Skip to content
  बुधवार 31 मई 2023
Trending
May 30, 2023गलत हरकत करने वालों पर कार्रवाई करे AMFI: सेबी चेयरपर्सन बुचMay 30, 2023Patanjali Foods Q4 results: पतंजलि का कर के बाद शुद्ध लाभ 12.8% बढ़कर 264 करोड़ रुपये हुआMay 30, 2023FAME 2 subsidy: सरकार फेम लक्ष्य से काफी पीछेMay 30, 2023RBI Report: महंगाई का जोखिम कम, वृद्धि को दमMay 30, 2023MP Elections: कर्नाटक के तर्ज पर मध्य प्रदेश का चुनाव लड़ेगी कांग्रेसMay 30, 2023RBI के आगाह करने के बावजूद ऐप स्टोर पर अब भी ईटीपी मौजूदMay 30, 2023Manipur Violence: शाह ने कई लोगों से की बात, सख्त कार्रवाई का निर्देशMay 30, 2023नियामक और सरकार के निर्देश के बीच नियमनMay 30, 2023भारत में विदेश बैंकों का कारोबारी परिदृश्यMay 30, 2023जैव-ईंधन का अर्थशास्त्र
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  देश में पारिवारिक आय से पीछे उपभोक्ता रुझान
लेख

देश में पारिवारिक आय से पीछे उपभोक्ता रुझान

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—March 11, 2021 11:53 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

