Skip to content
  शनिवार 10 जून 2023
Trending
June 10, 2023भारत एशिया कप तीरंदाजी के तीसरे चरण में छह रजत और एक कांस्य के साथ पांचवें स्थान पर रहाJune 10, 2023Odisha Train Accident: बाहानगा बाजार स्टेशन पर अगले आदेश तक कोई ट्रेन नहीं रुकेगी; CBI ने सील किया स्टेशनJune 10, 2023NDTV ने ‘उद्योग के औसत से ज्यादा’ वेतन वृद्धि की घोषणा कीJune 10, 2023पेट्रोल कीमत घटाने पर केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- ‘आने वाले समय में देखेंगे, क्या हो सकता है’June 10, 2023Manipur: शांति बहाली की कवायद में मदद के लिए सरकार ने समिति बनाईJune 10, 2023शरद पवार ने प्रफ्फुल पटेल और सुप्रिया सुले को राकांपा का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कियाJune 10, 2023Japan: तोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर दो यात्री विमान गलती से टकराए, कोई हताहत नहींJune 10, 2023हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, जीई के बीच प्रस्तावित इंजन सौदे से दोनों देशों के रक्षा उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा: USIBCJune 10, 2023Twitter पर क्रिएटर्स को मिलेंगे पैसे, Elon Musk ने किया ऐलानJune 10, 2023ठप्प हुई इनकम टैक्स की वेबसाइट! ITR फाइल करने में टैक्सपेयर्स को हो रही परेशानी
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  फरवरी में उपभोक्ता धारणा को मिली धार हुआ खासा सुधार
लेख

फरवरी में उपभोक्ता धारणा को मिली धार हुआ खासा सुधार

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—March 10, 2022 11:08 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

