Skip to content
  गुरूवार 8 जून 2023
Trending
June 8, 2023महंगाई घटाने, वृद्धि को सहारा देने में जुटा है RBIJune 8, 2023Mango Festival in Bhopal: भोपाल में मैंगो फेस्टिवल की धूम, जीआई टैग वाले ‘सुंदरजा’ और ‘नूरजहां’ ने किया सबको दीवानाJune 8, 2023सस्ता हो सकता है पेट्रोल, डीजल; सरकार ने दिए संकेतJune 8, 2023HDFC के डिफेंस फंड में अब नहीं कर पाएंगे एकमुश्त निवेश, SIP की लिमिट की गई तय June 8, 2023केरल पहुंचा मॉनसून, हालात बारिश के लिए अनुकूलJune 8, 2023सोशल मीडिया पर लगी Zomato की क्लास, हटाना पड़ा ‘लगान’ के कचरा को लेकर विज्ञापन वाला वीडियोJune 8, 2023FAME II सब्सिडी बंद: SMEV ने की 3,000 करोड़ रुपये के फंड की मांगJune 8, 2023France Knife Attack: फ्रांस में बच्चों पर चाकू से हमला, सीरिया का अवैध शरणार्थी था हमलावरJune 8, 2023ट्विटर के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम भी सब्सक्रिप्शन की राह पर, अगर अकाउंट कराना है वेरिफाई तो लगेगा पैसाJune 8, 2023Closing Bell: बाजार में चार दिन से जारी तेजी पर ब्रेक, बैंकिंग स्टॉक्स में मुनाफावसूली से गिरा शेयर बाजार
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  अप्रैल में 73 लाख लोग बेरोजगार 34 लाख वेतनभोगी भी शामिल
लेख

अप्रैल में 73 लाख लोग बेरोजगार 34 लाख वेतनभोगी भी शामिल

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—May 14, 2021 12:45 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अप्रैल 2021 आशंका से भी अधिक बुरा साबित हुआ। हमारा अनुमान था कि श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) मार्च 2021 के स्तर पर स्थिर हो जाएगी। फरवरी में साधारण गिरावट के बाद मार्च में एलपीआर तेजी से गिरी थी। लेकिन यह लगातार तीसरे महीने गिरकर अप्रैल में 39.98 फीसदी हो गई। मई 2020 के बाद यह एलपीआर का सबसे कम स्तर है। राष्टï्रीय लॉकडाउन हटने के बाद से सबसे खराब एलपीआर अप्रैल 2021 में रही है। शायद यह गिरावट कई राज्यों में लगे लॉकडाउन का नतीजा है। मसलन, आंशिक लॉकडाउन लगाने वाले महाराष्ट्र की एलपीआर मार्च के 44.2 फीसदी से गिरकर अप्रैल में 40.6 फीसदी हो गई।
अप्रैल 2021 में कुल कामगारों की संख्या 11 लाख कम होकर 42.46 करोड़ हो गई जबकि मार्च में 42.58 करोड़ लोग काम कर रहे थे। कामगारों का यह छोटा समूह रोजगार की तलाश में लगा था लेकिन अधिकतर लोगों को नया काम नहीं मिल पाया। इसका नतीजा यह हुआ कि बेरोजगारी दर मार्च 2021 के 6.5 फीसदी से बढ़कर अप्रैल में 8 फीसदी हो गई। रोजगार दर 36.8 फीसदी पर आ गई जो मार्च में 37.6 फीसदी थी। 

राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन लोगों को रोजगार तलाशने से रोक सकता था जिससे श्रम भागीदारी कम होती। लेकिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को समुचित संख्या में रोजगार नहीं मिल पाया। श्रम बाजारों में व्याप्त थकान की वजह आंशिक लॉकडाउन ही नहीं थे। इसकी बड़ी वजह यह थी कि अर्थव्यवस्था उन लोगों को रोजगार नहीं दे पाई जो काम की तलाश कर रहे थे। 
अप्रैल में रोजगार-प्राप्त लोगों की संख्या में 73.5 लाख की कहीं बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मार्च 2021 में 39.815 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ था लेकिन अप्रैल में यह संख्या घटकर 39.079 करोड़ रह गई। अप्रैल में बड़े पैमाने पर हुई रोजगार क्षति ने 10 लाख से अधिक कामगारों को अस्थायी तौर पर काम की तलाश से ही शायद दूर कर दिया है। काम करने को तैयार और काम तलाशने के बावजूद नाकाम रहने वाले बेरोजगारों की संख्या अप्रैल में 62 लाख बढ़कर 3.39 करोड़ हो गई जबकि एक महीने पहले यह 2.77 करोड़ थी। 

