Skip to content
  मंगलवार 31 जनवरी 2023
Trending
January 31, 2023बजट सत्र में सवालों के घेरे में रहेगी सरकारJanuary 30, 2023उपकर और पेट्रोल-डीजल करों में कटौती करें वित्त मंत्रीः चिदंबरमJanuary 30, 2023राज्यों में NPS का आकर्षण फीकाJanuary 30, 2023LIC 300 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं लगाएगीJanuary 30, 2023Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपतJanuary 30, 2023भारत, चीन के दम पर बढ़ेगी दुनियाJanuary 30, 2023यात्रा से परेJanuary 30, 2023आ​खिर कौन सी बातें सामने आएं बजट मेंJanuary 30, 2023पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग हादसाJanuary 30, 2023Maharashtra: चीनी उत्पादन कम होने से प्रभावित होगा निर्यात कोटा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  जलवायु परिवर्तन की चुनौती और जल संरक्षण
लेख

जलवायु परिवर्तन की चुनौती और जल संरक्षण

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —August 9, 2022 11:30 AM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

इस मॉनसून के दौरान जब बारिश का बेशकीमती पानी नालियों में बहे तो थोड़ा अवसर निकालकर जल प्रबंधन के बारे में हम अपने ज्ञान को संक्षेप में दोहराएं और देखें कि जलवायु के जो​खिम की ​शिकार दुनिया में इसका क्या अर्थ है?
दो ऐसे तथ्य हैं जिनका खंडन नहीं किया जा सकता है: पहला, पानी स्वास्थ्य सुरक्षा और आ​र्थिक वृद्धि का एक प्रमुख निर्धार​क है। दूसरा, जरूरी नहीं कि पानी को लेकर जंग के हालात बनें लेकिन अगर हमने जल संसाधन का समझदारीपूर्वक प्रबंधन नहीं किया तो ऐसा अवश्य होगा। इसके लिए हमें जल प्रबंधन की नीति और उसके व्यवहार को दुरुस्त करना होगा। इस बीच अच्छी खबर यह है कि पानी को लेकर लोगों की जागरूकता और समझ बढ़ी है।
बीते दशक के दौरान देश ने जल प्रबंधन को लेकर कुछ अहम सबक सीखे हैं। सन 1980 के दशक के अंत तक जल प्रबंधन काफी हद तक सिंचाई परियोजनाओं तक सीमित था। इसके तहत बांध और नहरें बनाकर पानी का भंडारण किया जाता था और उन्हें दूरदराज इलाकों तक पहुंचाया जाता था। इसके बाद सन 1980 के दशक के आ​खिर का बड़ा सूखा पड़ा। यह स्पष्ट हो गया कि केवल बड़ी परियोजनाओं के जरिये एकत्रित जलापूर्ति की मदद से जल संरक्षण का काम नहीं किया जा सकता है। उसी समय सेंटर फॉर साइंस ऐंड एन्वॉयरनमेंट (सीएसई) ने एक रिपोर्ट प्रका​शित की जिसका शीर्षक था: ‘डाइंग विजडम।’ इस रिपोर्ट में बताया गया था कि कैसे देश के वि​भिन्न इलाकों में पारंपरिक तौर तरीके अपनाकर वर्षा जल का संरक्षण किया जा सकता था। इसके लिए नारा दिया गया था: चूंकि वर्षा विकेंद्रीकृत है इसलिए पानी की मांग भी विकेंद्रीकृत है। ऐसे में जब भी, जहां भी बारिश हो, उसे संर​क्षित करें।
इसके बाद नीति में आमूलचूल बदलाव आया। सन 1990 के दशक के आ​खिर के सूखों के दौरान राज्यों ने तालाब बनाकर, गड्ढे खोदकर और जल धाराओं पर चक बांध बनाकर वर्षा जल के संरक्षण की भारी भरकम योजना की शुरुआत की। सन 2000 के दशक के मध्य तक ये सारे प्रयास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अ​धिनियम (मनरेगा) में शामिल हो गए तथा ग्रामीण श्रमिकों की मदद से जल संरक्षण ढांचे बनाये जाने लगे।
उस समय तक यह समझा जाने लगा था कि भूजल जिसे एक ‘मामूली’ संसाधन समझा जाता था वह दरअसल पीने के पानी और सिंचाई दोनों ही नजरिये से पानी का काफी ‘अहम’ संसाधन है। यह बात समझी जा चुकी थी कि देश की खेती का 50 फीसदी से अ​धिक हिस्सा वर्षा जल पर आधारित है, इसलिए जल संरक्षण और वर्षा जल संरक्षण जरूरी था ताकि कृ​षि उत्पादकता और सबकी बेहतरी सुनि​श्चित की जा सके। वर्षा जल संरक्षण के तहत हर कुएं और हर जल संरचना को रीचार्ज करना होगा।
