Skip to content
  रविवार 26 मार्च 2023
Trending
March 26, 2023भारत में दुनिया के 5 फीसदी 5G उपयोगकर्ताMarch 26, 2023ब्रांड की पिच पर विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी जारीMarch 26, 2023सांसद निधि के लिए 1 अप्रैल से पोर्टल, बढ़ेगी निगरानीMarch 26, 2023बिजली की मांग बढ़ी तो डिस्कॉम को महंगी पड़ेंगी गर्मियांMarch 26, 2023EPFO की आज से बैठक, ब्याज दर पर लिए जा सकते हैं फैसलेMarch 26, 2023गैस की कीमत पर विचार करेगा मंत्रिमंडलMarch 26, 2023वय वंदना में लगानी है रकम तो वक्त बचा है बहुत कमMarch 26, 2023चांद, तारे नहीं संचार पर होगा हमारा जोर: सुनील मित्तलMarch 26, 202331 मार्च से पहले ही दाखिल कर दें अपडेटेड आयकर रिटर्नMarch 26, 2023बाजार हलचल: निफ्टी बैंक का 200 दिन का सामान्य मूविंग एवरेज, न्यूनतम प्रतिरोध
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  सार्वजनिक संसाधनों की नीलामी और मुनाफा
लेख

सार्वजनिक संसाधनों की नीलामी और मुनाफा

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —October 27, 2020 11:27 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

