Skip to content
  गुरूवार 1 जून 2023
Trending
June 1, 2023तेजी के बीच छोटी योजनाएं लाने पर जोर दे रहे हैं फंड हाउसJune 1, 2023FPI पर सेबी के प्रस्ताव से प्रभावित हो सकता है पोर्टफोलियो फ्लोJune 1, 2023कोल इंडिया की शेयर बिक्री को मिली शानदार प्रतिक्रिया, गिरे शेयरJune 1, 2023गैर-BFSI कंपनियों के मुनाफे में तीसरी तिमाही में भी गिरावटJune 1, 202310,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंगJune 1, 2023THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2023 में कोयम्बटूर का अमृता विश्व विद्यापीठम भारत में पहला स्थानJune 1, 2023Wrestlers Protest: खाप पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, बताया आगे का प्लानJune 1, 2023क्या 2000 Rupee Note जमा करने पर देना पड़ेगा Income Tax ? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की रायJune 1, 2023टाटा मोटर्स की बिक्री में आई 2 फीसदी की कमी, मई में बिके 74,973 वाहनJune 1, 2023भारत में मोटो जीपी का सबसे सस्ता टिकट 800 रूपये का
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  ‘तृतीय विश्व’ की वापसी?
लेख

‘तृतीय विश्व’ की वापसी?

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—April 30, 2021 11:34 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

क्या भारत एक बार फिर ‘तीसरी दुनिया’ का देश बनने जा रहा है? क्या 16 वर्ष बाद एक बार फिर वह दूसरे देशों की सहायता पर निर्भर होगा? इसका जवाब न भी हैं और हां भी। न इसलिए क्योंकि भारत ने सहायता लेने के पहले सहायता दी है। जैसा कि विदेश सचिव ने कहा यह पारस्परिक निर्भरता वाली दुनिया है। इसके अलावा यह ऐसी घटना है जो शायद एक सदी में एक बार घटती है। ऐसे में गलतियां होंगी और जो जवाबदेह हैं उन्हें थोड़ी रियायत मिलनी चाहिए। परंतु इसका उत्तर हां भी है क्योंकि विदेशों से आपात सहायता इसलिए लेनी पड़ रही है क्योंकि असाधारण स्तर पर गोलमाल किया गया और अक्षमता नजर आई। संस्थागत कमजोरी तीसरी दुनिया के देशों की एक विशिष्ट पहचान है और यह बताती है कि बीते कुछ महीनों में कौन सी गलतियां की गई हैं: ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना करने और टीका निर्माण क्षमता बढ़ाने के क्षेत्र में चूक हुई है। अधिकारी उच्चस्तरीय कार्य बल और समितियां बनाने में व्यस्त रहे और इस बीच बड़ी तादाद मेंं हुई मौतों ने पूर्व में हुई नाकामियों को और उजागर कर दिया।
गड़बडिय़ां कई तरह से हुई हैं। मिसाल के तौर पर आधी राह में जीत की घोषणा करने की आदत। फिर चाहे वायरस का मामला हो या डोकलाम का। या फिर पराजय या झटकों को जीत मेंं बदल देना जैसा कि डेपसांग में हुआ। विदेशों में होने वाली आलोचना का बरदाश्त न होना भी कोई नई बात नहीं है। जिस लालफीताशाही वाली व्यवस्था में विदेशी टीका निर्माता को नकार दिया जाता हो वहां आलोचना का यूं चुभना सही नहीं लगता। हम भले ही खुद को टीकों के क्षेत्र में वैश्विक राजधानी कहते रहें लेकिन रोज होने वाला टीकाकरण 30 लाख से घटकर 20 लाख तक आ गया जबकि हमें दो अरब लोगों का टीकाकरण करने की जरूरत है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का कमजोर होना तथा ऐसी अन्य कमियां लंबे समय से जाहिर थीं और इन पर टिप्पणियां भी की जाती रहीं लेकिन हालिया सफलताओं के नाम पर इनके बारे में बात नहीं की गई या छिपाया गया। कहा गया कि भारत ‘तीसरी दुनिया’ से ‘उभरता बाजार’ बन चुका है। कुछ विशिष्ट देशभक्त निगाहों में तो देश संभावित महाशक्तिभी बन गया था। वायरस ने उन छिपी कमियों को दुनिया के सामने उजागर कर दिया है। यह वही दुनिया है जिसने शायद विनम्रतावश हमारी हालिया सफलताओं के जश्न मेंं शिरकत की और चीन के साथ तुलना की कोशिशों की कलई नहीं खोली। ‘आंदोलनजीवी’ जैसी टिप्पणियां दूसरों की तकलीफ में खुशी खोजने का प्रयास करती रहीं और अपरिपक्वजीत का अहसास कराती रहीं। अधिक परिपक्व नजरिया वह होता जहां नाकामियों और सफलताओं को स्वीकार करते हुए शेष काम को पूरा करने का प्रयास किया जाता।
वह व्यवस्था जिसने संकट को इतना बढ़ जाने दिया उसमें इस संकट को लेकर समुचित प्रतिक्रिया देने की काबिलियत भी है। जानकारी के मुताबिक एक महीने में चिकित्सकीय इस्तेमाल वाली ऑक्सीजन का उत्पादन 70 फीसदी तक बढ़ा है। इसी तरह गत वर्ष हमने व्यक्तिगत संरक्षण उपकरण (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट यानी पीपीई) का उत्पादन बढ़ाया था। तेजी से अस्पताल खोले गए हैं। जब सरकार का नेतृत्व करने वाले काम संभालते हैं तो काम होता भी है। संस्थागत और औद्योगिक क्षमताएं मौजूद हैं भले ही उन्हें मिशन के रूप में काम करना पड़े। सन 1962 के उलट सेना भी समुचित प्रतिक्रिया देने में सक्षम है। ऐसा भी नहीं है कि 60 या 70 वर्ष में कुछ हासिल ही नहीं हुआ।
‘तीसरी दुनिया’ की एक और विशेषता है जवाबदेही की कमी। क्या नरेंद्र मोदी सरकार को राजनीतिक रूप से जवाबदेह ठहराया जाएगा और यह कैसे होगा यह बात भविष्य में तय होगी। यहां विकल्पों का सवाल भी उठेगा। फिलहाल तो यह बात ध्यान देने लायक है कि प्रधानमंत्री ने सामने आकर इस बात को स्वीकार तक नहीं किया है कि देश ‘हिला’ हुआ है। न ही उन्होंने इस बात का दायित्व लिया है। उनके मंत्री पूर्व प्रधानमंत्री या मौजूदा मुख्यमंत्रियों की बातों का जिस तरह जवाब देते हैं उसमें भी दंभ साफ झलक रहा है।
लोगों को धमकाया जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी की शिकायत करने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है जबकि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की कोई खबर नहीं है जो मंजूर ऑक्सीजन संयंत्र न लगने के लिए जवाबदेह हैं। या जिन्होंने अतिरिक्त टीकों की आवश्यकता का ध्यान नहीं रखा। विकसित समाज जिस जवाबदेही और व्यवस्थागत निगरानी व्यवस्था में काम करते हैं वह भारत में नदारद है। उदाहरण के लिए ध्यान दीजिए कैसे ब्रिटेन में कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री के घर के नवीनीकरण के व्यय की जांच कर रहे हैं। भारत में तो प्रधानमंत्री की पसंदीदा परियोजनाओं को विशेष मंजूरी प्रदान की जाती है। तीसरी दुनिया ऐसी ही होती है।

