Skip to content
  शुक्रवार 3 फ़रवरी 2023
Trending
February 3, 20235 जजों की नियुक्ति के लिए Collegium की सिफारिश को जल्दी मंजूरी दी जाएगी: केंद्रFebruary 3, 2023Gold Rate Update: सोना ऑल टाइम हाई से एक हजार रुपये से ज्यादा लुढ़का, MCX पर भाव 58 हजार के नीचे ; चांदी स्पॉट में 70 हजार के नीचे उतरीFebruary 3, 2023BBC Documentary Ban: सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध के खिलाफ दायर PILs पर केंद्र को जारी किया नोटिसFebruary 3, 2023हांगकांग और चीन के बीच यात्रा के लिए अब नहीं किया जाएगा COVID-19 टेस्टFebruary 3, 2023Hindenburg effect: अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी है गिरावट,अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूटाFebruary 3, 2023अदाणी को यूएस मार्केट से भी लगा झटका ! डाउ जोन्स से बाहर होगी Adani EnterprisesFebruary 3, 2023इंजन में खराबी के बाद Abu Dhabi हवाई अड्डे लौटा Air India Express का विमानFebruary 3, 2023फ्लाइट में देरी को लेकर SpiceJet के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच हुई बहसFebruary 3, 20232026 में होने वाला FIFA World Cup नहीं खेल पायेंगे MessiFebruary 3, 2023Share Market Today: तेजी के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 480 अंक से अधिक चढ़ा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  राजकोषीय घाटे का लक्ष्य धीमी वृद्धि दर से संबद्ध
लेख

