Skip to content
  गुरूवार 30 मार्च 2023
Trending
March 30, 2023PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगेMarch 30, 2023SSC GD Result 2023: आने वाला है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, इतने अंक पाने वाले देंगे फिजिकलMarch 30, 2023केंद्र ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को दिया आदेश, शेयर बाजार से संबंधित लेनदेन का दें विवरणMarch 30, 2023कर्ज देने वाले चाइनीज ऐप से जुड़े खातों के 106 करोड़ रुपये जब्तः EDMarch 30, 2023नोएडा में Adani Group के अंडर कंस्ट्रक्शन डेटा सेंटर में आगMarch 30, 2023Old Vehicles In Delhi: दिल्ली में पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने का अभियान शुरूMarch 30, 2023COVID-19 Update: देश में कोरोना के मामलों में आया बड़ा उछाल, 3,016 नए मामले, रहें सावधानMarch 30, 2023US के निवेशकों के साथ Adani Group की बैठक, निजी तौर पर बॉन्ड लाने की कोशिश में अदाणी समूहMarch 30, 2023Air India ने SBI और Bank of Baroda से जुटाए 14,000 करोड़ रुपयेMarch 30, 2023कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  उच्च दाब वाली वृद्धि का दांव और हासिल
लेख

उच्च दाब वाली वृद्धि का दांव और हासिल

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —March 26, 2021 12:43 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अमेरिका ने हाल ही में 1.9 लाख करोड़ डॉलर की अतिरिक्त राशि का राजकोषीय प्रोत्साहन पारित किया है। इस प्रकार महामारी से निपटने के लिए उसका कुल पैकेज 5 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया। उसकी योजना हरित ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और शिक्षा को लेकर एक और पैकेज घोषित करने की है।
बाइडन प्रशासन ने उन चेतावनियों को दरकिनार कर दिया है जिनमें कहा गया है कि प्रोत्साहन से मुद्रास्फीति बढ़ेगी। उसे सन 2022 के मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिका में रोजगार की स्थिति पहले जैसी करनी है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी वह हरसंभव प्रयास करेगा। एक अन्य डेमोक्रेट राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की गलतियों से सबक लेते हुए वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कार्यकाल के शुरुआती दौर में कोई नाकामी हाथ न लगे। ओबामा के कार्यकाल के आरंभ में यानी 2010 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट का सफाया हो गया था।
बाइडन प्रशासन अर्थव्यवस्था को उच्च दबाव वाली स्थिति में वापस ले जाना चाहता है जहां वृद्धि रुझान से ऊपर रहती है और बेरोजगारी सामान्य से नीचे। महामारी के पहले अमेरिकी अर्थव्यवस्था उसी स्थिति में थी। वहां बेरोजगारी 3.5 फीसदी थी। उच्च दाब वाली अर्थव्यवस्था के हिमायती कहते हैं कि यह सबसे बेहतर सामाजिक कार्यक्रम है। बेरोजगारी में कमी होने पर नियोक्ता नए श्रमिकों को लाने और वेतन-भत्ते बढ़ाने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसा करके ही अल्पसंख्यकों, कम वेतन वालों और महिलाओं की आय की संभावना में सुधार होगा। महामारी के पहले 3.5 फीसदी बेरोजगारी दर के साथ कम आय वालों के वेतन-भत्ते सामान्य वेतन वृद्धि की तुलना में तेज गति से बढ़ रहे थे और श्रम शक्ति में भागीदारी बढ़ रही थी। मजबूत अर्थव्यवस्था के लाभ को और अधिक समावेशी बनाना बाइडन प्रशासन की पहली प्राथमिकता नजर आ रही है। उच्च दबाव वाली अर्थव्यवस्था को स्थायित्व देने के लिए बाइडन प्रशासन उच्च प्रोत्साहन वाली आर्थिक नीति का इस्तेमाल करेगा।
