Skip to content
  शुक्रवार 2 जून 2023
Trending
June 2, 2023Ashneer Grover और उनकी पत्नी माधुरी जैन को राहत नहीं, Delhi HC ने दिया बड़ा झटकाJune 2, 2023Rupee vs Dollar Today: शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.30 प्रति डॉलर परJune 2, 2023Bank of Maharashtra QIP: बैंक ने 500 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया, शेयर पर रखें नजरJune 2, 2023कर्नाटक में अप्रैल 2024 से बनना शुरू होंगे Apple iPhone, राज्य सरकार जुलाई तक देगी जमीनJune 2, 2023अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरेJune 2, 2023Gold-Silver price today: सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजीJune 2, 2023US Debt Ceiling Bill: अमेरिका के डेट डिफॉल्ट होने का खतरा टला, सीनेट ने पास किया बिलJune 2, 2023Stock Market Live: US सीनेट ने डेट सीलिंग बिल किया पारितJune 2, 2023Stocks to watch: Adani Enterprises, Tata Motors, NHPC, AstraZeneca, SJVN के शेयर आज फोकस मेंJune 2, 2023Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, 200 से अधिक अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 62 हजार के पार
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  भारतीय धर्मनिरपेक्ष दलों का इस्लामोफोबिया
लेख

भारतीय धर्मनिरपेक्ष दलों का इस्लामोफोबिया

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—April 25, 2022 12:40 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

