Skip to content
  शुक्रवार 27 जनवरी 2023
Trending
January 27, 2023Gold price today, 27 January 2022: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं, 57 हजार के ऊपर सोनाJanuary 27, 2023अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है भारत: बाइडन प्रशासनJanuary 27, 2023FIH Hockey World Cup 2023: भारत ने क्लासीफिकेशन मैच में जापान को 8-0 से हरायाJanuary 27, 2023Stocks to Watch: Adani Group, Tata Motors, Dr.Reddy’s, DLF, Airtel, IGLJanuary 27, 2023CBI ने 4,760 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड केस में GTL के खिलाफ मामला किया दर्जJanuary 27, 2023Share Market Today: 500 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 17,700 तक लुढ़का
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  चिकित्सा सेवा क्षेत्र को भी बेहतर इलाज की जरूरत
लेख

चिकित्सा सेवा क्षेत्र को भी बेहतर इलाज की जरूरत

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —July 12, 2020 11:08 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 5 जुलाई को कोविड-19 के मामलों के लिए 1,000 बिस्तरों वाली एक चिकित्सा इकाई शुरू की। कहा गया कि इसे रिकॉर्ड 11 दिन में तैयार किया गया है। उसी दिन दिल्ली सरकार ने 10,000 बिस्तरों वाले चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया। हमें बताया गया कि यह दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा चिकित्सा सेवा केंद्र है। इसमें दो राय नहीं कि कांग्रेस नेता सरदार पटेल जिन्हें संघ परिवार ने अपना नायक बनाया है, वह इस बात से बेहद प्रसन्न होते कि दोनों अस्पताल उनके नाम पर हैं।
इतना ही नहीं हमने भारतीय भूमि पर अतिक्रमण कर रहे चीन को भी दिखा दिया है कि हम हर काम जो वह करता है, उससे बेहतर कर सकते हैं। मिसाल के तौर पर सप्ताह भर में अस्पताल तैयार करना।
बहरहाल, अपनी पीठ थपथपाने के अलावा दिल्ली में बनी इन दो बड़ी चिकित्सा इकाइयों से जुड़ी अन्य बातों पर विचार करना आवश्यक है। पहली बात: प्रतिक्रिया देने में देरी। यह निर्णय लेने में इतनी देर क्यों की गई? दिल्ली अप्रैल से ही कोविड-19 महामारी का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यही कारण है कि पड़ोसी राज्यों से लगने वाली उसकी सीमाएं जून तक कमोबेश बंद रहीं। तब तक अस्पतालों में बिस्तरों की कमी जाहिर हो चुकी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक विचित्र आदेश दिया था कि दिल्ली के निवासियों के अलावा अन्य लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं होगा। हालांकि इसे बाद में वापस ले लिया गया। इन दोनों केंद्रों को लेकर मचे हो हल्ले से इतर महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ने बांद्रा-कुर्ला, महालक्ष्मी रेसकोर्स, गोरेगांव और मुलुंड में बड़े चिकित्सा केंद्र शुरू कर दिए थे।
संकट का पूर्वानुमान लगाने के मामले में हमारे सरकारी प्रतिष्ठानों की कोई खास प्रतिष्ठा नहीं है। यदि ऐसा होता तो सेना की मदद से ऐसी सुविधाएं देश के दूरदराज इलाकों में भी स्थापित की जा सकती थीं। ये वे जगहें हैं जहां जरूरत के समय समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती।
यहां एक बड़ा मसला उठता है। अल्पावधि में बेहतरीन परिसंपत्ति निर्माण के इस मॉडल को देश भर में स्वास्थ्य नीति के मानक परिचालन प्रक्रिया के रूप में क्यों नहीं अपनाया जाता? सच तो यही है कि विपरीत परिस्थितियों में अस्पताल बनाने और उन्हें चलाने की सेना की क्षमता का इस्तेमाल कोविड-19 के आक्रमण से बहुत पहले शुरू कर देना चाहिए था।