अमेरिका राजकोषीय प्रोत्साहन के जरिये उच्च दबाव वाली अर्थव्यवस्था कायम रख सकता है लेकिन इसका स्थायित्व फेडरल रिजर्व तय करेगा। यदि वह दरें बढ़ाता है तो उच्च वृद्धि बरकरार नहीं रह सकेगी। लगता नहीं कि फेड चेयरमैन जीरोम पॉवेल 2023 के अंत तक दरों में इजाफा करेंगे। उन्होंने लगातार बाजार को शांत करने का प्रयास किया है। शायद वह वाकई यह मानते हैं कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था कुछ अरसे तक ऐसे चल सकती है और ढांचागत मसलों के चलते कम बेरोजगारी दर और मुद्रास्फीति के बीच का रिश्ता अतीत की तुलना में आपस में कम संबद्ध है। पॉवेल 2015 में भी ऐसी टिप्पणी कर चुके हैं। उस वक्त वह फेड की तत्कालीन चेयरपर्सन जैनेट येलन के दरों में इजाफे के निर्णय से असहमत थे। बीते कुछ वर्ष में अमेरिकी अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन ने उनकी धारणा को मजबूत किया है। बेरोजगारी दर के 50 वर्ष के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद भी मुद्रास्फीति कमजोर बनी रही।
फेडरल रिजर्व ने औसत मुद्रास्फीति को लक्षित करने वाले ढांचे में बदलाव करके अपने लिए गुंजाइश तैयार कर ली है। बैंक मुद्रास्फीति को थोड़ा लंबी अवधि तक बढऩे देना चाहता है, उसके बाद ही वह दरों में इजाफा करेगा। बैंक ने खुलकर कहा है कि वह आधार प्रभाव के कारण मुद्रास्फीति में होने वाले इजाफे पर भी ध्यान देगा। यह प्रभाव मार्च के बाद नजर आने लगेगा। निकट भविष्य में पॉवेल का दरों में इजाफा करने का कोई विचार नहीं है। बहरहाल यदि लंबी अवधि के मुद्रास्फीतिक अनुमान या औसत मुद्रास्फीति की दर सतत ढंग से 2 फीसदी से अधिक होती है तो उन्हें प्रतिक्रिया देनी ही होगी।
चाहे जैसा भी हो लेकिन फेडरल रिजर्व को यह दांव खेलना होगा। महज इसलिए कि महामारी के पहले अमेरिकी अर्थव्यवस्था अत्यंत कम मुद्रास्फीति के साथ संचालित हो रही थी, इसका यह अर्थ नहीं है कि उच्च दाब वाली अर्थव्यवस्था में भी वैसे ही नतीजे देखने को मिलेंगे। हकीकत तो यह है कि जैसा लैरी समर्स ने संकेत किया, 1.9 लाख करोड़ डॉलर का राजकोषीय प्रोत्साहन संभावित और वास्तविक उत्पादन के अंतर को बढ़ाने वाला है और इससे मुद्रास्फीतिक रुझानों का दबाव उत्पन्न होगा जो काफी समय से नहीं दिखे। सन 2021 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था 6 फीसदी से अधिक की दर से बढ़ेगी। यह इकलौती अर्थव्यवस्था होगी जो 2022 का अंत महामारी के पूर्व की स्थिति से बेहतर हालात में करेगी। इस समय वृद्धि पर पूरा जोर दिया जा रहा है। ऐसा तब है जबकि आगे चलकर इस वर्ष और अधिक प्रोत्साहन देने की योजना है।
बॉन्ड बाजार फेड की परीक्षा लेंगे और उसकी प्रतिक्रिया के असर का आकलन करेंगे। एक सवाल यह है कि प्रतिफल को कितना बढऩे दिया जाएगा? क्या मुद्रास्फीति या अनुमान में कोई इजाफा होगा? क्या फेड वास्तव में मुद्रास्फीति को बढऩे देगा और साथ ही नियंत्रण कायम रखेगा? कई सवाल हैं जो अनुत्तरित हैं। बाजार इन बातों पर नजर रखेगा।
इस वर्ष पहले ही 10 वर्ष के ट्रेजरी बॉन्ड का प्रतिफल 70 आधार अंक बढ़कर 1.62 5 फीसदी हो चुका है। अब तक फेडरल रिजर्व ने पहल नहीं की है क्योंकि बढ़ता प्रतिफल वृद्धि को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। यदि वित्तीय स्थिति तंग होती है तो अर्थव्यवस्था उसे बरदाश्त कर लेगी। शेयर बाजार भी स्थिर हैं। ऐसा लगता है कि प्रतिफल में दो फीसदी की कमी आ सकती है यानी महामारी के पहले वाला स्तर हो सकता है। एक बात स्पष्ट है कि बॉन्ड प्रतिफल में निकट भविष्य में कोई कमी नहीं आने वाली है। प्रतिफल में सुधार के इस माहौल में बाजार को बढ़ती आय के रूप में विपरीत शक्ति का सामना करना होगा। बाजार की मजबूती की बात करें तो वह बाजार चक्र के मौजूदा स्तर के अनुरूप ही है।
एक बात स्पष्ट है कि हमें आवर्तन देखने को मिलता रहेगा। जैसा कि बीते कुछ महीनों से देखने को मिल रहा है मूल्य, वृद्धि को पीछे छोड़ देगा। बढ़ता प्रतिफल शेयरों की वृद्धि के लिए नुकसानदेह है क्योंकि वे काफी हद तक भविष्य के आय अनुमानों पर निर्भर करते हैं। एक और बात यह है कि टीकाकरण होने और संक्रमण में कमी आने से अर्थव्यवस्था खुल रही है और उन क्षेत्रों को अब लाभ हो रहा है जो लॉकडाउन से प्रभावित हुए थे। अभी इन बातों की शुरुआत भर हुई है और काफी कुछ सामने आना शेष है। अभी बाजार स्थिर हैं लेकिन आंतरिक तौर पर काफी कुछ घटित हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर शेयरों का चयन महत्त्वपूर्ण होने वाला है।
(लेखक अमांसा कैपिटल से संबद्ध हैं)

