Skip to content
  सोमवार 29 मई 2023
Trending
May 29, 2023अर्थतंत्र: अमेरिका में ऋण सीमा पर विवाद एवं इसके आर्थिक परिणाम, बता रहे हैं एक्सपर्टMay 28, 2023IPL Final Match: भारी बारिश की भेंट चढ़ा IPL फाइनल, अब ‘रिजर्व डे’ पर खेला जायेगाMay 28, 2023सूचीबद्ध होने में लगने वाला समय कम करने के लिए ‘सूचीबद्धता समयसीमा’May 28, 2023ई-फार्मेसी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, केंद्र सरकार से मांगी 6 हफ्ते में रिपोर्टMay 28, 2023आयकर विभाग की कंपनियों के अग्रिम टैक्स भुगतान पर नजरMay 28, 2023राष्ट्र की बात: कश्मीर मामले में पूरा हो अधूरा कामMay 28, 2023IBM के एमडी संदीप पटेल ने कहा, आगे चलकर ‘बहुत मजबूत भारत’ की कहानी दिखेगीMay 28, 2023दाम गिरने की वजह से NBS में प्रति किलो सब्सिडी घटीMay 28, 2023पैठ विस्तार से रिटेल सेक्टर में मजबूती, मार्च तिमाही में जोरदार राजस्व की उम्मीदMay 28, 2023IPEF के 14 देशों ने पूरी की सप्लाई चेन पर बातचीत, समझौते में भारत भी शामिल
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  हमले के बाद भी दिलों के करीब है लियोपोल्ड कैफे
लेख

हमले के बाद भी दिलों के करीब है लियोपोल्ड कैफे

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—December 7, 2008 11:03 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

आतंकियों की गोलीबारी और ग्रेनेड के हमले झेलने के कुछ दिनों बाद लियोपोल्ड कैफे में एक बार फिर से चहलकदमी देखी जा सकती है।


दुनिया के अलग-अलग कोनों से आए लोगों और इस ‘मायानगरी’ के बाशिंदे फिर से इसे गुलजार करने में लगे हैं। कैफे में चीजें पहले जैसी ही हैं। सिवाय दीवारों पर गोलियों के निशान और क्षतिग्रस्त खिड़कियों के। यहां हुए हमले में सात लोग बेवक्त मौत के शिकार हो गए।

इनमें से दो विदेशी नागरिक और दो यहीं पर काम करने वाले बैरे थे। बावजूद उस वाकये के लोग अपने दिल के बेहद करीब इस कैफे से दूरी बनाए हुए नहीं हैं। कैफे पिछले रविवार को खुला था। लेकिन खुलने के कुछ देर बाद ही इसको बंद करना पड़ा था।

खैर, सोमवार को इसके शटर फिर से उठा दिए गए। कैफे की दीवारें सिडनी हार्बर, आगरा के ताजमहल, मिस्र के पिरामिडों, पेरिस के एफिल टावर और चीन की महान दीवार की पेंटिंगों से सजी हैं। दूसरी दीवार पर एल्विस प्रेस्ली जैसे दुनिया के जाने-माने रॉक स्टारों के पोस्टर भी लगे हैं।

इसके अलावा चीनी पेंटिंग भी दीवार पर लगी है। हालांकि, अब कैफे में दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों पर बने गोलियों के कम से कम सात निशान सबसे ज्यादा कौतुहल का केंद्र बन गए हैं। आयरलैंड से यहां आए पर्यटक मेग ओहिगिन्स अपने लिए एक सेंटर टेबल चुनते हैं।

मेग ने अपने लिए  बियर ऑर्डर किया। वह कहते हैं, ‘यहां आकर मुझे डर नहीं लग रहा है। लियोपोल्ड सुरक्षित जगह है और मैं जब भी मुंबई आता हूं तो यहां जरूर आना चाहता हूं।’

आतंकियों को इससे स्पष्ट संदेश और नहीं मिल सकता है। 26 नवंबर की रात आतंकियों ने अपनी काली करतूतों की शुरुआत यहीं से की थी।

यहां पर अंधाधुंध गोलीबारी करके वे सर्विस एंटे्रंस के रास्ते ताज महल होटल में घुस गए। एक तरफ जहां ताज को फिर से खुलने में एक साल का वक्त लगेगा, वहीं लियोपाल्ड फिर से खुल गया है। इस रेस्तरां के एक पार्टनर फरहांग जहानी कहते हैं, ‘हम आतंकियों को बताना चाहते हैं कि हम डरे नहीं हैं।

इससे भी अहम यह कि इसमें जीत हमारी ही हुई है। यहां पर लगी ग्राहकों की भीड़ भी इस बात को बताने के लिए काफी है।’ जेहानी अपने भाई फरहाद और दूसरे साझेदारों के साथ मिलकर इस कैफे को चलाते हैं।

लगभग 137 साल पुराने इस कैफे का जिक्र ऑस्ट्रेलियाई लेखक ग्रेगरी डेविड रॉबर्ट ने भी अपनी मशहूर उपन्यास, ‘शांताराम’ में भी करके उसे अमर बनाया है। ऐसा माना जाता है कि इसकी कहानी  हेनरी शैरियर के क्लासिक नॉवेल, ‘पैपिलियन’ से काफी हद तक मिलती-जुलती है।