नीलामी के सिद्धांत ने सन 1996 के नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री विलियम विकरे के जमाने से ही अर्थशास्त्रियों का काफी ध्यान आकृष्ट किया है। विकरे ने सन 1961 में इस विषय पर एक अहम आलेख लिखा था। गत सप्ताह सन 2020 का आर्थिक विज्ञान का स्वरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार (इसे अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है) पॉल आर मिलग्रॉम और स्टैनफर्ड विश्वविद्यालय के उनके पीएचडी सुपरवाइजर रॉबर्ट बी विल्सन को दिया गया। इन्होंने भी नीलामी के सिद्धांत में कई योगदान दिए हैं लेकिन उन्हें अमेरिका में संघीय संचार आयोग के नीलामी के तरीकों में नवाचार का डिजाइन तैयार करने के लिए जाना जाता है। इसे साइमल्टेनस मल्टिपल राउंड ऑक्शन (एसएमआरए) कहा जाता है।
खुली नीलामी के दो तरीके हैं-एक तरीका वह है जहां नीलामी तब समाप्त होती है जब एक को छोड़कर शेष बोलीकर्ता बाहर हो जाते हैं और नीलामी सबसे बड़ी बोली लगाने वाले के नाम हो जाती है। दूसरे तरीके में नीलामी करने वाला एक तयशुदा कीमत से शुरू करता है और उसे तब तक कम करता है जब तक कि पहली स्वीकृति हासिल नहीं हो जाती। सीलबंद नीलामी के भी दो तरीके होते हैं जहां सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को बोली हासिल होती है या फिर दूसरी सर्वोच्च बोली का भी विकल्प होता है। इनके नतीजे भी खुली नीलामी जैसे ही होते हैं।
एसएमआरए मॉडल इससे कई मायनों में अलग है। पहली बात, इसमें तमाम पारस्परिक निर्भरता वाली चीजें शामिल होती हैं, मसलन अर्हताप्राप्त बोलीकर्ताओं की समांतर बोली के लिए दूरसंचार स्पेक्ट्रम का भौगोलिक वितरण। दूसरा, बोली कई दौर में पूरी होती है और बोलीकर्ता सभी प्रतिभागियों को बोली से अवगत कराता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक किसी वस्तु के लिए कोई नई बोली नहीं लगती। तीसरा, बोली वस्तु दर वस्तु समाप्त नहीं होती बल्कि तब तक खुली रहती है जब तक समस्त वस्तुएं समाप्त नहीं हो जातीं। चौथा, बोलीकर्ताओं को प्रतीक्षा का तरीका अपनाने से रोकने के लिए यह व्यवस्था होनी चाहिए कि वे नई बोली लगाएं या किसी ऐसी वस्तु की ऊंची बोली पर कायम रहें जहां नई बोली लगनी बंद हो गई हों। जब कोई पारस्परिक निर्भरता वाली वस्तु पेशकश पर हो तो इसका अर्थ यह होता है कि कोई व्यक्ति जो किसी वस्तु को गंवा रहा हो वह किसी ऐसी वस्तु के लिए बोली लगा दे जहां बोली ठहर गई हो। यानी यदि कोई व्यक्ति अगर महाराष्ट्र और मुंबई क्षेत्र का स्पेक्ट्रम चाहता है वह अगर मुंबई का स्पेक्ट्रम गंवा रहा है तो वह गुजरात के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगा सकता है। बाद के कुछ चर ऐसे भी हैं जो विभिन्न वस्तुओं के मिश्रण के लिए बोली की इजाजत देकर लिंकेज को आसान बनाते हैं।
भारत में एसएमआरए पद्धति का पहला इस्तेमाल 2010 में 3जी नीलामी में किया गया था जब 22 दूरसंचार सर्किल में तीन-चार जेनरिक लाइसेंस समांतर बोली के लिए रखे गए। यह प्रक्रिया 34 दिनों तक और 183 दौर में चली और इससे 670 अरब रुपये का राजस्व हासिल हुआ। नीलामी के लिए प्रस्तुत सभी उत्पाद आरक्षित मूल्य से ऊपर बिके। बहरहाल, 2012 से 2016 के बीच दूरसंचार स्पेक्ट्रम की पांच एसएमआरए नीलामी उतनी सफल नहीं रहीं। इतना ही नहीं एक व्यापक मान्यता यह है कि दूरसंचार कंपनियों द्वारा चुकाए गए उच्च मूल्य ने उनकी व्यवहार्यता पर असर डाला है।
संसाधनों की सीलबंद बोली अधिक आम है। देश में तेल खनन को लेकर नीलामी प्रक्रिया अपनाई गई और उन कंपनियों को ब्लॉक आवंटन किया गया जो सरकार को अधिकतम गैस और तेल देने का वादा कर रहे थे। अभी हाल ही में बिना खनन वाले या कम खनन वाले ब्लॉक का आवंटन उन कंपनियों को किया जा रहा है जो अधिकतम खनन करने को राजी हैं। सरकारी राजस्व पर इसका असर इस बात पर निर्भर करेगा कि खनन लाइसेंस का वास्तविक क्रियान्वयन किस तरह होता है। वाणिज्यिक कोल ब्लॉक के लिए पहली सीलबंद बोली वाली नीलामी हाल ही में की गई। इसके लिए 38 कोयला खदानों में राजस्व साझेदारी की व्यवस्था तय की गई। इनमें से 15 के लिए कोई बोली नहीं लगी। यहां भी सार्वजनिक राजस्व पर प्रभाव क्रियान्वयन पर निर्भर करेगा।
क्या ऐसी नीलामी सबसे बेहतर है जहां सार्वजनिक राजस्व सर्वाधिक हो? सर्वोच्च न्यायालय ने 2जी और कोयला खनन लाइसेंस मामले में कहा कि खुली नीलामी ही इसका इकलौता विधिक तरीका है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस विषय में एक स्पष्टीकरण में कहा, ‘नीलामी राजस्व बढ़ाने का सबसे बेहतर तरीका हो सकती है लेकिन यह आवश्यक नहीं कि राजस्व में इजाफा ही इकलौता सार्वजनिक लक्ष्य हो।’ न्यायालय ने कहा कि अनुच्छेद 39(ब) के तहत प्राकृतिक संसाधनों के वितरण में साझा बेहतरी ही एकमात्र कारक होना चाहिए। न्यायालय ने कहा कि अनिवार्य नीलामी आर्थिक दलीलों के साथ विरोधाभासी हो सकता है। विभिन्न संसाधनों के साथ भिन्न प्रकार के बरताव की आवश्यकता हो सकती है। परंतु जो भी वैकल्पिक तरीका हो उसे निष्पक्ष, तार्किक, गैर भेदभावकारी, पारदर्शी, पूर्वग्रहमुक्त और बिना पक्षपात का होना चाहिए ताकि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और समतापूर्ण व्यवहार को प्राथमिकता दी जा सके।
चुनिंदा मामलों में यह संभव है कि साझा बेहतरी को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक संसाधनों पर अधिकतम प्रतिफल हासिल करना उपयुक्त हो परंतु वैकल्पिक तरीकों पर भी विचार किया जाना चाहिए। हालिया तेल खनन नीलामी में ऐसा किया भी गया।
सर्वोच्च न्यायालय ने 2012 में जो प्रतिक्रिया दी थी उसका यही अर्थ है कि अधिकतम राजस्व हासिल करने का कोई भी विकल्प नियम आधारित होना चाहिए और उसमें मनमाने निर्णयों की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। ताकि भ्रष्टाचार या विकृत पूंजीवाद की कोई भी आशंका दूर की जा सके। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। खुली नीलामी प्रक्रिया ऐसी ही होती है। इसकी शर्तें ऐसी होनी चाहिए जो बोलीकर्ताओं के लिए भी एकदम निष्पक्ष हों। उदाहरण के लिए शहरी भूमि की नीलामी की बोली की प्रक्रिया में बोलीकर्ता द्वारा सस्ते आवास की तादाद या इसके लिए जमीन की पेशकश, तयशुदा आरक्षित मूल्य पर जमीन हासिल करने की वजह बन सकती है। वास्तविक चुनौती यह है कि साझा बेहतरी को ऐसे परिभाषित किया जाए कि उसे मापा जा सके और जो उन संसाधनों के लिए प्रासंगिक हो जिन्हें निजी कंपनियों या व्यक्तियों को हस्तांतरित किया जाना है।
सार्वजनिक संसाधनों की नीलामी स्वागतयोग्य है क्योंकि इसने पारदर्शिता सुनिश्चित की है और भ्रष्टाचार की आशंका कम हुई है। परंतु नीलामी का डिजाइन ऐसा होना चाहिए कि वह संविधान की भावना के अनुरूप साझा बेहतरी के काम आए और जिसमें छेड़छाड़ या बदलाव से बचाव की पूरी गुंजाइश मौजूद हो।

