Skip to content
  शुक्रवार 2 जून 2023
Trending
June 2, 2023भारत के इस राज्य में 110 रुपये प्रति लीटर के रेट पर सरसों का तेल देगी सरकारJune 2, 2023मोदी ने नौ वर्षों में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया: भाजपाJune 2, 2023आबकारी नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति मिलीJune 2, 20231,275 रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, अमृत भारत स्टेशन योजना से मिलेगी खानपान की बेहतर सुविधाJune 2, 20232,000 रुपये के फटे नोट पर कितना पैसा मिलेगा? जानिए क्या है RBI के नियमJune 2, 2023प्रमुख कमोडिटी निर्यात में 17 फीसदी इजाफा, गेहूं का घटा व चावल का बढ़ाJune 2, 2023Wrestlers Protest: विश्व कप 1983 विजेता टीम ने पहलवानों से हड़बड़ी में फैसला नहीं लेने के लिए कहाJune 2, 2023Manipur violence: अमित शाह की चेतावनी का दिख रहा असर, भारी मात्रा में हथियार सरेंडर कर रहे लोगJune 2, 2023FD Rates: दो बड़े बैंकों ने घटाई ब्याज दर! क्या यह FD दरों में वृद्धि के दौर का अंत है ?June 2, 2023छतों पर लगने वाले solar plants की क्षमता जनवरी-मार्च में 6.35 फीसदी बढ़ी: Mercom India
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  बदलती प्राथमिकताएं
लेख

बदलती प्राथमिकताएं

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—May 6, 2022 12:41 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी हो रहे उत्साहवर्धक वक्तव्यों और एक के बाद एक खींची जा रही तस्वीरों से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा भारत और यूरोप के बीच भूराजनीतिक प्राथमिकताओं में अहम बदलाव और सामरिक समाभिरूपता को भी प्रदर्शित करती है। रूस-यूक्रेन संकट ने इन बदलावों को गति प्रदान की है और यह भारत के दीर्घावधि के सामरिक आकलन के भी अनुरूप है। अमेरिका और यूरोप, रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारत के निरपेक्ष रवैये को लेकर असहज थे। मोदी की यात्रा से यही संकेत निकलता है कि यूरोपीय संघ ने मोटे तौर पर भारत और रूस के बीच संबंधों के सामरिक विरासत वाले पहलू को समझा है, खासतौर पर रक्षा संबंधी रिश्तों को। उन्हें यह भी समझ में आया है कि भारत का रुख ऐसा क्यों रहा है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने प्रधानमंत्री मोदी को अगले महीने होने वाली जी7 बैठक में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया और यह बात दोनों देशों की उभरती समझ की ओर इशारा करती है। जर्मनी के साथ भारत के करीबी रिश्तों में सतत विकास पर केंद्रित द्विपक्षीय रिश्ते और स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए 10 अरब यूरो की सहायता देना शामिल है। इन बातों से पता चलता है यूरोप और भारत का भूराजनीतिक नजरिया अंत:संबद्ध है और वह नये सिरे से तय हो रहा है।
जर्मनी ने यूरोप के रक्षा और सुरक्षा संबंधी मामलों में अपनी अब तक की अपेक्षाकृत मद्धम भूमिका को त्यागने और यूक्रेन को रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करते हुए जो शीर्ष भूमिका अपनाने का प्रयास किया है वह उसकी ऐतिहासिक नीति से प्रस्थान को दर्शाता है। वह अतीत में रूस के साथ राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से संबद्ध रहा है। इन घटनाओं के कारण यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी और चीन के बीच के मजबूत रिश्तों में ठंडापन आया है क्योंकि चीन रूस के साथ है। ध्यान रहे कि चीन जर्मनी के वाहनों और इंजीनियरिंग वस्तुओं का बहुत बड़ा बाजार है। चूंकि ऐसी गहरी आर्थिक निर्भरता को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है इसलिए चीन और यूरोप के रिश्तों में भी तब्दीली आई है। यूरोपीय संघ द्वारा सामरिक प्राथमिकताओं को दोबारा समायोजित करने का अर्थ यह भी है कि अमेरिका के साथ चीन नीति को लेकर चल रहे मतभेद कम हुए हैं। इस संदर्भ में अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर नये सिरे से ध्यान दिया जाना भारत की व्यापक आर्थिक प्राथमिकताओं मसलन नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव, मोदी द्वारा उत्तरी यूरोप के देशों के साथ वार्ता तथा चीन के साथ राजनीतिक तनाव की दृष्टि से भी अहम होगा।
कुल मिलाकर यूरोप में भारत की सामरिक और कूटनीतिक अहमियत का बढऩा भारत-अमेरिका साझेदारी का अहम पूरक है और यह ऐसे समय में हुआ है जब भारत और रूस के रिश्तों में कमजोरी आ रही है। यह प्रक्रिया आंशिक रूप से भूराजनीतिक हकीकतों से संचालित रही है। साथ ही रूस चीन के करीब रहा है और पाकिस्तान और अफगानिस्तान को लेकर भारत के साथ मतभेद रहे हैं। भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान भी धीरे-धीरे रूसी तकनीक और हथियारों पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है। रूस-यूक्रेन संकट इसे और तेज करेगा। मोदी की यूरोप यात्रा के दौरान यूरोपीय रक्षा उपकरणों की भारत को बिक्री तथा संभावित संयुक्त उपक्रमों को लेकर भी बातचीत हुई। ऐसी चर्चा चल रही है कि भारत नौसेना के लिए फ्रांस से अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमान खरीद सकता है।
इस यात्रा का एक निष्कर्ष और भारत-यूरोप रिश्तों में बदलाव का एक और उदाहरण है व्यापक यूरोपीय संघ-भारत व्यापार सौदे के पुनरुत्थान का प्रयास। लंबे समय से लंबित यह व्यापार समझौता तकनीकी आपत्तियों की भेंट चढ़ गया। प्रधानमंत्री की हाई-प्रोफाइल यूरोप यात्रा के पहले यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सूला वॉन डेर लियेन भारत आई थीं। इससे संकेत मिलता है कि इस समझौते को जरूरी राजनीतिक प्रोत्साहन मिलेगा। भारत के लिए यह एक बड़ा कदम होगा।

