Skip to content
  शुक्रवार 9 जून 2023
Trending
June 8, 2023निर्यात लक्ष्य पाने में आसान वित्त अहम: DGFTJune 8, 2023पांच राज्यों का राष्ट्रीय जीडीपी से सुस्त वृद्धि का अनुमानJune 8, 2023समितियां करेंगी ड्रोन से खाद का छिड़कावJune 8, 2023मई में 9 प्रतिशत बढ़कर 200 लाख टन पहुंची ईंधन की खपतJune 8, 2023स्टील पर शुल्क छूट को लेकर अमेरिका से बातचीत जारीJune 8, 2023WTC Final Day 2: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे रोहित, विराट, पुजारा चित…..मंडरा रहा फॉलोआन का खतराJune 8, 2023शेयर बाजार में उत्तर प्रदेश के ज्यादा खिलाड़ी, सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य को छोड़ा पीछेJune 8, 2023सीमित हो सब्सिडी वाली खाद की बोरी: CACPJune 8, 2023MSP वृद्धि से खुदरा मुद्रास्फीति पर होगा असरJune 8, 2023Repo Rate: नीतिगत दरों में फिलहाल कटौती की उम्मीद नहीं
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  तकनीक और नूतन विचार को मिले बढ़ावा
लेख

तकनीक और नूतन विचार को मिले बढ़ावा

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—July 17, 2020 11:52 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

