Skip to content
  सोमवार 20 मार्च 2023
Trending
March 20, 2023निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश फरवरी में 44 फीसदी घटा: रिपोर्टMarch 20, 2023Closing Bell: सेंसेक्स 360 अंक टूटा, निफ्टी 17 हजार से नीचे फिसलाMarch 20, 2023Samsung भारत में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट में करेगी निवेशMarch 20, 2023अमेरिका में कुछ मार्गों पर अस्थायी तौर पर उड़ानें घटाएगी Air India: सीईओ विल्सनMarch 20, 2023ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को तुर्की में ट्रेनिंग के लिए धन मुहैया कराएगा TOPSMarch 20, 2023श्रम पोर्टल पर 28.66 करोड़ से अधिक असंगठित कामगारों ने कराया पंजीकरण : सरकारMarch 20, 2023OROP बकाये के भुगतान पर दिए फैसले का पालन करने के लिए बाध्य है केंद्र : SCMarch 20, 2023विफल हो चुके Signature Bank को खरीदेगा न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंकMarch 20, 2023वर्तमान में केंद्र सरकार के ऋण, देनदारियों की कुल राशि 155.8 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान : सरकारMarch 20, 2023बैलेंस शीट दोबारा तैयार कर रही स्पाइसजेट, विमानों की संख्या बढ़ाने पर कंपनी लगा रही जोर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  अमेरिका, रूस के साथ रिश्तों में संतुलन जरूरी
लेख

अमेरिका, रूस के साथ रिश्तों में संतुलन जरूरी

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —November 25, 2020 8:41 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

