Skip to content
  शनिवार 25 मार्च 2023
Trending
March 24, 2023ऑप्शंस पर STT बढ़ने से घटेगा वॉल्यूमMarch 24, 2023RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा कीMarch 24, 2023लॉकडाउन की दर्दनाक दास्तां के तीन साल बीते मगर सतर्कता बरतेंMarch 24, 2023भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यानMarch 24, 2023भारत में वित्त वर्ष-24 में 33 फीसदी गिर सकता है यूरिया का आयातMarch 24, 2023CPSE ने पूंजीगत व्यय का 85 फीसदी खर्च कियाMarch 24, 2023पैसे वाले खेल मोबाइल गेम से 6 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ रहेMarch 24, 2023विदेश यात्राओं पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर लग सकता है टैक्सMarch 24, 2023दो साल में खत्म हो जाएगी भारत से टीबीMarch 24, 2023Maharashtra: बाजार में आमों की रिकॉर्ड आवक, गुणवत्ता पर खास नजर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  कम पानी में फलों की खेती से सुधर सकता है भविष्य
लेख

कम पानी में फलों की खेती से सुधर सकता है भविष्य

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —September 6, 2021 11:38 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

मैं अपने करीब के जिस नाशपाती के पेड़ को देख रही हूं, वह फलों के भार से जमीन की ओर झुक गया है। इस 50 वर्ष पुराने फलों के बाग में हर वृक्ष पर 50-100 किलोग्राम फल होते हैं। इसके बाद मेरी नजर अमरुद, आडू और आलूबुखारा, कीनू तथा अन्य फलों के वृक्षों पर जाती है। वहां खजूर का वृक्ष भी था। जी नहीं, मैं इजरायल नहीं गई थी। मैं पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर की बात कर रही हूं जो पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। उसके बाद मैं राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भी गई। यह नहर का क्षेत्र है जिसे इंदिरा गांधी नहर के नाम से भी जाना जाता है। 
यह देखना अद्भुत है कि कैसे पानी जमीन को बदल सकता है। इसके अलावा विभिन्न पहल और वैज्ञानिक जानकारी को सीखना तथा रेगिस्तान को हरियाली में बदलने में के बारे में जानना भी बहुत अहम रहा। इंदिरा गांधी नहर करीब 400 किलोमीटर लंबी है। यह सतलज और ब्यास नदी के पानी को बीकानेर और जैसलमेर तक लाती है। जैसे-जैसे इसका सफर लंबा होता जाता है, पानी की मांग बढ़ती जाती है। समृद्धि के साथ यह नहर विवाद और प्रतिस्पर्धा भी पैदा करती है क्योंकि पानी की भारी कमी है। परंतु पानी की कम खपत वाली अर्थव्यवस्था विकसित करने के बजाय, नहर के पहुंचने वाली जगह पर अब धान जैसी पानी की भारी खपत वाली फसल की खेती हो रही है। खेती में विविधता लाने, धान-गेहूं के चक्र से बाहर निकलने और कम पानी की खपत वाली फसलों का रुख करने की बातें हकीकत में नहीं बदल सकीं। सवाल यह है कि इस बेशकीमत पानी का अधिकतम उपयोग कैसे किया जाए? यहां फलों के वृक्षों की अहम भूमिका हो सकती है। कृषि वानिकी और बागवानी की मदद से उच्च मूल्य वाली उपज हासिल की जा सकती है और ड्रिप सिंचाई की मदद से पानी का इस्तेमाल भी कम किया जा सकता है। इससे आर्थिक वृद्धि और रोजगार हासिल करने में भी मदद मिल सकती है। फलों के वृक्ष न केवल पोषण से भरपूर रस उपलब्ध कराते हैं बल्कि उनका औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन उद्योगों में भी इस्तेमाल होता है। इसके अलावा खजूर भी है जो खारे भूजल में पनपता है। इसे नहर के पानी की जरूरत भी नहीं। 

परंतु मुझे पता चला कि फलों की क्रांति अभी तैयार होने की प्रक्रिया में है। मैं सबसे पहले अबोहर में पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. जे सी बख्शी क्षेत्रीय शोध संस्थान पर रुकी जहां वैज्ञानिक फलों के वृक्षों की उत्पादकता बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। वे खारेपन में होने और कीटों से बचाव वाली किस्म तलाशने के लिए टिश्यू कल्चर का प्रयोग कर रहे हैं। यहीं मुझे रेतीले इलाके में फलों से लदे नाशपाती नजर आए। मुझे टिश्यू कल्चर से तैयार खजूर भी नजर आए।
यह इतना अधिक मुनाफा पैदा कर रहा है कि हर पौधा 4,500 रुपये का है और इसके बावजूद किसानों को इसे पाने के लिए दो वर्ष की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। राजस्थान में मांग इतनी ज्यादा है कि राज्य सरकार को हर किसान के लिए सीमा तय करनी पड़ रही है कि वह इससे ज्यादा पौधे नहीं खरीद सकता। 

