Skip to content
  रविवार 26 मार्च 2023
Trending
March 26, 2023Coronavirus New Cases: देश में COVID-19 के 1890 मामले सामने आये, पिछले 149 दिन में सबसे अधिकMarch 26, 2023RevFin का अगले पांच साल में 20 लाख EV के वित्तपोषण का लक्ष्यMarch 26, 2023ISRO का LVM3 रॉकेट 36 सैटेलाइट के साथ श्रीहरिकोटा से हुआ लॉन्चMarch 26, 2023अमेरिका में तूफान की चपेट में आने से 26 लोगों की मौतMarch 26, 2023Rahul Gandhi को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस करेगी देशव्यापी सत्याग्रहMarch 26, 2023बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस : पुतिनMarch 26, 2023COVID-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा करेगी सरकारMarch 26, 2023आईएनएस चिल्का में 28 मार्च को आयोजित की जाएगी अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  बचाव की प्रार्थना
लेख

बचाव की प्रार्थना

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —October 31, 2020 1:04 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

वित्त मंत्रालय में जल्द ही बजट निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस समय राजकोषीय हालात पिछले तीन दशक में सर्वाधिक निराशाजनक स्तर पर हैं और अप्रत्याशित चुनौतियां सामने हैं। बीते दो वर्षों में गैर ऋण राजस्व की वृद्धि दर नॉमिनल जीडीपी (वास्तविक वृद्धि और मुद्रास्फीति) से कमजोर रही। इस वर्ष की नॉमिनल जीडीपी ज्यादा से ज्यादा गत वर्ष के 204 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर रहेगी क्योंकि मुद्रास्फीति वास्तविक आंकड़ों में गिरावट को निष्प्रभावी कर देगी। सरकार का गैर कर्ज राजस्व शायद उस स्तर पर न रह पाए क्योंकि वर्ष की पहली छमाही में यह गत वर्ष की तुलना में बमुश्किल दो तिहाई स्तर पर रहा। यह गिरावट अप्रैल-सितंबर माह की नॉमिनल जीडीपी में आई गिरावट से भी अधिक है। वर्ष की दूसरी छमाही में प्रदर्शन बेहतर रहना चाहिए लेकिन जीडीपी के संबंध में गैर कर्ज राजस्व में लगातार तीसरे वर्ष कमी आना तय है। इस अंतर को उधारी की मदद से पाटा जाएगा। सरकार ने इसे 12 लाख करोड़ रुपये रखने का संकेत दिया है जबकि बजट में इसके लिए 8 लाख करोड़ रुपये का ही प्रावधान किया गया था। संभावना तो यही है कि यह निर्धारित स्तर पार कर जाएगी। तीन वर्ष पहले जहां केवल सरकारी व्यय के चौथाई हिस्से की वित्त व्यवस्था की जानी थी, वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा 40 फीसदी का स्तर पार कर सकता है।
यद्यपि रक्षा, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सरकारी व्यय में तत्काल इजाफा करने की मांग उठी है। ऐसे में व्यय में किसी तरह की कमी की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। इसकी भरपाई के लिए राजस्व में इजाफा करना होगा। ऐसे में कर वसूली के अलावा अर्थव्यवस्था में दोबारा सुधार के बाद ही राजस्व अर्जित हो सकता है।
अधिक राजस्व कैसे जुटाया जा सकता है? सरकार दबाव में है क्योंकि कॉर्पोरेट कर दरों में गिरावट के अंतरराष्ट्रीय रुझान को देखते हुए सरकार ने भी कंपनियों के लिए कर दरों में कमी की है। परंतु निजी व्यक्तियों के लिए दरें अधिकतम 43 फीसदी तक पहुंच चुकी हैं। यह दर 5 करोड़ रुपये से अधिक आय वाले लोगों के लिए है।
इन दोनों ही क्षेत्रों में ज्यादा कुछ करने की गुंजाइश नहीं है। हां, कर क्षेत्र की कुछ ऐसी कमियों को दूर किया जा सकता है जिनका फायदा कंपनियां उठाती हैं। पूंजीगत लाभ पर कर दर भी बढ़ाई जा सकती है। सरकार संपदा कर को दोबारा पेश कर सकती है जिसे अरुण जेटली ने राजस्व कम होने के कारण खत्म कर दिया था। यदि ऐसे उपाय किए गए तो शेयर बाजार पर बुरा असर पड़ेगा और परपीड़कों को आनंद मिल सकता है क्योंकि इससे अरबपतियों की तादाद कम होगी और बचे हुए अरबपतियों के पास धन भी कम होगी। ऐसे में संपत्ति की असमानता कम होगी। हालांकि इससे बहुत अधिक राजस्व आने की संभावना नहीं है क्योंकि वास्तविक अमीर तो पहले ही अपने कर को लेकर कुछ न कुछ उपाय कर चुके हैं।
कॉर्पोरेट परिसंपत्तियों अथवा शुद्ध संपत्ति पर कर लगाना अधिक लाभदायक साबित हो सकता है। इसके अलावा मुनाफे पर भी कर लगाया जा सकता है। इससे अधिक राजस्व मिलने की संभावना है क्योंकि सबसे बड़ी कंपनियों को अधिक कर चुकाना होगा। परंतु इस वजह से शेयर बाजार पर और अधिक असर पड़ेगा क्योंकि बड़ी तादाद में ऐसी कंपनियां भी प्रभावित होंगी जो बमुश्किल मुनाफा कमाती हैं। ऐसा कर कंपनियों को वृद्धि पर बल देने के लिए प्रोत्साहित करेगा क्योंकि वे शेयर जारी करने के बजाय कर्ज संग्रह पर काम करेंगी। ऐसा इसलिए ताकि शुद्ध संपत्ति का आकार कम हो सके। नकदी की ऐसी बहाली के जोखिम भी हैं। कंपनियों को मुश्किल दिनों में परेशानी हो सकती है।
अप्रत्यक्ष कर की बात करें तो वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरें औसतन राजस्व निरपेक्ष मानी जाने वाली कर दर की तुलना में काफी कम होती हैं। कर सिद्धांत मंदी के दिनों में ऐसे कर में इजाफा करने के प्रतिकूल सलाह देते हैं। यकीनन कई संकटग्रस्त कारोबार जीएसटी दरों में कमी की मांग कर रहे हैं। परंतु अत्यधिक राजकोषीय दबाव में काम कर रही सरकार यह कठिन कदम उठा सकती है। धीमे सुधार और ईंधन मुद्रास्फीति (जो पहले ही अधिक है) की कीमत पर राजस्व में इजाफा हो सकता है।
यानी वित्त मंत्री के सामने जो भी विकल्प हैं उनकी कीमत चुकानी होगी। वित्त मंत्री को आशा करनी चाहिए कि यह विशाल समस्या अचानक हल हो जाए। या फिर उन्हें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह से उम्मीद रखनी चाहिये जिनकी रिपोर्ट लंबित है। यदि रिपोर्ट में राज्यों के लिए कम कर हिस्सेदारी की अनुशंसा होती है तो केंद्र को अधिक पैसा मिलेगा। उसका सहकारी संघवाद पर क्या असर होगा यह बताने की आवश्यकता नहीं है।

