Skip to content
  शनिवार 3 जून 2023
Trending
June 3, 2023Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023विलय नहीं, सिर्फ सहारा लाइफ की बीमा देनदारियों, संपत्तियों का हस्तांतरण: SBI LifeJune 3, 2023उसी जज्बे के साथ बल्लेबाजी करना चाहता हूं, जैसे IPL और रणजी ट्रॉफी में की: रहाणेJune 3, 2023US debt ceiling: बाइडन शनिवार को कर सकते हैं ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षरJune 3, 2023World Bank President: अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कियाJune 3, 2023Odisha Train Accident: रेल हादसों से सबक क्यों नहीं लेती सरकार! पिछले 10 वर्षों में सातवीं बड़ी दुर्घटना
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  आरसीपी की विदाई और नीतीश की राजनीति
लेख

आरसीपी की विदाई और नीतीश की राजनीति

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—July 8, 2022 11:55 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

क्या राम चंद्र प्रसाद सिंह (पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री जिन्हें ज्यादातर लोग आरसीपी  सिंह के नाम से जानते हैं) की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार से विदाई, जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रिश्तों में तनाव का परिणाम है? या फिर वह इस बात का प्रतीक हैं कि बिहार का कितनी तेजी से क्षरण हुआ है?
राज्य सभा में आरसीपी का कार्यकाल बीते दिनों समाप्त हो गया और नीतीश कुमार ने उन्हें दोबारा उच्च सदन में नहीं भेजा। अगर उन्हें राज्य सभा में भेजा जाता तो यह उनका तीसरा कार्यकाल होता। बहरहाल, मोदी ने संकेत किया कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके पास एक अनकहा विकल्प भी था-वह भाजपा में शामिल हो सकते थे। आरसीपी ने इस विकल्प को ठुकरा दिया। इस लिहाज से कहें तो वह राजनीति के शिकार हो गए।
लेकिन इस तरह देखें तो बिहार में राजनीति हमेशा शासन पर हावी रही है। हालांकि सन 2005 में शुरू हुए नीतीश कुमार के बतौर मुख्यमंत्री पहले कार्यकाल में ऐसा नहीं था। बिहार लालू-राबड़ी राज के दौर से उबरने की कोशिश कर रहा था। हालात इतने खस्ता थे कि सरकार की छोटी से छोटी पहल भी बड़े परिणाम दर्शाती थी। नीतीश कुमार ने सड़क निर्माण को अधोसंरचना क्षेत्र की प्रमुख पहल बनाया। लड़कियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल, मुफ्त गणवेश, मुफ्त भोजन और किताबें आदि देकर उन्होंने उन्हें प्रोत्साहित किया। इससे बिहार में बच्चियों के स्कूल छोड़ने के मामले आधे हो गए। सन 2006 में बिहार देश का पहला राज्य था जिसने राज्य की 8,000 पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की। स्कूलों की इमारतों में सुधार किया गया। शिक्षकों की नियुक्ति उन पंचायतों द्वारा की गई जहां महिलाओं का नेतृत्व था। इसके बाद नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू कर दी।
यह काम बिना ऐसी अफसरशाही के नहीं हो सकता था जो बदलाव को लेकर उतनी ही प्रतिबद्ध थी जितने कि खुद नीतीश कुमार। अफसरशाही के ऐसे ही एक सदस्य थे आरसीपी सिंह। आरसीपी सिंह उत्तर प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने 2010 में समय से पहले अफसरशाही छोड़ दी और वह राजनीति में आ गए। उन्होंने अंधेरे में छलांग नहीं लगाई थी। उत्तर प्रदेश के समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने आरसीपी और नीतीश का परिचय कराया था। आरसीपी सिंह जेएनयू से पढ़े थे और बाद में वह आईएएस बने थे। इस प्रकार वह एक आदर्श बिहारी थे। खासतौर पर यह देखते हुए कि वह नीतीश कुमार की तरह ही कुर्मी जाति से आते थे और उन्हीं के जिले नालंदा के रहने वाले थे। सामाजिक रूप से वंचित वर्ग से आने के बावजूद उन्होंने हालात को बदलते हुए एक मुकाम हासिल किया। नीतीश कुमार जब वाजपेयी सरकार में रेलवे और कृषि मंत्री बने तो आरसीपी मंत्रालय में उनके साथ थे। 2005 में जब कुमार मुख्यमंत्री बने तो आरसीपी उनके मुख्य सचिव के रूप में पटना आ गए।
सन 2010 में आईएएस की नौकरी छोड़ने के बाद वह तत्काल राज्य सभा सदस्य बन गए। पटना में उन्हें पहले ही नीतीश कुमार प्रशासन का सबसे भरोसेमंद व्यक्ति माना जाता था। दिल्ली में जदयू की लाइन और उसकी रणनीति का प्रबंधन करते हुए उनका संपर्क अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से हुआ खासतौर पर भाजपा के नेताओं से। 2016 में जब उन्हें दोबारा राज्य सभा सदस्य और पार्टी का नेता बनाया गया तो ऐसा लगा कि वह पार्टी में सत्ता का महत्त्वपूर्ण स्तंभ बन गए हैं। उन्हें पार्टी का अध्यक्ष भी बनाया गया। कई आईएएस अधिकारियों ने नौकरियां छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया था। कई वरिष्ठ मंत्री भी बने थे लेकिन वह शायद इकलौते सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी थे जो एक बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष बने। उस वक्त यही लगा कि वह लगातार प्रगति करेंगे।
लेकिन शायद आरसीपी को लगा कि वह कुछ बातों को हल्के में ले सकते हैं। इनमें से एक बात तो वह काम ही था जिसके लिए उन्हें नियुक्त किया गया था: जदयू और भाजपा के बीच रिश्तों का प्रबंधन करना। जब उनके सबसे कटु प्रतिद्वंद्वी प्रशांत किशोर को जदयू से बाहर किया गया तो उन्होंने अपने ट्वीट में आरसीपी सिंह को इसका जिम्मेदार बताते हुए लिखा, ‘नीतीश कुमार, मैं जदयू में कैसे और क्यों शामिल हुआ इस बारे में आपका झूठ बोलना गजब है। मुझे अपने ही रंग का दिखाने की आपकी पार्टी की यह खराब कोशिश है। और अगर आप सच बोल रहे हैं तो कौन यकीन करेगा कि आप में अब भी यह साहस है कि आप अमित शाह द्वारा अनुशंसित किसी व्यक्ति की बात न सुनें।’ उनका इशारा यह था कि आरसीपी सिंह अमित शाह के एजेंट हैं। कुमार को किशोर की बातों पर यकीन नहीं था। आरसीपी को जल्दी ही पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया और केंद्रीय मंत्री बनाकर दिल्ली भेज दिया गया। इसके बाद अचानक उनकी राज्य सभा की सीट छीन ली गई। पटना के स्ट्रैंड रोड पर स्थित उनका सरकारी बंगला किसी और को आवंटित कर दिया गया है। जदयू के सत्ता के ढांचे से आरसीपी को अत्यंत क्रूर ढंग से बाहर कर दिया गया।
दूसरी ओर, बिहार को उनको हटाकर क्या मिलेगा? नीतीश कुमार प्रदेश में भाजपा को नियंत्रित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। भाजपा प्रशासनिक सुधार के नाम पर जो भी सुझाव देती है उसकी अनदेखी कर दी जाती है। ताजा मामला अग्निपथ विवाद का है। बिहार के युवाओं ने इस योजना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और काफी तोड़फोड़ की। जल्दी ही इस मामले में राजनीतिक रंग ले लिया जब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरि भूषण ठाकुर ने जदयू नेताओं उपेंद्र कुशवाहा और लल्लन सिंह था राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुभानी को हिंसा का जिम्मेदार ठहराया। ध्यान रहे गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के पास है।
अफसरशाह से राजनेता बनने वाले अन्य लोगों मसलन ओडिशा के प्यारी मोहन महापात्र आदि की तरह संभव है आरसीपी भी समय के साथ ओझल हो जाएं। यह भी हो सकता है कि ऐसा न हो। लेकिन नीतीश कुमार के सामने अब एक बड़ा सवाल है: उन्हें शासन और राजनीति के बीच चयन करना होगा। ऐसा इसलिए कि दोनों काम एक साथ नहीं सध रहे हैं।

