Skip to content
  शनिवार 3 जून 2023
Trending
June 3, 2023Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023विलय नहीं, सिर्फ सहारा लाइफ की बीमा देनदारियों, संपत्तियों का हस्तांतरण: SBI LifeJune 3, 2023उसी जज्बे के साथ बल्लेबाजी करना चाहता हूं, जैसे IPL और रणजी ट्रॉफी में की: रहाणेJune 3, 2023US debt ceiling: बाइडन शनिवार को कर सकते हैं ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षरJune 3, 2023World Bank President: अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कियाJune 3, 2023Odisha Train Accident: रेल हादसों से सबक क्यों नहीं लेती सरकार! पिछले 10 वर्षों में सातवीं बड़ी दुर्घटना
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  लोकतंत्र की राह से बेखबर मतवाला ड्रैगन
लेख

लोकतंत्र की राह से बेखबर मतवाला ड्रैगन

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—August 26, 2008 1:15 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

कई लोगों के मुताबिक पेइचिंग ओलंपिक दुनिया के लिए ड्रैगन की हुंकार है। लेकिन वे अब भी असल बात को नहीं देख रहे हैं। इस ओलंपिक में सचमुच एक संदेश छुपा हुआ है, लेकिन उसका वास्ता दुनिया से नहीं, बल्कि चीनी लोगों के लिए ज्यादा है।


यह संदेश काफी साफ है : आपने हमें खुद पर राज करने का मौका दिया और देखिए हमने पूरी दुनिया के सामने आपका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ‘इकनॉमिस्ट’ और ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ पढ़ने वाले वे लोगबाग यह सोचते आए थे कि एक दिन चीन में जनता कम्युनिस्ट शासकों के खिलाफ झंडा बुलंद करेगी, आज बगलें झांकते नजर आ रहे हैं। उन्हें अभी लंबा इतंजार करना पड़ेगा। 

चीन की ऊंची-ऊंची इमारतों, तेज रफ्तार सड़कों और चमक-दमक के बावजूद भी वहां एक आम चीनी अपने आपको सरकार और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से खुद को ज्यादा जुड़ा हुआ पाता है। इस बात को चीन की तरफ रुख करने वाला कोई भी समझदार शख्स समझ सकता है। लोकतंत्र कोई ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसपर चीन के ज्यादातर युवा अपना वक्त बर्बाद करना चाहते हैं।

पेइचिंग की जिन लू चेंगदू इलाके से ताल्लुक रखती हैं और पेशे से एक पत्रकार हैं। जब मैंने ‘लोकतंत्र’ जैसा विवादास्पद मुद्दा उनके सामने रखा, तो उन्होंने बड़ी विनम्रता के साथ मुझसे पूछा, ‘क्या यह खतरनाक नहीं है? जरा सोचिए अगर कोई एक अकेला इंसान, लोगों से बात करे तो, क्या होगा? हिटलर तो बहुत बोलता था। उसके भाषणों ने जर्मनों पर जादू सा कर रखा था।

हम सभी जानते हैं कि उस जादू का अंत कितना भयानक हुआ था।’ चीन में अक्सर लोकतंत्र पर चर्चा में आपको ऐसे ही तर्क सुनने को मिलेंगे। मैंने कहा कि हिटलर ने अपने भाषण से नहीं, बल्कि जर्मन सम्मान के मुद्दे को उठाकर लोगों पर जादू किया था। उसने वर्सिलिज की संधि में जर्मनी के अपमान की वजह से लोगों का समर्थन पाया था। लेकिन लियू कहां मानने वाली थीं।

लाखों दूसरे चीनियों की तरह वह भी पेइचिंग के उसी तर्क को मानती हैं कि लोकतंत्र भारत जैसे मुल्कों की तरक्की में बहुत बड़ा रोड़ा साबित हुआ है। ये मुल्क आज भी गरीबी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं, जबकि चीन तेजी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है। पेइचिंग की जबरदस्त प्रोपैगंडा मशीन हर रोज इस तरह लाखों संदेशों लोगों तक पहुंचाती है।