फरवरी 2022 के दौरान उपभोक्ता धारणा में पांच प्रतिशत तक का खासा सुधार हुआ है। यह जनवरी में धारणा में दर्ज चार प्रतिशत सुधार से आगे निकल आया। इस तरह, वर्ष 2022 के पहले दो महीनों के दौरान भारतीय उपभोक्ता धारणा में 9.2 प्रतिशत की बढिय़ा संचयी वृद्धि रही।
मार्च के शुरुआती दिनों में भी धारणा में सुधार जारी रहा है। 6 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान धारणा सूचकांक में चार प्रतिशत तक का असाधारण इजाफा दिखा। 6 मार्च तक उपभोक्ता धारणा सूचकांक का 30 दिवसीय चल औसत फरवरी के औसत से लगभग 1.4 प्रतिशत अधिक था।
वर्ष 2022 के शुरुआती महीनों के दौरान धारणा में यह सुधार वस्तुत: उन परिवारों के अनुपात में इजाफा दर्शाता है, जो मानते हैं कि उनकी मौजूदा पारिवारिक आय एक साल पहले के मुकाबले बेहतर है। दिसंबर 2021 में 8.3 प्रतिशत परिवारों ने माना था कि उनकी आय एक साल पहले के मुकाबले ज्यादा थी। यह अनुपात अप्रैल 2020 से दिसंबर 2021 के दौरान एक अंक में रहा। जनवरी 2022 में यह अनुपात उछलकर 11.4 प्रतिशत हो गया और फरवरी में यह और अधिक बढ़कर 12.1 प्रतिशत हो गया। मार्च में समाप्त हुए पहले सप्ताह में 13.1 प्रतिशत परिवारों ने माना कि उनकी आय एक साल पहले की तुलना में अधिक थी।
यह बात भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है कि अपनी आय एक साल पहले की तुलना में कम मानने वाले परिवारों का अनुपात दिसंबर 2021 के 42.6 प्रतिशत से गिरकर फरवरी 2022 तक 35.6 प्रतिशत तथा 6 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 31.5 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले के मुकाबले अपनी आय में गिरावट दर्ज करने वाले परिवारों का अनुपात अप्रैल 2020 के बाद से फरवरी 2022 में सबसे कम रहा। इस प्रकार आय में वृद्धि दर्ज करने वाले परिवारों के अनुपात में इजाफा तथा आय में गिरावट दर्ज करने वाले परिवारों के अनुपात में कमी एक साथ रही।
उन परिवारों के अनुपात में समान वृद्धि दिख रही है, जो मानते हैं कि आने वाले साल में उनकी आय अधिक हो जाएगी तथा उन परिवारों के अनुपात में कमी दिख रही है, जिनका मानना है कि एक साल में यह बदतर हो जाएगी। पहले वाला अनुपात दिसंबर 2021 के 8.1 प्रतिशत से बढ़कर जनवरी 2022 में 9.1 प्रतिशत हो गया तथा इसके बाद फरवरी में 11.9 प्रतिशत हो गया। फरवरी में यह उछाल विशेष रूप से अधिक है और शायद उपभोक्ता आशावाद का बेहतरीन संकेत है। जिन परिवारों का मानना ​​है कि उनकी आय बदतर हो जाएगी, उनका अनुपात दिसंबर 2021 के 42.3 प्रतिशत से गिरकर फरवरी 2022 में 36.5 प्रतिशत रह गया है।
उम्मीद है कि अपनी मौजूदा और संभावित आय के संबंध में परिवारों की धारणा में बेहतरी के लिहाज से यह बदलाव भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सकल घरेलू उत्पाद के निजी अंतिम उपभोग व्यय घटक की रफ्तार में परिवारों का व्यय और योगदान बढऩे की उम्मीद है। गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करने के लिए परिवारों की प्रवृत्ति में सुधार पहले से ही नजर आ रहा है।
फरवरी 2022 में 9.1 प्रतिशत परिवारों ने कहा कि एक साल पहले के मुकाबले यह टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु खरीदने का बेहतर वक्त है। दिसंबर 2021 की तुलना में यह एक बड़ा इजाफा है, जब केवल 5.9 प्रतिशत परिवार ही टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं पर खर्च करने को सकारात्मक रुख दिखा रहे थे। जनवरी 2022 में यह अनुपात 7.4 प्रतिशत था। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु खरीदने की प्रवृत्ति में बदलाव अर्थव्यवस्था की दिशा में बदलाव करने वाला संभवत: सबसे महत्त्वपूर्ण संकेतक होता है। भारत में वर्तमान संदर्भ के लिहाज से टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु खरीदने का इसे बेहतर वक्त मानने वाले परिवारों के अनुपात में यह निरंतर सुधार मौजूदा आर्थिक बदलाव का एक महत्वपूर्ण संकेत है।
एक साल पहले की तुलना में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु खरीदने के लिए इसे बेहतर वक्त कहने वाले परिवारों का अनुपात जून 2021 के बाद से आठ महीने से लगातार बढ़ता रहा है। यह बढ़ती प्रवृत्ति पिछले आठ महीनों की तुलना में काफी अच्छी है, जब यह अनुपात शुरू में धीरे-धीरे और फिर तेजी से घट रहा था। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु खरीदने की प्रवृत्ति में लगातार सुधार बना हुआ है और यह पहली लहर के बढिय़ा, लेकिन अल्पकालिक सुधार से अलग है।
हालांकि परिवार अपने खुद के भविष्य और गैर-जरूरी चीजों के उपभोग की चाह के संबंध में आशावादी हैं, लेकिन वे लघु या मध्य अवधि में आर्थिक तथा कारोबारी संभावनाओं के संबंध में समान रूप से उत्साही नहीं हैं। यह कुछ हैरान करने वाली बात है। पहले आर्थिक परिस्थितियों की और फिर अपने कुशल-क्षेम की संभावनाओं में सुधार की अपेक्षा करना तर्कसंगत होगा। जनवरी और फरवरी 2022 में केवल 8.8 प्रतिशत परिवारों को ही भारत में अगले 12 महीने के दौरान वित्तीय और कारोबारी परिस्थितियों में सुधार की उम्मीद थी। और अगले पांच साल के दौरान भी समान अनुपात में ही परिस्थितियों में सुधार की उम्मीद की गई।
6 मार्च को समाप्त होने वाले सप्ताह में हल्का तथा आंशिक सुधार हुआ था। आने वाले 12 महीने में वित्तीय और कारोबारी परिस्थितियों में सुधार की उम्मीद करने वाले परिवारों का अनुपात बढ़कर 9.8 प्रतिशत हो गया। लेकिन परिस्थितियां बदतर हो जाएंगी, यह मानने वाला अनुपात अधिक है तथा बढ़ गया है। फरवरी में 41.4 प्रतिशत परिवारों का मानना ​​था कि एक साल में परिस्थितियां बदतर हो जाएंगी। यह अनुपात बढ़ा है। मार्च के पहले सप्ताह में यह अनुपात बढ़कर 42.3 प्रतिशत हो गया। इसके अलावा जो परिवार यह मानते हैं कि अगले पांच साल में वित्तीय और कारोबारी परिस्थितियों में सुधार होगा, उनका अनुपात मार्च के पहले सप्ताह में कुछ गिरकर 8.4 प्रतिशत रह गया।
एक निष्कर्ष यह हो सकता है कि उपभोक्ता धारणा में इस हालिया इजाफे को उन नीतिगत हस्तक्षेपों से सदृढ़ किया जा सकता है, जो तीव्र आर्थिक सुधार की संभावनाओं को बेहतर करते हैं।
(लेखक सीएमआईई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी हैं)