भारत और अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच संवाद हाल ही में समाप्त हुआ। इस दौरान बुनियादी आदान-प्रदान एवं सहयोग समझौता शीर्षक वाले चौथे और आखिरी बुनियादी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते में वादा किया गया है कि भारत को उन अत्याधुनिक तकनीकों तक पहुंच और बिना किसी देर के (रियल टाइम) भौगोलिक आंकड़े तथा सूचना मिल सकेंगी, जो अब तक अमेरिका के नाटो सहयोगियों को ही उपलब्ध हैं।
भारत के सामरिक रिश्ते अब नई ऊंचाई पर हैं, जिससे अन्य मामलों के अलावा हमें चीन से निपटने में भी मदद मिलेगी। हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बारे में बार-बार कहा गया है कि इस क्षेत्र में सुरक्षित परिवहन और स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करना हमारा साझा हित है। संक्षेप में कहें तो यह बैठक बताती है कि दोनों देश घोषित भले ही न करें लेकिन वे साझेदार हैं। इस रिश्ते को कुछ संदर्भ प्रदान करना आवश्यक है।
भारत के लिए रक्षा सहयोग नया नहीं है। 1960 के दशक के मध्य तक यह पूरी तरह ब्रिटेन के साथ हमारे रिश्तों पर केंद्रित था। हमारी सेना का पूरा असबाब और सैन्य बलों के तमाम सिद्धांतों की बुनियाद ब्रिटेन से प्रेरित थी। समुद्र में ‘त्रिणकोमाली में संयुक्त अभ्यास’ के नाम से हर साल समुद्र में बहुपक्षीय कवायद होती थी, जिसमें भारत और पाकिस्तान समेत छह राष्ट्रमंडल देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेती थीं। वह भी तब, जबकि 1948 में भारत और पाकिस्तान की सेनाएं आपस में लड़ चुकी थीं। मगर 1965 की भारत-पाकिस्तान जंग के बाद तस्वीर बदलने लगी। ब्रिटेन हमारी जरूरतों खासकर आधुनिक पनडुब्बियों की हमारी जरूरत को लेकर बहुत उत्सुक नहीं था। इन्हें अमेरिका से हासिल करने की कोशिश में भी नाकामी हाथ लगी क्योंकि उसने भारत से कहा कि हम अपनी मांग ब्रिटेन के जरिये आगे बढ़ाएं। तब तत्कालीन रक्षा मंत्री वाई बी चव्हाण ने तत्कालीन सोवियत संघ का रुख किया और कुछ ही वर्ष में भारत की जरूरतें पूरी होनी शुरू हो गईं। यह काम आसान शर्तों पर मिले ऋण के माध्यम से हो रहा था। इन उपकरणों की कीमत केवल दो प्रतिशत ब्याज दर पर 15 वर्ष में चुकानी थी।
सन 1971 यानी पाकिस्तान के साथ हमारी अगली लड़ाई छिडऩे तक भारत के पास मिसाइल बोट और एफ श्रेणी की पनडुब्बियां आ गई थीं। मिसाइल बोट ने कराची में शत्रु के ठिकानों का क्या हश्र किया यह तो अब दुनिया जानती है। इसके बाद के तमाम वर्षों में देश की तीनों सेनाओं को बेहतर गुणवत्ता वाली अन्य सामग्री हासिल हुई। सन 1990 तक भारत की सेना 1970 के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में आ चुकी थी।
सन 1988 में हमें परमाणु हथियार की क्षमता वाली पनडुब्बियां भी मिल गईं। इसी अवधि में हमें युद्धपोत और विमान, हथियार, संवेदी उपकरण और मशीनरी आदि बनाने की तकनीक भी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद ही भारत में बीएमपी, टी72, टी90 हथियारबंद वाहन, मिग-21 लड़ाकू विमान और बाद में सुखोई 30 एमकेआई विमान, मिसाइल क्षमता युक्त पोत और इन सबसे बढ़कर अरिहंत श्रेणी की परमाणु क्षमतासंपन्न पनडुब्बी और उनके रिएक्टर बनाना संभव हुआ। इसके बाद नंबर आया ब्रह्मोस मिसाइल का। हमें सन 1971 की भारत और सोवियत संघ की संधि को भूलना नहीं चाहिए। उसके चलते ही चीन ने तत्कालीन विवाद में कूदने से परहेज किया। भले ही थोड़ी कमजोरी आई हो लेकिन वह रिश्ता अब भी जारी है। नए सिरे से परमाणु क्षमता युक्त पनडुब्बियों और एस-400 मिसाइल सिस्टम की खेप मिलना इसकी बानगी है।
यहां बात आती है भारत और अमेरिका के रक्षा रिश्तों की। सन 1971 में अमेरिका का रुख शत्रुतापूर्ण था और इसलिए जो थोड़े बहुत सैन्य संबंध थे वे और कमजोर पड़े तथा 1990 में तत्कालीन सोवियत संघ के पतन तक हालात ऐसे ही रहे। इसके बाद नाटकीय रूप से बदले परिदृश्य में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने रिश्तों में सुधार की अहमियत को समझा। अमेरिका को भी यह बात समझ में आई। जनवरी 1995 में अमेरिकी रक्षा मंत्री विलियम पेरी भारत की यात्रा पर आए। इस अवसर पर दो पृष्ठों के एक सहयोग समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। हालांकि सन 1998 में भारत के परमाणु विस्फोट के बाद अमेरिका ने उस पर प्रतिबंध लगा दिए जिसके कारण सन 2005 तक दोनों के रिश्तों में प्रगति ढीली रही। परंतु उसी वर्ष हुए समझौते के बाद रिश्तों में एक बार फिर गति आई। उसके बाद से हमने अमेरिका से उन्नत सैन्य उपकरण, खासतौर पर विमानों का आयात किया है। करीब 20 अरब डॉलर के इन सौदों की बदौलत अमेरिका, रूस को पीछे छोड़कर हमारा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया। हालांकि इनमें से कुछ भी भारत में नहीं बना।
भारत की पनडुब्बी निर्माण योजना जर्मनी के सहयोग से आरंभ हुई और अब यह फ्रांस की मदद से जारी है। भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग मोटे तौर पर खरीद आधारित है। दोनों सेनाओं खासकर नौसेनाओं के बीच मलाबार संयुक्त अभ्यास भी अहम गतिविधि है। लेकिन यह गतिविधि अब द्विपक्षीय नहीं रही। इसमें चार देश हिस्सा लेते हैं और मोटे तौर पर यह पेशेवर गतिविधि बन गई है, जिसमें सामरिक अर्थ निकालना ज्यादाती होगी। भविष्य में कोई अमेरिकी सैन्य प्लेटफॉर्म बनाने की संभावना इस बात पर निर्भर है कि हम उससे एफ-18 लड़ाकू विमान खरीदते हैं या नहीं। जब अमेरिकी संवाददाताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा कि क्या ऐसा होगा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। यानी अहम अमेरिकी हथियारों का भारत में निर्माण निकट भविष्य में तो संभव नहीं लगता।
मौजूदा माहौल और चीन की गतिविधियों के बीच स्पष्ट है कि अमेरिका के साथ करीबी रिश्तों में भारत का लाभ है। परंतु हमें अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ चार देशों का समूह विकसित करने को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए क्योंकि वे सैन्य सहयोगी हैं। अमेरिका के साथ रिश्ते मजबूत करने के साथ हमें यह भी देखना चाहिए कि हम रूस के जरिये चीन से क्या रियायत हासिल कर सकते हैं। भले ही आज नहीं तो भविष्य में कभी। हमें यह भी देखना होगा कि रूस के साथ कमजोर होते रिश्तों का हमारी रक्षा तैयारी पर क्या असर होगा? रूस के पास बड़ा ऊर्जा भंडार भी है। भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग का असर रूस के साथ रिश्तों पर नहीं पडऩा चाहिए। उसका अलग सामरिक महत्त्व है। अमेरिका बयानबाजी तो करेगा मगर चीन के साथ हमारे किसी सैन्य टकराव में शामिल नहीं होगा। शामिल तो रूस भी नहीं होगा लेकिन वह पाकिस्तान को हथियार आपूर्ति कर हमारी मुश्किल बढ़ा सकता है। वह अब तक ऐसा करने से बचता रहा है। दोनों रिश्तों को समांतर जारी रखना आसान नहीं है। खासकर रूस और अमेरिका के आपसी तनाव को देखते हुए। भारत के लिए यह कठिन समय है। बेहतर होगा कि जल्दबाजी नहीं की जाए और सोच-समझकर कदम उठाया जाए।
(लेखक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं)