पैकेजप्रोत्साहनबाइडन प्रशासनबुनियादी ढांचामुद्रास्फीतिशिक्षाहरित ऊर्जा
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

नियमन पर नजर

March 30, 2023 12:07 AM IST
आज का अखबार

प्रतिबंध के बाद भी ‘टिकटॉक जोखिम’ बरकरार

March 30, 2023 12:02 AM IST
आज का अखबार

भारतीय रिजर्व बैंक के इतिहास की बात

March 28, 2023 11:20 PM IST
आज का अखबार

ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करें बैंक

March 28, 2023 11:15 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank ने रूरल वाटर सप्लाई प्रोग्राम के लिए कर्नाटक को 36.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी

March 29, 2023 1:26 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका आने के इच्छुक लोगों के लिए भारत में visa interview की प्रतीक्षा अवधि 60 फीसदी कम हुई

March 29, 2023 12:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में 1,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी जिंदल स्टेनलेस, बढ़ेगी निकल की उपलब्धता

March 28, 2023 9:39 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बहुपक्षीय संस्थानों के सुधार पर जी-20 की समिति बनी

March 28, 2023 8:02 PM IST
आपका पैसा

PFRDA के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी

March 28, 2023 6:36 PM IST
अन्य समाचार

Meta का भारत को लेकर बेहद रोमांचित, आशावादी नजरियाः संध्या देवनाथन

March 28, 2023 6:05 PM IST

Trending Topics


  • Happy Ram Navami 2023
  • Stock Market Today
  • Karvy | SEBI
  • Karnataka Election Schedule 2023
  • COVID-19 Update
  • H-1B visa
  • Air India
  • Adani Group

सबकी नजर


PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

March 30, 2023 12:36 PM IST

SSC GD Result 2023: आने वाला है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, इतने अंक पाने वाले देंगे फिजिकल

March 30, 2023 12:13 PM IST

केंद्र ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को दिया आदेश, शेयर बाजार से संबंधित लेनदेन का दें विवरण

March 30, 2023 12:01 PM IST

कर्ज देने वाले चाइनीज ऐप से जुड़े खातों के 106 करोड़ रुपये जब्तः ED

March 30, 2023 11:40 AM IST

नोएडा में Adani Group के अंडर कंस्ट्रक्शन डेटा सेंटर में आग

March 30, 2023 11:27 AM IST

Latest News


  • PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे
    by भाषा
    March 30, 2023
  • SSC GD Result 2023: आने वाला है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, इतने अंक पाने वाले देंगे फिजिकल
    by बीएस वेब टीम
    March 30, 2023
  • केंद्र ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को दिया आदेश, शेयर बाजार से संबंधित लेनदेन का दें विवरण
    by भाषा
    March 30, 2023
  • कर्ज देने वाले चाइनीज ऐप से जुड़े खातों के 106 करोड़ रुपये जब्तः ED
    by भाषा
    March 30, 2023
  • नोएडा में Adani Group के अंडर कंस्ट्रक्शन डेटा सेंटर में आग
    by भाषा
    March 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57960.09 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57960
3460.6%
निफ्टी57960
3460%
सीएनएक्स 50014346
1340.94%
रुपया-डॉलर82.23
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Suzlon Energy7.9512.29
NBCC34.8411.92
Cochin Shipyard459.3010.36
Macrotech Devel.865.809.98
UCO Bank24.558.92
Adani Enterp.1741.658.75
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
NBCC35.2513.34
Suzlon Energy7.9512.77
Macrotech Devel.866.509.98
Cochin Shipyard459.009.95
UCO Bank24.558.87
Adani Enterp.1740.408.72
आगे पढ़े  

# TRENDING

Happy Ram Navami 2023Stock Market TodayKarvy | SEBIKarnataka Election Schedule 2023COVID-19 UpdateH-1B visaAir IndiaAdani Group
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us