उपभोक्ता धारणा सूचकांकटिकाऊ उपभोक्ता वस्तुपरिवारपारिवारिक आय
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Rajasthan Elections: बागी तेवर से कांग्रेस की चुनौतियां बरकरार

June 9, 2023 10:58 PM IST
आज का अखबार

भारत में टैक्स कम रखना आवश्यक

June 9, 2023 10:53 PM IST
आज का अखबार

Editorial: उपभोक्ता और राजनीतिक संकेत

June 9, 2023 10:40 PM IST
आज का अखबार

Repo Rate: नीतिगत दरों में फिलहाल कटौती की उम्मीद नहीं

June 8, 2023 11:05 PM IST
आपका पैसा

एक बड़ी फिक्स्ड डिपॉजिट या कई छोटी FD….कौन सा विकल्प बेहतर ?

June 9, 2023 6:00 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

रूस के बॉर्डर इलाके में हुआ ड्रोन हमला, यूक्रेन ने जिम्मेदारी लेने से किया इनकार

June 9, 2023 5:32 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US China Conflict: ड्रैगन की नयी चाल, अमेरिका की सीमा से मात्र 100 मील की दूरी पर खोल रहा जासूसी केंद्र

June 9, 2023 4:38 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

मेरे ‘कोर्ट मार्शल’ के लिए तैयारी पूरी: इमरान खान

June 9, 2023 4:23 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

कारोबारी समूह भारत को न्यू सप्लाई चेन, इन्वेस्टमेंट के नए अवसर के रूप में देख रहे हैं: White House Official

June 9, 2023 12:57 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बाइडन और सुनक ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन को मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

June 9, 2023 11:13 AM IST

Trending Topics


  • RBI MPC Meet Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • GDP Growth Forecast
  • Gold-Silver Price
  • RBI Repo Rate
  • ITR filing 2023
  • Rupay Prepaid Forex Cards

सबकी नजर


भारत एशिया कप तीरंदाजी के तीसरे चरण में छह रजत और एक कांस्य के साथ पांचवें स्थान पर रहा

June 10, 2023 5:01 PM IST

Odisha Train Accident: बाहानगा बाजार स्टेशन पर अगले आदेश तक कोई ट्रेन नहीं रुकेगी; CBI ने सील किया स्टेशन

June 10, 2023 4:34 PM IST

NDTV ने 'उद्योग के औसत से ज्यादा' वेतन वृद्धि की घोषणा की

June 10, 2023 4:14 PM IST

पेट्रोल कीमत घटाने पर केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- ‘आने वाले समय में देखेंगे, क्या हो सकता है’

June 10, 2023 3:49 PM IST

Manipur: शांति बहाली की कवायद में मदद के लिए सरकार ने समिति बनाई

June 10, 2023 3:29 PM IST

Latest News


  • भारत एशिया कप तीरंदाजी के तीसरे चरण में छह रजत और एक कांस्य के साथ पांचवें स्थान पर रहाJune 10, 2023
  • Odisha Train Accident: बाहानगा बाजार स्टेशन पर अगले आदेश तक कोई ट्रेन नहीं रुकेगी; CBI ने सील किया स्टेशनJune 10, 2023
  • NDTV ने ‘उद्योग के औसत से ज्यादा’ वेतन वृद्धि की घोषणा कीJune 10, 2023
  • पेट्रोल कीमत घटाने पर केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- ‘आने वाले समय में देखेंगे, क्या हो सकता है’June 10, 2023
  • Manipur: शांति बहाली की कवायद में मदद के लिए सरकार ने समिति बनाईJune 10, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

RBI MPC Meet Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023GDP Growth ForecastGold-Silver PriceRBI Repo RateITR filing 2023Rupay Prepaid Forex Cards
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us
  • Sitemap