पिछले हफ्ते एक भारतीय स्टार्टअप चक्र इनोवेशन ने एक ऐसा उपकरण पेश किया जो एन95 मास्क के छिद्रों को साफ करने के लिए ओजोन का इस्तेमाल करता है। इस तरह मास्क को कीटाणुमुक्त करने के बाद 10 बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी हफ्ते मैंने एक युवती को भीड़भाड़ वाले बाजार में हाथों को साफ करने वाला ऐसा उपकरण लगाने की सलाह दी जिसे पैर से ही संचालित किया जा सकता है। कोविड महामारी के दौर में तकनीकी, वित्तीय एवं व्यवहार-संबंधी हर तरह के नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। इसे बढ़ावा देने वाली नीति भी होनी चाहिए।
भारत एक नई विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति का मसौदा तैयार कर रहा है। आजादी के बाद से केवल चार बार ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीतियां एवं प्रस्ताव आए हैं। यह मौका 1958, 1983, 2003 और 2013 में आया था। मौजूदा संकट यह स्पष्ट कर देता है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का मसला एकांत में बैठकर सोचते रहने का नहीं हो सकता है। नवाचार यानी विचार एवं तकनीक के सफल अनुप्रयोग को प्रधानता मिलनी चाहिए।
भारत की प्रगति मिश्रित रही है। वर्ष 2005-18 के दौरान अमेरिका के नैशनल साइंस फाउंडेशन के आंकड़ों में प्रकाशित लेखों के मामले में भारत की रैंकिंग 10वें स्थान से सुधरकर तीसरे पर पहुंच गई। खरीद क्षमता के संदर्भ में, प्रति व्यक्ति शोध एवं विकास (आर ऐंड डी) व्यय पिछले दशक में दोगुना हो गया जबकि सकल आरऐंडडी व्यय तिगुना हो गया। लेकिन सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत के रूप में आरऐंडडी व्यय 2005-06 के 0.81 फीसदी से घटकर 2014-15 में 0.7 फीसदी पर आ गया। उसके बाद से उसी स्तर पर थमा हुआ है। प्रति 10 लाख आबादी पर पूर्णकालिक समकक्ष शोध पेशेवरों की संख्या 2015 में 218 थी जो दुनिया भर में सबसे कम अनुपात वाली श्रेणी है।
निजी क्षेत्र की सीमित शोध एवं विकास गतिविधियों को लेकर क्षुब्ध होने के बजाय हमें नवाचार को वाणिज्यिक रूप देने की जरूरत को आत्मसात करना होगा। केवल पेटेंट की गिनती करने के बजाय हमें यह आंकना चाहिए कि नवाचार भारत के हालात यानी यहां की गर्मी, धूल एवं भीड़भरी जगहों के हिसाब से कितना कारगर साबित हो रहे हैं। ऐसी नीति बनाई जानी चाहिए जो नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही उपभोक्ता की मांग को भी पूरा करे और शोध में निवेश को प्रोत्साहन मिले।
इसके लिए नवाचार एवं तकनीक की चार श्रेणियां चिह्नित की जा सकती हैं जिनमें क्रमिक रूप से जोखिम बढ़ रहा हो और  निजी निवेश की चाह कम हो रही हो। संक्रमणकालीन तकनीकें, जो तकनीकी स्तर पर प्रमाणित होते हुए भी स्थानीय अनुकूलन की जरूरत होती है, लचीलेपन के लिए नवाचार (जलवायु परिवर्तन के जोखिमों का सामना करने के लिए), बुनियादी तकनीकें (तमाम क्षेत्रों में लागू करने योग्य लेकिन नीतिगत दिशा एवं सार्वजनिक-निजी दोनों के वित्तपोषण की जरूरत) और परिवर्तनकारी तकनीकें (पुरानी लकीर को तोडऩे की क्षमता होती है लेकिन इसमें जोखिम भी अधिक होता है)। इन चार तरह की नवाचार श्रेणियों से निकले छह विचार इस तरह हैं:
1. ग्रीन बिल्डिंग एवं सामग्री की चुनौती: कम लागत वाले मकानों, कम कार्बन वाले सीमेंट और कम बिजली खपत वाले कूलिंग उपकरणों की जरूरत है। टिकाऊ आवास मुहैया कराना सामाजिक प्राथमिकता होने के साथ ही अब एक जन स्वास्थ्य की अनिवार्यता भी है। अगर कोई इनामी मॉडल लाएं तो निजी क्षेत्र से बेशुमार संसाधन एवं ऊर्जा भी जुटाई जा सकती है। उस स्थिति में घरों और कूलिंग की मांग के बड़े हिस्से की पूर्ति निजी क्षेत्र से की जाएगी।
2. राष्ट्रीय जैव-ऊर्जा अभियान: इसके माध्यम से कृषि क्षेत्र से पैदा होने वाले जैव ईंधन की सालाना खरीद एवं नगरीय क्षेत्रों से निकलने वाले ठोस कचरे को द्रव ईंधन में बदलने का अनुपात तय किया जाए। निजी निवेश के लिए अग्रिम बाजार प्रतिबद्धताओं का रास्ता अख्तियार किया जा सकता है जैसा एलईडी बल्बों के मामलों में किया गया।
3. प्रकृति आधारित एवं जलवायु सक्षम ढांचा: बेहद प्रतिकूल मौसमी घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम करने में ऐसा ढांचा काफी अहम होगा। तटीय शहरों में मैंग्रोव वनों की संख्या बढ़ाने या मरुस्थलीकरण रोकने के लिए ‘हरित दीवार’ खड़ी करने के मकसद से बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने से जुड़े नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन बॉन्ड वित्तपोषण का रास्ता अपनाया जा सकता है।
4. महत्त्वपूर्ण खनिजों की चक्रीय अर्थव्यवस्था: घरेलू स्तर पर बैटरियां बनाने की भारत की मंशा को पूरा करने के लिए इन खनिजों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। दोबारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले या वैकल्पिक खनिजों का न्यूनतम अंश तय करने वाले नियामकीय प्रावधानों से ऐसा किया जा सकता है। इस तरह ई-कचरे के लिए एक मजबूत द्वितीयक बाजार भी तैयार हो जाएगा।
5. ग्रीन हाइड्रोजन अभियान: भारी उद्योगों में हाइड्रोजन कोयले की जगह ले सकता है लेकिन इसके व्यावसायिक उत्पादन के लिए काफी बिजली की जरूरत होती है। नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल से पैदा हुआ ग्रीन हाइड्रोजन भारत के लिए तकनीकी स्तर पर बड़ा दांव हो सकता है। स्टील, उर्वरक एवं पेट्रो-रसायन जैसे कई प्रमुख उद्योगों और लंबी दूरी के परिवहन में इसका रणनीतिक इस्तेमाल हो सकता है। यूरोपीय संघ ने वर्ष 2030 तक 40 गीगावाट ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन का लक्ष्य रखा हुआ है। जापान के संयंत्रों में इसका उत्पादन शुरू भी हो चुका है। नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों की गिरती लागत का लाभ उठाते हुए ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके प्रायोगिक प्रयोग के लिए वर्ष 2025 का लक्ष्य रखा जा सकता है।
6. कार्बन डाई-ऑक्साइड के उन्मूलन की चुनौती: भारत का आधिकारिक आकलन है कि कई मायनों में भारत वैश्विक औसत से कहीं अधिक ताप-वृद्धि से प्रभावित होगा। वायुमंडल में मौजूद कार्बन जाई-ऑक्साइड पहले से ही काफी अधिक मात्रा में है। वैश्विक ताप-वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस के भीतर ही सीमित रखने के लिए वर्ष 2050 तक 100-200 अरब टन कार्बन डाई ऑक्साइड को नियंत्रित करना होगा। उसके बाद तो यह लक्ष्य और भी बड़ा हो जाएगा। कार्बन का अधिक मूल्य लगाए बगैर हवा से कार्बन डाई ऑक्साइड को सीमित करने का आज कोई बाजार नहीं है। इसमें कई परिचित एवं अनजान जोखिम भी हैं। ऐसी एकदम नई तरह की तकनीक के लिए भारत को एक राष्ट्रीय चुनौती रखनी चाहिए जिसमें कंपनियों एवं शोधकर्ताओं को मिलकर काम करने का न्योता दिया जाए।
नवाचार के व्यावसायिक उपयोग के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी की जरूरत होगी। शोध एवं विकास कार्यों और फंडिंग के लिए तकनीक सूचना पोर्टल बनाया जाए, भारत के पेटेंट कार्यालयों की क्षमता बढ़ाकर आवेदन एवं आवंटन की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, नवाचारी प्लेटफॉर्म को खोला जाए और शोध एवं विकास कंसोर्टियम के अधिक मुफीद पेटेंट के साझा स्वामित्व का इंतजाम हो, नवाचार से जुड़े पुरस्कार एवं जोखिम की गारंटी देकर निजी पूंजी जुटाई जाए, सरकारी खरीद के मानकों में संशोधन कर लागत के बजाय सक्षमता को अहमियत दी जाए, उत्पाद प्रमाणन के मानकों को उन्नत किया जाए और मान्यता से जुड़े अधिक परीक्षण केंद्र हों और नए विचारों को जमीन पर उतारने में मददगार स्टार्टअप इनक्यूबेटर मौजूद हों।
परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल काकोडकर ने अपनी पुस्तक ‘फायर ऐंड फ्यूरी’ में उस वाकये का रोचक ब्योरा दिया है जब हमारे परमाणु वैज्ञानिकों ने यूरेनियम की घटती आपूर्ति की समस्या का हल निकाला था। उसमें ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने, शोध संयंत्रों से निकले परमाणु ईंधन का बिजली संयंत्रों में दोबारा इस्तेमाल और हवा निकासी के लिए बने सुराखों की भी सफाई कर नाभिकीय कचरा जुटाने की कोशिशों का जिक्र है। प्रतिभा का मतलब है असाधारण नैसर्गिक बौद्धिक क्षमता का होना जबकि सरलता का आशय है मुश्किल समस्याओं को चतुर एवं नवाचारी तरीकों से हल करना। हमारे समाज में कई प्रतिभावान लोग हो सकते हैं लेकिन सरलता के पालन-पोषण के लिए एक पारिस्थितिकी की जरूरत है। क्या जरूरत महज आविष्कार की जननी न होकर नवाचार की पारिस्थितिकी को जन्म भी दे सकती है?
(लेखक काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट ऐंड वाटर के सीईओ और नई विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति के ऊर्जा एवं पर्यावरण खंड के सह-प्रमुख हैं)