राजकोषीय घाटे का लक्ष्य धीमी वृद्धि दर से संबद्ध

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —March 12, 2021 11:43 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब 2021-22 का बजट पेश कर रही थीं, तब उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा राजकोषीय जवाबदेही एवं बजट प्रबंधन (एफआरबीएम) अधिनियम में संशोधन करने का है। एक और महत्त्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने संशोधित कानून द्वारा राजकोषीय सुदृढ़ीकरण के लिए अपनाई जाने वाली राह के बारे में भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि संशोधन कुछ इस प्रकार किया जाना है ताकि केंद्र सरकार के राजकोषीय घाटे को उस व्यापक राह के साथ सुसंगत बनाया जाए जिसके बारे में वह पहले ही संकेत कर चुकी है।
इस व्यापक राह की प्रकृति क्या थी? वित्त मंत्री के मुताबिक केंद्र सरकार के राजकोषीय घाटे में चरणबद्ध तरीके से कमी आनी चाहिए और इसे 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के 9.5 फीसदी से घटकर 2021-22 तक 6.8 फीसदी और 2025-26 तक 4.5 फीसदी हो जाना चाहिए।
राजकोषीय सुदृढ़ीकरण में महत्त्वपूर्ण सुधार का अनुमान कर राजस्व में बेहतरी पर आधारित है। यह सुधार बेहतर अनुपालन और सरकारी उपक्रमों तथा भूमि के मुद्रीकरण से हासिल होने वाली उच्च प्राप्तियों से आना है। परंतु बजट भाषण अथवा बजट दस्तावेजों से यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार ने वर्ष 2025-26 में राजस्व घाटे के लिए जीडीपी के 4.5 फीसदी का लक्ष्य क्यों तय किया। मध्यम अवधि की राजकोषीय नीति और राजकोषीय नीति संबंधी नीतिगत दस्तावेज जिसे बजट दस्तावेजों के साथ जारी किया गया, में कहा गया है, ‘सरकार एफआरबीएम अधिनियम में संशोधन करेगी। इसलिए वक्तव्य के साथ वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए कोई राजकोषीय पूर्वानुमान पेश नहीं किया गया है।’ बीते वर्षों में इस वक्तव्य में कम से कम दो वर्ष के लिए घाटे का पूर्वानुमान रहता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है क्योंकि एफआरबीएम अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव है।
सवाल यह है कि वित्त मंत्रालय को वर्ष 2025-26 के लिए 4.5 फीसदी का लक्ष्य तय करने का विचार कैसे आया? पंद्रहवें वित्त आयोग की रिपोर्ट इसका आंशिक उत्तर देती है। रिपोर्ट के अनुसार सन 2025-26 तक राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.5 फीसदी तक करने का लक्ष्य तभी हासिल हो सकता है जब आर्थिक सुधार की गति आयोग के आकलन से धीमी हो। ऐसे परिदृश्य में जहां आयोग का वृहद आर्थिक आकलन कारगर होता है वहां 4.5 फीसदी का राजकोषीय घाटा लक्ष्य 2024-25 में ही हासिल हो जाएगा। एक अलग परिदृश्य में यह और जल्दी हासिल हो सकता है।
देखने में ऐसा प्रतीत होगा कि वित्त मंत्रालय ने सन 2025-26 तक 4.5 फीसदी घाटे का लक्ष्य अर्थव्यवस्था की सबसे बुरी स्थितियों को ध्यान में रखकर किया है। अब इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि वित्त मंत्रालय का घाटे का अनुमान भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसे की कमी से उपजा है। उसे अर्थव्यवस्था के संभावित वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता पर पूरा यकीन नहीं। यकीनन कई स्वतंत्र विशेषज्ञ भी यह मानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था जहां 2021-22 में दो अंकों की वृद्धि हासिल करेगी वहीं 2022-23 और उससे आगे सतत बेहतर वृद्धि दर हासिल करना एक बड़ी चुनौती होगी।
रिपोर्ट में पंद्रहवें वित्त आयोग ने आर्थिक परिदृश्य और केंद्र सरकार के 2021-22 के बाद के राजकोषीय पथ की अनिश्चितता को भी रेखांकित किया है। आयोग का कहना है, ‘घाटे का दायरा…अर्थव्यवस्था पर महामारी के असर की अनिश्चितता को परिलक्षित करता है, केंद्र सरकार के राजस्व और महामारी से निपटने और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए संसाधनों की जरूरत पर भी इसका असर होगा।’ इस परिदृश्य में देखें तो वित्त मंत्रालय का 2025-26 तक घाटे के लिए 4.5 फीसदी का लक्ष्य स्वीकार करने का निर्णय शायद वित्त मंत्रालय के उस नजरिये से सहमति के कारण ही उपजा है जिसके अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामारी का असर जारी रहेगा और उसकी वृद्धि संभावनाओं को भी प्रभावित करेगा।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने जिस प्रकार अपने वित्त के आकलन और राज्यों के वित्त के आकलन में जिस प्रकार अंतर किया है वह भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उसने केंद्र सरकार के राजकोषीय घाटे को 2025-26 तक जीडीपी के 4.5 फीसदी तक सीमित रखने का लक्ष्य तय किया है, वहीं राज्यों के घाटे के लिए 3 फीसदी का कहीं अधिक मुश्किल लक्ष्य तय किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि राज्यों से आशा है कि वे इस लक्ष्य को दो वर्ष पहले यानी 2023-24 तक हासिल कर लेंगे।
ध्यान रहे कि राज्यों के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य तय करने के लिए यह स्पष्टीकरण दिया गया है कि वित्त आयोग ने ऐसी अनुशंसा की है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘वर्ष 2020-21 में आई गिरावट का प्रभाव राज्यों की ऋण लेने की सीमा को वर्ष 2023-24 और 2024-25 में भी प्रभावित करता रहेगा। बहरहाल वर्ष 2021-22 में तेजी से सुधार होने के कारण इस असर को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। ऐसे में हम यह अनुशंसा करते हैं कि सन 2023-24 और 2025-26 में राज्य सरकारों की शुद्ध उधारी सीमा को राज्य सकल घरेलू उत्पाद के 3 फीसदी तक सीमित किया जाए।’
इससे यह भी पता चलता है कि वित्त मंत्रालय काफी हद तक वित्त आयोग की अनुशंसाओं से प्रभावित रहा है। खासतौर पर राज्यों के लिए राजकोषीय सुदृढ़ीकरण को लेकर। केंद्र के लिए एक अलग रुख अपनाया गया है जहां वित्त मंत्रालय ने राजकोषीय घाटे को कम करने के प्रति रूढि़वादी रुख को प्राथमिकता दी है।
एक बार जब संशोधित एफआरबीएम अधिनियम के तहत क्रियान्वयन का नया खाका तैयार होगा, तब यह देखना दिलचस्प होगा कि उक्त रूढि़वादी रुख कानून के तहत तय होने वाले नए लक्ष्यों को किस हद तक प्रभावित करता है। आशा की जानी चाहिए कि इस बात को लेकर भी चीजें अधिक स्पष्ट होंगी कि वित्त मंत्रालय ने राजकोषीय समावेशन के लिए ऐसी राह क्यों चुनी। परंतु राज्यों के वित्तीय सुदृढ़ीकरण के साथ अलग व्यवहार के परिणाम गंभीर हो सकते हैं। इसका निराकरण करना जरूरी है। राज्यों के राजकोषीय सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक समतावाले ढांचे की मांग की लंबे समय तक अनदेखी नहीं की जा सकती। चाहे जो भी हो, एफआरबीएम अधिनियम में संशोधन करने वाले विधेयक पर नजर रखनी होगी जो 8 अप्रैल को बजट सत्र के समापन के पहले संसद में पेश हो जाना चाहिए।

