Skip to content
  रविवार 29 जनवरी 2023
Trending
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  रेस्तरां का नया मंत्र फेसबुक-एसएमएस
लेख

रेस्तरां का नया मंत्र फेसबुक-एसएमएस

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —March 3, 2009 1:28 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

जब राजधानी दिल्ली की फ्रेंड्स कालोनी में आधुनिक रेस्तरां यम यम ट्री ने सप्ताहांत की रातों के लिए वाइन डिनर यानी खाने के साथ शराब परोसने का फैसला किया तो उसने इनके प्रचार के लिए आम तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया।
यह रेस्तरां आमतौर पर प्रवासियों का पसंदीदा है। अपने प्रचार के लिए रेस्तरां ने न शहर के किसी परिशिष्ट या पत्रिका में विज्ञापन दिए और न ही पीवीआर का सहारा लिया, बल्कि इसके युवा मालिक तुली ने फेसबुक पर ज्यादा भरोसा किया। 
यम यम ट्री कम्युनिटी को अपडेट भेजे गए। इसमें पूरा मेन्यू, शराब का ब्योरा और कीमत (छह वक्त की शराब के साथ खाना 2000 रुपए से भी कम में) शामिल थी। इसे शुरू हुए अभी साल भर से थोड़ा ज्यादा ही  हुआ है और रेस्तरां आम प्रचार के तौर-तरीकों का सहारा नहीं ले रहा।
तुली कहते हैं, जहां तक विज्ञापन का सवाल है, हम इस पर खास खर्च नहीं करते। तुली अपने संदेश भेजने के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं। तुली का कहना है कि हमारा मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है। हम सोशियल नेटवर्किंग साइटों, ब्लाग और मुफ्त में प्रचार करने वाली पोर्टल का सहारा लेते हैं। हम ट्रोवल पोर्टल तक को पैसे नहीं देते।
तुली ने अपने प्रचार के लिए कोई पीआर फर्म नहीं रख रखी है। पर ऐसे अकेले तुली ही नहीं हैं। ज्यादा बजट और कारोबार वाले रेस्तरां अब प्रचार के लिए मुख्यधारा के मीडिया के बजाय नए और सस्ते तरीकों का सहारा ले रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह तो यह है कि मंदी उनका विज्ञापन बजट चाट गई है।
पार्क होटल में कारपोरेट कम्युनिकेशन्स की निदेशक रुपा थॉमस स्वीकार करती हैं कि विज्ञापन बजट अब 60 प्रतिशत तक घट गया है। यह होटल समूह भी देश भर में अपने विभिन्न खान-पान और व्यंजन आउटलेटों, मनोरंजन केंद्रों और स्पा के प्रचार के लिए सोशियल नेटवर्किंग साइटों का व्यापक इस्तेमाल कर रहा है।
उदाहरण के लिए फेसबुक पर ही 150 सदस्यों की अग्नि कम्युनिटी (दिल्ली में भारतीय रेस्तरां के संदर्भ में ) है। इसके अलावा इटालिया कम्युनिटी (बेंगलुरू के इतालवी रेस्तरां) और तंत्र कम्युनिटी (नाइट क्लब) भी है जिसके सदस्यों की संख्या महज दो ही महीनों में 400 से अधिक हो गई है।
इस तरीके के दो बड़े फायदे हैं। पहला, यह बिल्कुल मुफ्त है। किसी साइट पर विज्ञापन देने के बजाय होटल की मार्केटिंग या पीआर टीम का सदस्य अपना पेज बनाता है और इसका लिंक अपने सभी दोस्तों को भेजता है। दूसरा, इस तरह की साइट के उपयोग का मतलब है कि आप सही लोगों को लक्ष्य करते हैं।
थॉमस कहती हैं कि प्रिंट के विज्ञापन से किसी को यह पता नहीं चलता कि संदेश किसके पास जा रहा है। लेकिन सोशियल नेटवर्किंग साइट से संदेश ज्यादा कारगर और तत्काल होता है। इसी तरह एसएमएस भी पिछले कुछ सालों में प्रचार का अचूक हथियार बना है। इसमें लोगों की प्रतिक्रिया तत्काल होती है।
असल में, डबलिन (आईटीसी मौर्या) जैसे स्थानों में आउटलेट मैनेजरों को मेहमानों के डाटा बैंक दिए गए हैं जिससे वे एसएमएस या ई-मेल से उनसे संपर्क कर सकते हैं। जेपी पैलेस होटल्स और रिजॉर्ट्स का आगरा और मसूरी में भी कारोबार है और वह भी इन्हीं नए तरीकों का आक्रामक तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। यह समूह एसएमएस और नेटवर्किंग साइटों के अलावा ट्रैवल पोर्टल पर भी विज्ञापन करता है। इन पोर्टल पर विज्ञापन का खर्च प्रिंट के मुकाबले करीब दसवां हिस्सा ही पड़ता है।