EquipmentinnovationR&DscienceStartuptechnologyआरऐंडडीइनोवेशनउपकरणतकनीकनवाचारस्टार्टअप
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Repo Rate: नीतिगत दरों में फिलहाल कटौती की उम्मीद नहीं

June 8, 2023 11:05 PM IST
आज का अखबार

फंसे कर्ज को छुपाने के लिए बैंक अपना रहे नए हथकंडे

June 8, 2023 10:59 PM IST
आज का अखबार

सही दृष्टिकोण: नीतिगत रीपो दर 6.5 फीसदी पर स्थिर

June 8, 2023 10:59 PM IST
आज का अखबार

Editorial: नई तकनीक से लैस दुनिया कर रही इंतजार

June 7, 2023 11:20 PM IST
आपका पैसा

ITR filing 2023: टर्म डिपॉजिट पर टैक्स नियमों को लेकर दूर करें गलतफहमी

June 8, 2023 12:07 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

PM मोदी ने सिख समुदाय की मांगों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई: अमेरिकी सिख नेता

June 8, 2023 12:02 PM IST
अन्य

48 घंटे में केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने कहा- बिपोरजॉय चक्रवात के कारण दिख सकती है सुस्ती

June 7, 2023 10:54 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

रूस में फंसे यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए विमान भेजेगी Air India

June 7, 2023 1:01 PM IST
आपका पैसा

Arbitrage Fund: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का उठाएं फायदा

June 7, 2023 11:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका संबंध दोनों देशों की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से निर्देशित हैं : अमेरिकी सांसद

June 7, 2023 11:52 AM IST

Trending Topics


  • RBI MPC Meet Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • GDP Growth Forecast
  • Gold-Silver Price
  • RBI Repo Rate
  • ITR filing 2023
  • Rupay Prepaid Forex Cards

सबकी नजर


निर्यात लक्ष्य पाने में आसान वित्त अहम: DGFT

June 8, 2023 11:50 PM IST

पांच राज्यों का राष्ट्रीय जीडीपी से सुस्त वृद्धि का अनुमान

June 8, 2023 11:34 PM IST

समितियां करेंगी ड्रोन से खाद का छिड़काव

June 8, 2023 11:33 PM IST

मई में 9 प्रतिशत बढ़कर 200 लाख टन पहुंची ईंधन की खपत

June 8, 2023 11:26 PM IST

स्टील पर शुल्क छूट को लेकर अमेरिका से बातचीत जारी

June 8, 2023 11:22 PM IST

Latest News


  • निर्यात लक्ष्य पाने में आसान वित्त अहम: DGFTJune 8, 2023
  • पांच राज्यों का राष्ट्रीय जीडीपी से सुस्त वृद्धि का अनुमानJune 8, 2023
  • समितियां करेंगी ड्रोन से खाद का छिड़कावJune 8, 2023
  • मई में 9 प्रतिशत बढ़कर 200 लाख टन पहुंची ईंधन की खपतJune 8, 2023
  • स्टील पर शुल्क छूट को लेकर अमेरिका से बातचीत जारीJune 8, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

RBI MPC Meet Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023GDP Growth ForecastGold-Silver PriceRBI Repo RateITR filing 2023Rupay Prepaid Forex Cards
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us