Skip to content
  शुक्रवार 2 जून 2023
Trending
June 2, 2023Rupee vs Dollar Today: शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.30 प्रति डॉलर परJune 2, 2023Bank of Maharashtra QIP: बैंक ने 500 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया, शेयर पर रखें नजरJune 2, 2023कर्नाटक में अप्रैल 2024 से बनना शुरू होंगे Apple iPhone, राज्य सरकार जुलाई तक देगी जमीनJune 2, 2023अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरेJune 2, 2023Gold-Silver price today: सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजीJune 2, 2023US Debt Ceiling Bill: अमेरिका के डेट डिफॉल्ट होने का खतरा टला, सीनेट ने पास किया बिलJune 2, 2023Stock Market Live: US सीनेट ने डेट सीलिंग बिल किया पारितJune 2, 2023Stocks to watch: Adani Enterprises, Tata Motors, NHPC, AstraZeneca, SJVN के शेयर आज फोकस मेंJune 2, 2023Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, 200 से अधिक अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 62 हजार के पारJune 2, 2023एम एस धोनी के घुटने का मुंबई में हुआ सफल ऑपरेशन
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  समाप्त हो राजद्रोह कानून
लेख

समाप्त हो राजद्रोह कानून

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—April 29, 2022 12:16 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को नोटिस दिया है कि वह तीन दिन के भीतर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124ए के तहत आने वाले राजद्रोह कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं का उत्तर दे। इससे यह आशा जगी है कि अंतत: यह कानून समाप्त कर दिया जाएगा। इस कानून का केंद्र और राज्यों की सरकारों ने जमकर दुरुपयोग किया है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गत वर्ष जून में जी-7 देशों के आयोजन में दिए गए भाषण के विपरीत है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘भारत लोकतंत्र, विचारों की स्वतंत्रता और आजादी को लेकर प्रतिबद्ध देश है’। इसके बाद मोदी ने मुक्त समाज संबंधी एक वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें कहा गया है कि उस पर हस्ताक्षर करने वाले ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अभिव्यक्ति की आजादी के पक्ष में रहेंगे। यह सार्वजनिक रुख उस बात के विपरीत है जिसके तहत सरकार की आलोचना करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसमें पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार और छात्र सभी शामिल हैं। इतना ही नहीं सरकार ने अनगिनत अवसरों पर इंटरनेट भी बंद कराया है। धारा 124ए को समाप्त करके सर्वोच्च न्यायालय सरकार की मदद ही करेगी क्योंकि इससे उसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं तथा घरेलू व्यवहार के बीच की विसंगति दूर होगी।
इस कानून को समाप्त करने के लिए विधिक हलकों में भी मांग तेजी से बढ़ी है। उदाहरण के लिए गत वर्ष फरवरी में दिल्ली की एक अदालत ने कहा था कि राजद्रोह के कानून का इस्तेमाल उपद्रवियों को शांत करने के बहाने से आशंकाओं को दूर करने के लिए नहीं किया जा सकता। बाद में प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने सरकार के विधिक प्रतिनिधि से पूछा था कि एक औपनिवेशिक कानून जिसका इस्तेमाल लोगों को दंडित करने के लिए किया जाता था, उसे आजादी के 75 वर्ष बाद भी क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले की अंतिम सुनवायी 5 मई को होगी। इससे यही संकेत मिलता है कि न्यायमूर्ति रमण इस विवादित मुद्दे को समाप्त करना चाहते हैं। देश की सबसे बड़ी अदालत का रुख अभिव्यक्ति की आजादी के हिमायतियों के लिए आशा जगाने वाला है। परंतु एक तथ्य यह भी है कि सरकार ने याचिकाएं दायर होने के नौ महीने बाद भी अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। ऐसे में संभव है कि सरकार के विचार अदालत से मेल न खा रहे हों। गत वर्ष दिसंबर में कानून मंत्री किरण रिजिजू ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि गृह मंत्रालय की ओर से धारा 124ए को समाप्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
इस कानून को समाप्त करने की तात्कालिक आवश्यकता इसलिए उपजी है कि राजनेताओं और सुरक्षा एजेंसियों ने धारा 124ए को लेकर केदारनाथ बनाम बिहार राज्य के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के 60 वर्ष पुराने ऐतिहासिक निर्णय की मनमानी व्याख्या की है। उस फैसले में न्यायालय ने धारा 124ए की वैधता को कायम रखते हुए कहा था कि उसका इस्तेमाल केवल तभी किया जाना चाहिए जब मकसद सरकार या देश के प्रति हिंसा भड़काना हो। परंतु इस फैसले के और अधिक स्पष्ट न होने के कारण सरकार इसकी व्यापक व्याख्या करके उसे इस्तेमाल करती है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में ऐसा करना आसन है क्योंकि यहां जनता की नाराजगी किसी भी समय सामने आ सकती है और वक्तव्यों के बगावती असर को मनचाहे ढंग से आंका जा सकता है। आम भारतीयों की आजादी को दो अन्य खतरे हैं विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून। इनका भी सरकार के विरोधियों को चुप कराने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इन दोनों की तत्काल समीक्षा की आवश्यकता है। ऐसे में धारा 124ए को समाप्त करने से अच्छी नजीर पेश होगी और भारत मुक्त समाज की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप बनेगा।