टीका निर्माताटीकाकरणडोकलामतीसरी दुनियानिर्भरता
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अर्थव्यवस्था

2022-23 में भारत के प्रदर्शन में सुधार, चुनौती बरकरार

May 31, 2023 11:39 PM IST
आज का अखबार

रोजगार निर्माण की आड़ में बिगड़ते संबंध

May 31, 2023 11:36 PM IST
आईटी

देश में बढ़ते प्राइवेट निवेश के क्या मायने हैं? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

May 31, 2023 11:13 PM IST
आज का अखबार

नियामक और सरकार के निर्देश के बीच नियमन

May 30, 2023 11:15 PM IST
आपका पैसा

आयकर विभाग ने SFT रिटर्न दाखिल करने के लिए कुछ और दिन का समय दिया

June 1, 2023 11:45 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Elon Musk, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा

June 1, 2023 10:23 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

US Debt Ceiling Bill: US में टला लोन डिफॉल्ट का खतरा, कांग्रेस ने डेट सीलिंग बिल को दी मंजूरी

June 1, 2023 9:29 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

चीन के दूरसंचार वेंडरों को इजाजत नहीं, भारतीय बाजार से रहना होगा दूर

May 31, 2023 10:51 PM IST
अन्य समाचार

जेम्स ऐंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का MSME सदस्यता बढ़ाने पर जोर

May 31, 2023 9:11 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया का सैटेलाइट लॉन्च हुआ फेल, द. कोरिया और जापान की चिंता बढ़ी

May 31, 2023 7:30 PM IST

Trending Topics


  • Apple India Store Sales
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • LPG Price
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Elon Musk
  • Adani Group
  • IKIO Lighting IPO

सबकी नजर


तेजी के बीच छोटी योजनाएं लाने पर जोर दे रहे हैं फंड हाउस

June 1, 2023 9:00 PM IST

FPI पर सेबी के प्रस्ताव से प्रभावित हो सकता है पोर्टफोलियो फ्लो

June 1, 2023 8:56 PM IST

कोल इंडिया की शेयर बिक्री को मिली शानदार प्रतिक्रिया, गिरे शेयर

June 1, 2023 8:50 PM IST

गैर-BFSI कंपनियों के मुनाफे में तीसरी तिमाही में भी गिरावट

June 1, 2023 8:32 PM IST

10,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंग

June 1, 2023 8:14 PM IST

Latest News


  • तेजी के बीच छोटी योजनाएं लाने पर जोर दे रहे हैं फंड हाउसJune 1, 2023
  • FPI पर सेबी के प्रस्ताव से प्रभावित हो सकता है पोर्टफोलियो फ्लोJune 1, 2023
  • कोल इंडिया की शेयर बिक्री को मिली शानदार प्रतिक्रिया, गिरे शेयरJune 1, 2023
  • गैर-BFSI कंपनियों के मुनाफे में तीसरी तिमाही में भी गिरावटJune 1, 2023
  • 10,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंगJune 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Apple India Store SalesStock Market TodayStocks to Watch TodayLPG PriceUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceElon MuskAdani GroupIKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us