चीन सरकार का कहना है कि, ‘आम चीनियों की जिंदगी दिनोदिन बेहतर होती जा रही है। चीन आज तेजी से बेइाती से भरी उस सदी से बाहर आ रहा है। आज अगर लोकतंत्र आया तो उसकी वजह से हिटलर जैसे नेता पैदा हो जाएंगे, जो चीन को वापस उसी वक्त में ले जाएंगे। आर्थिक विकास, सामाजिक और राजनीतिक विकास पर निर्भर होता है।’

पेइचिंग पर कभी किसी विदेशी हुकूमत का झंडा तो नहीं लहराया, लेकिन 1840 के बाद 1948 तक उसके फैसले पश्चिमी दुनिया के मुल्क ही लेते आए थे। चीनियों के जेहन में आज भी तंग श्याओ फिंग के सुधारों से पहले और 1989 में थ्येन आन मन चौक की घटना के बाद के उथल-पुथल की याद ताजा है। इसलिए तो उन्हें स्थिरता का वादा काफी अच्छा लगता है।

वे भी मानते हैं कि सरकार जो कर रही है, उसके बारे में उसे पता होना ही चाहिए। चीनी भावनाओं से ओत-प्रोत समाजवाद ही इसके लिए जरूरी है। कम्युनिस्ट सरकार और सारी बातों पर गौर करने के बाद और बहुत सावधानी के साथ धीरे-धीरे आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सुधारों को लागू करती है। इसमें सरकारी मीडिया की काफी अहम भूमिका होती है।

वहां से इन सुधारों की मांग तभी पैदा होती है, जब सरकार इसे मुहैया करवाने के लिए तैयार बैठी होती है। अगर वहां विरोध भी होते हैं, तो वे भी क्षेत्रीय स्तर पर होते हैं। यही है चीन का लोकतंत्र। इसे तानाशाह कुछ भी नाम दे सकते हैं, जैसे जमीनी लोकतंत्र या मौलिक लोकतंत्र। मगर हकीकत तो यही है कि इसे कोई भी कानूनी लोकतंत्र की संज्ञा नहीं दे सकता है।

पेइचिंग की सावधानी बरतने की यह नीति उन दो विचारबिन्दु के बीच समझौते से जन्मी, जिनके बीच सदियों से एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ थी। एक तरफ तो है दक्षिणी विचार पक्ष, जो मुक्त व्यापार की अंतरराष्ट्रीय धारणा की तरह सोचता है। इस विचार का जन्म शांघाई, कैनटॉन, मकाऊ और गुआंगडॉन्ग के आसपास बंदरगाहों और कारोबारी प्रतिष्ठानों में हुआ था।

दूसरी तरफ है उत्तर की अति सुरक्षा की नीति, जिसका प्रतीक का चीन की महान दीवार। मंगोलों और मंचूओं के लगातार आक्रमणों से लोगों के दिल में अतिसुरक्षा की नीति घर कर गई। इस नजरिये से देखें तो चीन में विदेशियों को दोस्त नहीं दुश्मन समझा जाता है। समय के साथ-साथ उत्तर का विचार पक्ष काफी मजबूत हो गया।

इसकी शुरुआत हुई 1435 में मिंग सम्राट के उस आदेश के साथ, जिसमें उन्होंने चीन में नाव बनाने और नाविक गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। 1477 के आस-पास सम्राट ने चीनी इतिहास के महानतम नाविक जेंग की सात यात्राओं के सारे रिकॉर्ड आग के हवाले कर डाले। उसी नाविक की वजह से जावा, मलक्का और अफ्रीका के तटीय इलाकों तक चीन का झंडा पहुंच सका था।

आज की तारीख में चीन इन दोनों विचारधाराओं के बीच काफी महीन सी रस्सी पर चल रहा है। चीन की आर्थिक हालत ही उसकी ताकत और दुनिया पर उसके प्रभाव की जड़ है। दूसरी तरफ, सरकार लोगों को हद से ज्यादा आजादी भी नहीं देना चाहती है, जिसकी वजह से उसके अस्तित्व पर ही संकट के बादल मंडराने लगे।