निराशा के माहौल में श्रम बाजार से दूर होने वाले लोगों ने इसे पूरी तरह नहीं छोड़ा। वे लोग उस बेरोजगार श्रमबल के तौर पर हाशिये पर ही रहे जो काम मिलने पर काम करने को तैयार थे लेकिन शिद्दत से काम की तलाश में नहीं लगे थे। काम करने को तैयार लेकिन सक्रियता से उसकी तलाश नहीं कर रहे बेरोजगारों के इस समूह की गिनती अप्रैल में 1.94 करोड़ थी जबकि मार्च में यह आंकड़ा 1.61 करोड़ था। 
जहां एलपीआर में गिरावट के लिए आंशिक लॉकडाउन को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, वहीं रोजगार में गिरावट के लिए यही बात नहीं कही जा सकती है। अधिकांश रोजगार क्षति कृषि क्षेत्र में हुई जो लॉकडाउन की मार से बेअसर है। अप्रैल में रोजगार गंवाने वाले 73.5 लाख लोगों में से 60 लाख कृषि क्षेत्र के ही हैं। दरअसल अप्रैल का महीना कृषि क्षेत्र में रोजगार के लिहाज से ढीला होता है। तब तक रबी फसल की कटाई हो चुकी होती है और खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी मई के आखिर में ही शुरू होती है। मार्च में कृषि क्षेत्र में 12 करोड़ लोगों को रोजगार मिला था लेकिन अप्रैल में यह आंकड़ा 11.4 करोड़ हो गया। 

दिहाड़ी मजदूरों एवं छोटे कारोबारियों को मिले रोजगार में अप्रैल में 6 लाख की गिरावट दर्ज की गई। इनमें से कुछ कृषि एवं दिहाड़ी मजदूरों को संभवत: निर्माण क्षेत्र में काम मिल गया हो क्योंकि इस महीने में निर्माण गतिविधियों में 24 लाख रोजगार बढ़े। लेकिन कृषि एवं दिहाड़ी काम से दूर हुए 66 लाख लोगों में से अधिकतर को इस महीने बेरोजगार ही रहना पड़ा।

वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या में 34 लाख की बड़ी गिरावट देखी गई है।
यह लगातार तीसरा महीना है जब रोजगार के लिहाज से बेहद अहम इस तबके की संख्या कम हुई है। इन तीन महीनों में वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या में कुल गिरावट 86 लाख की गिरावट आई है। अगर महामारी शुरू होने के बाद से अब तक हुए कुल नुकसान की बात करें तो यह आंकड़ा 1.26 करोड़ तक पहुंच जाता है। वर्ष 2019-20 में तयशुदा वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 8.59 करोड़ थी लेकिन अप्रैल 2021 में यह संख्या सिर्फ 7.33 करोड़ ही रह गई। 

वेतनभोगी नौकरियां जाने की दर ग्रामीण भारत में गैर-आनुपातिक रूप से काफी अधिक रही है। शहरी वेतनभोगी नौकरियों की गिनती वर्ष 2019-20 में कुल वेतनभोगी कर्मियों का करीब 58 फीसदी थी लेकिन अप्रैल तक नौकरियां गंवाने वालों में इस समूह की हिस्सेदारी 32 फीसदी ही है। वहीं कुल वेतनभोगी रोजगार में ग्रामीण वैतनिक नौकरियों का अनुपात 42 फीसदी होने के बावजूद नौकरियां गंवाने के मामले में इसकी हिस्सेदारी 68 फीसदी रही है। 
यह बेमेल अनुपात दर्शाता है कि महामारी की आर्थिक मार सबसे ज्यादा मझोले एवं छोटे स्तर के उद्योगों को ही उठानी पड़ी है जो मुख्य रूप से छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