उपभोक्ता रुझान सूचकांक फरवरी 2021 में जनवरी के अपने स्तर से दो फीसदी चढ़ा। यह जनवरी में 1.7 फीसदी और दिसंबर 2019 में 2.7 फीसदी सुधरा था। उपभोक्ता रुझान में लगातार सुधार आ रहा है, मगर यह लॉकडाउन के स्तरों से अब भी बहुत दूर है।
इस सूचकांक का आधार 100 है, जो सितंबर-दिसंबर 2015 तिमाही पर आधारित है। यह सूचकांक फरवरी 2021 में 55.1 पर रहा। यह एक साल पहले के इसी महीने में 105.3 पर था, जो लॉकडाउन का असर शुरू होने से ठीक पहले का महीना था। इस तरह उपभोक्ता रुझान लॉकडाउन शुरू होने के पूरे एक साल बाद लॉकडाउन से पहले के अपने स्तर से आधा ही है। उपभोक्ता रुझान अहम हैं क्योंकि वे परिवार के आर्थिक फैसलों के अमूर्त पहलू को दर्शाते हैं। ये फैसले घर, कार, दोपहिया या रेफ्रिजरेटर जैसी गैर-आवश्यक चीजों को खरीदने के हैं। रुझान परिवारों के लंबी अवधि के निवेश फैसलों को भी प्रभावित करते हैं। आमदनी बढ़कर लॉकडाउन के दौरान आय के नुकसान की भरपाई कर सकती है या परिसंपत्तियों की कीमतें वाजिब स्तर को तेजी से पार कर सकती हैं। लेकिन यदि परिवार अपनी मौजूदा और भविष्य की आर्थिक सेहत को लेकर अच्छा महसूस नहीं करते हैं तो उनके ज्यादा धनी होने के बावजूद खर्च करने के आसार नहीं हैं। इसलिए उपभोक्ता रुझान मायने रखता है।
उपभोक्ता पिरामिड परिवार सर्वेक्षण से प्राप्त शुरुआती आंकड़े संकेत देते हैं कि हालांकि पारिवारिक आय आंशिक रूप से सुधरी है, लेकिन उपभोक्ता रुझान इसी अनुपात में नहीं सुधरा है। रुझान में सुधार आया है, लेकिन यह सुधार आय में सुधार की तुलना में काफी कम है।
वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में भारतीय परिवारों की औसत आय 2019-20 की पहली तिमाही से 33 फीसदी कम रहने का अनुमान है। हालांकि इसी तुलनात्मक आधार पर उपभोक्ता रुझान 59 फीसदी घटा है। साफ तौर पर परिवारों की अपनी आर्थिक सेहत की धारणा पर उससे कहीं अधिक चोट पड़ी है, जो उनकी आमदनी पर चोट पड़ी है।
यह तुलना पूरी तरह सही नहीं है क्योंकि रुझान की गणना में सभी परिवारों को समान माना जाता है, लेकिन पारिवरिक आमदनी की गणना में सभी परिवार एकसमान नहीं हैं। समृद्ध परिवारों का औसत में बड़ा हिस्सा है क्योंकि उनकी आमदनी गरीब परिवारों की तुलना में अधिक है। इसलिए अंतर का पता इन दो गणनाओं में निहित भारांश के अंतर से ज्ञात किया जा सकता है। निस्संदेह इन भारांश को लेकर नमूना भारांश से भ्रमित नहीं होना चाहिए, जो काफी अलग हैं और दोनों गणनाओं में समान हैं। अनुमानों की ऐसी उलझन वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही की पहली तिमाही से तुलना को जटिल नहीं बनाती है।
दूसरी तिमाही में औसत पारिवारिक आय पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 14 फीसदी कम थी। यह पहली तिमाही में दर्ज 33 फीसदी गिरावट की तुलना में काफी कम हुई है। हालांकि आमदनी में काफी सुधार हुआ है, लेकिन रुझान में इस अनुपात में सुधार नहीं आया। उपभोक्ता रुझान अब भी पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 57 फीसदी नीचे है। यह ‘सुधार’ महज दो फीसदी था, जो 59 फीसदी की गिरावट से 57 फीसदी की गिरावट पर आ गया है।
इस बात पर गौर किया जाना चाहिए कि आय में बढ़ोतरी के साथ रुझान आनुपातिक रूप में नहीं बढ़ता है। जब तक रुझान में सुधार नहीं आता है, तब तक मांग आय में सुधार के अनुपात में नहीं बढ़ेगी। शायद यह वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में जारी आधिकारिक राष्ट्रीय खातों के आंकड़ों में निजी अंतिम उपभोग व्यय में 2.4 फीसदी गिरावट का कारण बताता है।
हमारे पास वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही के पारिवारिक आय के आंकड़े नहीं हैं। लेकिन हमारे पास उपभोक्ता रुझान के आंकड़े हैं। ये सुधार को दर्शाते हैं, लेकिन उसी कमजोर रफ्तार को, जो पहली और दूसरी तिमाही के बीच रही है। यह गिरावट एक साल पहले की तुलना में 51 फीसदी कम थी। रुझान में सुधार जनवरी और फरवरी, 2021 में भी जारी रहा। लेकिन फरवरी 2021 में भी रुझान फरवरी 2020 के मुकाबले 48 फीसदी नीचे था।
इस बात को याद करें कि फरवरी 2021 में उपभोक्ता रुझान सूचकांक जनवरी के मुकाबले दो फीसदी सुधरा। इस सुधार को बांटकर देखते हैं तो पता चलता है कि भारतीय उपभोक्ताओं ने अपने भविष्य को लेकर अपनी धारणा में मौजूदा आर्थिक स्थितियों के आकलन में सुधार से अधिक सुधार किया है।
उपभोक्ता उम्मीद सूचकांक 2.6 फीसदी चढ़ा, जबकि चालू आर्थिक स्थितियों का सूचकांक महज 0.9 फीसदी बढ़ा। भारतीयों ने लॉकडाउन के जरिये बेहतर भविष्य में भरोसा दिखाया है। उनके भविष्य में भरोसे पर उनके मौजूदा आर्थिक स्थितियों को लेकर आकलन की तुलना में कम असर पड़ा है। फरवरी 2021 में उन्होंने एक बार फिर भारतीय परिवारों की इस लगभग स्थायी खूबी को दिखा गया।
परिवारों ने फरवरी में अपने जवाबों में यह भी संकेत दिया कि त्योहारी सीजन समाप्त हो चुका है। केवल 4.9 फीसदी प्रत्युत्तरदाताओं ने कहा कि यह टिकाऊ उपभोक्ता सामान खरीदने के लिए एक साल पहले की तुलना में बेहतर समय है। जनवरी और दिसंबर में यह अनुपात अधिक 6.9 फीसदी था। अक्टूबर में यह 7.4 फीसदी था। अब यह जुलाई 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर है। आधे प्रत्युत्तरदाताओं का अब भी मानना है कि मौजूदा समय टिकाऊ उपभोक्ता सामान खरीदने के लिहाज से एक साल पहले की तुलना में खराब है। भारत में लॉकडाउन लगने से पहले करीब 30 फीसदी प्रत्युत्तरदाता कहा करते थे कि यह टिकाऊ उपभोक्ता सामान खरीदने के लिए अच्छा समय है। इसका निचला स्तर करीब 20 फीसदी वर्ष 2018 की शुरुआत में था। फरवरी 2021 में यह अनुपात घटकर पांच फीसदी पर आ गया। यह सुनिश्चित करने के लिए इस अनुपात का 20 से 30 फीसदी पर पहुंचना जरूरी है कि आर्थिक सुधार टिकाऊ है।

