Skip to content
  मंगलवार 30 मई 2023
Trending
May 30, 20232022-23 में मूल्य, मात्रा के लिहाज से मुद्रा का चलन बढ़ा: RBIMay 30, 2023Pakistan: संयुक्त जांच दल ने जिन्ना हाउस पर हमला मामले में इमरान खान को तलब कियाMay 30, 2023Manipur: सरकार ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा कीMay 30, 2023इस कंपनी के पेट्रोल-पंप पर मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल, सरकारी तेल कंपनियों की चिंता बढ़ी!May 30, 2023Delhi Weather Today: दिल्ली में आज सुहावना रहेगा मौसम, बारिश होने की संभावनाMay 30, 2023IPL 2023 फाइनल के दौरान Swiggy पर ‘सबसे ज्यादा ऑर्डर हुई ये डिश, एक मिनट में आए 212 ऑर्डरMay 30, 2023NHPC Q4 results: नेट प्रॉफिट 39 फीसदी बढ़ा, प्रति शेयर 4.50 रुपये के डिविडेंड का ऐलानMay 30, 2023सावधान! चेक बाउंस होने पर जाना पड़ सकता है जेलMay 30, 2023RBI Annual Report: भारत की वृद्धि गति 2023-24 में बरकरार रहने की संभावनाMay 30, 2023CSK vs GT: हार्दिक ने धोनी के पांचवां IPL खिताब जीतने के बाद कहा, नियति ने उनके लिए यह लिखा था
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  कपास का वै​श्विक संकट
लेख

कपास का वै​श्विक संकट

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता| नई दिल्ली—August 23, 2022 9:19 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

मौसम की मार के कारण कपास उत्पादन में आई तेज गिरावट और उसकी वजह से लगभग सभी कपास उत्पादक देशों में कीमतों में हुए इजाफे ने दुनिया भर में कपड़ा क्षेत्र को गंभीर संकट में डाल दिया है। अ​धिकांश देशों में कपास की कीमतें बीते एक वर्ष में 60 से 70 प्रतिशत तक बढ़ी हैं और इस समय ये बीते एक दशक के उच्चतम स्तर पर हैं। भारत में कीमतें बीते एक वर्ष में दोगुनी से अ​धिक हो चुकी हैं। यही वजह है कि कपड़ा उद्योग की अनेक इकाइयों को अपने परिचालन में कटौती करनी पड़ी या उत्पादन पूरी तरह बंद करना पड़ा। ऐसा तब हुआ जब आयात शुल्क माफ किया गया है तथा कपास का आयात बढ़ाने के लिए अन्य किस्म की रियायतें भी दी गई हैं। उत्पादन की ऊंची लागत और कई देशों में आ​र्थिक मंदी के कारण वस्त्रों की मांग में कमी ने कपड़ा उद्योग के सभी हिस्सेदारों के मार्जिन को प्रभावित किया है। इसमें धागा उत्पादकों से लेकर वस्त्र निर्माता और निर्यातक तक सभी शामिल हैं। कई कपड़ा मिलों को कपास के धागे में रेयान या पॉलिएस्टर जैसी चीजें मिलानी पड़ रही हैं ताकि कपास पर निर्भरता कम की जा सके और लागत में कटौती की जा सके। 
दुनिया के कई हिस्सों में असामान्य मौसम जिसमें सूखा और लू शामिल हैं, ने कपास के उत्पादन पर बुरा असर डाला है। इससे आपूर्ति का भारी संकट उत्पन्न हो गया है। ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत और पाकिस्तान जैसे कुछ देशों में तो गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। 40 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दुनिया के सबसे बड़े कपास निर्यातक देश अमेरिका में कपास के उत्पादन में 28 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है और इस महीने शुरू हो रहे नये मौसम में यहां उत्पादन 2010 के बाद के न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है। कपास का पूर्व भंडार भी ऐतिहासिक रूप से कम स्तर पर है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपास निर्यातक ब्राजील भी वर्षा की भारी कमी और उच्च तापमान से जूझ रहा है। इसके चलते वहां फसल उत्पादन में 30 फीसदी कमी आ सकती है। चीन कपास का एक अन्य बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है और वह भी सूखे से जूझ रहा है। ऐसे में वहां भी आने वाली कपास की फसल कमजोर होने की आशंका है।