जर्मनीडेनमार्कनरेंद्र मोदीफ्रांसभूराजनीतियात्रारूस-यूक्रेन संकटविदेश मंत्रालय
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

महत्वहीन विषयों में उलझा देश

June 1, 2023 10:04 PM IST
आज का अखबार

रियल एस्टेट बाजार में दखल की नहीं दरकार

June 1, 2023 9:59 PM IST
आज का अखबार

सेबी के इस बड़े कदम से अब बढ़ेगी पारदर्शिता

June 1, 2023 9:53 PM IST
अर्थव्यवस्था

2022-23 में भारत के प्रदर्शन में सुधार, चुनौती बरकरार

May 31, 2023 11:39 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

June 2, 2023 10:03 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

US Debt Ceiling Bill: अमेरिका के डेट डिफॉल्ट होने का खतरा टला, सीनेट ने पास किया बिल

June 2, 2023 9:37 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

आईटी शुल्क पर होगी भारत व यूरोपीय संघ के बीच बात

June 1, 2023 10:40 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे: मोदी

June 1, 2023 10:36 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

10,000 मीटर नीचे घुस रहा ड्रैगन, चीन कर रहा अब तक के सबसे गहरे बोरहोल की ड्रिलिंग

June 1, 2023 8:14 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2023 में कोयम्बटूर का अमृता विश्व विद्यापीठम भारत में पहला स्थान

June 1, 2023 7:51 PM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


भारत के इस राज्य में 110 रुपये प्रति लीटर के रेट पर सरसों का तेल देगी सरकार

June 2, 2023 6:18 PM IST

मोदी ने नौ वर्षों में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया: भाजपा

June 2, 2023 6:07 PM IST

आबकारी नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति मिली

June 2, 2023 5:59 PM IST

1,275 रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, अमृत भारत स्टेशन योजना से मिलेगी खानपान की बेहतर सुविधा

June 2, 2023 5:17 PM IST

2,000 रुपये के फटे नोट पर कितना पैसा मिलेगा? जानिए क्या है RBI के नियम

June 2, 2023 5:09 PM IST

Latest News


  • भारत के इस राज्य में 110 रुपये प्रति लीटर के रेट पर सरसों का तेल देगी सरकारJune 2, 2023
  • मोदी ने नौ वर्षों में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया: भाजपाJune 2, 2023
  • आबकारी नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति मिलीJune 2, 2023
  • 1,275 रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, अमृत भारत स्टेशन योजना से मिलेगी खानपान की बेहतर सुविधाJune 2, 2023
  • 2,000 रुपये के फटे नोट पर कितना पैसा मिलेगा? जानिए क्या है RBI के नियमJune 2, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us