Skip to content
  गुरूवार 2 फ़रवरी 2023
Trending
February 2, 20232027-28 तक होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत: पानगड़ियाFebruary 2, 2023धोनी की तरह भूमिका निभाना मेरी जिम्मेदारी: Hardik PandyaFebruary 2, 2023ऑस्ट्रेलिया में 5 डॉलर के नोट पर नहीं दिखेंगे King Charles IIIFebruary 2, 2023SA vs ENG: इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हरायाFebruary 2, 2023Adani Enterprises का शेयर 15 फीसदी टूटा; समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में गिरावटFebruary 2, 2023Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में गिरावटFebruary 2, 2023Budget 2023: बजट में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए 4692 करोड़ रुपये का आवंटनFebruary 2, 2023Gold Price Today, 2 February 2023: सोने के भाव 58,000 के पार, चांदी 11 माह के उच्च स्तर परFebruary 2, 2023Hindenburg vs Adani: निवेशकों के हित को ध्यान में रखते हुए वापस लिया FPO- गौतम अदाणीFebruary 2, 2023Hindenburg vs Adani: अब Adani Group की कंपनियों पर नजर रख रही ICRA
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  भारतीय मीडिया जगत में सामग्री की बाढ़ में डूबता उपभोक्ता
लेख

