजार की शुरुआत, Sensex 200 अंक चढ़ा, Nifty 17,750 के ऊपरFebruary 8, 2023Stocks to Watch: आज फोकस में रहेंगे Bharti Airtel, Hero Moto, Adani Green, Ambuja Cement, NDTV जैसे स्टॉक्स
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  आरबीआई का उचित कदम
लेख

आरबीआई का उचित कदम

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —May 5, 2021 11:46 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गत वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण मची उथलपुथल से अर्थव्यवस्था को राहत दिलाने के लिए काफी जरूरी कदम उठाए थे। अब महामारी की दूसरी लहर ने एक बार फिर केंद्रीय बैंक को मजबूर किया कि वह अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की मदद के लिए नए उपायों के साथ आगे आए। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में अचानक इजाफे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा चरमरा गया है और राज्य सरकारों को लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने पड़े हैं। इससे मांग और आपूर्ति दोनों प्रभावित हुए हैं। कम उत्पादन आर्थिक स्थिति में सुधार की मौजूदा प्रक्रिया को उलट देगा। हालांकि वास्तविक असर पिछले साल की तुलना में कमतर रहेगा लेकिन आर्थिक गतिविधियों में बाधा समूची लागत में इजाफा करेगी। यकीनन दूसरी लहर का वास्तविक आर्थिक प्रभाव कुछ अन्य चीजों के अलावा इस बात पर निर्भर करेगा हम इसे लेकर कैसे चिकित्सा उपाय करते हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए आरबीआई ने 50,000 करोड़ रुपये की नकदी की व्यवस्था की है। इस योजना के तहत बैंक टीकों और चिकित्सकीय उपकरणों के विनिर्माण, आयात या आपूर्ति से जुड़े कारोबारियों को ऋण दे सकेंगे। इसके अलावा बैंक अस्पतालों, डिस्पेंसर और पैथॉलजी लैब्स को भी ऋण दे सकेंगे। बैंकों को कोविड ऋण पुस्तिका तैयार करने के वास्ते प्रोत्साहित करने के लिए आरबीआई कोविड खाते के आकार के बराबर अधिशेष नकदी के लिए रिवर्स रीपो दर को 40 आधार अंक ज्यादा रखने की पेशकश करेगा।
इसके अतिरिक्त आरबीआई लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) के लिए रीपो दर के आधार पर तीन वर्ष के लिए विशेष रीपो परियोजना का संचालन करेगा जो 10,000 करोड़ रुपये मूल्य की होगी। इन फंड का इस्तेमाल प्रति कर्जदार 10 लाख रुपये तक का ऋण देने के लिए किया जाएगा। इससे असंगठित क्षेत्र के छोटे कारोबारों को मदद मिलेगी। इसके अलावा एसएफबी को इजाजत होगी कि सूक्ष्म वित्त संस्थानों को आम लोगों को कर्ज देने के क्रम में दिए जाने वाले नए ऋण को प्राथमिकता वाला ऋण घोषित कर सकें। यह शिथिलता चालू वित्त वर्ष के अंत तक उपलब्ध रहेगी। ऐसे में विचार यह है कि छोटे कारोबारों और व्यक्तिगत कर्जदारों की मदद की जाए क्योंकि आर्थिक बाधाओं से इनके ही सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है। बैंकिंग नियामक ने वाणिज्यिक बैंकों द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) को ऋण देने के क्रम में नकद आरक्षित अनुपात के आकलन में प्रोत्साहन बढ़ाया है।
आरबीआई ने एमएसएमई क्षेत्र के कर्जदारों को राहत देने के लिए पुनर्गठन ढांचे को भी शिथिल किया है।  निजी क्षेत्र के विभिन्न तरह के कर्जदारों के लिए नियमों को शिथिल करने के अलावा केंद्रीय बैंक ने राज्य सरकारों के लिए ओवर ड्राफ्ट सुविधा के मानक भी शिथिल किए हैं। कुल मिलाकर स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए योजना के अलावा आरबीआई ने छोटे कर्जदारों पर ध्यान देकर अच्छा किया है क्योंकि एक बार फिर वे कोविड-19 से संबंधित मुश्किलात से सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। इस बार किसी ऋण स्थगन की घोषणा न करके भी अच्छा किया गया। इससे बैंकों तथा अन्य कर्जदाताओं को लाभ आगे बढ़ाने का अधिकार मिलेगा। अधिकांश उपाय छोटे कर्जदारों को ध्यान में रखकर उठाए गए हैं। बहरहाल, कर्जदाताओं और नियामकों को परिसंपत्ति गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा। व्यापक स्तर पर देखें तो यह बात ध्यान देने लायक है कि आरबीआई पिछले वर्ष जैसे उपाय करने की स्थिति में नहीं है। वास्तविक नीतिगत दर नकारात्मक है और वित्तीय तंत्र के पास काफी अतिरिक्त नकदी है। इतना ही नहीं इससे मुद्रास्फीति में इजाफा हो सकता है और पूंजी बाहर जा सकती है क्योंकि कुछ विकसित देशों में आर्थिक स्थितियां तेजी से सुधर रही हैं। ऐसा हुआ तो वृहद आर्थिक जोखिम बढ़ सकते हैं।