सच तो यह है कि वर्ष 2021-22 में भी रोजगार की संभावनाएं धूमिल नजर आ रही हैं। कोविड-19 की दूसरी लहर ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रिकवरी को बाधित किया है। पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसियां इस वित्त वर्ष के लिए अपने आकलन को आगे बढ़ाती रही हैं। इस साल बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा कर सकने वाले नए निवेश की संभावनाएं न के बराबर हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की मानें तो क्षमता का उपयोग सिर्फ 66.6 फीसदी ही है। उसके बाद इसमें सुधार होने की संभावना नहीं है। 
सरकार को आजीविका पर आया तनाव दूर करने के लिए एक बार फिर मनरेगा के तहत रोजगार समर्थन देना पड़ सकता है। अप्रैल 2021 में मनरेगा के तहत 30.1 करोड़ लोगों को काम मिला जो अप्रैल 2020 में मुहैया कराए गए रोजगार अवसरों के दोगुने से भी अधिक था।

CORONAVIRUSCovid 19job lossLockdownlprmaharashtraMUMBAIunemployment
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Editorial: नई तकनीक से लैस दुनिया कर रही इंतजार

June 7, 2023 11:20 PM IST
आज का अखबार

चतुराई और सही कदम के बीच चयन, जीवन में क्या करना बेहतर ?

June 7, 2023 11:13 PM IST
आज का अखबार

क्षमता वृद्धि: सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना

June 7, 2023 11:09 PM IST
आज का अखबार

पेट्रोल और डीजल के दाम: पारदर्शी कीमतों की जरूरत

June 7, 2023 12:12 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

PM मोदी ने सिख समुदाय की मांगों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई: अमेरिकी सिख नेता

June 8, 2023 12:02 PM IST
अन्य

48 घंटे में केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने कहा- बिपोरजॉय चक्रवात के कारण दिख सकती है सुस्ती

June 7, 2023 10:54 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

रूस में फंसे यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए विमान भेजेगी Air India

June 7, 2023 1:01 PM IST
आपका पैसा

Arbitrage Fund: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का उठाएं फायदा

June 7, 2023 11:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका संबंध दोनों देशों की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से निर्देशित हैं : अमेरिकी सांसद

June 7, 2023 11:52 AM IST
अन्य समाचार

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के लिए ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ का समय : SEMI CEO

June 7, 2023 11:48 AM IST

Trending Topics


  • RBI MPC Meet Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • GDP Growth Forecast
  • Gold-Silver Price
  • RBI Repo Rate
  • ITR filing 2023
  • Rupay Prepaid Forex Cards

सबकी नजर


महंगाई घटाने, वृद्धि को सहारा देने में जुटा है RBI

June 8, 2023 9:17 PM IST

Mango Festival in Bhopal: भोपाल में मैंगो फेस्टिवल की धूम, जीआई टैग वाले ‘सुंदरजा’ और ‘नूरजहां’ ने किया सबको दीवाना

June 8, 2023 9:03 PM IST

सस्ता हो सकता है पेट्रोल, डीजल; सरकार ने दिए संकेत

June 8, 2023 8:35 PM IST

HDFC के डिफेंस फंड में अब नहीं कर पाएंगे एकमुश्त निवेश, SIP की लिमिट की गई तय 

June 8, 2023 8:23 PM IST

केरल पहुंचा मॉनसून, हालात बारिश के लिए अनुकूल

June 8, 2023 8:19 PM IST

Latest News


  • महंगाई घटाने, वृद्धि को सहारा देने में जुटा है RBIJune 8, 2023
  • Mango Festival in Bhopal: भोपाल में मैंगो फेस्टिवल की धूम, जीआई टैग वाले ‘सुंदरजा’ और ‘नूरजहां’ ने किया सबको दीवानाJune 8, 2023
  • सस्ता हो सकता है पेट्रोल, डीजल; सरकार ने दिए संकेतJune 8, 2023
  • HDFC के डिफेंस फंड में अब नहीं कर पाएंगे एकमुश्त निवेश, SIP की लिमिट की गई तय June 8, 2023
  • केरल पहुंचा मॉनसून, हालात बारिश के लिए अनुकूलJune 8, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

RBI MPC Meet Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023GDP Growth ForecastGold-Silver PriceRBI Repo RateITR filing 2023Rupay Prepaid Forex Cards
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us