कोविड-19 ने मृत्यु के मामले में तपेदिक के सिवाय सभी संक्रामक बीमारियों को पीछे छोड़ दिया है। परंतु इस महामारी से पहले भी भारत में चिकित्सा की स्थिति ऐसी थी जिसे किसी भी विकसित देश में संकट ही माना जाता। करीब 30 लाख भारतीय तपेदिक के शिकार हैं और देश की 40 फीसदी आबादी में छिपी हुई टीबी है। इसके अलावा श्वसन से जुड़ी तमाम बीमारियां हैं मसलन निमोनिया, रहस्यमयी फ्लू जिसका इलाज नहीं हो पाता, पुराने संचारी रोग मसलन मलेरिया, दिल की बीमारी और मधुमेह आदि भी हर वर्ष बड़ी तादाद में भारतीयों को प्रभावित करते हैं। अगर देश में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था होती तो इनमें से कई बीमारियों और उनसे होने वाली मौतों को टाला जा सकता था। देश की प्रति 1,000 आबादी पर अस्पताल के बिस्तरों के आंकड़े ग्रामीण इलाकों में बेहद खराब हैं। इस विषय पर दशकों से टीका टिप्पणी हो रही है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
वर्ष 2017 की स्वास्थ्य नीति के मुताबिक प्रति 1,000 आबादी पर कम से कम दो बिस्तर होने चाहिए, हालांकि यह भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के तीन बिस्तरों के मानक से कम है। बहरहाल, इसके मुताबिक भी अगले दो दशक में 20 लाख बिस्तर वाले अस्पताल तैयार करने होंगे। जबकि सरकारों ने सन 1960 के दशक से ही स्वास्थ्य व्यय कम रखा है। यह जीडीपी एक फीसदी से जरा सा अधिक है। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीबों को ही उठाना पड़ता है। आयुष्मान भारत चिकित्सा बीमा योजना ने निस्संदेह चिकित्सा सुविधा का विस्तार किया है लेकिन कोविड-19 महामारी ने यह दिखा दिया है कि बेहतरीन बीमा योजना भी चिकित्सा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे या चिकित्सकों, नर्सों तथा बुनियादी उपकरणों का विकल्प नहीं हो सकती। यह संदेश शायद अब तक सरकार नहीं समझ सकी है। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड-19 हमें दूसरे दौर के सुधार का अवसर देता है। परंतु अब तक सुधार के नाम पर ऋण को स्थगित करने और ब्याज दरों में कमी जैसे कदम ही देखने को मिले हैं। सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के जरिए रोजगार उत्पन्न करने के नाम पर भारी व्यय की योजना बनाई जा रही है। अगर उतना ही धन वंचित इलाकों में प्राथमिक, द्वितीयक या तृतीयक चिकित्सा सुविधाएं तैयार करने में लगाया जाए तो भी उतने ही रोजगार पैदा होंगे। महामारी ने ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में चिकित्सा सुविधा विकसित करने का भी अच्छा अवसर दिया है। हम जानते हैं कि अधिकांश चिकित्साकर्मी दूरदराज इलाकों में जाकर काम नहीं करना चाहते। इसमें भी राह निकाली जा सकती है जैसे केरल का बेयरफुट डॉक्टर नेटवर्क। परंतु सरकार को हल तलाशने के लिए सुदूर दक्षिण में जाने की जरूरत नहीं। हर बारह वर्ष में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में भी चुनौतीपूर्ण हालात में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दृश्य नजर आता है। गत वर्ष प्रयागराज अद्र्धकुंभ में 100 बिस्तरों वाले एक अस्पताल में रोजाना 50,000 लोगों का इलाज कुंभ अवधि तक किया गया। इस अस्पताल में पैथ लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और आईसीयू आदि सभी थे और आसपास के लोगों ने भी इसका लाभ लिया।
कुंभ प्रशासन ऐसी नागरिक सुविधाएं मुहैया कराईं जो आम भारतीय सामान्य दिनों में केवल सपनों में ही देख सकता है। इसे हार्वर्ड के अध्ययन में शामिल किया गया है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्यों इसे अपवाद के बजाय नागरिक प्रशासन और चिकित्सा ढांचे का मानक नहीं बनाया जाता। दूसरे शब्दों में देश की संचालन संस्थाओं की क्षमता अल्पावधि के उपायों में क्यों खपाई जाती है।

beddoctorEquipmentHospitalICUMedical ServiceNURSETreatmentअस्पतालइलाजउपकरणचिकित्साडॉक्टरबिस्तर
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