आरबीआईउपायरिवर्स रीपो दरसंक्रमणस्वास्थ्य बुनियादी ढांचा
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Budget 2023 : एग्रीकल्चर सेक्टर को समर्थन

February 7, 2023 11:10 PM IST0
आज का अखबार

लोकसभा चुनाव की चुनौतियों के लिए कांग्रेस की तैयारी

February 7, 2023 10:35 PM IST0
अर्थव्यवस्था

G20 : वैश्वीकरण का गुरु बनकर राह दिखाए भारत

February 7, 2023 10:26 PM IST0
लेख

एक और इजाफा

February 6, 2023 9:44 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

चीन ने जासूसी गुब्बारों को उड़ाने की हरकत की क्योंकि ‘‘वे चीनी सरकार है’’: बाइडन

February 7, 2023 10:12 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Earthquake: भारत ने भूकंप प्रभावित Turkey के लिए राहत सामग्री की पहली खेप की रवाना

February 7, 2023 9:59 AM IST0
अन्य समाचार

मनरेगा के लिए बजट आवंटन घटाने से रोजगार पर नहीं पड़ेगा असर: CEA

February 6, 2023 5:44 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Earthquake: तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत- प्रधानमंत्री मोदी

February 6, 2023 1:48 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Earthquake: तुर्की, सीरिया में भीषण भूकंप में करीब 1500 से अधिक लोगों की मौत

February 6, 2023 12:29 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pervez Musharraf death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को कराची में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

February 6, 2023 10:33 AM IST0

Trending Topics


  • Rupee vs Dollar
  • Stock Market Update
  • RBI Repo Rate
  • Delhi Excise Policy Case
  • Stocks To Watch
  • Budget 2023 | Agriculture Sector
  • Old vs New Tax Regime
  • ONGC

सबकी नजर


RBI MPC Meet: अगले वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.3 फीसदी पर आने का अनुमान

February 8, 2023 12:06 PM IST

RBI MPC Meet : रिजर्व बैंक का अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान

February 8, 2023 12:05 PM IST

RBI MPC Meet: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू की मुख्य बातें

February 8, 2023 11:33 AM IST

RBI Repo Rate Hike : आरबीआई ने रीपो रेट में किया 0.25 फीसदी का इजाफा, बढ़ सकती है लोन की EMI

February 8, 2023 10:59 AM IST

Delhi Excise Policy Case: CBI ने हैदराबाद के CA को किया गिरफ्तार

February 8, 2023 10:41 AM IST

Latest News


  • RBI MPC Meet: अगले वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.3 फीसदी पर आने का अनुमान
    by भाषा
    February 8, 2023
  • RBI MPC Meet : रिजर्व बैंक का अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान
    by भाषा
    February 8, 2023
  • RBI MPC Meet: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू की मुख्य बातें
    by भाषा
    February 8, 2023
  • RBI Repo Rate Hike : आरबीआई ने रीपो रेट में किया 0.25 फीसदी का इजाफा, बढ़ सकती है लोन की EMI
    by भाषा
    February 8, 2023
  • Delhi Excise Policy Case: CBI ने हैदराबाद के CA को किया गिरफ्तार
    by भाषा
    February 8, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60632.99 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60633
3470.58%
निफ्टी60633
3470%
सीएनएक्स 50015003
1010.68%
रुपया-डॉलर82.64
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.2019.0012.01
Zomato Ltd53.157.27
Adani Ports592.207.03
PB Fintech.482.456.94
One 97629.956.91
CreditAcc. Gram.959.956.53
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.2014.9511.76
Zomato Ltd53.558.51
One 97630.007.03
Adani Ports592.007.02
CreditAcc. Gram.959.706.47
Gland Pharma1389.856.35
आगे पढ़े  

# TRENDING

Rupee vs DollarStock Market UpdateRBI Repo RateDelhi Excise Policy CaseStocks To WatchBudget 2023 | Agriculture SectorOld vs New Tax RegimeONGC
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us