पारंपरिक और पुराने ‘धर्मनिरपेक्ष’ तबकों में इन दिनों यही चर्चा है कि भारतीय राजनीति में समझदारी ध्वस्त हो चुकी है और लोकतंत्र के मलबे के ऊपर उड़ रही धूल में इस्लामोफोबिया (इस्लाम या उसे मानने वालों से अकारण डरना) के बादल मंडरा रहे हैं।
आप इससे सहमत या असहमत हो सकते हैं लेकिन दिक्कत यह है कि किसी निर्णय पर पहुंचते ही बहस समाप्त हो जाएगी। क्या आप कहना चाहते हैं कि भारतीय गणराज्य, भारत के विचार, लोकतंत्र, विविधता, इन सबका अंत हो चुका है या यह घोषणा करना चाहते हैं कि छद्म धर्मनिरपेक्षता जैसी तमाम चीजें समाप्त हो चुकी हैं। दोनों ही सूरतों में यह बहस समाप्त हो जाती है। परंतु हम कह सकते हैं कि दोनों बातों में थोड़ी-थोड़ी सचाई है।
यदि समझदारी की परिभाषा वही थी जिसके आधार पर 2009 तक के छह दशकों में भारत की राजनीतिक तकदीर को धर्मनिरपेक्षता बनाम सांप्रदायिक की दृष्टि से आंका गया, तो कह सकते हैं कि मोदी-शाह की भाजपा के उदय ने उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पश्चिम बंगाल के अलावा ठीक ठाक मुस्लिम आबादी वाले किसी राज्य में भाजपा को पुराने समीकरण से हराया नहीं जा सकता। उस हिसाब से तो पारंपरिक धर्मनिरपेक्षता को लेकर विलाप का पहला हिस्सा सही था। इस्लामोफोबिया वाली बात भी सच है और उसकी अपनी जटिलताएं हैं। यह पश्चिमी विचार वाला इस्लामोफोबिया नहीं है। यहां मुस्लिम जीवनशैली, धार्मिक व्यवहार, खान-पान, राष्ट्रवाद, उम्माह की सामूहिक शक्ति आदि को लेकर व्यापक भय नहीं है। वे मुस्लिमों के बारे में बुरा नहीं बोलेंगे लेकिन वे मुस्लिमों को उत्पीडि़त करने तथा उन्हें हाशिए पर धकेलने वाली भाजपा पर हमला करने से भी कतराएंगे। बल्कि वे पार्टी को लेकर अधिक व्यापक और घिसीपिटी बात करेंगे मसलन वह फिरकापरस्त, सांप्रदायिक और विविधता को नापसंद करने वाली है। लेकिन वे किसी प्रमुख कार्यक्रम में किसी चर्चित मुसलमान के साथ भी शायद ही मिलें। वे मुसलमानों के लिए लड़ते हुए भी नहीं दिखेंगे। वे तो शाहरुख खान तथा उनके बेटे तक के लिए आगे नहीं आए। उदाहरण के लिए विपक्षी दलों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया, सीएए विरोधी आंदोलन के खिलाफ मोदी सरकार के कदमों का दबा छिपा विरोध किया। बीते दशकों में मुस्लिम वोट हासिल करने वाले पारंपरिक राजनीतिक दलों ने खुद को इन ‘पचड़ों’ से दूर रखा।प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेताओं ने शायद ही कभी उन सीएए विरोधी कार्यकर्ताओं के पक्ष में आवाज उठायी हो जिन्हें दिल्ली में यूएपीए जैसे कठोर कानूनों के तहत बंद किया गया। अब जहांगीरपुरी में तो और कड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया गया है।
उनमें से कुछ ने दिशा रवि के हक में आवाज उठायी लेकिन उमर खालिद, शारजील इमाम, मीरान हैदर के लिए कोई न बोला। देवांगना कलिता, नताशा नरवाल के लिए भी आवाज नहीं उठायी गयी। वे मुस्लिम भले नहीं हैं लेकिन मुस्लिमों के समर्थन में थीं। ऐसा लगता है कि धर्मनिरपेक्ष दलों में यही सहमति बनी है कि आप मुस्लिम समर्थक या उनके किसी उद्देश्य के समर्थन में नहीं दिख सकते। आज की चुनावी राजनीति में यह आत्मघाती है। सबकुछ अदालतों पर छोड़ दीजिए। अगर वे भी कदम नहीं उठाते तो न्यायपालिका को रीढ़विहीन कह सकते हैं, चुनाव आयोग की बुराई कर सकते हैं और मीडिया की भी। यह आसान और सुरक्षित है। दलील यह दी जाती है जब भाजपा केवल हिंदू वोट जुटाकर चुनाव जीत सकती है तो हम क्या कर सकते हैं? देश के बड़े हिस्सों में और खासकर राजनीतिक केंद्र में अगर मुस्लिम मत बेमानी हो गये थे तो चीख चिल्लाकर और हिंदुओं को खुद से दूर करने का क्या मतलब? यह हार और राजनीतिक कल्पनाशीलता खत्म होने को स्वीकार करना था। चूंकि फिलहाल बुलडोजर और जहांगीरपुरी सबसे ताजा संदर्भ हैं तो एक नजर भाजपा के राजनीतिक विरोधियों के वक्तव्यों पर नजर डालते हैं। वाम दलों को छोड़कर सभी सावधान हैं कि उनके नेता घटनास्थल पर न दिखें। वे बस आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा सांप्रदायिक दंगे भड़का रही है, लोगों को बांट रही है आदि…आदि।
