Skip to content
  रविवार 5 फ़रवरी 2023
Trending
February 4, 2023प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में ‘India Energy Week 2023’ का करेंगे उद्घाटनFebruary 4, 2023अडाणी के एफपीओ वापस लेने से देश के वृहत आर्थिक बुनियाद पर असर नहीं- सीतारमणFebruary 4, 2023मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधनFebruary 4, 2023हमारे पास स्पिन विभाग में काफी विकल्प हैं: कमिंसFebruary 4, 2023Delhi Excise Policy: भाजपा ने ‘आप’ कार्यालय के सामने किया प्रदर्शनFebruary 4, 2023BMC ने पहली बार 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट किया पेश
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  जुलाई में रोजगार के क्षेत्र में आं​शिक सुधार
लेख

जुलाई में रोजगार के क्षेत्र में आं​शिक सुधार

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | नई दिल्ली—August 5, 2022 12:52 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

जून में रोजगार में 1.3 करोड़ की नाटकीय गिरावट के बाद हमें उम्मीद थी कि जुलाई में इसमें सुधार होगा। हमारा अनुमान यह भी था कि यह सुधार ग्रामीण भारत में केंद्रित होगा ​क्योंकि जून में वहां रोजगार में नाटकीय कमी आई थी। हमने जून माह में रोजगार में असाधारण गिरावट के बारे में कहा था कि ऐसा इ​सलिए हुआ कि द​क्षिण प​श्चिम मॉनसून में देरी हो रही है और इस वजह से खरीफ की बुआई गतिवि​धियों में लगने वाले लोग बेरोजगार रहे। कुल मिलाकर हमारा मानना था कि बेरोजगारी की ​स्थिति अस्थायी रहेगी।

जुलाई माह के श्रम से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण भारत में सुधार अवश्य हुआ लेकिन यह अपर्याप्त साबित हुआ। अगर जून में आई 1.3 करोड़ रोजगारों की गिरावट से तुलना की जाए तो जुलाई में केवल 63 लाख रोजगार ही बढ़े। जून में रोजगार में आई कमी पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में और कृ​षि से संबं​धित थी। जुलाई में जो सुधार हुआ वह भी ग्रामीण इलाके में तथा खासतौर पर कृ​षि क्षेत्र में ही हुआ है। जून में रोजगार में कमी की अस्थायी प्रकृति वास्तविक प्रतीत होती है लेकिन इसके बावजूद सुधार की प्रत्याशा आं​शिक रूप से ही सही नजर आती है। 

यह सही है कि द​क्षिण-प​श्चिम मॉनसून में सुधार होने के साथ ही खरीफ की बुआई संबंधी गतिवि​धियों ने जोर पकड़ा और कृ​षि श्रमिकों के रूप में कामगारों का रोजगार बढ़ा। जुलाई महीने में कृ​षि क्षेत्र में 94 लाख अतिरिक्त श्रमिक शामिल हुए। जून में इस क्षेत्र में 80 लाख रोजगार कम हुए थे। जुलाई माह में अकेले कृ​षि क्षेत्र में ही फसल बुआई की बदौलत 47 लाख अतिरिक्त रोजगार तैयार हुए जबकि जून में इस क्षेत्र में 34 लाख रोजगार थे। इससे पता चलता है कि खरीफ फसल की तैयारी और बुआई में लोगों को अस्थायी रोजगार मिला। श्रमिकों के कृ​षि क्षेत्र में जाने का फैसला अनुमान के अनुरूप ही है लेकिन इनकी तादाद जरूर अपेक्षा से कम है। जुलाई 2022 में कृ​षि क्षेत्र में करीब 14.75 करोड़ लोग रोजगारशुदा थे जबकि जुलाई 2021 तथा जुलाई 2020 में यह आंकड़ा 16.38 करोड़ था। यह जून 2022 में समाप्त हुए 12 महीनों के 15.4 करोड़ रोजगार के औसत से भी कम है।
जुलाई माह में कृ​षि से जुड़ी गतिवि​धियों में अपेक्षा से कम रोजगार बताता है कि द​क्षिण-प​श्चिम मॉनसून अच्छा नहीं रहा और उसके बाद खरीफ के महीने में भी कमजोर बुआई हुई। उत्तर प्रदेश और बिहार में इस वर्ष अब तक बारिश कमजोर रही है। इसे गंगा के मैदानी इलाके में खरीफ की फसल की बुआई प्रभावित हुई है। इस वजह से चावल की फसल के बारे में कहा जा सकता है कि उसका रकबा कम हुआ होगा। जुलाई के अंत तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक चावल की बुआई में 13 फीसदी की कमी देखी गई और ज्यादा कमी बिहार, उत्तर प्रदेश और प​श्चिम बंगाल में आई। 