भारतीय मीडिया जगत में सामग्री की बाढ़ में डूबता उपभोक्ता

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —March 20, 2022 11:13 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अपने मोबाइल फोन से स्क्रैबलगो हटाने के लिए मुझे काफी हिम्मत जुटानी पड़ी। पिछले आठ महीनों से मैं इसकी आदी हो गई थी। मैंने इसे हटाया ही था कि वल्र्डल आ गया। ऑनलाइन गेम की शौकीन होने की वजह से मुझे इससे दूर रहने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मैं अगाथा क्रिस्टीज के ‘प्वॉइरो’ का 13वां सीजन, मिस मार्पल का छठा सीजन और रॉकेट बॉयज का एक सीजन देख चुकी हूं। इनके बाद ‘गहराइयां’, ‘नो टाइम टू डाई’ और ‘द मार्वेलस मिस मैजल’ का चौथा सीजन भी देख चुकी हूं। कुछ दिनों पहले ही मैंने ‘बधाई दो’ और नेटफ्लिक्स पर ‘द फेम गेम’ और सोनी लिव पर ‘अ वैरी इंगलिश स्कैंडल’ भी देखा। तीन मलयालम फिल्में भी मेरा इंतजार कर रही हैं। इन सामग्री के अंबार के बीच ‘द इकनॉमिस्ट’ पत्रिका भी जमा हो गई है। कुछ किताबें भी मैंने पढऩे के लिए खरीदी हैं। करीब आधा दर्जन पॉडकास्ट भी सुनना बाकी है।
टीवी शो, किताबें, पत्रिकाएं, फिल्म या संगीत को लेकर लोगों की पसंद अलग-अलग हो सकती है मगर देश के लाखों लोगों का अनुभव कमोबेश एक जैसा हो गया है। हमारे पास देखने के लिए अथाह सामग्री उपलब्ध है। जो लोग दूरदर्शन देखकर और एक समाचार पत्र पढ़कर बड़े हुए हैं उनके लिए उदारीकरण के बाद आई सामग्री एवं इनके नए-नए स्रोतों की भरमार आश्चर्यजनक है। भारत में इस समय 900 से अधिक चैनल, हजारों समाचारपत्र, 860 से अधिक रेडियो चैनल हैं और हरेक साल लगभग 1,600 से अधिक फिल्में बनती हैं।
जब 2018 में स्ट्रीमिंग सेवा की शुरुआत हुई तो सामग्री की और बाढ़ आ गई। इस समय देश में 60 से अधिक वीडियो ऐप, 15 से अधिक म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवाएं और दर्जनों शॉर्ट वीडियो ऐप्लिकेशन हैं। इनकी मदद से टीवी कार्यक्रम, वेब सीरीज, शॉर्ट वीडियो और समाचार आदि कभी भी देखे या सुने जा सकते हैं। एक दौर वह भी था जब हम यदा-कदा ही बाहर भोजन करने जाते हैं। अगर कभी बाहर जाते भी थे तो घर से थोड़ी दूर किसी छोटे रेस्तरां में जाते थे। महंगे खाने तो यदा-कदा ही खाते थे और कुछ पांच सितारा होटल तो हमारी पहुंच से दूर थे। अब समय बदल गया है और व्यंजनों की कोई कमी नहीं है। दर्जनों देशों के व्यंजन उपलब्ध हैं। जरा इस बात की कल्पना करें कि आप रोजाना अपनी पसंद का व्यंजन अपनी इच्छानुसार खा रहे हैं। पिछले चार वर्षों से भारत के मीडिया जगत में कुछ इसी तरह हो रहा है। शुरू में नई-नई सामग्री देखना काफी भाता था और पूरे उत्साह से इन्हें देखा जाता था। आप रोज नई-नई वेब सीरीज,फिल्मों आदि बड़े प्यार से देखते हैं। देखने के बाद अपने दोस्तों और परिवारों के बीच इसकी चर्चा करते हैं। इसके बाद एक ऐसी स्थिति आती है जब आप देखते-देखते ऊब जाते हैं। विभिन्न प्रकार की सामग्री को लगातार देखते रहने की लत के कई प्रभाव सामने आते हैं।
इनमें एक स्पष्ट प्रभाव यह है कि एक उपभोक्ता के रूप में हमारी पसंद और उम्मीदें बदल रही हैं। दूसरा असर यह है कि मीडिया पर खर्च होने वाला औसत समय बढ़ गया है। भारत में ऑनलाइन सामग्री (समाचार, मनोरंजन आदि) देखने पर खर्च होने वाला औसत समय रोजाना 1.6 घंटे से बढ़कर 2.2 घंटे हो गया है। अगर इनमें टीवी, मीडिया के दूसरे साधन भी जोड़ दें तो यह औसत रोजाना बढ़कर 7-8 घंटे हो जाता है। तीसरा असर यह हुआ है कि सामग्री की सराहना करने की हमारी क्षमता में कमी आई है। अगर मीडिया का पूरा अर्थशास्त्र पूर्व में किसी सामग्री को बार-बार देखने और उनकी तारीफ करने पर आधारित था अब ऐसी बात नहीं रह गई है। चौथा असर यह हुआ है कि सामग्री की बाढ़ आने से मीडिया कारोबार में संकट गहराता जा रहा है। सामग्री की गुणवत्ता से खर्च 2-4 गुना बढ़ गया है। हालांकि स्ट्रीमिंग परंपरागत टीवी कार्यक्रम की तरह राजस्व के लिहाज से फायदेमंद नहीं रह गए हैं। वीडियो इसका एक उदाहरण है।
अमेरिका में टीवी कार्यक्रमों के लिए प्रत्येक महीने उपभोक्ता औसतन 100 डॉलर खर्च करते हैं। वहां नेटफ्लिक्स हरेक महीने 10-20 डॉलर में बेहतर सामग्री देती है। मगर प्रकाशन या संगीत की तरह ही डिजिटल माध्यम से दी जा रही सामग्री कमाई के लिहाज से बहुत फायदेमंद नहीं रह गए हैं। कुछ समय पहले तक प्रतिस्पद्र्धा नहीं रहने से नेटफ्लिक्स के लिए चीजें आसान थीं मगर डिज्नी, प्राइम वीडियो, ऐपल टीवी आदि के आगमन के बाद अब बात पहले जैसी नहीं रह गई है।
भारत की बात करें तो मीडिया पार्टनर्स एशिया डेटा के अनुसार 2021 में केवल वीडियो ओटीटी सामग्री पर 1.2 अरब डॉलर निवेश हुए थे। इस पूरे कारोबार ने विज्ञापन और राजस्व से 1.9 अरब डॉलर कमाया। मुनाफा कमाने की राह अब मुकिश्ल होती जा रही है। कई मीडिया कंपनियां अब इस चुनौती से निपटने के कदम उठा रही हैं और एक ही बार में पूरा सीजन दिखाने के बजाय कुछ कड़ी दिखाने पर विचार कर रही हैं। दूसरी कंपनियां रियलिटी, स्पोट्र्स और गेमिंग या कई अन्य चीजों की एक साथ पेशकश करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। इस क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इस कारोबार में प्रतिस्पद्र्धा बढऩे से कुछ कंपनियां बंद हो सकती हैं या उन्हें खरीदा जा सकता है। नब्बे के दशक और नई सहस्राब्दी के शुरुआती वर्षों में प्रसारण टेलीविजन (परंपरागत टेलीविजन) की तूती बोलती थी और अब पांच प्रसारकों ने 70 प्रतिशत दर्शकों को अपने साथ जोड़ लिया है। ऑनलाइन माध्यम में भी वीडियो, संगीत और पब्लिशिंग में भी यह होना तय है। इन बदलावों से हम जैसे उपभोक्ताओं की क्या स्थिति होगी? सामग्री की भीड़ में हमारा दम घुटेगा या अंत में पर्दे के बजाय अपने जीवन पर ध्यान केंद्रित करेंगे?