अमेरिकानौसेनामिसाइलरक्षा सहयोगरूससामरिकसेना
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

नेतृत्वकारी भूमिका

March 19, 2023 8:38 PM IST
आज का अखबार

वॉलमार्ट और ऐपल के लिए भारत शीर्ष बाजारों में

March 19, 2023 8:33 PM IST
आज का अखबार

सांठगांठ के दौर में भी वै​श्विक ब्रांड का अभाव

March 19, 2023 8:23 PM IST
आज का अखबार

साप्ताहिक मंथन : संक्रमण का आकलन

March 17, 2023 9:56 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

UK में खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग में तिरंगे का किया अपमान, ब्रिटिश राजनयिक तलब

March 20, 2023 8:31 AM IST
आज का अखबार

लक्जरी मकान पर आयकर में छूट !

March 19, 2023 11:15 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

UBS ने Credit Suisse को 1 अरब डॉलर में खरीदने का दिया ऑफर !

March 19, 2023 11:14 PM IST
आज का अखबार

EV पर 31 तक कर्ज मंजूर कराएं आयकर बचाएं

March 19, 2023 11:14 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत के CCP संग कारोबार कर सकेंगे यूरोपीय बैंक, मगर भरना पड़ सकता है जुर्माना

March 19, 2023 11:14 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

रूस में फिर फैलने लगी भारतीय चाय की सुगंध; बढ़े निर्यात से उद्योगों ने ली राहत की सांस

March 19, 2023 10:31 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • IPL 2023 | CSK
  • IPO | SEBI
  • Rupee vs Dollar
  • Gujarat Earthquake
  • Corona New Cases
  • World Sleep Day

सबकी नजर


निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश फरवरी में 44 फीसदी घटा: रिपोर्ट

March 20, 2023 5:33 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 360 अंक टूटा, निफ्टी 17 हजार से नीचे फिसला

March 20, 2023 5:21 PM IST

Samsung भारत में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट में करेगी निवेश

March 20, 2023 4:54 PM IST

अमेरिका में कुछ मार्गों पर अस्थायी तौर पर उड़ानें घटाएगी Air India: सीईओ विल्सन

March 20, 2023 4:35 PM IST

ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को तुर्की में ट्रेनिंग के लिए धन मुहैया कराएगा TOPS

March 20, 2023 4:20 PM IST

Latest News


  • निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश फरवरी में 44 फीसदी घटा: रिपोर्ट
    by भाषा
    March 20, 2023
  • Closing Bell: सेंसेक्स 360 अंक टूटा, निफ्टी 17 हजार से नीचे फिसला
    by भाषा
    March 20, 2023
  • Samsung भारत में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट में करेगी निवेश
    by भाषा
    March 20, 2023
  • अमेरिका में कुछ मार्गों पर अस्थायी तौर पर उड़ानें घटाएगी Air India: सीईओ विल्सन
    by भाषा
    March 20, 2023
  • ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को तुर्की में ट्रेनिंग के लिए धन मुहैया कराएगा TOPS
    by भाषा
    March 20, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57628.95 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57629
-3610.62%
निफ्टी57629
-3610%
सीएनएक्स 50014317
-1040.72%
रुपया-डॉलर82.68
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Aarti Drugs368.0016.11
Netwrk.18 Media59.2512.79
MMTC31.095.00
Brightcom Group18.475.00
Route Mobile1346.104.96
Rallis India203.204.66
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Aarti Drugs368.2516.13
Netwrk.18 Media59.2012.65
Sudarshan Chem.392.805.20
Brightcom Group18.505.11
MMTC31.004.91
Route Mobile1346.854.82
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayIPL 2023 | CSKIPO | SEBIRupee vs DollarGujarat EarthquakeCorona New CasesWorld Sleep Day
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us