एसएमआरएखुली नीलामीतेल खननदूरसंचार स्पेक्ट्रमनोबेल पुरस्कारसार्वजनिक संसाधन
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

संसद में चर्चा जरूरी

March 26, 2023 8:49 PM IST
आज का अखबार

स्थानीय मीडिया के लिए बढ़ता आकर्षण

March 26, 2023 8:11 PM IST
आज का अखबार

सिखों की नाराजगी की चार प्रमुख वजह

March 26, 2023 7:58 PM IST
आज का अखबार

साप्ताहिक मंथन : पूंजी पर कर

March 24, 2023 9:53 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस : पुतिन

March 26, 2023 8:57 AM IST
अन्य समाचार

उज्ज्वला योजना पर कैबिनेट के फैसले से लाभार्थियों को बहुत मदद मिलेगी: PM Modi

March 25, 2023 1:12 PM IST
अन्य

भारत में एक दिन में Covid-19 के 1590 नए मामले सामने आए

March 25, 2023 11:26 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय अमेरिकी गायकवाड़ फ्लोरिडा के विश्वविद्यालय के न्यासी मंडल में पुन: नियुक्त

March 25, 2023 9:05 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की

March 24, 2023 11:30 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान

March 24, 2023 11:29 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


भारत में दुनिया के 5 फीसदी 5G उपयोगकर्ता

March 26, 2023 11:19 PM IST

ब्रांड की पिच पर विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी जारी

March 26, 2023 11:18 PM IST

सांसद निधि के लिए 1 अप्रैल से पोर्टल, बढ़ेगी निगरानी

March 26, 2023 11:18 PM IST

बिजली की मांग बढ़ी तो डिस्कॉम को महंगी पड़ेंगी गर्मियां

March 26, 2023 11:17 PM IST

EPFO की आज से बैठक, ब्याज दर पर लिए जा सकते हैं फैसले

March 26, 2023 11:17 PM IST

Latest News


  • भारत में दुनिया के 5 फीसदी 5G उपयोगकर्ता
    by सुरजीत दास गुप्ता
    March 26, 2023
  • ब्रांड की पिच पर विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी जारी
    by सार्थक चौधरी
    March 26, 2023
  • सांसद निधि के लिए 1 अप्रैल से पोर्टल, बढ़ेगी निगरानी
    by शिवा राजोरा
    March 26, 2023
  • बिजली की मांग बढ़ी तो डिस्कॉम को महंगी पड़ेंगी गर्मियां
    by श्रेया जय
    March 26, 2023
  • EPFO की आज से बैठक, ब्याज दर पर लिए जा सकते हैं फैसले
    by शिवा राजोरा
    March 26, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.24
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us