आरसीपीनीतीश कुमारराजनीतिराम चंद्र प्रसाद सिंहविदाई
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

भारत से सामान की खरीद में बाधा से लेकर तेजी, 10 वर्षों में क्या कुछ बदला

June 2, 2023 11:21 PM IST
आज का अखबार

Vande bharat express: वंदे भारत मॉडल में यात्री प्रबंधन में सुधार की दरकार

June 2, 2023 10:45 PM IST
अर्थव्यवस्था

आर्थिक वृद्धि के आंकड़े: बेहतर प्रदर्शन पर कुछ सवाल

June 2, 2023 10:41 PM IST
आज का अखबार

महत्वहीन विषयों में उलझा देश

June 1, 2023 10:04 PM IST
आपका पैसा

FD Rates: दो बड़े बैंकों ने घटाई ब्याज दर! क्या यह FD दरों में वृद्धि के दौर का अंत है ?

June 2, 2023 4:50 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

BRICS देशों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर

June 2, 2023 1:34 PM IST
आपका पैसा

Fixed Deposit या Debt Mutual Fund, टैक्स के मामले में क्या है बेहतर

June 2, 2023 12:33 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’: IMF

June 2, 2023 11:42 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis: राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट की गिरफ्त में पाकिस्तान, महंगाई रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंची

June 2, 2023 11:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

June 3, 2023 5:31 PM IST

पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेत

June 3, 2023 5:06 PM IST

Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की

June 3, 2023 4:45 PM IST

बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीस

June 3, 2023 4:33 PM IST

FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावना

June 3, 2023 4:17 PM IST

Latest News


  • Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023
  • पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023
  • Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023
  • बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023
  • FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us