भारत दुनिया के प्रमुख कपास उत्पादक देशों में शामिल है और यहां भी कपास की फसल संतोषजनक नहीं है। ऊंची कीमतों की वजह से कपास का रकबा जरूर 5 फीसदी बढ़ा है लेकिन उत्तर में कीटों के प्रकोप तथा दक्षिण में भारी बारिश के कारण उत्पादन प्रभावित हो सकता है। देश के सबसे बड़े कपड़ा केंद्रों में से एक तमिलनाडु में कई कताई संयंत्र, पावरलूम और वस्त्र निर्माण उपक्रम पहले ही बंद हो चुके हैं और इस महीने के अंत तक कई अन्य संयंत्र बंद हो सकते हैं। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की मिलों के भी बंद होने की आशंका है।
दुनिया भर में कपास और कपड़ा क्षेत्र की मु​श्किलों की एक वजह यह है कि यह फसल मौसम को लेकर अत्य​धिक संवेदनशील है और हाल के दिनों में जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम बहुत अनि​श्चित हो गया है। अधिकांश देशों में इस समय जो कपास उगाया जा रहा है उसे प्रमुख रूप से फसल की उपज बढ़ाने तथा कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए तैयार किया गया है। ये जलवायु परिवर्तन से सुर​क्षित नहीं हैं। भारत की कपास क्रांति भी पूरी तरह बीटी-कॉटन हाइब्रिड पर निर्भर रही है जो बॉलवर्म जैसे कीटों के हमले से तो बच सकती है लेकिन प्रतिकूल मौसम से बचाव शायद ही उपलब्ध हो। दुनिया भर के शोधकर्ताओं को अब इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि कैसे बिना उपज क्षमता और गुणवत्ता को प्रभावित किए बदलते मौसम के अनुकूल फसल तैयार की जा सके। 

कपासचीननिर्यातकवर्षासूखा
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Foreign Policy: पड़ोसियों को प्राथमिकता देने की नीति की सीमा

May 29, 2023 11:00 PM IST
आज का अखबार

दुनिया की गतिशीलता में लॉजि​स्टिक्स की भूमिका

May 29, 2023 10:56 PM IST
आज का अखबार

US Debt Crisis: जोखिम मुक्त नहीं ऋण सीमा बढ़ाना

May 29, 2023 10:52 PM IST
आज का अखबार

अर्थतंत्र: अमेरिका में ऋण सीमा पर विवाद एवं इसके आर्थिक परिणाम, बता रहे हैं एक्सपर्ट

May 29, 2023 12:12 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

आखिर क्या है US debt ceiling ? कर्ज में फंसे ‘सुपरपावर’ अमेरिका के लिए क्यों है इतना जरूरी ?

May 29, 2023 7:25 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने बताया, RBI कब नीतिगत दर में कर सकती है कटौती

May 29, 2023 4:05 PM IST
आपका पैसा

Mutual fund के जरिए शेयर में करें निवेश और उठाएं टैक्स में छूट, लॉक-इन पीरियड सिर्फ 3 साल

May 29, 2023 12:56 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Turkey elections 2023: एर्दोआन ने राष्ट्रपति पद का चुनाव फिर से जीता, लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए

May 29, 2023 10:43 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

IPEF के 14 देशों ने पूरी की सप्लाई चेन पर बातचीत, समझौते में भारत भी शामिल

May 28, 2023 10:15 PM IST
अन्य समाचार

अमृतकाल में बना संसद भवन, उत्कृष्टता की ओर होगी भारत की नई शुरुआत: अमित शाह

May 28, 2023 5:50 PM IST

Trending Topics


  • Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Shenzhou 16 Mission
  • Adani Transmission
  • Gold-Silver Price
  • Nifty Next 50
  • RVNL Q4 Results

सबकी नजर


2022-23 में मूल्य, मात्रा के लिहाज से मुद्रा का चलन बढ़ा: RBI

May 30, 2023 1:52 PM IST

Pakistan: संयुक्त जांच दल ने जिन्ना हाउस पर हमला मामले में इमरान खान को तलब किया

May 30, 2023 1:52 PM IST

Manipur: सरकार ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की

May 30, 2023 1:43 PM IST

इस कंपनी के पेट्रोल-पंप पर मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल, सरकारी तेल कंपनियों की चिंता बढ़ी!

May 30, 2023 1:26 PM IST

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज सुहावना रहेगा मौसम, बारिश होने की संभावना

May 30, 2023 1:20 PM IST

Latest News


  • 2022-23 में मूल्य, मात्रा के लिहाज से मुद्रा का चलन बढ़ा: RBIMay 30, 2023
  • Pakistan: संयुक्त जांच दल ने जिन्ना हाउस पर हमला मामले में इमरान खान को तलब कियाMay 30, 2023
  • Manipur: सरकार ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा कीMay 30, 2023
  • इस कंपनी के पेट्रोल-पंप पर मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल, सरकारी तेल कंपनियों की चिंता बढ़ी!May 30, 2023
  • Delhi Weather Today: दिल्ली में आज सुहावना रहेगा मौसम, बारिश होने की संभावनाMay 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayShenzhou 16 MissionAdani TransmissionGold-Silver PriceNifty Next 50RVNL Q4 Results
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us