उपभोक्ता रुझान सूचकांकऔसत आयकारघरदोपहियापारिवारिक आयरेफ्रिजरेटर
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

नियामक और सरकार के निर्देश के बीच नियमन

May 30, 2023 11:15 PM IST
आज का अखबार

भारत में विदेश बैंकों का कारोबारी परिदृश्य

May 30, 2023 11:13 PM IST
आज का अखबार

जैव-ईंधन का अर्थशास्त्र

May 30, 2023 11:08 PM IST
आज का अखबार

Foreign Policy: पड़ोसियों को प्राथमिकता देने की नीति की सीमा

May 29, 2023 11:00 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US debt ceiling crisis: ऋण सीमा पर मतदान का दिन नजदीक आने के बीच बाइडन ने सांसदों से समर्थन मांगा

May 30, 2023 12:07 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

चीन ने लॉन्च किया अपना अंतरिक्ष मिशन Shenzhou 16

May 30, 2023 11:29 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में ऋण सीमा बढ़ने से फाइनैंशियल शेयरों में आई तेजी

May 29, 2023 8:56 PM IST
अन्य

Vande Bharat Express: 2023 की 11वीं वंदे भारत लॉन्च, 3 महीने में 57 और ट्रेनें उतरनी हैं पटरी पर

May 29, 2023 7:36 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

आखिर क्या है US debt ceiling ? कर्ज में फंसे ‘सुपरपावर’ अमेरिका के लिए क्यों है इतना जरूरी ?

May 29, 2023 7:25 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने बताया, RBI कब नीतिगत दर में कर सकती है कटौती

May 29, 2023 4:05 PM IST

Trending Topics


  • Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Shenzhou 16 Mission
  • Adani Transmission
  • Gold-Silver Price
  • Nifty Next 50
  • RVNL Q4 Results

सबकी नजर


गलत हरकत करने वालों पर कार्रवाई करे AMFI: सेबी चेयरपर्सन बुच

May 30, 2023 11:44 PM IST

Patanjali Foods Q4 results: पतंजलि का कर के बाद शुद्ध लाभ 12.8% बढ़कर 264 करोड़ रुपये हुआ

May 30, 2023 11:42 PM IST

FAME 2 subsidy: सरकार फेम लक्ष्य से काफी पीछे

May 30, 2023 11:41 PM IST

RBI Report: महंगाई का जोखिम कम, वृद्धि को दम

May 30, 2023 11:41 PM IST

MP Elections: कर्नाटक के तर्ज पर मध्य प्रदेश का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

May 30, 2023 11:39 PM IST

Latest News


  • गलत हरकत करने वालों पर कार्रवाई करे AMFI: सेबी चेयरपर्सन बुचMay 30, 2023
  • Patanjali Foods Q4 results: पतंजलि का कर के बाद शुद्ध लाभ 12.8% बढ़कर 264 करोड़ रुपये हुआMay 30, 2023
  • FAME 2 subsidy: सरकार फेम लक्ष्य से काफी पीछेMay 30, 2023
  • RBI Report: महंगाई का जोखिम कम, वृद्धि को दमMay 30, 2023
  • MP Elections: कर्नाटक के तर्ज पर मध्य प्रदेश का चुनाव लड़ेगी कांग्रेसMay 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayShenzhou 16 MissionAdani TransmissionGold-Silver PriceNifty Next 50RVNL Q4 Results
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us