उपभोक्तादूरदर्शननेटफ्लिक्सभारतीय मीडियामोबाइल फोनसामग्रीसोनी लिव
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

बचत नहीं निवेश

February 1, 2023 11:48 PM IST0
आज का अखबार

महत्त्वाकांक्षी, नवाचार केंद्रित और जनोन्मुखी है बजट

February 1, 2023 11:47 PM IST0
आज का अखबार

सीमा शुल्क को तार्किक बनाने का प्रयास

February 1, 2023 11:46 PM IST0
आज का अखबार

मौजूदा परिस्थितियों में सराहनीय प्रयास

February 1, 2023 11:44 PM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: कोरोना महामारी के समय कोई भूखा नहीं रहा, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दिया- सीतारमण

February 1, 2023 11:41 AM IST0
अन्य समाचार

Budget 2023: बजट से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी चढ़ा

February 1, 2023 10:47 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

इस साल अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, बाइडेन ने भेजा न्योता

February 1, 2023 9:36 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह के साथ हाइफा पोर्ट समझौता ‘बड़ा माइलस्टोन’ : इजराइली पीएम नेतन्याहू

January 31, 2023 9:07 PM IST0
अन्य समाचार

Economic Survey 2023: कमोडिटी की कीमतें अधिक होने से और बढ़ सकता है करंट अकाउंट डेफिसिट

January 31, 2023 2:05 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह इजरायल में मनाएगा सफलता का जश्न, प्रधानमंत्री नेतन्याहू करेंगे शिरकत

January 30, 2023 5:08 PM IST0

Trending Topics


  • Gold Prices Today
  • Stock Market Update
  • Adani Enterprises Share Price
  • Rupee vs Dollar
  • Stocks To Watch
  • Adani FPO
  • Hindenburg vs Adani
  • Online Gaming | Budget 2023
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


2027-28 तक होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत: पानगड़िया

February 2, 2023 1:20 PM IST

धोनी की तरह भूमिका निभाना मेरी जिम्मेदारी: Hardik Pandya

February 2, 2023 12:53 PM IST

ऑस्ट्रेलिया में 5 डॉलर के नोट पर नहीं दिखेंगे King Charles III

February 2, 2023 12:39 PM IST

SA vs ENG: इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया

February 2, 2023 11:38 AM IST

Adani Enterprises का शेयर 15 फीसदी टूटा; समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में गिरावट

February 2, 2023 11:25 AM IST

Latest News


  • 2027-28 तक होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत: पानगड़िया
    by भाषा
    February 2, 2023
  • धोनी की तरह भूमिका निभाना मेरी जिम्मेदारी: Hardik Pandya
    by भाषा
    February 2, 2023
  • ऑस्ट्रेलिया में 5 डॉलर के नोट पर नहीं दिखेंगे King Charles III
    by भाषा
    February 2, 2023
  • SA vs ENG: इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया
    by भाषा
    February 2, 2023
  • Adani Enterprises का शेयर 15 फीसदी टूटा; समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में गिरावट
    by भाषा
    February 2, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59674.36 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59674
-340.06%
निफ्टी59674
-340%
सीएनएक्स 50014801
-470.32%
रुपया-डॉलर81.69
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
KPIT Technologi.797.007.39
Bombay Burmah937.006.76
Welspun India68.656.52
KNR Construct.253.955.35
Star Health Insu526.905.19
ITC380.105.16
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Bombay Burmah937.956.94
Welspun India68.606.60
KPIT Technologi.790.656.47
KNR Construct.254.505.58
Star Health Insu527.505.14
Varroc Engineer288.605.08
आगे पढ़े  

# TRENDING

Gold Prices TodayStock Market UpdateAdani Enterprises Share PriceRupee vs DollarStocks To WatchAdani FPOHindenburg vs AdaniOnline Gaming | Budget 2023Union Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us