इसके बाद मैं स्वर्गीय करतार सिंह नरूला के खेत पर गई जो श्रीगंगानगर के सूखे इलाके में सन 1960 के दशक में ही कीनू लाए थे। यह वह समय था जब नहर का पानी वहां पहुंचा ही था। कहा जाता है कि जवाहरलाल नेहरू इस विचार को लेकर इतने उत्सुक थे कि वह नरुला के लायलपुर फार्म की यात्रा करना चाहते थे लेकिन उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के निधन के कारण इसे टालना पड़ा। आज नरुला के परिवार द्वारा संचालित इस फार्म में खट्टे फलों की हरसंभव किस्म मौजूद है। यह सहरा में नखलिस्तान का सच्चा दृश्य है। लगभग इसी समय अपने समय के बड़े राजनेता बलराम जाखड़ ने भी अबोहर में कीनू की खेती शुरू की थी।
इन लोगों में यह सोच थी कि उच्च मूल्य वाली फसल की खेती करें। वे स्थायी उत्पादकता चाहते थे। उन्हें पता था कि कम पानी और उच्च उत्पादन के फायदे क्या हैं। आज जाखड़ के खेत उनके पोते अजय जाखड़ संभालते हैं जो एक किसान नेता हैं। यहां मुझे देखने को मिला कि कैसे तकनीक की मदद से व्यापक पैमाने पर अच्छी गुणवत्ता वाले खट्टे फलों का उत्पादन किया जा रहा है। जाखड़ नर्सरी में हर वर्ष नींबू, संतरा, कीनू आदि खट्टे फलों  के एक लाख से अधिक पौधे तैयार किए जाते हैं। इसके बावजूद मांग में कमी नहीं है।

बदलाव बहुत व्यापक है और बदलाव की संभावना भी उतनी ही ज्यादा है। हमें पता है कि दुनिया को प्राकृतिक उपायों की ओर जाना होगा। हमें प्राकृतिक संसाधनों के सतत इस्तेमाल से संपत्ति तैयार करनी होगी। इसमें पानी शामिल है। हमें कार्बन उत्सर्जन से निपटने के लिए वृक्षों की आवश्यकता है और आजीविका भी तैयार करनी है।
परंतु मैं कुछ अनुत्तरित सवालों के साथ वापस लौटी। फल क्रांति की भावना रास्ते में कहीं खोती दिखी। हमें फलों के वृक्ष दिखे लेकिन उपज में मूल्यवद्र्धन के प्रयास नहीं नजर आए। फलों के रस के उत्पादन के रूप में भी यह नहीं दिखता। हमें फलों पर आधारित अर्थव्यवस्था विकसित करने का कोई प्रयास नहीं दिखा। बल्कि हमें इस सूखे इलाके में धान की खेती की लोकप्रियता बढ़ती दिखी। स्थायित्व का भी सवाल है। फलों के वृक्षों में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का जमकर इस्तेमाल होता है। दुनिया के सभी फल उगाने वाले इलाकों में यह दिक्कत है। हम औरों से अलग क्या कर सकते हैं? 

इन सवालों से इतर अबोहर और श्रीगंगानगर के खेतों की यात्रा ने मुझे भविष्य के बदलावों को लेकर रोमांचित किया। हमारी नई अर्थव्यवस्था प्रकृति, पोषण और किसानों के माध्यम से ही आगे बढ़ सकती है।

aboharfruitfruit plantsindira gandihi canalpunjabsriganganagarअमरुदआडूआलूबुखाराकीनू
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

साप्ताहिक मंथन : पूंजी पर कर

March 24, 2023 9:53 PM IST
आज का अखबार

गति श​क्ति को असरदार बनाने में निजी क्षेत्र हो सकता है मददगार

March 24, 2023 9:30 PM IST
आज का अखबार

वैश्विक उठापटक के बीच भारत सुरक्षित स्थिति में

March 24, 2023 9:22 PM IST
आज का अखबार

संतुलन बनाने का प्रयास

March 23, 2023 11:36 PM IST
अन्य समाचार

Kitty O’Neil: 70 के दशक की खतरों से खेलने वाली स्टंट वुमेन को गूगल ने किया याद, बनाया स्पेशल डूडल

March 24, 2023 11:13 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank president नॉमिनी अजय बंगा दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

March 24, 2023 10:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अजय बंगा भारत में, मोदी से मिलेंगे

March 24, 2023 9:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

सीईपीए की समीक्षा करेंगे भारत और यूएई

March 24, 2023 9:28 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी होने पर ही लग सकेंगे चीन के कारखाने

March 23, 2023 9:46 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

‘हाइब्रिड’ वर्क कल्चर के बावजूद भारतीय प्रोफेशनल्स क्यों जाना चाहते हैं ऑफिस… LinkedIn के सर्वे में सामने आई ये बात

March 23, 2023 5:05 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


ऑप्शंस पर STT बढ़ने से घटेगा वॉल्यूम

March 24, 2023 11:32 PM IST

RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की

March 24, 2023 11:30 PM IST

लॉकडाउन की दर्दनाक दास्तां के तीन साल बीते मगर सतर्कता बरतें

March 24, 2023 11:29 PM IST

भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान

March 24, 2023 11:29 PM IST

भारत में वित्त वर्ष-24 में 33 फीसदी गिर सकता है यूरिया का आयात

March 24, 2023 11:28 PM IST

Latest News


  • ऑप्शंस पर STT बढ़ने से घटेगा वॉल्यूम
    by खुशबू तिवारी
    March 24, 2023
  • RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की
    by बीएस संवाददाता
    March 24, 2023
  • लॉकडाउन की दर्दनाक दास्तां के तीन साल बीते मगर सतर्कता बरतें
    by बीएस संवाददाता
    March 24, 2023
  • भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान
    by शाइन जेकब
    March 24, 2023
  • भारत में वित्त वर्ष-24 में 33 फीसदी गिर सकता है यूरिया का आयात
    by संजीब मुखर्जी
    March 24, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.62
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us