असमान बारिश को भी जुलाई 2022 में रोजगार में अधूरे सुधार के लिए उत्तरदायी माना जा सकता है लेकिन यह वजह आं​शिक ही है। उद्योग तथा सेवा क्षेत्र में भी रोजगार कम हुआ। वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में भी कमी आई तथा कारोबारियों के भी। इस गिरावट को बारिश से नहीं जोड़ा जा सकता। जुलाई में औद्योगिक क्षेत्र ने दो लाख रोजगार गंवाए जबकि जून में उसने 43 लाख रोजगार गंवाए थे। सेवा क्षेत्र ने जुलाई में 28 लाख रोजगार गंवाए जबकि जून में उसने केवल 8 लाख रोजगार गंवाए थे। औद्योगिक और सेवा क्षेत्र ने भी इन दो महीनों में रोजगार गंवाए हैं। 
 मई 2022 में औद्योगिक क्षेत्र में 10.8 करोड़ रोजगार बढ़े थे। यह इस क्षेत्र में रोजगार का उच्चतम स्तर था। जून और जुलाई में यह घटकर 10.4 करोड़ रह गया। उद्योग जगत में रोजगार का यह स्तर महामारी के पहले के वर्ष 2019-20 के औसत से बेहतर है। उस समय भी इस क्षेत्र में 10.4 करोड़ रोजगार थे। औद्योगिक रोजगारों में सुधार की बात करें तो निर्माण क्षेत्र में रोजगार में सुधार हुआ है, न कि विनिर्माण में। विनिर्माण क्षेत्र के रोजगार को तुलनात्मक रूप से बेहतर गुणवत्ता वाला भी माना जाता है। विनिर्माण क्षेत्र महामारी के दौरान रोजगार को पहुंची क्षति से उबर नहीं पाया है। इस क्षेत्र में महामारी के पहले जहां चार करोड़ लोग रोजगारशुदा थे वहीं अब यह आंकड़ा 3 करोड़ से लेकर 3.4 करोड़ रह गया है। विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार की यह गिरावट काफी अहम है। बीते दो महीनों में विनिर्माण क्षेत्र के रोजगार में आने वाली गिरावट व्यापक तौर पर रसायन और धातु जैसे बड़े तथा संगठित उद्योगों में केंद्रित रही। जून और जुलाई 2022 के दौरान करीब 80 लाख से अ​धिक गैर कृ​षि रोजगार गंवाए गये। यह नुकसान भी  उद्योग और सेवा क्षेत्र के बीच समान रूप से बांटा जा सकता है।

शहरी भारत के श्रम बाजार जुलाई में खासे दबाव में रहे। कृ​षि क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिलने के कारण ग्रामीण भारत में रोजगार जून के 26.52 करोड़ से 69 लाख बढ़कर जुलाई में 27.21 करोड़ हो गया। बहरहाल, शहरी भारत में रोजगार में 6 लाख की कमी आई और यह 12.57 करोड़ से घटकर 12.51 करोड़ रह गया। यह मामला शायद श्रमिकों के शहर से गांव जाने की न हो। शहरी भारत में श्रम भागीदारी दर जुलाई में थोड़ी बढ़ी जबकि बेरोजगारी दर में भी इजाफा हुआ। यदि श्रमिक शहरों से गांव जा रहे होते तो श्रम भागीदारी दर में​ गिरावट आती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
 शहरी भारत में बेरोजगारी की दर तेजी से बढ़ी और वह जून के 7.3 फीसदी से बढ़कर जुलाई में 8.2 फीसदी हो गई। औसत शहरी बेरोजगारी दर बीते 12 महीनों में 8 फीसदी से ऊपर दर्ज की गई है। इसके साथ ही रोजगार की दर में धीरे-धीरे गिरावट आई है। शहरी रोजगार दर जून के 34 फीसदी से घटकर जुलाई में 33.8 फीसदी रह गई। यह एक वर्ष में न्यूनतम शहरी रोजगार दर है। गैर कृ​षि क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन ने श्रमिकों की मु​श्किल बढ़ा दी है। अगर मॉनसून नाकाम रहा तो उनकी तकलीफ बढ़ जाएगी।
(लेखक सीएमआईई प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं)