सन 2010 के दशक में शहरी क्षेत्रों में सूखे ने दस्तक दी। यह समझ में आया कि जलापूर्ति का समायोजन तो चुनौती का केवल एक हिस्सा था क्योंकि शहर दूरदराज से लाए जा रहे पानी पर निर्भर होते जा रहे थे। इस पानी को पंप से भरने और पाइप से दूर तक पहुंचाने में वितरण संबंधी नुकसान होते थे और बिजली की बढ़ती लागत का भी खतरा था। इसके चलते उपलब्ध जल महंगा हो रहा था और इसकी आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा था। जलापूर्ति समाप्त होने लगी तो लोगों ने भूजल का रुख किया लेकिन उन्होंने पानी को सतह के नीचे पहुंचाने यानी रीचार्ज करने पर ध्यान नहीं दिया। तालाब और जलाशय आदि को समाप्त कर दिया। इन सब कारणों से भूजल स्तर लगातार कम होता गया।
यह वह दशक था जब पानी की आपूर्ति प्रदूषण से संबद्ध थी। ज्यादा जलापूर्ति का मतलब था पानी की ज्यादा बरबादी। समुचित उपचार के अभाव में इससे नदियां तथा अन्य जन स्रोत प्रदू​षित हो रहे थे। इससे उपलब्ध जल भी खराब होने लगा और उपलब्ध पेयजल को साफ करने की लागत बढ़ने लगी।
कुछ वर्ष बाद शोध से पता चला कि शहरी​ निवासियों में बड़ी तादाद ऐसे लोगों की थी जो भूमिगत नालियों से जुड़े ही नहीं थे। यह व्यवस्था तैयार करने में पूंजी और संसाधन दोनों लगते हैं। इसके बजाय वे गंदगी के स्थान विशेष पर निपटान की व्यवस्था रखते थे। इसके तहत घरों के शौचालय से​प्टिक टैंक से जुड़े रहे थे या कई बार तो खुली नालियों में गंदा बहा दिया जाता था। शहरों की सफाई की प्रणाली में सीवेज उपचार की अधोसंरचना शामिल ही नहीं थी। ऐसे में प्रदूषण फैलता था और नदियां भी इससे अछूती नहीं थीं।
इस बीच नये हल भी सामने आए। चूंकि सस्ती जलापूर्ति आवश्यक थी इसलिए शहरों को वितरण पाइपलाइन का आकार छोटा करने की आवश्यकता थी। ऐसे में तालाब, टैंक और वर्षा जल संरक्षण ढांचे जैसी स्थानीय जल प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित करना अत्यंत आवश्यक था। उस ​स्थिति में अगर शहरों को सभी के लिए सस्ती दर पर स्वच्छता मुहैया करानी थी और बेकार होने वाले पानी को रियायती ढंग से उपचारित करना था तो इसके लिए आवश्यक था कि कचरा एकत्रित करने की पुरानी व्यवस्था में तब्दीली लायी जाए और हर घर से कचरे को एकत्रित करके उपचार संयंत्र तक पहुंचाया जाए और उसे उपचारित किया जाए। लेकिन सबसे अहम बात यह थी कि हमने एक सबक सीख लिया था। वह यह कि अगर इस शहरी-औद्योगिक पानी का उपचार कर लिया जाए तो पानी बरबाद नहीं होगा और हमारी नदियां भी नहीं सूखेंगी।
हमें पानी के इस्तेमाल को भी कम करना होगा तथा पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल करना होगा। इसका अर्थ यह है कि पानी की किफायत वाली सिंचाई से लेकर कम पानी खपत वाले उपकरणों के इस्तेमाल तथा भोजन व्यवहार में ऐसे अनाज को शामिल करना होगा जो​ जिन्हें तैयार होने में कम पानी लगता हो।
इस दशक में हम अब तक सीखे सारे सबक आजमा सकते हैं क्योंकि जलवायु परिवर्तन का असर बढ़ने वाला है। हमें भी स्थानीय जल प्रणालियों में निवेश बढ़ाना होगा ताकि वर्षा जल का संरक्षण हो और हम सूखे का मुकाबला करने के लिए तैयार हो सकें। हमें अपने शहरों में झीलों और तालाबों पर ध्यान देना होगा क्योंकि वे भी जल भंडारण करते हैं। हमें अपने वनों और हरियाली को बचाना होगा क्योंकि वे भूजल रीचार्ज में मददगार होते हैं। जल संकट के दौर में हमें यह सुनि​श्चित करना होगा कि सीवेज का न केवल उपचार हो ब​ल्कि उसका पानी दोबारा इस्तेमाल हो सके। हम जिन तालाबों और टैंकों का इस्तेमाल करते हैं उनकी मदद से उपचारित जल को दोबारा भूजल रीचार्ज के लिए अपनाया जा सकता है। ऐसा करके ही हम जरूरी जल सुरक्षा हासिल कर सकते हैं।