हमें काफी सावधानी के साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में चीन के दो परस्पर विरोधी विचारों को भी देखा होगा। एक तरफ तो चीन पश्चिमी मुल्कों की तरह अपनी प्रभुसत्ता की पूरे जज्बे के साथ इज्जत करता है। खास तौर पर यह इज्जत थ्येन आन मन चौक हत्याकांड के बाद देखी गई, जब पेइचिंग ने प्रभुसत्ता का हवाला देकर बाहरी दुनिया की निंदा को नजरअंदाज कर दिया था।

हकीकत तो यही है कि 19वीं सदी से ही अपनी प्रभुसत्ता चीन अपनी प्रभुसत्ता का मुद्दा उठाता आया है। उस वक्त तो वह विदेशी हमलों के खिलाफ इसका हवाला देता था। चीन ने पंचशील में भी इसे बतौर हथियार शामिल कर रखा है। एक ऐसा हथियार, जिसे वह विदेशी विरोध के मामले में ढाल की तरह इस्तेमाल कर सकता है, अंदरुनी विरोध आने पर उसकी तलवार से उस विरोध सिर भी कलम कर सकता है।

दूसरी तरफ, अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में वह अपनी 1840 की एक नीति पर आज भी चल रहा है। उस नीति के मुताबिक एक मजबूत मुल्क की ताकत का अंदाजा उसके आसपास के मुल्कों पर पड़ने वाले प्रभाव से लगता है। इसीलिए तो आज की तारीख में उत्तर कोरिया और पाकिस्तान जैसे मुल्क कोई भी अहम कदम उठाने से पहले एक बार चीन से ‘सलाह’ जरूर कर लेते हैं।

कभी-कभी यह प्रभाव पैसे नहीं, हथियारों के बूते भी जमाना पड़ता है। इसकी नजीर 1962 में भारत और 1979 में वियतनाम के साथ हुई उसकी लड़ाइयां हैं। पेइचिंग ओलंपिक में चीनी जिमनास्टों ने सचमुच आपना सिक्का जमा दिया, लेकिन अगर दिमागी जिमनास्टिक की कोई प्रतियोगिता होती, तो भी स्वर्ण पदक चीनियों को ही मिलता।

frantic dragon unaware from way of democracy
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

भारत से सामान की खरीद में बाधा से लेकर तेजी, 10 वर्षों में क्या कुछ बदला

June 2, 2023 11:21 PM IST
आज का अखबार

Vande bharat express: वंदे भारत मॉडल में यात्री प्रबंधन में सुधार की दरकार

June 2, 2023 10:45 PM IST
अर्थव्यवस्था

आर्थिक वृद्धि के आंकड़े: बेहतर प्रदर्शन पर कुछ सवाल

June 2, 2023 10:41 PM IST
आज का अखबार

महत्वहीन विषयों में उलझा देश

June 1, 2023 10:04 PM IST
आपका पैसा

FD Rates: दो बड़े बैंकों ने घटाई ब्याज दर! क्या यह FD दरों में वृद्धि के दौर का अंत है ?

June 2, 2023 4:50 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

BRICS देशों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर जोर

June 2, 2023 1:34 PM IST
आपका पैसा

Fixed Deposit या Debt Mutual Fund, टैक्स के मामले में क्या है बेहतर

June 2, 2023 12:33 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’: IMF

June 2, 2023 11:42 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Crisis: राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट की गिरफ्त में पाकिस्तान, महंगाई रिकॉर्ड 37.97 फीसदी पर पहुंची

June 2, 2023 11:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

June 3, 2023 5:31 PM IST

पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेत

June 3, 2023 5:06 PM IST

Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की

June 3, 2023 4:45 PM IST

बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीस

June 3, 2023 4:33 PM IST

FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावना

June 3, 2023 4:17 PM IST

Latest News


  • Odisha Train Accident: मृतक संख्या 261 हुई, भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिएJune 3, 2023
  • पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेतJune 3, 2023
  • Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई कीJune 3, 2023
  • बजाज फिनसर्व पुणे में 5,000 करोड़ निवेश करेगी, 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार: फडणवीसJune 3, 2023
  • FPI ने मई में भारत में किया 43,838 करोड़ रुपये का निवेश, जून में भी निवेश जारी रहने की संभावनाJune 3, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us