 

EMPLOYMENTjulyजुलाईरोजगार
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

काफी कुछ दांव पर

February 3, 2023 10:57 PM IST0
आज का अखबार

राजधानियों के प्रश्न में उलझा आंध्र प्रदेश

February 3, 2023 10:48 PM IST0
आज का अखबार

बजट में वृहद राजकोषीय चुनौतियों के प्रबंधन पर जोर

February 3, 2023 10:25 PM IST0
आज का अखबार

बैंकिंग क्षेत्र को बजट का करना चाहिए स्वागत

February 3, 2023 10:20 AM IST0
अन्य

आज नहीं चलेंगी 300 से अधिक ट्रेनें, भारतीय रेलवे ने शताब्दी समेत कई गाड़ियों को किया रद्द

February 4, 2023 9:50 AM IST0
आपका पैसा

रिवाइज्ड न्यू टैक्स रिजीम को ‘शानदार’ रिस्पांस मिलने की उम्मीद: CBDT प्रमुख

February 3, 2023 4:02 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis : पाकिस्तान की हालत गंभीर, सिर्फ तीन हफ्ते के इम्पोर्ट का बचा पैसा

February 3, 2023 3:52 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

हांगकांग और चीन के बीच यात्रा के लिए अब नहीं किया जाएगा COVID-19 टेस्ट

February 3, 2023 1:07 PM IST0
अन्य समाचार

Hindenburg effect: अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी है गिरावट,अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूटा

February 3, 2023 12:23 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में 5 डॉलर के नोट पर नहीं दिखेंगे King Charles III

February 2, 2023 12:39 PM IST0

Trending Topics


  • Gold Prices Today
  • Stock Market Update
  • Adani Enterprises Share Price
  • Rupee vs Dollar
  • Stocks To Watch
  • Adani FPO
  • New Income Tax Regime
  • Online Gaming | Budget 2023
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में ‘India Energy Week 2023’ का करेंगे उद्घाटन

February 4, 2023 4:54 PM IST

अडाणी के एफपीओ वापस लेने से देश के वृहत आर्थिक बुनियाद पर असर नहीं- सीतारमण

February 4, 2023 4:43 PM IST

मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधन

February 4, 2023 4:30 PM IST

हमारे पास स्पिन विभाग में काफी विकल्प हैं: कमिंस

February 4, 2023 4:02 PM IST

Delhi Excise Policy: भाजपा ने ‘आप’ कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

February 4, 2023 3:55 PM IST

Latest News


  • प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में ‘India Energy Week 2023’ का करेंगे उद्घाटन
    by भाषा
    February 4, 2023
  • अडाणी के एफपीओ वापस लेने से देश के वृहत आर्थिक बुनियाद पर असर नहीं- सीतारमण
    by भाषा
    February 4, 2023
  • मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधन
    by भाषा
    February 4, 2023
  • हमारे पास स्पिन विभाग में काफी विकल्प हैं: कमिंस
    by भाषा
    February 4, 2023
  • Delhi Excise Policy: भाजपा ने ‘आप’ कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
    by भाषा
    February 4, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60841.88 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60842
9101.52%
निफ्टी60842
9100%
सीएनएक्स 50014962
1230.83%
रुपया-डॉलर81.91
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.379.208.31
Adani Ports498.857.98
AAVAS Financiers1996.757.33
Titan Company2463.206.87
Bank of Baroda163.656.20
Rajesh Exports946.906.15
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.380.058.80
Adani Ports498.857.87
AAVAS Financiers1998.657.37
Titan Company2463.106.72
Bank of Baroda163.606.20
Ambuja Cements373.605.97
आगे पढ़े  

# TRENDING

Gold Prices TodayStock Market UpdateAdani Enterprises Share PriceRupee vs DollarStocks To WatchAdani FPONew Income Tax RegimeOnline Gaming | Budget 2023Union Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us