एफआरबीएम अधिनियमजीडीपीबजट प्रबंधनराजकोषीय घाटाराजस्व
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

बैंकिंग क्षेत्र को बजट का करना चाहिए स्वागत

February 3, 2023 10:20 AM IST0
आज का अखबार

राजकोषीय और चुनावी दोनों नजरियों से बेहतर है बजट

February 3, 2023 10:10 AM IST0
आज का अखबार

बदलना होगा तरीका

February 3, 2023 9:53 AM IST0
आज का अखबार

बचत नहीं निवेश

February 1, 2023 11:48 PM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: 5-G एप्लीकेशन के लिए इंजीनियरिंग कालेजों में 100 लेबोरेटरी स्थापित की जाएंगी

February 1, 2023 5:06 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

ICET meeting: डोभाल की अमेरिकी यात्रा ने भारत-अमेरिका सहयोग को गति देने का आधार तैयार किया

February 1, 2023 11:45 AM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: कोरोना महामारी के समय कोई भूखा नहीं रहा, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दिया- सीतारमण

February 1, 2023 11:41 AM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: बजट से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी चढ़ा

February 1, 2023 10:47 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

इस साल अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, बाइडेन ने भेजा न्योता

February 1, 2023 9:36 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह के साथ हाइफा पोर्ट समझौता ‘बड़ा माइलस्टोन’ : इजराइली पीएम नेतन्याहू

January 31, 2023 9:07 PM IST0

Trending Topics


  • Gold Prices Today
  • Stock Market Update
  • Adani Enterprises Share Price
  • Rupee vs Dollar
  • Stocks To Watch
  • Adani FPO
  • New Income Tax Regime
  • Online Gaming | Budget 2023
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


5 जजों की नियुक्ति के लिए Collegium की सिफारिश को जल्दी मंजूरी दी जाएगी: केंद्र

February 3, 2023 1:33 PM IST

Gold Rate Update: सोना ऑल टाइम हाई से एक हजार रुपये से ज्यादा लुढ़का, MCX पर भाव 58 हजार के नीचे ; चांदी स्पॉट में 70 हजार के नीचे उतरी

February 3, 2023 1:33 PM IST

BBC Documentary Ban: सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध के खिलाफ दायर PILs पर केंद्र को जारी किया नोटिस

February 3, 2023 1:18 PM IST

हांगकांग और चीन के बीच यात्रा के लिए अब नहीं किया जाएगा COVID-19 टेस्ट

February 3, 2023 1:07 PM IST

Hindenburg effect: अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी है गिरावट,अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूटा

February 3, 2023 12:23 PM IST

Latest News


  • 5 जजों की नियुक्ति के लिए Collegium की सिफारिश को जल्दी मंजूरी दी जाएगी: केंद्र
    by भाषा
    February 3, 2023
  • Gold Rate Update: सोना ऑल टाइम हाई से एक हजार रुपये से ज्यादा लुढ़का, MCX पर भाव 58 हजार के नीचे ; चांदी स्पॉट में 70 हजार के नीचे उतरी
    by बीएस वेब टीम
    February 3, 2023
  • BBC Documentary Ban: सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध के खिलाफ दायर PILs पर केंद्र को जारी किया नोटिस
    by भाषा
    February 3, 2023
  • हांगकांग और चीन के बीच यात्रा के लिए अब नहीं किया जाएगा COVID-19 टेस्ट
    by भाषा
    February 3, 2023
  • Hindenburg effect: अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी है गिरावट,अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूटा
    by भाषा
    February 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60381.31 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60381
4490.75%
निफ्टी60381
4490%
सीएनएक्स 50014838
-10.01%
रुपया-डॉलर81.80
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AAVAS Financiers2001.657.60
Mahindra Life.376.207.46
Titan Company2436.005.69
Jamna Auto Inds.109.254.25
Siemens3025.053.72
Team Lease Serv.2329.553.68
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra Life.376.007.64
AAVAS Financiers1994.907.17
Titan Company2430.005.28
Aarti Drugs417.153.72
Siemens3031.503.62
Team Lease Serv.2330.003.62
आगे पढ़े  

# TRENDING

Gold Prices TodayStock Market UpdateAdani Enterprises Share PriceRupee vs DollarStocks To WatchAdani FPONew Income Tax RegimeOnline Gaming | Budget 2023Union Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us