EnvironmentManagementRainWaterजल प्रबंधनपानीमनरेगावर्षासंसाधन
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

यात्रा से परे

January 30, 2023 10:48 PM IST0
आज का अखबार

आ​खिर कौन सी बातें सामने आएं बजट में

January 30, 2023 10:37 PM IST0
आज का अखबार

पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग हादसा

January 30, 2023 10:26 PM IST0
आज का अखबार

मु​स्लिमों की सियासी और सामाजिक वापसी

January 29, 2023 11:14 PM IST0
आज का अखबार

Section 54-54 GB: निवेश की मियाद बढ़ी पर मुश्किल अब भी

January 29, 2023 11:17 PM IST0
आज का अखबार

अमेरिका में दर कटौती की आस में चमका सोना

January 29, 2023 11:16 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

आटे के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल भी महंगा, एक झटके में 35 रुपये लीटर बढ़ी कीमतें

January 29, 2023 6:28 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Netherlands बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन, इन देशों को छोड़ा पीछे

January 29, 2023 2:33 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनी

January 28, 2023 7:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan: IMF ने पाकिस्तान के बजट अनुमान में 2,000 अरब रुपये का उल्लंघन पाया

January 28, 2023 4:53 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Adani Ports
  • Gold Rate Today
  • Share Market Update
  • Mahatma Gandhi Death Anniversary
  • Budget 2023 Updates
  • Adani Group
  • Rupee vs Dollar
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


बजट सत्र में सवालों के घेरे में रहेगी सरकार

January 31, 2023 12:00 AM IST

उपकर और पेट्रोल-डीजल करों में कटौती करें वित्त मंत्रीः चिदंबरम

January 30, 2023 11:51 PM IST

राज्यों में NPS का आकर्षण फीका

January 30, 2023 11:48 PM IST

LIC 300 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं लगाएगी

January 30, 2023 11:41 PM IST

Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत

January 30, 2023 11:10 PM IST

Latest News


  • बजट सत्र में सवालों के घेरे में रहेगी सरकार
    by आदिति फडणीस
    January 31, 2023
  • उपकर और पेट्रोल-डीजल करों में कटौती करें वित्त मंत्रीः चिदंबरम
    by इंदिवजल धस्माना
    January 30, 2023
  • राज्यों में NPS का आकर्षण फीका
    by शिवा राजोरा
    January 30, 2023
  • LIC 300 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं लगाएगी
    by सुब्रत पांडा
    January 30, 2023
  • Adani को 5 लाख करोड़ रुपये की चपत
    by बीएस संवाददाता
    January 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59500.41 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59500
1700.29%
निफ्टी59500
1700%
सीएनएक्स 50014854
-210.14%
रुपया-डॉलर81.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics373.2511.53
Intellect Design432.057.84
Indus Towers146.857.15
Mahindra CIE385.606.95
FSN E-Commerce133.756.15
Easy Trip Plann.52.056.01
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics373.6011.92
Intellect Design431.507.53
Indus Towers146.957.26
Mahindra CIE385.006.75
FSN E-Commerce133.856.31
Vodafone Idea6.806.25
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayAdani PortsGold Rate TodayShare Market UpdateMahatma Gandhi Death AnniversaryBudget 2023 UpdatesAdani GroupRupee vs DollarUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us