new mantra of restaurant facebook-sms
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

Related Posts

  • Related posts
  • More from author
आज का अखबार

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सवाल

January 27, 2023 10:14 PM IST0
आज का अखबार

उपभोक्ता धारणा में मजबूती जारी रहने की उम्मीद

January 27, 2023 10:01 PM IST0
आज का अखबार

राज्यों की बदौलत केंद्र को अवसर

January 27, 2023 9:38 PM IST0
आज का अखबार

संतुलित रुख जरूरी

January 25, 2023 10:12 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

नार्थ कोरिया को मानवीय सहायता उपलब्ध कराएगा साउथ कोरिया

January 27, 2023 7:46 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Covid 19 : साउथ कोरिया ने चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध की अ‍वधि बढ़ाई

January 27, 2023 4:54 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी इकॉनमी में सुस्ती जारी, पर पिछली तिमाही में ग्रोथ रेट बढ़ा

January 27, 2023 10:10 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Nepal plane crash: सिंगापुर में होगी ब्लैक बॉक्स की जांच

January 27, 2023 9:57 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है भारत: बाइडन प्रशासन

January 27, 2023 9:18 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान की करेंसी में डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट, गिरकर 255 रुपये प्रति डॉलर पर आया

January 26, 2023 8:16 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • FIH Hockey World Cup 2023
  • Gold Rate Today
  • Share Market Crash
  • Nepal plane crash
  • Adani Total Gas Limited
  • Air India
  • Pathaan Box Office Collection
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Adani Group का FPO की कीमत, तारीखों में बदलाव से इनकार

January 28, 2023 7:51 PM IST

तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनी

January 28, 2023 7:30 PM IST

Hindenburg Report: अदाणी ग्रुप के लिए खतरे की घंटी ! MSCI ने मांगा फीडबैक

January 28, 2023 7:12 PM IST

Pathaan Box Office Collection: तीन दिन में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की

January 28, 2023 6:19 PM IST

NTPC Q3 results: लाभ पांच फीसदी बढ़कर 4,854 करोड़ रुपये पर पहुंचा

January 28, 2023 5:43 PM IST

Latest News


  • Adani Group का FPO की कीमत, तारीखों में बदलाव से इनकार
    by भाषा
    January 28, 2023
  • तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनी
    by भाषा
    January 28, 2023
  • Hindenburg Report: अदाणी ग्रुप के लिए खतरे की घंटी ! MSCI ने मांगा फीडबैक
    by भाषा
    January 28, 2023
  • Pathaan Box Office Collection: तीन दिन में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की
    by भाषा
    January 28, 2023
  • NTPC Q3 results: लाभ पांच फीसदी बढ़कर 4,854 करोड़ रुपये पर पहुंचा
    by भाषा
    January 28, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59330.90 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59331
-8741.45%
निफ्टी59331
-8740%
सीएनएक्स 50014875
-2971.96%
रुपया-डॉलर81.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Tata Motors445.556.34
Supreme Inds.2538.155.23
Kajaria Ceramics1097.304.51
Dr Reddy's Labs4318.302.71
Bajaj Holdings5898.902.67
Chola Financial590.852.17
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Bajaj Holdings5905.002.83
Ashok Leyland149.352.05
Bayer Crop Sci.4497.401.43
Atul6997.700.06
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayFIH Hockey World Cup 2023Gold Rate TodayShare Market CrashNepal plane crashAdani Total Gas LimitedAir IndiaPathaan Box Office CollectionUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us