असल मुद्दों से दूरी बनाने की प्रवृत्ति ही बन गयी है। मसलन गरीब मुसलमानों को निशाना बनाना। लंपट हिंदू जुलूस मुस्लिम बहुल इलाकों में भड़काऊ नारे लगाता हुआ हथियारबंद होकर और उग्र संगीत बजाता हुआ गुजरता है। खासतौर पर मस्जिदों के सामने से। दंगे भड़कते हैं और पुलिस कार्रवाई करती है। इसके बाद जेसीबी के माध्यम से औपनिवेशिक शैली में दंड दिया जाता है। आम आदमी पार्टी की इस पर प्रतिक्रिया खासतौर पर गौर करने लायक है।
हम स्वीकार करते हैं कि न तो पुलिस और न ही नगर निगम आम आदमी पार्टी के अधीन है। परंतु राजनीतिक संकेतों में भाषा बहुत अहम होती है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर को सबसे पहले उन भाजपा नेताओं के घर ले जाना चाहिए जिन्होंने पिछले 15 वर्ष में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या प्रवासियों को दिल्ली में अवैध तरीके से बसाया।
एक ने कहा कि बुलडोजर को भाजपा मुख्यालय ले जाया जाना चाहिए। इसलिए नहीं कि उन्होंने दिल्ली में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के सबसे गरीब सदस्यों में से कुछ पर अत्याचार किया और जिनमें से अधिकांश ने भाजपा को वोट दिया था। बल्कि इसलिए क्योंकि भाजपा ने उन मुस्लिमों को अवैध ढंग से अतिक्रमण करने दिया।
भाजपा और आप दोनों अपने तर्कों में अवैध बस्तियों और निर्माण का उल्लेख कर रहे हैं। एक तोडऩे का आदेश दे रही है तो दूसरी ताने मार रही है। यह भी सही है कि दोनों प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल राजधानी की करीब 2,000 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की होड़ में शामिल रहे। परंतु राजनीति में पाखंड कोई नयी बात नहीं।
सच यह है कि भाजपा विरोधी दलों में आप ने इसमें महारत हासिल कर ली है। उसने भाजपा पर हमला किया लेकिन भी अल्पसंख्यकों की ओर से नहीं। जब जेएनयू में उपद्रव मचा हुआ था और कुछ छात्र नेताओं को कथित रूप से ‘टुकड़े-टुकड़े’ के नारे लगाने के लिए पुलिस ने पकड़ा था, तब केजरीवाल की प्रतिक्रिया क्या थी?
उन्होंने कहा था, ‘अगर उनकी सरकार के पास पुलिस का नियंत्रण होता तो, निर्दोष छात्र जेल के बाहर होते और असली नारे लगाने वाले जेल में होते।’ जबकि राहुल गांधी जेएनयू गये और अगर इससे दिल्ली में उनकी पार्टीक कोई फायदा हुआ तो वह चुनाव में नहीं दिखा।
यह रुझान तमाम राज्यों में दिखता है। तेलंगाना में गठबंधन बरकरार होने के बावजूद केसीआर की टीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के बीच दूरी बढ़ रही है। असम में कांग्रेस अब बदरुद्दीन अजमल के करीब नहीं दिखेगी।
पश्चिम बंगाल में गत विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर के प्रचार की कमान संभालने के बाद से ममता बनर्जी मुस्लिम आयोजनों में हिजाब में नहीं दिखीं। वह इस बड़े अल्पसंख्यक तबके के साथ ज्यादा नहीं दिखीं। गुडग़ांव में कांग्रेस के नेता मुस्लिमों के सार्वजनिक स्थान पर प्रार्थना करने को लेकर हुए विवाद से पूरी तरह दूर रहे, एकदम खामोश।
दो राज्यों पर नजर रखने की जरूरत है। महाराष्ट्र में शिव सेना, राकांपा और कांग्रेस का असामान्य गठबंधन इस चुनौती का सामना कैसे करता है? भाजपा को पता है कि शिव सेना और कांग्रेस दोनों की अपनी असुरक्षाएं हैं। यही कारण है कि राज ठाकरे मस्जिद में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल जैसे मुद्दे उठा रहे हैं जैसे कि शिव सेना अतीत में उठाती रही है। दूसरा राज्य है कर्नाटक।
हम ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं जहां कोई बड़ा राजनीतिक दल रमजान के महीने में सार्वजनिक इफ्तार का आयोजन करे तो शायद कई नेता वहां नजर न आएं। नई दिल्ली अब उस दौर से गुजर रही है जहां विदेशी दूतावास और प्रवासी ही इफ्तार का आयोजन कर रहे हैं। भाजपा ने अपने विरोधियों को दिखा दिया कि वह बिना मुस्लिम मतों के जीत सकती है। इस बात ने उन्हें इतना हताश कर दिया है कि वे मुस्लिमों के करीब भी नहीं दिखना चाहते चाहे वे कितने भी सही क्यों न हों। राजनीतिक बुलडोजर ने उनकी कल्पनाओं को ध्वस्त कर दिया है। इसने उन्हें इतना इस्लामोफोबिक बना दिया है कि वे मुस्लिमों के साथ किसी तरह नहीं जुडऩा चाहते। इसके बावजूद वे चाहते हैं कि मुस्लिम भारतीय धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने तथा उन्हें भाजपा से बचाने के लिए उनको ही वोट दें। वर्तमान भारतीय राजनीति की यही कहानी है।