इस नॉवेल का प्लॉट 1980 के दशक के शुरुआती सालों पर आधारित है। इस उपन्यास में लियोपोल्ड कैफे का जिक्र है, जहां हीरो ड्रग और जाली नोटों के कारोबारियों से मिलता है।

जेहानी कहते हैं, ‘हमें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि लियोपोल्ड को हमले के लिए आखिर क्यों निशाना बनाया गया। जब यह घटना हुई उस वक्त में ऊपर बैठा क्रिकेट देख रहा था। जब मैं नीचे आया तो हर तरफ मलबा बिखरा हुआ था। मैंने देखा कि हर ओर लाशें ही लाशें थीं।’

इस कैफे को खास तौर पर पुराने जमाने का लुक दिया गया। यहां के पंखों को देखकर आपको भी बीते जमाने के उन भारी और गोल-मटोल पंखों की याद आ जाएगी, जो लंबे डंडों से टंगे रहते थे। यहां खाना खाने के लिए पूरी जगह है, जहां आप बड़े आराम से खा सकते हैं।

यहां खाना और शराब की कीमत भी काफी हाई-फाई नहीं है। यहां के खाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह के मसाले का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसी वजह से यहां का खाना विदेशी पर्यटकों को खासकर भाता है।

यहां से आप चाय की कप और टीशर्ट भी खरीद सकते हैं, जिस पर लियोपोल्ड कैफे लिखा होता है। शायद मुंबई में यह एकमात्र ऐसा कैफे है, जहां ऐसा भी होता है।

लियोपोल्ड तो आम दिनों की तरह ही चलने लगा है, लेकिन ऊपर मौजूद पब अभी तक खुला नहीं है।

liopold cafe is still choice of its cutormers
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

अर्थतंत्र: अमेरिका में ऋण सीमा पर विवाद एवं इसके आर्थिक परिणाम, बता रहे हैं एक्सपर्ट

May 29, 2023 12:12 AM IST
आज का अखबार

सूचीबद्ध होने में लगने वाला समय कम करने के लिए ‘सूचीबद्धता समयसीमा’

May 28, 2023 11:49 PM IST
आज का अखबार

राष्ट्र की बात: कश्मीर मामले में पूरा हो अधूरा काम

May 28, 2023 11:14 PM IST
आज का अखबार

सत्ता साझा करने का फॉर्मूला कितना कारगर?

May 26, 2023 10:53 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी संसद की समिति ने ‘नाटो प्लस’ में भारत को शामिल करने की सिफारिश की

May 27, 2023 9:51 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका की तरह पाकिस्तान भी आगजनी करने वालों को कानूनी रूप से दंडित करेगा : प्रधानमंत्री शरीफ

May 27, 2023 8:59 AM IST
अन्य समाचार

शुभमन गिल ने जड़ी 4 मैचों में तीसरी सेंचुरी, ऑरेंज कैप भी अपने नाम की

May 26, 2023 10:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

जर्मनी मे मंदी का भारत पर असर होगा कम

May 26, 2023 9:33 PM IST
अन्य समाचार

IPL 2023, GT vs MI, Qualifier 2: अगर बारिश की वजह से शुरू नहीं होता मैच, तो होंगी ये 5 बातें

May 26, 2023 7:32 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

COP28 की सलाहकार समिति में शामिल हुए अंबानी, जलवायु परिवर्तन पर देंगे सलाह

May 26, 2023 5:24 PM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Vodafone Idea Q4 Results
  • Tata Motors
  • Gold-Silver Price
  • 75 Rupees Coin
  • ICT Import Duty Case
  • Delhi Weather Today

सबकी नजर


अर्थतंत्र: अमेरिका में ऋण सीमा पर विवाद एवं इसके आर्थिक परिणाम, बता रहे हैं एक्सपर्ट

May 29, 2023 12:12 AM IST

IPL Final Match: भारी बारिश की भेंट चढ़ा IPL फाइनल, अब ‘रिजर्व डे’ पर खेला जायेगा

May 28, 2023 11:57 PM IST

सूचीबद्ध होने में लगने वाला समय कम करने के लिए 'सूचीबद्धता समयसीमा'

May 28, 2023 11:49 PM IST

ई-फार्मेसी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, केंद्र सरकार से मांगी 6 हफ्ते में रिपोर्ट

May 28, 2023 11:40 PM IST

आयकर विभाग की कंपनियों के अग्रिम टैक्स भुगतान पर नजर

May 28, 2023 11:40 PM IST

Latest News


  • अर्थतंत्र: अमेरिका में ऋण सीमा पर विवाद एवं इसके आर्थिक परिणाम, बता रहे हैं एक्सपर्टMay 29, 2023
  • IPL Final Match: भारी बारिश की भेंट चढ़ा IPL फाइनल, अब ‘रिजर्व डे’ पर खेला जायेगाMay 28, 2023
  • सूचीबद्ध होने में लगने वाला समय कम करने के लिए ‘सूचीबद्धता समयसीमा’May 28, 2023
  • ई-फार्मेसी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, केंद्र सरकार से मांगी 6 हफ्ते में रिपोर्टMay 28, 2023
  • आयकर विभाग की कंपनियों के अग्रिम टैक्स भुगतान पर नजरMay 28, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayVodafone Idea Q4 ResultsTata MotorsGold-Silver Price75 Rupees CoinICT Import Duty CaseDelhi Weather Today
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us