Related Posts

  • Related posts
  • More from author
आज का अखबार

संतुलित रुख जरूरी

January 25, 2023 10:12 PM IST0
आज का अखबार

केवल अधिकार तय करे संस्थाओं का व्यवहार?

January 25, 2023 10:07 PM IST0
आज का अखबार

आधुनिक सूचना युद्ध में विदेशी राज्य तत्त्व

January 25, 2023 9:59 PM IST0
आज का अखबार

पहल का अवसर

January 23, 2023 10:39 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Economic Crisis: सरकारी कर्मचारियों की कट सकती है सैलरी

January 25, 2023 7:20 PM IST0
अन्य समाचार

आज का इतिहास | आज के ही दिन मदर टेरेसा को मिला था ‘भारत रत्न’ सम्मान

January 25, 2023 12:32 PM IST0
अन्य

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में छाए बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ा

January 25, 2023 11:27 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अदाणी चौथे नंबर पर खिसके, जेफ बेजोस ने किया पीछे

January 24, 2023 7:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत पर दोनों देशों को करना है फैसला : अमेरिका

January 24, 2023 6:54 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर ‘बत्ती गुल’ के बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल, कई शहरों में अभी भी अंधेरा

January 24, 2023 5:10 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Share Market Update
  • Gold Rate Today
  • NSE
  • Fiscal Deficit
  • Gold Price Today
  • Rupee vs Dollar
  • Delhi Weather Today
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Gold price today, 27 January 2022: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं, 57 हजार के ऊपर सोना

January 27, 2023 9:22 AM IST

अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है भारत: बाइडन प्रशासन

January 27, 2023 9:18 AM IST

FIH Hockey World Cup 2023: भारत ने क्लासीफिकेशन मैच में जापान को 8-0 से हराया

January 27, 2023 8:50 AM IST

Stocks to Watch: Adani Group, Tata Motors, Dr.Reddy's, DLF, Airtel, IGL

January 27, 2023 8:38 AM IST

CBI ने 4,760 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड केस में GTL के खिलाफ मामला किया दर्ज

January 27, 2023 8:19 AM IST

Latest News


  • Gold price today, 27 January 2022: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं, 57 हजार के ऊपर सोना
    by बीएस वेब टीम
    January 27, 2023
  • अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है भारत: बाइडन प्रशासन
    by भाषा
    January 27, 2023
  • FIH Hockey World Cup 2023: भारत ने क्लासीफिकेशन मैच में जापान को 8-0 से हराया
    by भाषा
    January 27, 2023
  • Stocks to Watch: Adani Group, Tata Motors, Dr.Reddy’s, DLF, Airtel, IGL
    by बीएस वेब टीम
    January 27, 2023
  • CBI ने 4,760 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड केस में GTL के खिलाफ मामला किया दर्ज
    by भाषा
    January 27, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59685.56 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59686
-5200.86%
निफ्टी59686
-5200%
सीएनएक्स 50015042
-1300.86%
रुपया-डॉलर81.57
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Tata Motors447.206.73
Zomato Ltd50.756.17
Bajaj Auto3930.005.72
Tata Motors-DVR226.705.20
Aarti Drugs426.004.90
Ashok Leyland152.154.14
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Tata Motors448.407.00
Zomato Ltd50.856.49
Tata Motors-DVR229.206.46
Bajaj Auto3926.555.63
Aarti Drugs423.754.27
Ashok Leyland151.003.18
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayShare Market UpdateGold Rate TodayNSEFiscal DeficitGold Price TodayRupee vs DollarDelhi Weather TodayUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us