नॉमिनल जीडीपीबजट निर्माण प्रक्रियामुद्रास्फीतिरक्षाराजकोषसामाजिक सुरक्षा
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

साप्ताहिक मंथन : पूंजी पर कर

March 24, 2023 9:53 PM IST
आज का अखबार

गति श​क्ति को असरदार बनाने में निजी क्षेत्र हो सकता है मददगार

March 24, 2023 9:30 PM IST
आज का अखबार

वैश्विक उठापटक के बीच भारत सुरक्षित स्थिति में

March 24, 2023 9:22 PM IST
आज का अखबार

संतुलन बनाने का प्रयास

March 23, 2023 11:36 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान

March 24, 2023 11:29 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ऐक्सेंचर में छंटनी के ऐलान से आईटी पेशेवर हैरान-परेशान

March 24, 2023 10:39 PM IST
आपका पैसा

वित्त विधेयक 2023 में संशोधन से टैक्सपेयर्स को मिली राहत, सात लाख रुपये से ऊपर केवल अतिरिक्त आय पर ही देना होगा टैक्स

March 24, 2023 6:47 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World TB Day 2023: WHO ने टीबी के खात्मे के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर सहयोग का आह्वान किया

March 24, 2023 4:54 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने फिर किया सीरिया में हवाई हमला, कम से कम चार ईरानी लड़ाकों की मौत: रिपोर्ट

March 24, 2023 4:21 PM IST
अन्य समाचार

Kitty O’Neil: 70 के दशक की खतरों से खेलने वाली स्टंट वुमेन को गूगल ने किया याद, बनाया स्पेशल डूडल

March 24, 2023 11:13 AM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


Coronavirus New Cases: देश में COVID-19 के 1890 मामले सामने आये, पिछले 149 दिन में सबसे अधिक

March 26, 2023 11:31 AM IST

RevFin का अगले पांच साल में 20 लाख EV के वित्तपोषण का लक्ष्य

March 26, 2023 11:21 AM IST

ISRO का LVM3 रॉकेट 36 सैटेलाइट के साथ श्रीहरिकोटा से हुआ लॉन्च

March 26, 2023 10:18 AM IST

अमेरिका में तूफान की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत

March 26, 2023 10:08 AM IST

Rahul Gandhi को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस करेगी देशव्यापी सत्याग्रह

March 26, 2023 9:14 AM IST

Latest News


  • Coronavirus New Cases: देश में COVID-19 के 1890 मामले सामने आये, पिछले 149 दिन में सबसे अधिक
    by मानसी वार्ष्णेय
    March 26, 2023
  • RevFin का अगले पांच साल में 20 लाख EV के वित्तपोषण का लक्ष्य
    by भाषा
    March 26, 2023
  • ISRO का LVM3 रॉकेट 36 सैटेलाइट के साथ श्रीहरिकोटा से हुआ लॉन्च
    by मानसी वार्ष्णेय
    March 26, 2023
  • अमेरिका में तूफान की चपेट में आने से 26 लोगों की मौत
    by भाषा
    March 26, 2023
  • Rahul Gandhi को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस करेगी देशव्यापी सत्याग्रह
    by भाषा
    March 26, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.24
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us