आईपीसीइंटरनेट बंदचुनौतीराजद्रोह कानूनवैधतासर्वोच्च न्यायालय
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

महत्वहीन विषयों में उलझा देश

June 1, 2023 10:04 PM IST
आज का अखबार

रियल एस्टेट बाजार में दखल की नहीं दरकार

June 1, 2023 9:59 PM IST
आज का अखबार

सेबी के इस बड़े कदम से अब बढ़ेगी पारदर्शिता

June 1, 2023 9:53 PM IST
अर्थव्यवस्था

2022-23 में भारत के प्रदर्शन में सुधार, चुनौती बरकरार

May 31, 2023 11:39 PM IST
आपका पैसा

क्या 2000 Rupee Note जमा करने पर देना पड़ेगा Income Tax ? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

June 1, 2023 6:53 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत में मोटो जीपी का सबसे सस्ता टिकट 800 रूपये का

June 1, 2023 6:07 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

चीन में युवाओं को नहीं मिल रही नौकरी, अप्रैल में युवा बेरोजगारी दर 20.4 प्रतिशत के रिकॉर्ड लेवल पर

June 1, 2023 5:56 PM IST
आपका पैसा

Covid-19 महामारी के बाद से 257 % बढ़े कार्ड और इंटरनेट फ्रॉड के मामले

June 1, 2023 4:09 PM IST
आपका पैसा

आयकर विभाग ने SFT रिटर्न दाखिल करने के लिए कुछ और दिन का समय दिया

June 1, 2023 11:45 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Elon Musk, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा

June 1, 2023 10:23 AM IST

Trending Topics


  • Apple India Store Sales
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • LPG Price
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Elon Musk
  • Adani Group
  • IKIO Lighting IPO

सबकी नजर


Rupee vs Dollar Today: शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.30 प्रति डॉलर पर

June 2, 2023 10:44 AM IST

Bank of Maharashtra QIP: बैंक ने 500 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया, शेयर पर रखें नजर

June 2, 2023 10:36 AM IST

कर्नाटक में अप्रैल 2024 से बनना शुरू होंगे Apple iPhone, राज्य सरकार जुलाई तक देगी जमीन

June 2, 2023 10:05 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST

Gold-Silver price today: सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी

June 2, 2023 9:48 AM IST

Latest News


  • Rupee vs Dollar Today: शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 82.30 प्रति डॉलर परJune 2, 2023
  • Bank of Maharashtra QIP: बैंक ने 500 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया, शेयर पर रखें नजरJune 2, 2023
  • कर्नाटक में अप्रैल 2024 से बनना शुरू होंगे Apple iPhone, राज्य सरकार जुलाई तक देगी जमीनJune 2, 2023
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरेJune 2, 2023
  • Gold-Silver price today: सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजीJune 2, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Apple India Store SalesStock Market TodayStocks to Watch TodayLPG PriceUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceElon MuskAdani GroupIKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us