इस्लामइस्लामोफोबियाधर्मनिरपेक्ष दलभारतीय राजनीतिमुसलमानलोकतंत्रविविधता
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

महत्वहीन विषयों में उलझा देश

June 1, 2023 10:04 PM IST
आज का अखबार

रियल एस्टेट बाजार में दखल की नहीं दरकार

June 1, 2023 9:59 PM IST
आज का अखबार

सेबी के इस बड़े कदम से अब बढ़ेगी पारदर्शिता

June 1, 2023 9:53 PM IST
अर्थव्यवस्था

2022-23 में भारत के प्रदर्शन में सुधार, चुनौती बरकरार

May 31, 2023 11:39 PM IST
आपका पैसा

क्या 2000 Rupee Note जमा करने पर देना पड़ेगा Income Tax ? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

June 1, 2023 6:53 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत में मोटो जीपी का सबसे सस्ता टिकट 800 रूपये का

June 1, 2023 6:07 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

चीन में युवाओं को नहीं मिल रही नौकरी, अप्रैल में युवा बेरोजगारी दर 20.4 प्रतिशत के रिकॉर्ड लेवल पर

June 1, 2023 5:56 PM IST
आपका पैसा

Covid-19 महामारी के बाद से 257 % बढ़े कार्ड और इंटरनेट फ्रॉड के मामले

June 1, 2023 4:09 PM IST
आपका पैसा

आयकर विभाग ने SFT रिटर्न दाखिल करने के लिए कुछ और दिन का समय दिया

June 1, 2023 11:45 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Elon Musk, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा

June 1, 2023 10:23 AM IST

Trending Topics


  • Apple India Store Sales
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • LPG Price
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Elon Musk
  • Adani Group
  • IKIO Lighting IPO

सबकी नजर


Ashneer Grover और उनकी पत्नी माधुरी जैन को राहत नहीं, Delhi HC ने दिया बड़ा झटका

June 2, 2023 10:59 AM IST

Rupee vs Dollar Today: शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.30 प्रति डॉलर पर

June 2, 2023 10:44 AM IST

Bank of Maharashtra QIP: बैंक ने 500 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया, शेयर पर रखें नजर

June 2, 2023 10:36 AM IST

कर्नाटक में अप्रैल 2024 से बनना शुरू होंगे Apple iPhone, राज्य सरकार जुलाई तक देगी जमीन

June 2, 2023 10:05 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST

Latest News


  • Ashneer Grover और उनकी पत्नी माधुरी जैन को राहत नहीं, Delhi HC ने दिया बड़ा झटकाJune 2, 2023
  • Rupee vs Dollar Today: शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.30 प्रति डॉलर परJune 2, 2023
  • Bank of Maharashtra QIP: बैंक ने 500 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया, शेयर पर रखें नजरJune 2, 2023
  • कर्नाटक में अप्रैल 2024 से बनना शुरू होंगे Apple iPhone, राज्य सरकार जुलाई तक देगी जमीनJune 2, 2023
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरेJune 2, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Apple India Store SalesStock Market TodayStocks to Watch TodayLPG PriceUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceElon MuskAdani GroupIKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us